Shuru
Apke Nagar Ki App…
भरथना/इटावा ।। क्षेत्रीय कस्बा पालीखुर्द में ग्रामीण छात्रों के लिए लाइब्रेरी शुरू, फ्री प्रतियोगी तैयारी की सुविधा* *SDM काव्या सी ने किया उद्घाटन, मिशन अध्ययन के तहत शिक्षा को मिल रहा नया विस्तार…!!*
Kanhaiya lal
भरथना/इटावा ।। क्षेत्रीय कस्बा पालीखुर्द में ग्रामीण छात्रों के लिए लाइब्रेरी शुरू, फ्री प्रतियोगी तैयारी की सुविधा* *SDM काव्या सी ने किया उद्घाटन, मिशन अध्ययन के तहत शिक्षा को मिल रहा नया विस्तार…!!*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Kanhaiya lal1
- इटावा जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना वैदपुरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के ट्रैक्टर सहित दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति चोरी का ट्रैक्टर लेकर बनामई से वैदपुरा की ओर आ रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रेलवे स्टेशन वैदपुरा मार्ग पर घेराबंदी की। ट्रैक्टर को रोकने का इशारा करने पर चालक और उसका साथी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से महिन्द्रा 265 DI XP PLUS ट्रैक्टर बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जून 2024 में जैसलमेर (राजस्थान) से यह ट्रैक्टर चोरी किया था, जहां वे मजदूरी करते थे। गिरफ्तार अभियुक्त अंकित प्रताप और कुलदीप प्रताप निवासी इटावा हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।2
- Post by Rohit Kumar1
- जनपद इटावा के थाना उसराहार क्षेत्र में रविवार (29 मार्च 2026) को रुपए के लेनदेन को लेकर हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। घटना दोपहर लगभग 3:15 से 3:30 बजे के बीच किशनी रोड स्थित जीवन ज्योति अस्पताल के पास शीलू शर्मा के मकान/हार्डवेयर दुकान के सामने हुई। प्रार्थी पक्ष के अनुसार, अंकित और रॉक्सी पुत्र विमलेश बाजार से खरीदारी कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे राजीव कुमार अपने साथियों—सुनील, प्रांशु (निवासी नगला लालमन, उसराहार) एवं पवन (निवासी किशनी, मैनपुरी)—के साथ वैगनआर कार से उनका पीछा करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने फिल्मी अंदाज में मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक असंतुलित हो गए। टक्कर के बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व लोहे के एंगल/रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर पहले से ही हथियारनुमा डंडों के साथ तैयार थे। हमले में अंकित के सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही गिर पड़ा, जबकि रॉक्सी को भी बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया गया। घटना का कुछ हिस्सा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की बात सामने आई है। परिजनों के अनुसार, विवाद रुपए के लेनदेन को लेकर था और तीन दिन पूर्व थाने में समझौते के तहत 10 दिन में भुगतान की बात तय हुई थी, लेकिन उससे पहले ही हमला कर दिया गया। सूचना मिलते ही उसराहार पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजीव सहित चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घटना में राजीव के भी घायल होने की जानकारी है, जिसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। घायल अंकित और रॉक्सी को गंभीर हालत में पीजीआई सैफई रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 109(1), 351(3) व 352 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।1
- प्रतापगढ़ - कुंडा में एक युवती प्रेमी से मिलने की जिद में 70 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई, प्रेमी को बुलाने के बाद ही नीचे उतरी शादी से इनकार के बाद युवती ने यह कदम उठाया, पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की1
- ब्रेकिंग --- इटावा प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल पहुंचे भरथना बाबा श्याम का सजा दरबार भजन गायक कन्हैया मित्तल हुए शामिल जागरण में उन्होंने एक से बढ़कर एक भजन किए पेश. बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु बाबा श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु कार्यक्रम में अनियंत्रित हो रही भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को करनी पड़ी काफी मशक्कत. कार्यक्रम में एटा, मैनपुरी, कन्नौज, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली आदि स्थानों से लोग कन्हैया मित्तल को सुनाने आए थे.2
- Post by कुमार सुनील4
- Post by Kanhaiya lal1