Shuru
Apke Nagar Ki App…
बसाड़ी में अवैध पैकारी चालक मुन्नू श्रीवास पर मारपीट के कारण व्यक्ति की मौत का आरोप।
News7india
बसाड़ी में अवैध पैकारी चालक मुन्नू श्रीवास पर मारपीट के कारण व्यक्ति की मौत का आरोप।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बसाड़ी में अवैध पैकारी चालक मुन्नू श्रीवास पर मारपीट के कारण व्यक्ति की मौत का आरोप।1
- *कलेक्टर श्री तिवारी ने स्व-गणना पोर्टल में ऑनलाईन दर्ज की जानकारी* *जिले में स्व-गणना शुरू, घर बैठे ऑनलाईन भरें परिवार का विवरण* *कलेक्टर ने की जिलेवासियों से ऑनलाईन स्व-गणना फॉर्म भरने की अपील* कटनी (16 अप्रैल) - कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने गुरूवार को ‘स्व-गणना’ पोर्टल पर अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज की। कलेक्टर श्री तिवारी ने स्व-गणना पोर्टल पर मोबाइल नंबर एवं कैप्चा के माध्यम से पंजीकरण किया। ओटीपी सत्यापन के बाद उन्होंने लॉगिन कर परिवार से संबंधित सभी आवश्यक विवरण डिजिटल रूप से दर्ज किया। जानकारी सबमिट करने के पश्चात उन्हें ‘H’ से प्रारंभ होने वाली 11 अंकों की विशिष्ट स्व-गणना आईडी प्राप्त हुई, जिसे उन्होंने सुरक्षित रख लिया। कलेक्टर ने बताया कि इस आईडी के माध्यम से जनगणना प्रक्रिया और अधिक सरल एवं सुगम हो जाएगी। 1 मई से 30 मई के बीच जब प्रगणक घर-घर पहुंचेंगे, तब नागरिकों को केवल यह आईडी बतानी होगी, जिससे पहले से भरी गई जानकारी संगलन है *आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद*1
- *माता मंदिर में चोरी करने वाले पिता-पुत्र समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी के गहने बरामद* कटनी – थाना एन.के.जे. पुलिस ने मंदिर में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर गिरोह को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में पिता-पुत्र की जोड़ी और एक अन्य साथी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया है। *क्या है पूरा मामला?* घटना ग्राम पडरिया की है। प्रार्थी जयकुमार विश्वकर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 मार्च 2026 की रात नवरात्रि के दौरान मंदिर में कीर्तन का कार्यक्रम था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद श्रद्धालु मंदिर का दरवाजा बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब वापस आए तो देखा कि मंदिर का गेट खुला था और माता रानी के चांदी के मुकुट, पायल, कटोरी, आंखें, दान पेटी और सोने के दो लॉकेट गायब थे। *पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी* कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया के निर्देशन में थाना प्रभारी रूपेन्द्र राजपूत की टीम ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान संदिग्धों से पूछताछ की गई, जिसमें निम्नलिखित आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया: * प्रकाश उर्फ अभिषेक दुबे (20 वर्ष): यह एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ कटनी, उमरिया और सिहोरा के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। * गुड्डू उर्फ कृष्ण कुमार दुबे (40 वर्ष): प्रकाश का पिता (दोनों निवासी भोपाल, वर्तमान निवासी उड़िया मोहल्ला, कटनी)। * राहुल सोनी (38 वर्ष): निवासी उमरिया। *बरामदगी और जेल* पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए समस्त आभूषण (कुल कीमत लगभग 40,000 रुपये) प्रेमनगर मल्टी और उमरिया से बरामद किए हैं। आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जिला जेल कटनी भेज दिया गया है।1
- Post by सच की खबर 241
- कटनी में जैन नर्सरी इंग्लिश मीडियम स्कूल का परचम — संवाददाता बालकिशन नामदेव प्राची गर्ग ने बिना कोचिंग 97.8% के साथ टॉप-10 में मचाया धमाल! 🔥 कटनी। जिले की शिक्षा जगत में इस वर्ष एक बार फिर जैन नर्सरी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल ने अपना दबदबा कायम किया है। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा प्राची गर्ग ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले की टॉप-टेन सूची में स्थान बनाकर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि स्कूल और पूरे कटनी का नाम रोशन कर दिया है। प्राची गर्ग, पिता श्री राकेश दत्त, ने कुल 500 में से 489 अंक अर्जित करते हुए 97.8 प्रतिशत का उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया। जैसे ही परिणाम घोषित हुए, विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया और शिक्षकों व साथियों ने छात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस उपलब्धि की सबसे प्रेरणादायक बात यह रही कि प्राची ने बिना किसी निजी कोचिंग का सहारा लिए, केवल विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपनी निरंतर मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया। आज के प्रतिस्पर्धी दौर में जहां कोचिंग को सफलता की कुंजी माना जाता है, वहीं प्राची ने यह साबित कर दिया कि लगन, अनुशासन और सही दिशा मिले तो सफलता अपने आप कदम चूमती है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, प्राची शुरू से ही मेधावी और अनुशासित छात्रा रही है। उसने पूरे वर्ष नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और शिक्षकों के सुझावों का पालन करते हुए अपनी तैयारी को मजबूत किया। यही कारण रहा कि परीक्षा में उसने शानदार प्रदर्शन किया और जिले के टॉप-10 में जगह बनाई। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के संचालक प्रकाश जैन, प्राचार्य श्रीमती वर्षा जैन, कोषाध्यक्ष ए.पी. चतुर्वेदी एवं उप-प्राचार्य परम जैन ने छात्रा एवं उसके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्राची की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत है और यह सिद्ध करती है कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की है कि आने वाले वर्षों में भी छात्र-छात्राएं इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल और जिले का नाम रोशन करते रहेंगे। ✨ प्रेरणा बनी प्राची की सफलता प्राची की उपलब्धि यह संदेश देती है कि सफलता के लिए महंगी कोचिंग नहीं, बल्कि सही मार्गदर्शन, मेहनत और आत्मविश्वास जरूरी होता है। उसकी यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए एक मिसाल बन चुकी है।1
- पूरा मामला इस प्रकार है कि मध्य प्रदेश सरकार ने जब भी कोई साहसिक कदम उठाया है तो उसके पीछे जनता के हित और भलाई छुपी रही है और आगे भी ऐसा ही होगा किंतु यातायात थाना कटनी के द्वारा किस तरीके से जेल रोड जो कि माधव नगर केंपस से होते हुए जेल रोड होते हुए शहर में आगमन तथा शहर से बाहर जाने का पॉइंट है जहां पर यातायात थाने के द्वारा सिपाही की तैनाती की गई है जेल रोड में तैनात सिपाही के द्वारा जो अनाज कृत रूप से व्यक्तियों को देहादी मजदूरी पर रखकर के किस तरीके से पैसा वसूल करवाया जा रहा है यह दो वीडियो के माध्यम से आप देख सकते हैं एक वीडियो में गाड़ी को आगे से पीछे कराया गया जिससे कि पैसा नहीं मिला था सर दूसरे वीडियो में आप देखेंगे कि नो एंट्री में पैसे लेकर के और शहर की तरफ बढ़ा दिया गया यह वीडियो ज्यादा पुराना नहीं है मुश्किल से दो या तीन दिन पुराना है जिसमें की इस तरीके से वैधानिक करते किया जा रहे हैं हम अपने इस चैनल के माध्यम से मांग करते हैं कि ऐसी अधिकारी कर्मचारियों को चिन्हित करके तत्काल दंडित कराया जाए3
- ग्राम पंचायत कछगुवा देवरी कलां बजरंग नगर पीरबाबा कटनी मप्र। एक हैंडपंप पर निर्भर पूरा गांव बूंद बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण।5
- Post by सच की खबर 241