Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के आगरा में अपनी पत्नी को मायके से वापस लेने गए एक युवक ने ससुराल वालों की शर्त पर अपनी ही बुजुर्ग मां को जहर दे दिया। पत्नी के घरवालों ने युवक के सामने शर्त रख दी थी कि पहले अपनी मां को मारो, तभी बेटी को साथ भेजेंगे। इसके बाद युवक ने छोले की सब्जी में अपनी बुजुर्ग मां को जहर दे दिया। इस मामले में आगरा पुलिस ने आरोपी रवींद्र को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, जहर की पुड़िया देने वाली उसकी सास फूलवती अभी भी फरार है। फरार सास फतेहाबाद की रहने वाली है।
गजेन्द्र कुमार सिंह
उत्तर प्रदेश के आगरा में अपनी पत्नी को मायके से वापस लेने गए एक युवक ने ससुराल वालों की शर्त पर अपनी ही बुजुर्ग मां को जहर दे दिया। पत्नी के घरवालों ने युवक के सामने शर्त रख दी थी कि पहले अपनी मां को मारो, तभी बेटी को साथ भेजेंगे। इसके बाद युवक ने छोले की सब्जी में अपनी बुजुर्ग मां को जहर दे दिया। इस मामले में आगरा पुलिस ने आरोपी रवींद्र को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, जहर की पुड़िया देने वाली उसकी सास फूलवती अभी भी फरार है। फरार सास फतेहाबाद की रहने वाली है।
More news from Varanasi and nearby areas
- वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने अपने आवास पर अपने दोनों बच्चों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया।1
- वाराणसी के सदर में एडीसीपी नृपेंद्र कुमार ने पौधरोपण किया है। इस दौरान उन्होंने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।1
- वाराणसी में भगवा वस्त्र धारण कर खुद को पत्रकार बताने वाले एक शख्स द्वारा दुकान-दुकान पहुंचकर मंथली मांगने का मामला सामने आया है। यह व्यक्ति साइकिल पर सवार होकर घूमता है और दुकानदारों से ₹3000 महीना मांगता है। पैसे न देने पर वह दुकानदारों को उनके खिलाफ खबर लिखने और दुकान बंद करवा देने की धमकी देता है। इसकी अजीब कार्यप्रणाली यह है कि यह पुलिस को देखते ही नमस्कार करने लगता है, लेकिन दुकानदारों को देखते ही सीधे महीना मांगने पर अड़ जाता है। इस वसूली से परेशान होकर एक पीड़ित दुकानदार ने स्थानीय लंका पुलिस से शिकायत भी दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक इस मामले का कोई हल नहीं निकाला गया है। वहीं, चर्चा यह भी है कि यह भगवाधारी शख्स दिमाग से थोड़ा स्पेशल है।4
- वाराणसी के सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण लेने वाले बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए एक बेहद बुरी खबर आई है, जहां स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने बैडमिंटन प्रशिक्षण शुल्क में चार सौ फीसदी की भारी बढ़ोतरी कर दी है। इंडोर हॉल में करीब तीन महीने के लंबे अंतराल के बाद प्रशिक्षण तो दोबारा शुरू किया गया, लेकिन अब खिलाड़ियों को हर महीने एक हजार रुपये के बजाय सीधे चार हजार रुपये की भारी-भरकम फीस देनी होगी। स्मार्ट सिटी के अभियंता सौमित्र के अनुसार, बैडमिंटन प्रशिक्षण का नया मासिक शुल्क चार हजार रुपये ही निर्धारित किया गया है, हालांकि राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को अपना प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने पर फीस में बीस प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इस फैसले के बाद सिगरा स्टेडियम में खिलाड़ियों और अभिभावकों के बीच भारी आक्रोश देखा जा रहा है। बैडमिंटन खिलाड़ी निखिल ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी अधिक बढ़ोतरी से कई प्रतिभाशाली बच्चे खेल छोड़ने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने सरकार के खेल प्रोत्साहन के दावों को आड़े हाथों लेते हुए सवाल उठाया कि एक तरफ जहां खेलों को बढ़ावा देने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ सामान्य और गरीब परिवारों के बच्चों के लिए खेल जारी रखना अब बेहद मुश्किल हो गया है। इससे यह गंभीर सवाल खड़ा होता है कि यह कदम खेल को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है या केवल कमाई का जरिया बनाने के लिए।1
- वाराणसी के सारनाथ को भारत की सबसे पवित्र बौद्ध भूमि बताया गया है। इस स्थान पर धमेख स्तूप और अशोक स्तंभ मौजूद हैं, जिनसे जुड़े कई चौंकाने वाले तथ्य इस पवित्र भूमि के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को दर्शाते हैं।1
- वाराणसी के रामनगर में गंगा रेती पर पतंग उड़ाने वाले युवकों के खिलाफ स्थानीय लोगों ने पुलिस से शिकायत की है। इस शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई युवकों को हिरासत में ले लिया और उनका मांझा भी जब्त कर लिया।2
- जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के बारिगांव हनुमाननगर में रविवार तड़के करीब तीन बजे पारिवारिक विवाद में छत पर सो रहे दो सगे भाइयों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में राज सिंह (25 वर्ष) के चेहरे और उदय सिंह (22 वर्ष) के पैर पर कुल्हाड़ी से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें स्थानीय अस्पताल से वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। इस वारदात के बाद से गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घायलों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस वारदात को उनके चाचा सुभाष सिंह ने अंजाम दिया है। यह परिवार मूल रूप से शाहापुर पुरसवा का रहने वाला है, लेकिन पिछले करीब 40 वर्षों से बारिगांव हनुमाननगर में रह रहा है। पीड़ित दोनों भाई आनंद सिंह के पुत्र हैं और सड़क किनारे बने अपने दो मंजिला मकान के नीचे अलग-अलग कपड़े की दुकान चलाते हैं। परिजनों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से मकान के तीन फीट चौड़े गलियारे में करीब डेढ़ फीट की दीवार बनाने को लेकर विवाद चल रहा था। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक लाल बहादुर सिंह द्वारा गलियारे की स्थिति यथावत रखने की बात कहने के बाद यह विवाद और बढ़ गया, जिसके बाद इस खूनी वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही बरसठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1