कोटा: ‘किंग ऑफ कोटा’ गैंग का भंडाफोड़, फायरिंग करने वाले 4 शातिर आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार एसपी सुजीत शंकर ने बताया- आदतन अपराधियों पर अंकुश की कार्रवाई भी की जा रही है। इसी के तहत सुपारी लेकर कैथून और बारां में फायरिंग मामले में फरार आरोपियों को भी पकड़ा गया। ये खुद को कोटा का डॉन बताते थे। एसपी ने बताया- 8 जनवरी को फरियादी अब्दुल कदिर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने ऑफिस में बैठा था। इस दौरान समीर गंजा और आफाक, तिवारी बच्चा बाइक पर आए। समीर और आफाक उसके पास पहुंचे। समीर ने पिस्टल निकालकर अब्दुल के बेटे पर फायर किया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। एसपी सुजीत शंकर ने बताया- वारदात के दो दिन बाद आरोपियों ने फरियादी के मकान पर फिर हमला किया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आफाक हुसैन एवं समीर गंजा समेत वारदात की प्लानिंग में शामिल आरोपी साहिल हुसैन, अजरूददीन चौहान को शेरगढ़ बारां से पकड़ा। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो पिस्टल, एक चाकू व कारतूस बरामद किए। पूछताछ में फायरिंग की घटना के पीछे शकील मेवाती का हाथ होना पाया गया है। उसने फरियादी को जान से मारने की सुपारी 3 लाख रुपए में दी थी। इसमें से 20 हजार रुपए एडवांस दिए गए थे। पुलिस अब शकील मेवाती की तलाश में जुटी है। इनके बीच जमीन की प्लानिंग को लेकर विवाद सामने आ रहा है।

- Post by Kalim khan1
- भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) कोटा की टीम ने मंगलवार को गुमानपुरा थाने के कॉन्स्टेबल को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। कॉन्स्टेबल ने परिवादी को झूठे मुकदमे में नहीं फंसाने और उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने की एवज में 8 हजार रुपए की मांग की थी। 5 हजार रुपए पहले ले चुका था। बकाया 3 हजार लेते एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया। एसीबी एएसपी विजय स्वर्णकार ने बताया कि 9 फरवरी 2026 को परिवादी शानू ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि वह पहले एचडीएफसी बैंक के लिए रिकवरी का काम करता था, जो अब बंद कर चुका है। वह एक दिन विशाल मार्केट स्थित अपने दोस्त की दुकान पर बैठा था। तब ही गुमानपुरा थाने का कॉन्स्टेबल जीतराम आया और झूठे मुकदमे में नहीं फंसाने व उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने की एवज में 8 हजार रुपए की मांग की। शिकायत में बताया कि आरोपी कॉन्स्टेबल 7 फरवरी को परिवादी से जबरन 5 हजार रुपए ले चुका था और शेष 3 हजार रुपए की मांग कर रहा था। एसीबी ने 9 फरवरी को रुपयों की मांग का सत्यापन कराया, जिसमें आरोपी की ओर से 3 हजार रुपए रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।1
- Post by VKH NEWS1
- गौशाला या नर्कशाला , आपकी क्या राय हैं... #kota #news1
- कोटा ग्रामीण SP सुजीत शंकर के नेतृत्व में "ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग"के तहत मिली सफलता1
- कोटा केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग 7 दमकलों ने आग पर पाया काबू झालावाड़ रोड रानपुर इंडस्ट्रियल एरिया ( RICCO) में एक केमिकल फैक्ट्री हिमालय एग्रो बायोटेक में भीषण आग लग लग गई, फायरकर्मी जुटे आग बुझाने में, बाद में 7 दमकलों ने आग पर पाया काबू ! प्रथम दृष्टिया आग लगने का कारण फैक्ट्री के पास लगा ट्रांसफार्मर बताया जा रहा है , जिसकी वजह से केमिकल ने आग पकड़ ली ! #kotanews #kotaviralnews #kotakhabar #ricco #Ranpur #kotarajasthan1
- बकाया भुगतान की मांग को लेकर 356वें दिन भी जारी रहा जेके मजदूरों का धरना कोटा। उद्योग नगर स्थित जेके सिंथेटिक्स फैक्ट्री के सैकड़ों मजदूरों और उनके परिवारजनों का अनिश्चित कालीन धरना सोमवार को 356वें दिन भी जारी रहा। सीटू के बैनर तले चल रहे इस धरने में मजदूर सरकार से बकाया वेतन का भुगतान करवाने की मांग को लेकर डटे हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट के 2023 के फैसले और जून 2025 में फैक्ट्री की 227.17 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के बावजूद राजस्थान सरकार ने अभी तक मजदूरों को उनका हक नहीं दिया है। 1997 में जेके सिंथेटिक्स फैक्ट्री को बिना किसी वास्तविक नुकसान के अचानक बंद कर दिया गया। उस समय फैक्ट्री में कार्यरत लगभग 4200 मजदूरों-कर्मचारियों का बकाया वेतन 260 करोड़ रुपए से अधिक था, जिसे न तो मालिक ने चुकाया और न ही सरकार ने कोई ठोस कदम उठाया। फैक्ट्री बंद होने से मजदूरों के सामने परिवार पालन का गंभीर संकट खड़ा हो गया। मजदूरों ने फैक्ट्री चालू करवाने, बकाया वेतन और रोजगार की मांग को लेकर प्लांट के सामने धरना शुरू किया। सरकार ने हस्तक्षेप कर त्रिकोणीय समझौता कराया और फैक्ट्री को अराफात ग्रुप को लीज पर दिया। शर्त थी कि एक साल में फैक्ट्री चालू कर मजदूरों को रोजगार और बकाया वेतन-लाभ दिए जाएंगे, अन्यथा लीज रद्द हो जाएगी। अराफात ग्रुप ने शर्तें तोड़ीं, सुप्रीम कोर्ट में केस अराफात ग्रुप ने न तो फैक्ट्री चालू की और न ही बकाया वेतन चुकाया। मजदूर नेताओं कामरेड हबीब खान, उमाशंकर और नरेंद्र सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। वर्ष 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने मजदूरों के पक्ष में फैसला सुनाया और राजस्थान सरकार को आदेश दिया कि फैक्ट्री की जमीन अधिग्रहण कर बकाया वेतन (260 करोड़ से अधिक) पर 18% ब्याज सहित भुगतान करे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को दो साल सुप्रीम कोर्ट के फैसले के दो साल बीत जाने पर भी भुगतान न होने से आक्रोशित मजदूरों ने 18 फरवरी 2025 को कोटा जिला कलेक्ट्रेट गेट पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया। सैकड़ों महिलाएं, मजदूरों के परिजन और सीटू कार्यकर्ता इसमें शामिल हैं। धरने के दबाव में सरकार ने 24 जून 2025 को फैक्ट्री की 227.17 एकड़ जमीन अधिग्रहण कर ली, लेकिन सात महीने बीत जाने के बाद भी बकाया वेतन का भुगतान नहीं हुआ। कामरेड अली मोहम्मद ने बताया कि धरने पर बैठे मजदूर और महिलाएं रोजाना कलेक्ट्रेट गेट पर मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी कर रही हैं। न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष कामरेड हबीब खान (सीपीआईएम जिला सचिव) ने कहा कि मजदूर-विरोधी बीजेपी सरकार की नीतियों, चारों श्रम संहिताओं, मनरेगा विधेयक, बिजली बिल और बीज विधेयक के खिलाफ 12 फरवरी को देशव्यापी एक दिवसीय हड़ताल होगी। अगर मांगें नहीं मानी गईं तो अनिश्चित कालीन हड़ताल होगी। कोटा जिले में सीटू के आह्वान पर मजदूर हड़ताल में भाग लेंगे। उन्होंने मजदूरों, किसानों, महिलाओं और आमजन से हड़ताल सफल बनाने की अपील की। इस दौरान धरने में सैकड़ों मजदूर, महिलाएं और सीटू कार्यकर्ता मौजूद रहे। किसान सभा ने बालूपा में सरकार की किसान-मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम किया। मजदूरों का कहना है कि न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।4
- कोटा रावतभाटा रोड नयागांव एवं रोझड़ी में विराट हिन्दू सम्मेलन व कलश यात्रा का सफल आयोजन पर आप सभी माताओं बहनों व सभी सनातनी हिन्दू भाई-बहनो का बहुत बहुत आभार 🙏 कार्यक्रम में सभी हिन्दू भाई-बहनो ने 8 फरवरी 2026 रविवार दोपहर 12 बजे स्थान बावड़ी हनुमानजी के मन्दिर से ऊर्जा विहार रोझड़ी एवं नयागांव रावतभाटा रोड से विशाल कलश एवं शोभायात्रा तथा विराट हिन्दू सम्मेलन में पधारकर आयोजन को सफल बनाया साथ ही कलश यात्रा एवं शोभायात्रा तथा हिंदू सम्मेलन में पधारने वाली माता बहनों ने पारंपरिक वेशभूषा चुनरी ओढ़ कर सभी राम भक्त पुरुषों ने कुर्ता पजामा धोती कुर्ता और सर पर पगड़ी बांधकर आए जय श्री राम 🚩🚩🚩🚩🙏3