मंगलपुर डेरापुर मार्ग पर सड़क हादसे मे युवक की मौत साथी घायल जिला अस्पताल रिफर मंगलपुर डेरापुर मार्ग पर सड़क हादसे मे युवक की मौत साथी घायल जिला अस्पताल रिफर मंगलपुर-डेरापुर मुख्य मार्ग पर प्रयागपुर गांव के सामने तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार हवासपुर थाना मंगलपुर निवासी रामचन्द्र (26) पुत्र बलदेव और विमल (32) पुत्र शिवराम मोटरसाइकिल से मड़नापुर डेरापुर में आयोजित मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। शुक्रवार रात करीब 11 बजे प्रयागपुर गांव के सामने सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीर रिंकू, इमरान और अभिषेक समेत अन्य लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. शिरोमणि सिंह ने परीक्षण के बाद रामचन्द्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल विमल का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों की सूचना पर मंगलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह ने शनिवार करीब एक बजे बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
मंगलपुर डेरापुर मार्ग पर सड़क हादसे मे युवक की मौत साथी घायल जिला अस्पताल रिफर मंगलपुर डेरापुर मार्ग पर सड़क हादसे मे युवक की मौत साथी घायल जिला अस्पताल रिफर मंगलपुर-डेरापुर मुख्य मार्ग पर प्रयागपुर गांव के सामने तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार हवासपुर थाना मंगलपुर निवासी रामचन्द्र (26) पुत्र बलदेव और विमल (32) पुत्र शिवराम मोटरसाइकिल से मड़नापुर डेरापुर में आयोजित मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। शुक्रवार रात करीब 11 बजे प्रयागपुर गांव के सामने सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीर रिंकू, इमरान और अभिषेक समेत अन्य लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. शिरोमणि सिंह ने परीक्षण के बाद रामचन्द्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल विमल का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों की सूचना पर मंगलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह ने शनिवार करीब एक बजे बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
- राजपुर थाना क्षेत्र में एक वृद्ध के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कन्हैया नगर निवासी इश्तियाक गुरुवार देर रात अपने घर से साली के यहां मुगल रोड होते हुए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पड़ोसी शाहरुख पुत्र भोले ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी शाहरुख ने इश्तियाक के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। साथ ही धमकी दी कि यदि उन्होंने अपने बेटे से माफी नहीं मंगवाई तो वह उन्हें जान से मार देगा। घटना के बाद पीड़ित शुक्रवार को राजपुर थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शाहरुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। राजपुर थाना प्रभारी सनत कुमार ने शनिवार को सुबह करीब 8 बजे बताया कि मामले में एनसीआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।1
- मंगलपुर डेरापुर मार्ग पर सड़क हादसे मे युवक की मौत साथी घायल जिला अस्पताल रिफर मंगलपुर-डेरापुर मुख्य मार्ग पर प्रयागपुर गांव के सामने तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार हवासपुर थाना मंगलपुर निवासी रामचन्द्र (26) पुत्र बलदेव और विमल (32) पुत्र शिवराम मोटरसाइकिल से मड़नापुर डेरापुर में आयोजित मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। शुक्रवार रात करीब 11 बजे प्रयागपुर गांव के सामने सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीर रिंकू, इमरान और अभिषेक समेत अन्य लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. शिरोमणि सिंह ने परीक्षण के बाद रामचन्द्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल विमल का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों की सूचना पर मंगलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह ने शनिवार करीब एक बजे बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।1
- मंगलपुर-डेरापुर मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रात करीब 11 बजे प्रयागपुर गांव के सामने की है। जानकारी के अनुसार, थाना मंगलपुर क्षेत्र के हवासपुर गांव निवासी रामचंद्र पुत्र बलदेव और विमल पुत्र शिवराम बाइक से मड़नापुर डेरापुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे मंगलपुर-डेरापुर मुख्य मार्ग पर प्रयागपुर गांव के सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. शिरोमणि सिंह ने जांच के बाद रामचंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल विमल की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जिससे माहौल गमगीन हो गया। परिजनों की सूचना पर मंगलपुर थाना पुलिस मौके पर सक्रिय हुई। मंगलपुर थाने के उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह ने शनिवार को करीब 11बजे बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना से मां बिटान देवी, भाई रमेश,छोटे, बहिन रामप्यारी,संगीता, मीना और पूजा का रो रोकर बुरा हाल है।1
- कानपुरदेहात,मंगलपुर कस्बे में शुक्रवार को राम नवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे कस्बे में भक्ति का माहौल छाया रहा, जहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत जोश और उत्साह से भरी भव्य बाइक रैली के साथ हुई, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद निकाली गई शोभायात्रा में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, राधा-कृष्ण, हनुमान जी सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक और मनमोहक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां प्रसाद वितरण के साथ सेवा भाव भी देखने को मिला। कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरती इस शोभायात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन भी मुस्तैद रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। राम नवमी के इस पावन अवसर पर मंगलपुर में भक्ति, उल्लास और एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली।4
- सोने की 'अशर्फियों' के नाम पर चपत लगाने वाले पांच गिरफ्तार, नकदी और मोबाइल बरामद, फिल्मी अंदाज में करते थे ठगी, औरैया पुलिस ने मंदिर के पास से घेराबंदी कर दबोचा, सावधान! अगर कोई आपको दे 'पुरानी खुदाई' का लालच, तो हो जाएं सतर्क! रिपोर्ट आकाश उर्फ अक्की भईया ब्यूरो1
- औरैया में नकली सोना बेचने बाले गिरोह में महिला पुरुष समेत 5 गिरफ्तार औरैया जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हांथ लगी है पुलिस ने नकली सोना बेचने बाले गिरोह के महिला पुरुष समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के द्वारा बड़ा खुलासा किया गया। औरैया जिले के थाना दिबियापुर व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा टप्पेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ कर नकली सोने की माला बेचकर ठगी करने वाले 05 शातिर अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना दिबियापुर एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना दिबियापुर में पंजीकृत अभियोग का सफल अनावरण करते हुए टप्पेबाजी करने वाले पुलिस के मुताबिक भीम भाट पुत्र छत्रपाल भाट तथा उसकी पत्नी पूनम निवासी मोहन नगर कालौनी थाना कैम्प जिला पलवल हरियाणा, गुलशन शर्मा पुत्र स्व0 रूपालाल तथा उसकी पत्नी देवली शर्मा निवासी ग्राम शँकरपुर थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात, राजवती पत्नी लटूरी सिंह निवासी शिव कालौनी थाना खुर्जा जिला बुलन्दशहर को पीली धातु के विभिन्न आभूषण तथा मोबाइल फोन तथा 24500/- रू0 नगद सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में रूद्र नारायण त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक थाना दिबियापुर, उ0नि0 समित चौधरी प्रभारी सर्विलांश सेल टीम, उ0नि0 कुलदीप कुमार प्रभारी एस.ओ.जी ओर टीम, उ0नि0 अरविंद कुमार गुप्ता को यह सफलता मिली है। पुलिस सभी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।1
- *थाना दिबियापुर व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा टप्पेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ कर नकली सोने की माला बेचकर ठगी करने वाले 05 शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के संबंध मे अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाइट-*2
- राजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला ऑटो से उतरते समय गिरकर बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को निजी वाहन से राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, सिलहरा गांव निवासी पूनम अपने मायके पुखरायां से ससुराल लौट रही थी। राजपुर-मुगल मार्ग पर ऑटो से उतरते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गिर पड़ी और बेहोश हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। राजपुर चौकी के हेड कांस्टेबल विवेक तोमर ने तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर जी.पी. द्विवेदी ने महिला का उपचार शुरू किया। काफी देर बाद महिला को होश आ गया, जिसके बाद उसने अपनी पहचान पूनम के रूप में बताई। होश में आने के बाद पुलिस ने महिला के मायके और ससुराल पक्ष को सूचना दे दी है। राजपुर चौकी प्रभारी गुरेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार सुबह करीब 8 बजे बताया कि महिला स्वास्थ्य है और उसे घर भेज दिया गया है।1