प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर डॉ. राजेश कश्यप ने दी हार्दिक शुभकामनाएं भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं सोलन विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. राजेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की देवभूमि की ओर से वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामना करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश विकास एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि माँ शूलिनी की पावन भूमि सोलन और समस्त हिमाचल प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं। उन्होंने कामना की कि प्रधानमंत्री जी पर सदैव ईश्वर एवं माँ शूलिनी का आशीर्वाद बना रहे और उनका मार्गदर्शन देशवासियों को निरंतर मिलता रहे। डॉ. राजेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर डॉ. राजेश कश्यप ने दी हार्दिक शुभकामनाएं भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं सोलन विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. राजेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की देवभूमि की ओर से वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामना करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश विकास एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि माँ शूलिनी की पावन भूमि सोलन और समस्त हिमाचल प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं। उन्होंने कामना की कि प्रधानमंत्री जी पर सदैव ईश्वर एवं माँ शूलिनी का आशीर्वाद बना रहे और उनका मार्गदर्शन देशवासियों को निरंतर मिलता रहे। डॉ. राजेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
- डिलीवरी में देरी पर बलिंकइट राइडर से मारपीट, रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी का आरोप सोलन, 16 सितंबर सोलन शहर में डिलीवरी में मामूली देरी को लेकर एक डिलीवरी राइडर के साथ मारपीट करने और कथित तौर पर रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में डिलीवरी राइडर पुलिस के पास पहुंचे और मामले में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता अनूप चौहान के अनुसार वह सामान की डिलीवरी करने के लिए ठोड़ो मैदान के समीप गया था। इलाके के दो आर्डर उसके पास थे। एक आर्डर की डिलीवरी पहुंचाने में थोड़ी देरी होने पर संबंधित व्यक्ति कथित तौर पर उससे उलझ गया। आरोप है कि पहले उसके साथ हाथापाई की गई और बाद में उसे रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद शहर के डिलीवरी राइडर पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे। राइडरों ने घटना को लेकर अपनी चिंता पुलिस के समक्ष रखी और सुरक्षा की मांग की। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सके। एएसपी सोलन रमेश शर्मा ने कहा कि शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को किसी भी व्यक्ति को अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मारपीट की बात सामने आई है और रिवाल्वर दिखाने के आप की अभी जांच हो रही है जांच के बाद ही पता चलेगा की रिवाल्वर दिखाई गई है या नहीं।1
- रैगिंग के मामले की जांच करने पहुंची शिक्षा विभाग की टीम सोलन के एक निजी स्कूलों में सामने आए रैगिंग के मामले की जांच शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है तीन सदस्य टीम ने स्कूल में जाकर पीड़ित छात्रों व उनके अभिभावकों के बयान दर्ज किया. इसके बाद मामले में आगामी कार्रवाई होगी1
- सोलन में BLUNKIT डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट शिकायतकर्ता ने लगाया रिवाल्वर दिखाने का आरोप. जांच कर रही है पुलिस1
- 25 साल के सेवा संकल्प के साथ देशभर में अभियान की शुरुआत, सांसद कार्तिकेय शर्मा ने पंचकूला बार को दिए 11 लाख रुपये पंचकूला। जिला बार एसोसिएशन, पंचकूला द्वारा जिला न्यायालय परिसर में नवनियुक्त प्रधान एवं कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने शिरकत की और नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान कार्तिकेय शर्मा ने अपने 25 साल के कार्यकाल को समर्पित सेवा संकल्प अभियान के तहत देशभर में अभियान शुरू किए जाने की बात कही। साथ ही उन्होंने पंचकूला बार एसोसिएशन के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं, नवनियुक्त प्रधान गौरव शर्मा ने कहा कि बार और वकीलों से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वकीलों के चैंबर और बार एसोसिएशन से संबंधित जो भी समस्याएं हैं, उन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।2
- चंडीमंदिर थाना क्षेत्र में न*शे पर क्राइम ब्रांच-3 का शिकंजा हेरोइन के साथ 2 आ*रो*पी गिर/फ्तार पंचकूला के चंडीमंदिर थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने नशीले पदार्थ हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 12 ग्राम 32 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी। पुलिस नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाएगी।1
- ब्योंग गांव में महासू महाराज के जागरण की धूम, ध्याणियों ने जुटाया विशाल जनसैलाब! ऋषि पंचमी पर 300-350 बेटियों और ध्याणियों का ऐतिहासिक संगम, आज दोपहर लगेगा भव्य विशाल भंडारा! हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं का प्रतीक महासू महाराज का जागरण . ब्योंग गांव में अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि इसमें गांव से ब्याही और जुड़ी ध्याणियों ने बढ़-चढ़कर मुख्य भूमिका निभाई। ऋषि पंचमी के इस पावन पर्व पर ब्योंग गांव की लगभग 300 से 350 ध्याणियों ने एक साथ जुटकर महासू देवता के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा प्रकट की। परंपरा और सामूहिकता की यह पहली ऐसी पहल है जहाँ सभी बेटियों ने मिलकर मंदिर के लिए उपहार स्वरूप बर्तन भेंट किए तथा समस्त क्षेत्रवासियों के लिए आज दोपहर सामूहिक भंडारे का भव्य आयोजन रखा है। ब्योंग गांव की स्थानीय ध्याणी यह धार्मिक आयोजन न केवल महासू महाराज के प्रति अटूट आस्था का प्रमाण है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और ध्याणियों की संगठित शक्ति एवं सांस्कृतिक जुड़ाव को भी दर्शाता है। जागरण के इस भव्य कार्यक्रम ने गाँव की बेटियों और ध्याणियों को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। आज दोपहर आयोजित होने वाले विशाल भंडारे में आसपास के सभी क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के पहुँचने की उम्मीद है। हरिपुरधार से दीपांशु शर्मा की रिपोर्ट3
- प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सोलन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत *रक्तदान शिविर* और *‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम *प्रेस विज्ञप्ति* 16 सितंबर 2026 प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सोलन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत *रक्तदान शिविर* और *‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम* सोलन, 16 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत भाजपा सोलन शहरी मंडल युवा मोर्चा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया जाएगा। शाम को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत जौनाजी रोड के समीप दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही चंबाघाट पुल के समीप भी दीप जलाकर केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उनके माध्यम से आम लोगों को मिल रहे लाभों को स्मरण किया जाएगा। इसी क्रम में चंबाघाट में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों के लाभार्थी परिवारों के साथ मिलकर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित परिवारों के साथ जुड़कर सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति संकल्प को व्यक्त करना है। भाजपा सोलन शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाया जा रहा है। रक्तदान शिविर तथा ‘आशीर्वाद का दीया’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सेवा भावना को मजबूत करने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प है। अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। शैलेन्द्र गुप्ता मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, सोलन शहरी मंडल1
- रैगिंग मामले की जांच करने डगशाई पब्लिक स्कूल पहुंची शिक्षा विभाग की टीम दोनों पक्षों से की बातचीत लिए बयान1
- डिलीवरी में देरी पर बलिंकइट राइडर से मारपीट, रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी का आरोप डिलीवरी में देरी पर बलिंकइट राइडर से मारपीट, रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी का आरोप1