डिलीवरी में देरी पर बलिंकइट राइडर से मारपीट, रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी का आरोप सोलन, 16 सितंबर सोलन शहर में डिलीवरी में मामूली देरी को लेकर एक डिलीवरी राइडर के साथ मारपीट करने और कथित तौर पर रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में डिलीवरी राइडर पुलिस के पास पहुंचे और मामले में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता अनूप चौहान के अनुसार वह सामान की डिलीवरी करने के लिए ठोड़ो मैदान के समीप गया था। इलाके के दो आर्डर उसके पास थे। एक आर्डर की डिलीवरी पहुंचाने में थोड़ी देरी होने पर संबंधित व्यक्ति कथित तौर पर उससे उलझ गया। आरोप है कि पहले उसके साथ हाथापाई की गई और बाद में उसे रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद शहर के डिलीवरी राइडर पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे। राइडरों ने घटना को लेकर अपनी चिंता पुलिस के समक्ष रखी और सुरक्षा की मांग की। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सके। एएसपी सोलन रमेश शर्मा ने कहा कि शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को किसी भी व्यक्ति को अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मारपीट की बात सामने आई है और रिवाल्वर दिखाने के आप की अभी जांच हो रही है जांच के बाद ही पता चलेगा की रिवाल्वर दिखाई गई है या नहीं।

- डिलीवरी में देरी पर बलिंकइट राइडर से मारपीट, रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी का आरोप सोलन, 16 सितंबर सोलन शहर में डिलीवरी में मामूली देरी को लेकर एक डिलीवरी राइडर के साथ मारपीट करने और कथित तौर पर रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में डिलीवरी राइडर पुलिस के पास पहुंचे और मामले में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता अनूप चौहान के अनुसार वह सामान की डिलीवरी करने के लिए ठोड़ो मैदान के समीप गया था। इलाके के दो आर्डर उसके पास थे। एक आर्डर की डिलीवरी पहुंचाने में थोड़ी देरी होने पर संबंधित व्यक्ति कथित तौर पर उससे उलझ गया। आरोप है कि पहले उसके साथ हाथापाई की गई और बाद में उसे रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद शहर के डिलीवरी राइडर पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे। राइडरों ने घटना को लेकर अपनी चिंता पुलिस के समक्ष रखी और सुरक्षा की मांग की। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सके। एएसपी सोलन रमेश शर्मा ने कहा कि शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को किसी भी व्यक्ति को अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मारपीट की बात सामने आई है और रिवाल्वर दिखाने के आप की अभी जांच हो रही है जांच के बाद ही पता चलेगा की रिवाल्वर दिखाई गई है या नहीं।1
- रैगिंग के मामले की जांच करने पहुंची शिक्षा विभाग की टीम सोलन के एक निजी स्कूलों में सामने आए रैगिंग के मामले की जांच शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है तीन सदस्य टीम ने स्कूल में जाकर पीड़ित छात्रों व उनके अभिभावकों के बयान दर्ज किया. इसके बाद मामले में आगामी कार्रवाई होगी1
- सोलन में BLUNKIT डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट शिकायतकर्ता ने लगाया रिवाल्वर दिखाने का आरोप. जांच कर रही है पुलिस1
- 25 साल के सेवा संकल्प के साथ देशभर में अभियान की शुरुआत, सांसद कार्तिकेय शर्मा ने पंचकूला बार को दिए 11 लाख रुपये पंचकूला। जिला बार एसोसिएशन, पंचकूला द्वारा जिला न्यायालय परिसर में नवनियुक्त प्रधान एवं कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने शिरकत की और नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान कार्तिकेय शर्मा ने अपने 25 साल के कार्यकाल को समर्पित सेवा संकल्प अभियान के तहत देशभर में अभियान शुरू किए जाने की बात कही। साथ ही उन्होंने पंचकूला बार एसोसिएशन के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं, नवनियुक्त प्रधान गौरव शर्मा ने कहा कि बार और वकीलों से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वकीलों के चैंबर और बार एसोसिएशन से संबंधित जो भी समस्याएं हैं, उन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।2
- चंडीमंदिर थाना क्षेत्र में न*शे पर क्राइम ब्रांच-3 का शिकंजा हेरोइन के साथ 2 आ*रो*पी गिर/फ्तार पंचकूला के चंडीमंदिर थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने नशीले पदार्थ हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 12 ग्राम 32 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी। पुलिस नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाएगी।1
- ब्योंग गांव में महासू महाराज के जागरण की धूम, ध्याणियों ने जुटाया विशाल जनसैलाब! ऋषि पंचमी पर 300-350 बेटियों और ध्याणियों का ऐतिहासिक संगम, आज दोपहर लगेगा भव्य विशाल भंडारा! हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं का प्रतीक महासू महाराज का जागरण . ब्योंग गांव में अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि इसमें गांव से ब्याही और जुड़ी ध्याणियों ने बढ़-चढ़कर मुख्य भूमिका निभाई। ऋषि पंचमी के इस पावन पर्व पर ब्योंग गांव की लगभग 300 से 350 ध्याणियों ने एक साथ जुटकर महासू देवता के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा प्रकट की। परंपरा और सामूहिकता की यह पहली ऐसी पहल है जहाँ सभी बेटियों ने मिलकर मंदिर के लिए उपहार स्वरूप बर्तन भेंट किए तथा समस्त क्षेत्रवासियों के लिए आज दोपहर सामूहिक भंडारे का भव्य आयोजन रखा है। ब्योंग गांव की स्थानीय ध्याणी यह धार्मिक आयोजन न केवल महासू महाराज के प्रति अटूट आस्था का प्रमाण है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और ध्याणियों की संगठित शक्ति एवं सांस्कृतिक जुड़ाव को भी दर्शाता है। जागरण के इस भव्य कार्यक्रम ने गाँव की बेटियों और ध्याणियों को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। आज दोपहर आयोजित होने वाले विशाल भंडारे में आसपास के सभी क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के पहुँचने की उम्मीद है। हरिपुरधार से दीपांशु शर्मा की रिपोर्ट3
- चंबाघाट में मेयर सुषमा शर्मा का औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा सोलन नगर निगम की मेयर सुषमा शर्मा ने आज चंबाघाट क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चंबाघाट में बने सार्वजनिक शौचालयों सहित आसपास के विभिन्न स्थानों पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मेयर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के आगामी आदेश दिए।1
- रैगिंग मामले की जांच करने डगशाई पब्लिक स्कूल पहुंची शिक्षा विभाग की टीम दोनों पक्षों से की बातचीत लिए बयान1
- डिलीवरी में देरी पर बलिंकइट राइडर से मारपीट, रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी का आरोप डिलीवरी में देरी पर बलिंकइट राइडर से मारपीट, रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी का आरोप1