Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुगौली में स्टेशन रोड ,बाजार रोड और एनएच किनारे से हटेगा अतिक्रमण, सब्जी दुकानदारों को मिलेगा स्थायी जगह।
Shambhu sharan
सुगौली में स्टेशन रोड ,बाजार रोड और एनएच किनारे से हटेगा अतिक्रमण, सब्जी दुकानदारों को मिलेगा स्थायी जगह।
More news from बिहार and nearby areas
- सुगौली में स्टेशन रोड ,बाजार रोड और एनएच किनारे से हटेगा अतिक्रमण, सब्जी दुकानदारों को मिलेगा स्थायी जगह।1
- जमुई कांड पर CM सम्राट के ‘रील’ वाले बयान से भड़के तेजस्वी यादव, सरकार पर साधा निशाना BREAKING NEWS | KSR BIHAR NEWS जमुई कांड पर CM सम्राट के ‘रील’ वाले बयान से भड़के तेजस्वी यादव, सरकार पर साधा निशाना तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के उस बयान पर सवाल उठाए, जिसमें उन्होंने कहा था कि आरोपी ने रील नहीं बनाई होती तो शायद पुलिस की पकड़ में नहीं आता। तेजस्वी ने इस बयान को लेकर सरकार और कानून-व्यवस्था पर तीखा हमला बोला।1
- आंगनवाड़ी कार्यालय मझौलिया कार्यालय आंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। मझौलिया प्रखंड स्तर पर आंगन का मिलन कार्यक्रम के सफल आयोजन किया गया। इसको लेकर आंगनबाड़ी प्रखंड कार्यालय में एक बैठक हुई। इस बैठक में आईसीडीएस निदेशालय, बिहार पटना के पत्रांक 5246 दिनांक 21 सितंबर 2026 तथा उप विकास आयुक्त, पश्चिम चंपारण बेतिया से प्राप्त निर्देश के आलोक में आयोजित हुई। कार्यक्रम की तैयारी एवं सफल क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक विचार विमर्श किया गया। बैठक में सांसद प्रतिनिधि, बीस सूत्री अध्यक्ष रामेश्वर राम,प्रखंड प्रमुख शुक्ता मुखी, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी स्वेता कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अनुपम प्रसाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफ़ीज़ुर रहमान प्रखंड जीवका परियोजना पदाधिकारी आदि शामिल थे ।2
- स्वच्छता ही सेवा -2026 अभियान के अन्तर्गत नगर निगम बेतिया के सभागार में विधार्थियों के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 25 September. नगर निगम की महापौर श्रीमती गरिमा देवी सिकारिया मुख्य रूप से उपस्थित थी। 25.09.2026.1
- प्रयागराज में होटल में कथित देह व्यापार का खुलासा, पुलिस की निगरानी पर सवाल.. प्रयागराजयमुनानगर क्षेत्र के घूरपुर थाना अंतर्गत गौहनिया के बुदावां गांव में स्थित एक होटल को लेकर कथित देह व्यापार का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और इस प्रकरण से जुड़ी खबर सामने आने के बाद चारों तरफ एक ही सवाल चर्चा में है कि यदि होटल परिसर में लंबे समय से ऐसी गतिविधियां संचालित होने के आरोप हैं तो आखिर इतने दिनों तक यह सब घूरपुर पुलिस की निगाहों से कैसे बचा रहा? आरोप है कि 'इलाहाबाद प्रॉपर्टी एंड होटल ग्रुप' के परिसर में संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही थीं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने की बात सामने आ रही है। बताया जाता है कि सूचना के बाद जब लोग मौके पर पहुंचे तो होटल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दिया।.. इसी दौरान बनाए गए वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं और युवतियां होटल परिसर से बाहर निकलती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसके सामने आने के बाद मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। सबसे बड़ा सवाल पुलिस की कार्रवाई और सूचना तंत्र को लेकर खड़ा हो रहा है। यदि पुलिस को पहले ही सूचना दी गई थी तो पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले होटल परिसर कथित रूप से खाली कैसे हो गया? सूचना मिलने से लेकर पुलिस के पहुंचने तक कितना समय बीता? क्या सूचना समय रहते संबंधित पुलिसकर्मियों तक पहुंची थी? और यदि पहुंची थी तो मौके पर कार्रवाई से पहले कथित रूप से लोग वहां से कैसे निकल गए? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और खबर के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोगों के बीच यह अंदेशा भी उठ रहा है कि यदि जांच में होटल में लंबे समय से ऐसी गतिविधियां संचालित होने की बात सामन.. आती है तो स्थानीय पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठना स्वाभाविक है। आखिर बीट पुलिसकर्मी की निगरानी कहां थी? क्या होटल की गतिविधियों पर कभी नजर रखी गई? क्या आसपास के लोगों से कभी जानकारी जुटाई गई? या फिर पुलिस की निगाहों से यह पूरा मामला लगातार बचता रहा ? यही अंदेशा अब कई सवालों की ओर इशारा कर रहा है, जिनका जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा। मामला केवल होटल तक सीमित था या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क था, यह भी जांच का विषय है। पुलिस को होटल परिसर के सीसीटीवी फुटेज, प्रवेश निकास से संबंधित अभिलेख, कर्मचारियों और संचालक से पूछताछ तथा वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम की सत्यता की जांच करनी चाहिए। साथ ही यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम कितने समय में मौके पर पहुंची। बुदावां और आसपास के ग्रामीणों में मामले को लेकर नाराजगी बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो ग्रामीण क्षेत्र मे.. ग्रामीण क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। वहीं यदि वायरल वीडियो अथवा लगाए गए आरोपों में तथ्य नहीं हैं तो पुलिस की जांच से स्थिति भी साफ होनी चाहिए, ताकि किसी निर्दोष व्यक्ति या प्रतिष्ठान के खिलाफ गलत धारणा न बने। अब निगाहें घूरपुर थाना पुलिस और उच्च पुलिस अधिकारियों की जांच पर टिकी हैं। इस पूरे प्रकरण में सबसे अहम सवाल यही है कि आखिर इतने दिनों से कथित गतिविधियां चलने की बात सामने आ रही है तो स्थानीय पुलिस की निगरानी व्यवस्था कहां थी और पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचने से पहले ही परिसर कथित रूप से कैसे खाली हो गया? इन सवालों का निष्पक्ष जवाब ही पूरे मामले की असल तस्वीर सामने ला सकता है।... #BreakingNews #prayagraj #news #UPNews1
- पश्चिम चंपारण के नौतन से गर्व की खबर! 🎉 पश्चिम चंपारण के नौतन प्रखंड अंतर्गत दुबे के संतपुर निवासी सोहैल अख्तर ने अपनी मेहनत और लगन से पहली ही कोशिश में NEET परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सोहैल अख्तर की इस सफलता से परिवार के साथ-साथ गांव और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर परिजन, रिश्तेदार और स्थानीय लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस उपलब्धि से युवाओं और विद्यार्थियों को भी मेहनत करके अपने लक्ष्य को हासिल करने की प्रेरणा मिलती है। 📍 स्थान: संतपुर, नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार 🎓 उपलब्धि: पहली कोशिश में NEET परीक्षा पास ऐसी ही स्थानीय और महत्वपूर्ण खबरों के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like & Share जरूर करें। #NEET #NEETResult #SoheilAkhtar #Nautan #WestChamparan #Bettiah #BiharNews #NautanNews #WestChamparanNews #EducationNews #SuccessStory #NEETSuccess पश्चिम चंपारण के नौतन से गर्व की खबर! 🎉 पश्चिम चंपारण के नौतन प्रखंड अंतर्गत दुबे के संतपुर निवासी सोहैल अख्तर ने अपनी मेहनत और लगन से पहली ही कोशिश में NEET परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सोहैल अख्तर की इस सफलता से परिवार के साथ-साथ गांव और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर परिजन, रिश्तेदार और स्थानीय लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस उपलब्धि से युवाओं और विद्यार्थियों को भी मेहनत करके अपने लक्ष्य को हासिल करने की प्रेरणा मिलती है। 📍 स्थान: संतपुर, नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार 🎓 उपलब्धि: पहली कोशिश में NEET परीक्षा पास ऐसी ही स्थानीय और महत्वपूर्ण खबरों के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like & Share जरूर करें। #NEET #NEETResult #SoheilAkhtar #Nautan #WestChamparan #Bettiah #BiharNews #NautanNews #WestChamparanNews #EducationNews #SuccessStory #NEETSuccess1
- पूर्वी चंपारण में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 26 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट। पकड़ीदयाल, पूर्वी चंपारण। पूर्वी चंपारण जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण जहां आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। हालांकि, मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहा और बारिश की रफ्तार बढ़ी, तो धान की फसल पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार में मानसून की गतिविधियां काफी सक्रिय रही हैं। राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि सीतामढ़ी और खगड़िया में अति भारी बारिश हुई। 26 सितंबर को तीन जिलों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 26 सितंबर को पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, बिहार के उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य हिस्सों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। किसानों की बढ़ी चिंता लगातार हो रही बारिश से खेतों में नमी बढ़ने के कारण किसानों को फायदा हुआ है। लेकिन यदि बारिश लंबे समय तक जारी रहती है, तो खेतों में जलजमाव होने और धान की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। ऐसे में किसानों की नजर अब मौसम के अगले अपडेट पर टिकी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और बारिश के दौरान वज्रपात से बचाव के लिए सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जाती1
- जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में जन सुनवाई कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्री तरण जोत सिंह ने 41 शिकायतें सुनीं। 25 September. जन सुनवाई कार्यक्रम राज्य सरकार के " सात निश्चय -3" के तहत संचालित सबका सम्मान -जीवन आसान अभियान का हिस्सा है। 25.09.2026.1