कपकोट पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार. कपकोट पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार. जनपद बागेश्वर में अवैध शराब की बिक्री और बरामदगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कपकोट पुलिस टीम ने बड़ा सफलता हासिल की। थाना क्षेत्रांतर्गत अभियुक्त निवासी ग्राम हीचौड़ी को 12 बोतल, 15 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब और 24 कैन बियर के साथ गिरफ्तार किया गया। उम्र 37 वर्ष के इस अभियुक्त को हिरासत में लेकर थाना कपकोट में FIR नंबर 17/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तारी टीम में अतरिक्त उप निरीक्षक दिगंबर सनवाल और कांस्टेबल हरीश चंद्र शामिल थे। यह कार्रवाई अवैध शराब तस्करी पर लगाम कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे क्षेत्र में शराबबंदी को मजबूती मिलेगी। पुलिस ने अभियान को और तेज करने का संकल्प जताया है।
कपकोट पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार. कपकोट पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार. जनपद बागेश्वर में अवैध शराब की बिक्री और बरामदगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कपकोट पुलिस टीम ने बड़ा सफलता हासिल की। थाना क्षेत्रांतर्गत अभियुक्त निवासी ग्राम हीचौड़ी को 12 बोतल, 15 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब और 24 कैन बियर के साथ गिरफ्तार किया गया। उम्र 37 वर्ष के इस अभियुक्त को हिरासत में लेकर थाना कपकोट में FIR नंबर 17/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तारी टीम में अतरिक्त उप निरीक्षक दिगंबर सनवाल और कांस्टेबल हरीश चंद्र शामिल थे। यह कार्रवाई अवैध शराब तस्करी पर लगाम कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे क्षेत्र में शराबबंदी को मजबूती मिलेगी। पुलिस ने अभियान को और तेज करने का संकल्प जताया है।
- विडियो देखें- देश-विदेश की खबर मध्य पूर्व में चल रहे मौजूदा युद्ध में शामिल पक्षों के लिए इतिहास कई सबक देता है. खासकर अमेरिका, इसराइल और ईरान के लिए ये सबक कौन से हैं?1
- *सरकार की योजना से बदली तकदीर: कमलेश महतोलिया ने फूलों की खेती से लिखी सफलता और रोजगार की नई कहानी* जनपद नैनीताल के धारी विकासखंड के पहाड़पानी निवासी कमलेश महतोलिया आज आत्मनिर्भर भारत के सशक्त उदाहरण बनकर उभरे हैं। इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने के बाद उन्होंने गुजरात में नौकरी की, लेकिन गांव, माता-पिता और अपनी भूमि से जुड़ाव ने उन्हें वापस अपने गांव लौटने के लिए प्रेरित किया। गांव लौटकर उन्होंने परंपरागत खेती से अलग हटकर कुछ नया करने का संकल्प लिया। इसी दौरान उन्हें उत्तराखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत उद्यान विभाग के माध्यम से लगभग 14 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इस आर्थिक सहयोग ने उनके सपनों को साकार करने की मजबूत नींव रखी। सरकारी सहायता मिलने के बाद कमलेश ने बंजर भूमि को उपजाऊ बनाते हुए फूलों और फलों की आधुनिक खेती शुरू की। *प्रारंभ में 10 नाली भूमि से शुरू हुआ उनका प्रयास आज 40 नाली में फैली उन्नत फूलों की खेती में बदल चुका है, जिसमें लिलियम सहित ओरिएंटल और एशियाटिक प्रजातियों के फूल उगाए जा रहे हैं।* उनके द्वारा उत्पादित फूलों की मांग नैनीताल जनपद के साथ-साथ अन्य जनपदों में भी तेजी से बढ़ रही है। इसके साथ ही उन्होंने *30 नाली भूमि पर सेब, कीवी और स्ट्रॉबेरी जैसी नगदी फसलों की खेती कर अपने व्यवसाय को और सशक्त बनाया है।* कमलेश महतोलिया की इस पहल ने क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित किए हैं। *आज उनके इस व्यवसाय से 8 से 10 स्थानीय लोगों को स्थायी रोजगार प्राप्त हो रहा है।* सभी खर्चों को निकालने के बाद वे प्रतिमाह लगभग *2 लाख रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं, जो उनकी मेहनत और सही मार्गदर्शन का परिणाम है।* कमलेश महतोलिया ने अपनी सफलता का श्रेय उत्तराखंड सरकार की योजनाओं और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व को देते हुए तहे दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार का सहयोग और मार्गदर्शन न मिलता, तो इस स्तर पर व्यवसाय स्थापित कर पाना संभव नहीं होता। सरकार की पहल बनी आधार: राज्य सरकार द्वारा स्वरोजगार और कृषि आधारित योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयास आज धरातल पर सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। उद्यान विभाग के माध्यम से दी जा रही वित्तीय सहायता और तकनीकी मार्गदर्शन युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित कर रहा है। कमलेश की सफलता यह दर्शाती है कि यदि युवा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर नवाचार के साथ कार्य करें, तो वे न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं, बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार देकर समाज और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। आने वाले समय में कमलेश अपने व्यवसाय का और विस्तार करने तथा आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उत्पादन और विपणन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रयासरत हैं।4
- चम्पावत : लहराया गौरव का तिरंगा, मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹36.82 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात*1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1
- कालाढुंगी (चकलुवा) से बड़ी खबर कालाढुंगी क्षेत्र के चकलुवा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चकलुवा निवासी हिमांशु देवपा अपने परिजनों के साथ अपनी गाड़ी पर बैठे हुए थे, तभी अचानक एक ट्रैक्टर चालक ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर सवार युवक ने बार-बार उन्हें कुचलने की कोशिश की। स्थिति को भांपते हुए हिमांशु देवपा ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जो अब पुलिस जांच का अहम हिस्सा बन चुकी है। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है।1
- ठाकुरद्वारा : ब्लॉक ठाकुरद्वारा में आज दिनांक 1 अप्रैल को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ रैली निकालकर किया गया। यह अभियान 1 अप्रैल (आज बुधवार ) से 30 अप्रैल तक चलेगा, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संचारी रोगों की रोकथाम एवं जागरूकता फैलाना है। बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी ठाकुरद्वारा उमाकांत मुदगल ने किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रधान संघ अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान सुरजन नगर वीर सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत ठाकुरद्वारा योगेंद्र सिंह, ब्लॉक कोर्डिनेटर पुष्पेंद्र सिंह, रिंकू सिंह तथा ब्लॉक के समस्त स्टाफ मौजूद रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रैली में प्रतिभाग कर लोगों को संचारी रोगों से बचाव, साफ-सफाई, मच्छरजनित बीमारियों से सुरक्षा एवं घर-घर दस्तक देकर स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि माह भर चलने वाले इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को रोगों से बचाव के उपाय बताएंगी और आवश्यक दवाइयां भी वितरित करेंगी। इस दौरान खंड विकास अधिकारी ने सभी को अभियान को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का आह्वान किया।1
- पहाड़ों में विकास की नई उम्मीद, क्या अब साकार होगा वर्षों पुराना सपना1
- विडियो देखें-उत्तराखंड सियासी हलचल 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में सियासी हलचल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की बेटिंग शुरू। 15 दिन का लिया अर्जित उपवास ।1
- सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने मंगलवार को खुर्पाताल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विगत जनसुनवाई में प्राथमिक विद्यालय खुर्पाताल परिसर के गेट पर ताला लगाने को लेकर आए प्रकरण के संबंध में भी स्थलीय निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों एवं विद्यालय के मध्य हो रहे विवाद का समाधान मौके पर किया गया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान कुमाऊं आयुक्त ने प्राथमिक विद्यालय,राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय,पंचायत घर खुर्पाताल के साथ ही खुर्पाताल में स्थित प्राधिकरण की भूमि का भी स्थलीय निरीक्षण किया। आयुक्त ने भ्रमण के दौरान विगत जनसुनवाई में प्राथमिक विद्यालय खुर्पाताल के मुख्य गेट पर प्राथमिक विद्यालय की ओर से ताला लगाने को लेकर आ रही समस्या से कुमाऊं आयुक्त को अवगत कराया गया था, जिस पर मंगलवार को कुमाऊं आयुक्त द्वारा स्वयं विद्यालय में पंहुचकर शिक्षा विभाग व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से वार्ता करते हुए समस्या का मौके पर ही निराकरण किया।उन्होंने संबंधितों को निर्देशित किया कि विद्यालय परिसर के गेट पर नया ताला लगाया जाए जिसकी 1-1 चाबियां प्राथमिक विद्यालय , ग्राम पंचायत खुर्पाताल और परिसर के अंतर्गत संचालित उद्यान विभाग, कार्यालय के पास रहेगी। आवश्यकता अनुसार शासकीय कार्यों के संपादन हेतु सभी परिसर के भीतर मैदान का उपयोग करेंगे। भ्रमण के दौरान आयुक्त ने खुर्पाताल में स्थित जिला विकास प्राधिकरण की भूमि का भी स्थलीय निरीक्षण किया,मौके पर भूमि में काफी मात्रा में कचरा डाला जा रहा है, इस संबंध में आयुक्त ने काफी नाराजगी व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक और उप निरीक्षक को दो दिन में कचरा डालने वाले व्यक्तियों का पता लगाकर संबंधित पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए 5-5 हजार का जुर्माना लगाने की निर्देश दिए। क्षेत्र भ्रमण के दौरान आयुक्त द्वारा खुर्पाताल झील के एकदम किनारे 30 मीटर परिधि में बनाए गए होटल और भवनों के निर्माण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके से ही सचिव जिला विकास प्राधिकरण, नैनीताल को क्षेत्र में जिला प्राधिकरण के तैनात सहायक अभियंता अभिषेक एवं अवर अभियंता बबीता का वेतन रोकने और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के साथ ही शीघ्र ही ऐसे होटलों और भवनों के चालान करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र में झील से लगी हुई प्राधिकरण की जमीन पर भी होटल व भवनों द्वारा किए गए कब्जे को दो दिन के भीतर हटाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा इस प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने प्राधिकरण के सहायक अभियंता और अवर अभियंता को मौके पर निर्मित भवनों का नक्शा जांच करते हुए चालान की कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान कुछ स्थानीय निवासियों द्वारा पानी की समस्या आयुक्त के समक्ष रखी गई, जिसके समाधान का आश्वासन आयुक्त द्वारा स्थानीय निवासियों को दिया गया। इस दौरान कुमाऊं आयुक्त प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से भी मिले। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष जिला पंचायत देवकी बिष्ट,ग्राम प्रधान हंशी नेगी,,क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, जिला शिक्षा अधिकारी पी एल टमटा, क्षेत्रीय जनता आदि उपस्थित रहे।1