Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज दिनांक 01/04/2026 को हल्द्वानी बाजार छेत्र, वार्ड नंबर - 16 के पार्षद श्री प्रेम प्रकाश बेलवाल जी ने 15 इन्डेन गैस सिलेंडरों का वितरण अपनी देखरेख में करवाया। जिससे बाजार छेत्र के इन्डेन गैस सिलेंडर के उपभोक्ता जो विगत दिनों से परेशान होकर बैठे थे, उन्होंने राहत की सांस ली। साथ ही साथ पार्षद जी का धन्यवाद किया।
Jagdish Ballabh Sharma
आज दिनांक 01/04/2026 को हल्द्वानी बाजार छेत्र, वार्ड नंबर - 16 के पार्षद श्री प्रेम प्रकाश बेलवाल जी ने 15 इन्डेन गैस सिलेंडरों का वितरण अपनी देखरेख में करवाया। जिससे बाजार छेत्र के इन्डेन गैस सिलेंडर के उपभोक्ता जो विगत दिनों से परेशान होकर बैठे थे, उन्होंने राहत की सांस ली। साथ ही साथ पार्षद जी का धन्यवाद किया।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1
- कालाढुंगी (चकलुवा) से बड़ी खबर कालाढुंगी क्षेत्र के चकलुवा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चकलुवा निवासी हिमांशु देवपा अपने परिजनों के साथ अपनी गाड़ी पर बैठे हुए थे, तभी अचानक एक ट्रैक्टर चालक ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर सवार युवक ने बार-बार उन्हें कुचलने की कोशिश की। स्थिति को भांपते हुए हिमांशु देवपा ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जो अब पुलिस जांच का अहम हिस्सा बन चुकी है। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है।1
- *सरकार की योजना से बदली तकदीर: कमलेश महतोलिया ने फूलों की खेती से लिखी सफलता और रोजगार की नई कहानी* जनपद नैनीताल के धारी विकासखंड के पहाड़पानी निवासी कमलेश महतोलिया आज आत्मनिर्भर भारत के सशक्त उदाहरण बनकर उभरे हैं। इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने के बाद उन्होंने गुजरात में नौकरी की, लेकिन गांव, माता-पिता और अपनी भूमि से जुड़ाव ने उन्हें वापस अपने गांव लौटने के लिए प्रेरित किया। गांव लौटकर उन्होंने परंपरागत खेती से अलग हटकर कुछ नया करने का संकल्प लिया। इसी दौरान उन्हें उत्तराखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत उद्यान विभाग के माध्यम से लगभग 14 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इस आर्थिक सहयोग ने उनके सपनों को साकार करने की मजबूत नींव रखी। सरकारी सहायता मिलने के बाद कमलेश ने बंजर भूमि को उपजाऊ बनाते हुए फूलों और फलों की आधुनिक खेती शुरू की। *प्रारंभ में 10 नाली भूमि से शुरू हुआ उनका प्रयास आज 40 नाली में फैली उन्नत फूलों की खेती में बदल चुका है, जिसमें लिलियम सहित ओरिएंटल और एशियाटिक प्रजातियों के फूल उगाए जा रहे हैं।* उनके द्वारा उत्पादित फूलों की मांग नैनीताल जनपद के साथ-साथ अन्य जनपदों में भी तेजी से बढ़ रही है। इसके साथ ही उन्होंने *30 नाली भूमि पर सेब, कीवी और स्ट्रॉबेरी जैसी नगदी फसलों की खेती कर अपने व्यवसाय को और सशक्त बनाया है।* कमलेश महतोलिया की इस पहल ने क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित किए हैं। *आज उनके इस व्यवसाय से 8 से 10 स्थानीय लोगों को स्थायी रोजगार प्राप्त हो रहा है।* सभी खर्चों को निकालने के बाद वे प्रतिमाह लगभग *2 लाख रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं, जो उनकी मेहनत और सही मार्गदर्शन का परिणाम है।* कमलेश महतोलिया ने अपनी सफलता का श्रेय उत्तराखंड सरकार की योजनाओं और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व को देते हुए तहे दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार का सहयोग और मार्गदर्शन न मिलता, तो इस स्तर पर व्यवसाय स्थापित कर पाना संभव नहीं होता। सरकार की पहल बनी आधार: राज्य सरकार द्वारा स्वरोजगार और कृषि आधारित योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयास आज धरातल पर सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। उद्यान विभाग के माध्यम से दी जा रही वित्तीय सहायता और तकनीकी मार्गदर्शन युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित कर रहा है। कमलेश की सफलता यह दर्शाती है कि यदि युवा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर नवाचार के साथ कार्य करें, तो वे न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं, बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार देकर समाज और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। आने वाले समय में कमलेश अपने व्यवसाय का और विस्तार करने तथा आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उत्पादन और विपणन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रयासरत हैं।4
- विडियो देखें-नैनीताल (उत्तराखंड) नैनीताल जिले के कैंचीधाम तहसील के समीपवर्ती रातीघाट क्षेत्र में सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने पर स्थानीय महिलाओ में काफी आक्रोश। आक्रोषित महिलाओ ने शराब की दुकान बंद करने के लिए हाईवे रोड किया जाम और अंग्रेजी शराब की दुकान के आगे बैठकर किया धरना-प्रदर्शन।1
- अल्मोड़ा। जनपद के बाड़ेछीना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक पिकअप वाहन ने एक के बाद एक चार वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। घटना शाम करीब 5:40 बजे की है। डायल 112 के माध्यम से थाना धौलछीना को सूचना मिली कि पिकअप वाहन संख्या यूपी 22 टीए 7521 ने कई वाहनों को टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। दुर्घटना में स्कूटी चालक सहित एक महिला और एक पुरुष घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाड़ेछीना ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने स्कूटी सवार और महिला को बेहतर उपचार के लिए बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन दन्या से अल्मोड़ा की ओर आ रहा था। चालक की पहचान मोनू ठाकुर निवासी रामपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो घटना के बाद फरार हो गया। प्रारंभिक जानकारी में वाहन के परिचालक द्वारा ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर चालक की तलाश में जुटी है।1
- बरेली। थाना इज्जतनगर क्षेत्रान्तर्गत 01 युवक की चाकू मारकर हत्या कर देने की घटना में वाछिंत 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में जानकारी देते श्री पंकज श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय।1
- चंपावत:55.52 करोड़ की लागत से बन रहे अत्याधुनिक साइंस सेंटर का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1