logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ठगी का मामला ,, पंहुचा sp से पास एक व्यापारी ने आरोप लगाया माधुरी की जमीन को पता बता कर करने का और जान से मारने की धमकी मनेन्द्रगढ़ पार्षद का मामला

1 hr ago
user_Mahendra Shukla
Mahendra Shukla
Local News Reporter मनेन्द्रगढ़, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
1 hr ago

ठगी का मामला ,, पंहुचा sp से पास एक व्यापारी ने आरोप लगाया माधुरी की जमीन को पता बता कर करने का और जान से मारने की धमकी मनेन्द्रगढ़ पार्षद का मामला

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • ठगी का मामला ,, पंहुचा sp से पास एक व्यापारी ने आरोप लगाया माधुरी की जमीन को पता बता कर करने का और जान से मारने की धमकी मनेन्द्रगढ़ पार्षद का मामला
    1
    ठगी का मामला ,, पंहुचा sp से पास एक व्यापारी ने आरोप लगाया माधुरी की जमीन को पता बता कर करने का और  जान से मारने की धमकी 
मनेन्द्रगढ़ पार्षद का मामला
    user_Mahendra Shukla
    Mahendra Shukla
    Local News Reporter मनेन्द्रगढ़, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • जनकपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मानव तस्करी से पहले बचाए गए दो मासूम बच्चे
    1
    जनकपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मानव तस्करी से पहले बचाए गए दो मासूम बच्चे
    user_Sawan kumar
    Sawan kumar
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • भरतपुर के सिंगरौली में 12 एकड़ का पुरनहिया तालाब लबालब, बढ़ते जलस्तर से प्रशासन अलर्ट भरतपुर के सिंगरौली इलाके में लगातार हो रही बारिश के चलते 12 एकड़ में फैला पुरनहिया तालाब पूरी तरह लबालब भर गया है। तालाब का जलस्तर लगातार बढ़ने से आसपास के क्षेत्रों में स्थिति को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। सूचना मिलते ही तहसीलदार नीरज तिवारी जल संसाधन और पीएचई विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए ग्रामीणों की मदद से पाइप लगाकर तालाब का अतिरिक्त पानी बाहर निकाला जा रहा है। अधिकारियों की निगरानी में पानी निकासी का काम जारी है। प्रशासन ने जलस्तर पर लगातार नजर बनाए रखने और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए हैं।
    1
    भरतपुर के सिंगरौली में 12 एकड़ का पुरनहिया तालाब लबालब, बढ़ते जलस्तर से प्रशासन अलर्ट
भरतपुर के सिंगरौली इलाके में लगातार हो रही बारिश के चलते 12 एकड़ में फैला पुरनहिया तालाब पूरी तरह लबालब भर गया है। तालाब का जलस्तर लगातार बढ़ने से आसपास के क्षेत्रों में स्थिति को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। सूचना मिलते ही तहसीलदार नीरज तिवारी जल संसाधन और पीएचई विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए ग्रामीणों की मदद से पाइप लगाकर तालाब का अतिरिक्त पानी बाहर निकाला जा रहा है। अधिकारियों की निगरानी में पानी निकासी का काम जारी है। प्रशासन ने जलस्तर पर लगातार नजर बनाए रखने और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए हैं।
    user_Ashok Shrivastava Khabar Fast
    Ashok Shrivastava Khabar Fast
    Local News Reporter Manendragarh, Manendragarh Chirimiri Bharatpur•
    12 hrs ago
  • रात के सन्नाटे में घर में घुसा भालू, दरवाजा तोड़कर मचाई तबाही "वार्ड क्रमांक 11 मोहाड़ा दफाई में वन्यजीव के आतंक से सहमे लोग, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में दहशत" मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। रात के सन्नाटे में जब लोग अपने घरों में चैन की नींद सो रहे थे, उसी समय वार्ड क्रमांक 11 मोहाड़ा दफाई में एक भालू ने घर में घुसकर ऐसी दहशत पैदा कर दी कि पूरा परिवार अब भय के साए में जीने को मजबूर है। आज रात करीब 2 बजे कल्पना विश्वकर्मा के घर में भालू ने दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया और घर के भीतर रखे सामान को तहस-नहस कर दिया। अचानक घर में वन्यजीव की मौजूदगी से परिवार के बीच अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। भालू के हमले से घर का सामान अस्त-व्यस्त हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई, लेकिन जिस तरह भालू ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, उससे इलाके के लोगों की चिंता और बढ़ गई है। सबसे बड़ी चिंता उन परिवारों की है, जिनके घर जंगल और आबादी के बीच बसे हुए हैं। रात होते ही अब लोगों को यह डर सताने लगा है कि कहीं कोई जंगली जानवर उनके घर की चौखट तक न पहुंच जाए। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर परिवारों में विशेष भय व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वन्यजीवों का आबादी क्षेत्र में इस तरह लगातार प्रवेश होता रहा तो किसी दिन बड़ी जनहानि भी हो सकती है। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाए और वन्यजीवों की आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। मोहाड़ा दफाई की इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि इंसानों की बस्ती में वन्यजीवों की बढ़ती दस्तक के बीच आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन उठाएगा? आज भालू ने एक घर का दरवाजा तोड़ा है और सामान बिखेरा है, लेकिन यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो कल यह डर किसी बड़े हादसे में बदल सकता है।
    1
    रात के सन्नाटे में घर में घुसा भालू, दरवाजा तोड़कर मचाई तबाही

"वार्ड क्रमांक 11 मोहाड़ा दफाई में वन्यजीव के आतंक से सहमे लोग, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में दहशत"

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी।
रात के सन्नाटे में जब लोग अपने घरों में चैन की नींद सो रहे थे, उसी समय वार्ड क्रमांक 11 मोहाड़ा दफाई में एक भालू ने घर में घुसकर ऐसी दहशत पैदा कर दी कि पूरा परिवार अब भय के साए में जीने को मजबूर है। आज रात करीब 2 बजे कल्पना विश्वकर्मा के घर में भालू ने दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया और घर के भीतर रखे सामान को तहस-नहस कर दिया। अचानक घर में वन्यजीव की मौजूदगी से परिवार के बीच अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया।
भालू के हमले से घर का सामान अस्त-व्यस्त हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई, लेकिन जिस तरह भालू ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, उससे इलाके के लोगों की चिंता और बढ़ गई है।
सबसे बड़ी चिंता उन परिवारों की है, जिनके घर जंगल और आबादी के बीच बसे हुए हैं। रात होते ही अब लोगों को यह डर सताने लगा है कि कहीं कोई जंगली जानवर उनके घर की चौखट तक न पहुंच जाए। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर परिवारों में विशेष भय व्याप्त है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वन्यजीवों का आबादी क्षेत्र में इस तरह लगातार प्रवेश होता रहा तो किसी दिन बड़ी जनहानि भी हो सकती है। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाए और वन्यजीवों की आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
मोहाड़ा दफाई की इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि इंसानों की बस्ती में वन्यजीवों की बढ़ती दस्तक के बीच आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन उठाएगा? आज भालू ने एक घर का दरवाजा तोड़ा है और सामान बिखेरा है, लेकिन यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो कल यह डर किसी बड़े हादसे में बदल सकता है।
    user_M.D. KASIM
    M.D. KASIM
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • ग्राम पंचायत पोटेडांड़ वार्ड क्रमांक 2 का सड़क खराब ग्राम वासी परेशान ग्राम पंचायत ध्यान नहीं ग्राम पंचायत से निवेदन है कि सड़क को जल्द से जल्द बनाया जाए
    1
    ग्राम पंचायत पोटेडांड़ वार्ड क्रमांक 2 का सड़क खराब ग्राम वासी परेशान ग्राम पंचायत ध्यान नहीं
ग्राम पंचायत से निवेदन है कि सड़क को जल्द से जल्द बनाया जाए
    user_Pushpendra Lal
    Pushpendra Lal
    Content Creator (YouTuber) बैकुंठपुर, कोरिया, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • तालाबों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों में जल प्रवाह एवं आवक-निकासी का रखें विशेष ध्यान - कलेक्टर निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का रखें विशेष ध्यान - कलेक्टर अनूपपुर - कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने जिले के समस्त नगरीय निकायों में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने निकायवार कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाकर उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में गुणवत्ता, समय-सीमा एवं निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले तालाबों के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य इस प्रकार कराने के निर्देश दिए कि तालाब में पानी की आवक एवं निकासी की व्यवस्था किसी भी तरह प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि तालाब में प्राकृतिक रूप से आने वाले पानी के प्रवाह के साथ-साथ अन्य माध्यमों से तालाब में पानी पहुंचाने के लिए निर्धारित इंटक मार्ग भी सुचारू एवं सुरक्षित रहें। सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्यों से तालाब के जल प्रवाह में किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न नहीं होना चाहिए। तालाब की जलधारण क्षमता एवं उपयोगिता को बनाए रखते हुए जल की आवक एवं निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के बाद ही सौंदर्यीकरण, जीर्णोद्धार एवं आसपास स्वच्छता से संबंधित विकास कार्य कराए जाएं। बैठक में अमरकंटक के धार्मिक एवं पर्यावरणीय महत्व को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने वहां संचालित एमआरएफ (मटीरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरकंटक को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही निर्माणाधीन सीसी सड़कों के कार्यों में प्रॉपर लेवलिंग का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने को कहा। खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए निर्माणाधीन स्टेडियम की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने इसे जिले के लिए एक महत्वपूर्ण खेल परिसर बताया। उन्होंने निर्देश दिए कि स्टेडियम का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाए तथा वर्षा जल के जमाव को रोकने के लिए मैदान में व्यवस्थित ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाए, जिससे जलभराव की स्थिति निर्मित न हो और खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने जिले में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाओं के विस्तार एवं नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़े एवं सुव्यवस्थित मार्केटिंग परिसर के विकास के लिए आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों से कहा कि जिले के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्ययोजना तैयार करें। साथ ही नियमित मैदानी निरीक्षण करते हुए विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं उपयोगिता सुनिश्चित करें। बैठक में अपर कलेक्टर बालवीर रमन सहित विभिन्न नगरीय निकायों के अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे।
    1
    तालाबों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण
कार्यों में जल प्रवाह एवं आवक-निकासी का रखें विशेष ध्यान - कलेक्टर
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का रखें विशेष ध्यान - कलेक्टर
अनूपपुर  -  
कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने जिले के समस्त नगरीय निकायों में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने निकायवार कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाकर उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में गुणवत्ता, समय-सीमा एवं निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले तालाबों के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य इस प्रकार कराने के निर्देश दिए कि तालाब में पानी की आवक एवं निकासी की व्यवस्था किसी भी तरह प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि तालाब में प्राकृतिक रूप से आने वाले पानी के प्रवाह के साथ-साथ अन्य माध्यमों से तालाब में पानी पहुंचाने के लिए निर्धारित इंटक मार्ग भी सुचारू एवं सुरक्षित रहें। सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्यों से तालाब के जल प्रवाह में किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न नहीं होना चाहिए। तालाब की जलधारण क्षमता एवं उपयोगिता को बनाए रखते हुए जल की आवक एवं निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के बाद ही सौंदर्यीकरण, जीर्णोद्धार एवं आसपास स्वच्छता से संबंधित विकास कार्य कराए जाएं।
बैठक में अमरकंटक के धार्मिक एवं पर्यावरणीय महत्व को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने वहां संचालित एमआरएफ (मटीरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरकंटक को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही निर्माणाधीन सीसी सड़कों के कार्यों में प्रॉपर लेवलिंग का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने को कहा।
खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए निर्माणाधीन स्टेडियम की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने इसे जिले के लिए एक महत्वपूर्ण खेल परिसर बताया। उन्होंने निर्देश दिए कि स्टेडियम का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाए तथा वर्षा जल के जमाव को रोकने के लिए मैदान में व्यवस्थित ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाए, जिससे जलभराव की स्थिति निर्मित न हो और खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
कलेक्टर ने जिले में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाओं के विस्तार एवं नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़े एवं सुव्यवस्थित मार्केटिंग परिसर के विकास के लिए आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों से कहा कि जिले के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्ययोजना तैयार करें। साथ ही नियमित मैदानी निरीक्षण करते हुए विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं उपयोगिता सुनिश्चित करें।
बैठक में अपर कलेक्टर बालवीर रमन सहित विभिन्न नगरीय निकायों के अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • एमसीबी- चिरमिरी हल्दीबाड़ी में जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
    1
    एमसीबी- चिरमिरी हल्दीबाड़ी में जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
    user_Sawan kumar
    Sawan kumar
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • *थाना भटगांव पुलिस ने नाबालिक बालिका को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार।* *सूरजपुर।* सूचक श्रवण कुमार ने थाना भटगांव में सूचना दिया कि उसके घर पर काम करने वाली 12 वर्षीय नाबालिक लड़की दिनांक 01.09.2026 को करीब 3.15 बजे इसके घर में अपने कमरे के म्यार में दुपट्टा का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर थाना भटगांव में मर्ग क्रमांक 44/2026 कायम किया गया। मर्ग जांच के दौरान घटनास्थल का वीडियोग्राफी करते हुए मृतिका के शव को सावधानीपूर्वक सूचक व पड़ोसियों के मदद से सुरक्षित भटगांव के एसईसीएल अस्पताल के मरच्यूरी कक्ष में रखवाया गया तथा घटनास्थल को सुरक्षित किया गया। मृतिका के नाबालिक होने से शव का पंचनामा एवं अग्रिम जांच कार्यपालिक मजिस्ट्रेट से कराने हेतु प्रतिवेदन भेजा गया तथा दिनांक 02.09.26 को मृतिका के परिजनों की उपस्थिति में मृतिका के शव का पंचनामा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट जरही के द्वारा किया गया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटगांव के डॉक्टरों की टीम द्वारा मृतिका के शव का पीएम कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने मामले में सूक्ष्मता से जांच करने के निर्देश थाना प्रभारी भटगांव को दिए। थाना भटगांव पुलिस ने मर्ग जांच के दौरान घटना स्थल निरीक्षण दौरान एक मोबाइल जप्त किया गया। दिनांक 03.08.2026 मृतका का पीएम रिपोर्ट प्राप्त हुआ। मृतिका के परिजनों द्वारा मृतिका के पीएम से संतुष्ट नहीं होने से पुनः मृतिका के शव का उच्चस्तरीय जांच व पुनः मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर के डॉक्टरों की टीम से पीएम कराया गया। मर्ग जांच दौरान मर्ग पंचनामा कार्यवाही, घटनास्थल निरीक्षण, जप्ती कार्यवाही, पीएम रिपोर्ट तथा मर्ग सूचक, वारिसानों गवाहों के कथनों पर पाया गया कि मृतिका कई बार अपने घर जाने के लिए श्रवण कुमार को बोलती थी जिसके बाद भी वह मृतिका को उसके घर नहीं पहुंचाकर, जबरन अपने घर में रखकर काम करवा रहा था, जिससे नाबालिक लड़की परेशान रहती थी, जो श्रवण कुमार के दुर्व्यवहार एवं प्रताड़ना से मरने के लिए मजबूर करने के कारण नाबालिक मृतिका फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। मर्ग जांच पर श्रवण कुमार का कृत्य सदर धारा 107 बीएनएस, जे.जे. एक्ट की धारा 75, बाल किशोर श्रम अधिनियम की धारा 14, एवं एसटी/एससी एक्ट की धारा 3(2)(ट) का अपराध घटित करना पाये जाने से थाना भटगांव में उसके विरूद्ध अपराध क्रमांक 166/2026 कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है। प्रकरण की विवेचना के दौरान दिनांक 07.09.2026 को प्रकरण में आरोपी श्रवण कुमार पिता स्व. रामखेलावन उम्र 67 साल निवासी ग्राम कोरन्धा सरनापारा शांतिनगर थाना भटगांव के विरूद्ध पर्याप्त सबूत पाये जाने पर उसे विधिवत् गिरफ्तार किया गया है।
    2
    *थाना भटगांव पुलिस ने नाबालिक बालिका को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार।*


*सूरजपुर।* सूचक श्रवण कुमार ने थाना भटगांव में सूचना दिया कि उसके घर पर काम करने वाली 12 वर्षीय नाबालिक लड़की दिनांक 01.09.2026 को करीब 3.15 बजे इसके घर में अपने कमरे के म्यार में दुपट्टा का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर थाना भटगांव में मर्ग क्रमांक 44/2026 कायम किया गया।
मर्ग जांच के दौरान घटनास्थल का वीडियोग्राफी करते हुए मृतिका के शव को सावधानीपूर्वक सूचक व पड़ोसियों के मदद से सुरक्षित भटगांव के एसईसीएल अस्पताल के मरच्यूरी कक्ष में रखवाया गया तथा घटनास्थल को सुरक्षित किया गया। मृतिका के नाबालिक होने से शव का पंचनामा एवं अग्रिम जांच कार्यपालिक मजिस्ट्रेट से कराने हेतु प्रतिवेदन भेजा गया तथा दिनांक 02.09.26 को मृतिका के परिजनों की उपस्थिति में मृतिका के शव का पंचनामा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट जरही के द्वारा किया गया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटगांव के डॉक्टरों की टीम द्वारा मृतिका के शव का पीएम कराया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने मामले में सूक्ष्मता से जांच करने के निर्देश थाना प्रभारी भटगांव को दिए। थाना भटगांव पुलिस ने मर्ग जांच के दौरान घटना स्थल निरीक्षण दौरान एक मोबाइल जप्त किया गया। दिनांक 03.08.2026 मृतका का पीएम रिपोर्ट प्राप्त हुआ। मृतिका के परिजनों द्वारा मृतिका के पीएम से संतुष्ट नहीं होने से पुनः मृतिका के शव का उच्चस्तरीय जांच व पुनः मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर के डॉक्टरों की टीम से पीएम कराया गया।
मर्ग जांच दौरान मर्ग पंचनामा कार्यवाही, घटनास्थल निरीक्षण, जप्ती कार्यवाही, पीएम रिपोर्ट तथा मर्ग सूचक, वारिसानों गवाहों के कथनों पर पाया गया कि मृतिका कई बार अपने घर जाने के लिए श्रवण कुमार को बोलती थी जिसके बाद भी वह मृतिका को उसके घर नहीं पहुंचाकर, जबरन अपने घर में रखकर काम करवा रहा था, जिससे नाबालिक लड़की परेशान रहती थी, जो श्रवण कुमार के दुर्व्यवहार एवं प्रताड़ना से मरने के लिए मजबूर करने के कारण नाबालिक मृतिका फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है।
मर्ग जांच पर श्रवण कुमार का कृत्य सदर धारा 107 बीएनएस, जे.जे. एक्ट की धारा 75, बाल किशोर श्रम अधिनियम की धारा 14, एवं एसटी/एससी एक्ट की धारा 3(2)(ट) का अपराध घटित करना पाये जाने से थाना भटगांव में उसके विरूद्ध अपराध क्रमांक 166/2026 कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है।
प्रकरण की विवेचना के दौरान दिनांक 07.09.2026 को प्रकरण में आरोपी श्रवण कुमार पिता स्व. रामखेलावन उम्र 67 साल निवासी ग्राम कोरन्धा सरनापारा शांतिनगर थाना भटगांव के विरूद्ध पर्याप्त सबूत पाये जाने पर उसे विधिवत् गिरफ्तार किया गया है।
    user_Shivnath bagheL
    Shivnath bagheL
    Newspaper publisher सूरजपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.