logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानपुर देहात के डेरापुर में मेगा कैंप का आयोजनः महिला सुरक्षा, सरकारी योजनाओं पर हुई चर्चा, टीकाकरण पर जोर डेरापुर ब्लॉक के अटल सभागार में एक मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी विश्राम सिंह यादव और एडीओ आईएसबी मनोज कुमार उपस्थित रहे। कैंप के दौरान महिला सुरक्षा, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और राशन दुकान समूह के नए गठन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने टीकाकरण और पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की। इसका उद्देश्य क्षेत्र में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में एएनएम मुन्नी देवी, कमला देवी, सुमित्रा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा, सरस्वती देवी, रानी, गोमती सहित किसान रामपाल, कुलदीप, राधेश्याम, पप्पू, इमरान और कमलेश प्रजापति जैसे स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि वे शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

1 hr ago
user_Ankit kumar
Ankit kumar
Court reporter रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
8f41c659-f52f-4e73-8a68-184d59895565

कानपुर देहात के डेरापुर में मेगा कैंप का आयोजनः महिला सुरक्षा, सरकारी योजनाओं पर हुई चर्चा, टीकाकरण पर जोर डेरापुर ब्लॉक के अटल सभागार में एक मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी विश्राम सिंह यादव और एडीओ आईएसबी मनोज कुमार उपस्थित रहे। कैंप के दौरान महिला सुरक्षा, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और राशन दुकान समूह के नए गठन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने टीकाकरण और पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की। इसका उद्देश्य क्षेत्र में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में एएनएम मुन्नी देवी, कमला देवी, सुमित्रा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा, सरस्वती देवी, रानी, गोमती सहित किसान रामपाल, कुलदीप, राधेश्याम, पप्पू, इमरान और कमलेश प्रजापति जैसे स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि वे शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

More news from Kanpur Dehat and nearby areas
  • कलश यात्रा के साथ ही धनेश्वर धाम में पहले दिन की हुई कथा रसूलाबाद कानपुर देहात। आस्था व विश्वास के प्रतीक श्री धनेश्वर धाम में सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ मंगलवार से हुआ बड़ी संख्या में माता बहनों ने कलश रखकर पूजा अर्चना की। रसूलाबाद क्षेत्र के मुर्री तिश्ती में स्थित श्री धनेश्वर धाम में सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का मंगलवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। आचार्य कृष्णानंद रसिक के द्वारा सात दिनों तक भक्तों को भगवान की पावन कथाओं का रसपान कराया जाएगा। मंगलवार को भक्तों ने बैंड बाजे डीजे की धुन पर रामगंगा नहर शहवाजपुर से कलश भरकर कथा पंडाल में विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद स्थापित किये गए।इसके साथ ही पहले दिन की भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। इस मौके घनश्याम यादव रिंकू हरिओम यादव, राहुल संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
    2
    कलश यात्रा के साथ ही धनेश्वर धाम में पहले दिन की हुई कथा
रसूलाबाद कानपुर देहात। आस्था व विश्वास के प्रतीक श्री धनेश्वर धाम में सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ मंगलवार से हुआ बड़ी संख्या में माता बहनों ने कलश रखकर पूजा अर्चना की। 
रसूलाबाद क्षेत्र के मुर्री तिश्ती में स्थित श्री धनेश्वर धाम में सप्तदिवसीय  श्रीमद् भागवत कथा का मंगलवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। आचार्य कृष्णानंद रसिक के द्वारा सात दिनों तक भक्तों को भगवान की पावन कथाओं का रसपान कराया जाएगा। मंगलवार को भक्तों ने बैंड बाजे डीजे की धुन पर रामगंगा नहर शहवाजपुर से कलश भरकर कथा पंडाल में विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद स्थापित किये गए।इसके साथ ही पहले दिन की भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। इस मौके घनश्याम यादव रिंकू हरिओम यादव, राहुल संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
    user_योगेन्द्र सिंह
    योगेन्द्र सिंह
    Rasulabad, Kanpur Dehat•
    18 hrs ago
  • रजबहे की पुलिया पर मौरंग लदा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे सिकन्दरा-झींझक रोड पर शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मौरंग लादकर हमीरपुर जा रहा ट्रक सुरासी गांव के रजबहे की पुलिया पर अनियंत्रित होकर पलट गया।
    1
    रजबहे की पुलिया पर मौरंग लदा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे
सिकन्दरा-झींझक रोड पर शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मौरंग लादकर हमीरपुर जा रहा ट्रक सुरासी गांव के रजबहे की पुलिया पर अनियंत्रित होकर पलट गया।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मंगलपुर की तरफ से झींझक की ओर जा रहा ट्रक सुरासी गांव के पास नाले मे जा गिरा ट्रक मे मौरम ओवर लोड लादी गई थी किसीभी प्रकार की कोई जन हानी नहीं हुई
    2
    मंगलपुर की तरफ से झींझक की ओर जा रहा ट्रक सुरासी गांव के पास नाले मे जा गिरा ट्रक मे मौरम ओवर लोड लादी गई थी किसीभी प्रकार की कोई जन हानी नहीं हुई
    user_Chhunna khan
    Chhunna khan
    Electrician डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सागर भारतीय/कानपुर देहात कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र के विसायकपुर गांव में सोमवार सुबह एक 19 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुबह 4 बजे की घटना प्राप्त जानकारी के अनुसार विसायकपुर निवासी रामबली का 19 वर्षीय पुत्र वीरू रविवार रात अपने कमरे में सोने गया था। परिजनों के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 4 बजे जब घर के लोग जागे तो युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच ग्रामीणों की सूचना पर रनिया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच बताया जा रहा है कि युवक ने घटना से लगभग 17 घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक रील साझा की थी, जिसमें लिखा था— “जवानी में मरने का मजा ही कुछ अलग है।” पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं यह पोस्ट किसी मानसिक तनाव या अन्य कारण से जुड़ी तो नहीं थी। कारण स्पष्ट नहीं युवक की असमय मौत से पिता रामबली समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। रनिया थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह ने बताया कि, “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने और परिजनों से पूछताछ के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।” पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बाइट -मीना(मृतक की मां )
    1
    सागर भारतीय/कानपुर देहात 
कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र के विसायकपुर गांव में सोमवार सुबह एक 19 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सुबह 4 बजे की घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार विसायकपुर निवासी रामबली का 19 वर्षीय पुत्र वीरू रविवार रात अपने कमरे में सोने गया था। परिजनों के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 4 बजे जब घर के लोग जागे तो युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच
ग्रामीणों की सूचना पर रनिया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच
बताया जा रहा है कि युवक ने घटना से लगभग 17 घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक रील साझा की थी, जिसमें लिखा था— “जवानी में मरने का मजा ही कुछ अलग है।” पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं यह पोस्ट किसी मानसिक तनाव या अन्य कारण से जुड़ी तो नहीं थी।
कारण स्पष्ट नहीं
युवक की असमय मौत से पिता रामबली समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
रनिया थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह ने बताया कि,
“शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने और परिजनों से पूछताछ के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।”
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बाइट -मीना(मृतक की मां )
    user_Journalist Sagar Bhartiy
    Journalist Sagar Bhartiy
    डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • विधायक श्री मनीष रावत जी का बहुत-बहुत धन्यवाद जो सदन में अपने गौरवशाली इतिहास के लिए दहाड़े और भारतीय जनता पार्टी का दिल से आभार करता हूं क्योंकि जब-जब योगी जी आए हैं तब तक वीडियो का गौरवशाली इतिहास उजागर हुआ है
    1
    विधायक श्री मनीष रावत जी का बहुत-बहुत धन्यवाद जो सदन में अपने गौरवशाली इतिहास के लिए दहाड़े और भारतीय जनता पार्टी का दिल से आभार करता हूं क्योंकि जब-जब योगी जी आए हैं तब तक वीडियो का गौरवशाली इतिहास उजागर हुआ है
    user_Ramveer pasi
    Ramveer pasi
    Rambeer pasi electronic ripoting बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 min ago
  • जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली (हिंदी) के दृष्टिगत कैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज, परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम तथा विभिन्न परीक्षा कक्षों का गहन अवलोकन किया। मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक बोर्ड परीक्षा आज से प्रारंभ हुई है। कानपुर नगर जनपद में कुल 124 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें राजकीय, सहायता प्राप्त तथा अच्छी छवि वाले वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। प्रथम पाली की परीक्षा 18 फरवरी की प्रातः शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों जैसे स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता तथा परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं अनुकूल परीक्षा वातावरण मिल सके। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि परीक्षाओं के दौरान छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए शांत वातावरण की आवश्यकता होती है। अतः सभी धार्मिक स्थलों, मैरिज लॉन तथा अन्य स्थानों पर लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित सीमा के भीतर ही रखी जाए। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा भी निर्देश दिए गए हैं कि ध्वनि परिसर से बाहर न जाए। यदि किसी भी स्थान से अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली (हिंदी) के दृष्टिगत कैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज, परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम तथा विभिन्न परीक्षा कक्षों का गहन अवलोकन किया। मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित पाए गए।
जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक बोर्ड परीक्षा आज से प्रारंभ हुई है। कानपुर नगर जनपद में कुल 124 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें राजकीय, सहायता प्राप्त तथा अच्छी छवि वाले वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। प्रथम पाली की परीक्षा 18 फरवरी की प्रातः शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है।
उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों जैसे स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता तथा परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं अनुकूल परीक्षा वातावरण मिल सके।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि परीक्षाओं के दौरान छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए शांत वातावरण की आवश्यकता होती है। अतः सभी धार्मिक स्थलों, मैरिज लॉन तथा अन्य स्थानों पर लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित सीमा के भीतर ही रखी जाए। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा भी निर्देश दिए गए हैं कि ध्वनि परिसर से बाहर न जाए। यदि किसी भी स्थान से अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_Roshan Babu
    Roshan Babu
    पत्रकार बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • ब्रेकिंग..कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश!! नकली पुलिस को असली पुलिस ने पकड़ा ,थाना अनवरगंज पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को किया गिरफ्तार !! उन्नाव जिले का रहने वाला संजय सिंह चढ़ा पुलिस के हत्थे पुलिस की वर्दी पहनकर शहर में घूमकर दिखाता था भौकाल अनवरगंज थाने की पुलिस ने फर्जी दरोगा को पकड़कर किया खुलासा पकड़े गए युवक के पास से वर्दी एक लाइटर वाली पिस्टल और कार बरामद हुई बरामद कार का गाड़ी नंबर लखनऊ के एक पुलिस अधिकारी के नाम रजिस्टर्ड है इस गिरफ्तारी में मुख्य रूप से चौकी प्रभारी बांसमंडी राहुल शुक्ला, उप निरीक्षक खालिद खान,का.धर्मेंद्र कुमार,का.धर्मेंद्र तिवारी,का.अंकित चौधरी की अहम भूमिका रही
    3
    ब्रेकिंग..कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश!! 
नकली पुलिस को असली पुलिस ने पकड़ा ,थाना अनवरगंज पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को किया गिरफ्तार !! 
उन्नाव जिले का रहने वाला संजय सिंह चढ़ा पुलिस के हत्थे 
पुलिस की वर्दी पहनकर शहर में घूमकर दिखाता था भौकाल
अनवरगंज थाने की पुलिस ने फर्जी दरोगा को पकड़कर किया खुलासा
पकड़े गए युवक के पास से वर्दी एक लाइटर वाली पिस्टल और कार बरामद हुई 
बरामद कार का गाड़ी नंबर लखनऊ के एक पुलिस अधिकारी के नाम रजिस्टर्ड है 
इस गिरफ्तारी में मुख्य रूप से चौकी प्रभारी बांसमंडी राहुल शुक्ला, उप निरीक्षक खालिद खान,का.धर्मेंद्र कुमार,का.धर्मेंद्र तिवारी,का.अंकित चौधरी की अहम भूमिका रही
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Bilhaur, Kanpur Nagar•
    58 min ago
  • 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम मंगलपुर थाना क्षेत्र के कसोलर गांव निवासी अंकित (22) पुत्र अमर सिंह गांव के ही रामनरेश का खेत बटाई पर लिए थे। शनिवार को वह खेत में बोई गई सरसों की फसल देखने गया था। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही धरमपुर नलकूप फीडर की 11 हजार वोल्टेज लाइन के ढीले तारों की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल औरैया ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
    2
    11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम
मंगलपुर थाना क्षेत्र के कसोलर गांव निवासी अंकित (22) पुत्र अमर सिंह गांव के ही रामनरेश का खेत बटाई पर लिए थे। शनिवार को वह खेत में बोई गई सरसों की फसल देखने गया था। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही धरमपुर नलकूप फीडर की 11 हजार वोल्टेज लाइन के ढीले तारों की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल औरैया ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.