मरने से पहले किया पोस्ट जवानी में मरने का मजा कुछ अलग ही है युवक ने लगाई फांसी सागर भारतीय/कानपुर देहात कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र के विसायकपुर गांव में सोमवार सुबह एक 19 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुबह 4 बजे की घटना प्राप्त जानकारी के अनुसार विसायकपुर निवासी रामबली का 19 वर्षीय पुत्र वीरू रविवार रात अपने कमरे में सोने गया था। परिजनों के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 4 बजे जब घर के लोग जागे तो युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच ग्रामीणों की सूचना पर रनिया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच बताया जा रहा है कि युवक ने घटना से लगभग 17 घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक रील साझा की थी, जिसमें लिखा था— “जवानी में मरने का मजा ही कुछ अलग है।” पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं यह पोस्ट किसी मानसिक तनाव या अन्य कारण से जुड़ी तो नहीं थी। कारण स्पष्ट नहीं युवक की असमय मौत से पिता रामबली समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। रनिया थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह ने बताया कि, “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने और परिजनों से पूछताछ के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।” पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बाइट -मीना(मृतक की मां )
मरने से पहले किया पोस्ट जवानी में मरने का मजा कुछ अलग ही है युवक ने लगाई फांसी सागर भारतीय/कानपुर देहात कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र के विसायकपुर गांव में सोमवार सुबह एक 19 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुबह 4 बजे की घटना प्राप्त जानकारी के अनुसार विसायकपुर निवासी रामबली का 19 वर्षीय पुत्र वीरू रविवार रात अपने कमरे में सोने गया था। परिजनों के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 4 बजे जब घर के लोग जागे तो युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच ग्रामीणों की सूचना पर रनिया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच बताया जा रहा है कि युवक ने घटना से लगभग 17 घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक रील साझा की थी, जिसमें लिखा था— “जवानी में मरने का मजा ही कुछ अलग है।” पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं यह पोस्ट किसी मानसिक तनाव या अन्य कारण से जुड़ी तो नहीं थी। कारण स्पष्ट नहीं युवक की असमय मौत से पिता रामबली समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। रनिया थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह ने बताया कि, “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने और परिजनों से पूछताछ के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।” पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बाइट -मीना(मृतक की मां )
- सागर भारतीय/कानपुर देहात कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र के विसायकपुर गांव में सोमवार सुबह एक 19 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुबह 4 बजे की घटना प्राप्त जानकारी के अनुसार विसायकपुर निवासी रामबली का 19 वर्षीय पुत्र वीरू रविवार रात अपने कमरे में सोने गया था। परिजनों के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 4 बजे जब घर के लोग जागे तो युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच ग्रामीणों की सूचना पर रनिया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच बताया जा रहा है कि युवक ने घटना से लगभग 17 घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक रील साझा की थी, जिसमें लिखा था— “जवानी में मरने का मजा ही कुछ अलग है।” पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं यह पोस्ट किसी मानसिक तनाव या अन्य कारण से जुड़ी तो नहीं थी। कारण स्पष्ट नहीं युवक की असमय मौत से पिता रामबली समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। रनिया थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह ने बताया कि, “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने और परिजनों से पूछताछ के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।” पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बाइट -मीना(मृतक की मां )1
- सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल क्षेत्र के झींझक व चिताकापुरवा गांव में हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये तीनो को झींझक सीएचसी से जिलाअस्पताल भेजा गया है ।1
- लोकेशन – कानपुर देहात | ब्रेकिंग न्यूज़ कानपुर देहात संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, गांव में सनसनी मंगलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक 25 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सुबह ग्रामीणों ने शव को लटका देखा तो तुरंत 112 डायल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मंगलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान शिवम कुमार पुत्र राम अवतार, निवासी लाडपुर छिवना, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। बताया जा रहा है कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई रामू और छूटल्ले सहित बहन सोनी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जबकि मृतक की मां का पहले ही निधन हो चुका है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।1
- श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर व श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक औरैया व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया तथा क्षेत्राधिकारी अजीतमल के कुशल पर्यवेक्षण में थाना अजीतमल/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम श्री ललितेश नारायण त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक थाना अजीतमल जनपद औरैया मय हमराह, उ0नि श्री समित चौधरी प्रभारी स्वाट/सर्विलांस सेल मय टीम, उ0नि0 श्री उदय प्रकाश थाना अजीतमल द्वारा दिनांक 17.02.2026 को थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अमावता में हुई हत्या का सफल अनावरण करते हुए हत्याभियुक्त भानू उर्फ दुरपत सिंह चौहान पुत्र उमेश सिंह चौहान निवासी ग्राम अमावता थाना अजीतमल जनपद औरैया उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार कर कब्जे से आलाकत्ल एक अदद टार्च व एक अदद ईट तथा 02 अदद मोबाईल फोन बरामद किए गए। दिनांक 14.02.2026 को डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अमावता में एक युवक (अर्जुन सिंह पुत्र दुर्गा सिंह निवासी ग्राम अमावता थाना अजीतमल उम्र करीब 35 वर्ष) का शव गेहूँ के खेत में पडा मिला है । प्राप्त सूचना पर थाना अजीतमल/स्वाट/फील्ड यूनिट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया था । मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर थाना अजीतमल पर अभियोग मु0अं0सं0 66/26 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था जिसके क्रम में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 17.02.2026 को रात्रि चैंकिग के दौरान मुखबिर की सूचना पर इटावा की तरफ जाने वाली रोड पर प्रतापपुर पुल के नीचे से अभियुक्त भानू उर्फ दरपत सिंह को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि वह भारतीय थल सेना में वर्ष 2017 से कार्यरत है । मृतक ( अर्जुन ) की बहन से अभियुक्त ( भानू उर्फ दुरपत सिंह ) की मित्रता थी जिस कारण अर्जुन की बहन अभियुक्त से बातचीत करती थी जिसका पता अर्जुन को चल गया था जिसका अर्जुन ने विरोध किया तथा अपनी बहन को डांटा व उसका फोन छीन लिया था । भानू उर्फ दुरपत इस बात से नाराज था जिस कारण भानू उर्फ दुरपत ने अर्जुन को मारने की योजना बनाई । भानू उर्फ दुरपत को पहले से ही जानकारी थी कि अर्जुन अपने खेतों की रखवाली करने के लिये खेतों पर ही सोता है । वह रात के अंधेरे में छुपकर अर्जुन के पास पहुंचा,खेतों में आहट सुनकर अर्जुन जाग गया और उठकर बैठ गया । अभियुक्त द्वारा योजना के तहत अर्जुन की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया जिससे अर्जुन ने भागने का प्रयास किया था तभी अभियुक्त द्वारा पास में पडी ईंट से अर्जुन पर वार किया जिससे अर्जुन जमीन पर गिर गया तथा अभियुक्त द्वारा अर्जुन को दबोचकर अर्जुन की टार्च से उसके चेहरे व सिर पर कई वार किये जिससे अर्जुन की मृत्यु हो गयी थी अभियुक्त द्वारा परिजनों को गुमराह करने के इरादे से मृतक (अर्जुन) के फोन से ही उसके छोटे भाई मुन्नू को फोन किया तथा अपना नाम पता न बताते हुये दबी आवाज में बताया कि अर्जुन को किसी जंगली जानवर ने टक्कर मार दी है जिससे उसकी मृत्यु हो गयी है और फोन को अपने साथ लेकर मौके से चला गया ।3
- *थाना अजीतमल/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अमावता में हुई हत्या का सफल अनावरण करते हुए हत्याभियुक्त को किया गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामदगी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई बाईट*1
- कानपुर देहात जहां पर महाशिवरात्रि के दिन लगता है विशाल मेला मुबारकपुर गांव।1
- अजीतमल औरैया। थाना अजीतमल/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को ग्राम अमावता में युवक की हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक टार्च व एक ईट तथा 2 मोबाईल फोन बरामद किये गए। घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि बीते 14 फरवरी को थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अमावता में अर्जुन सिंह पुत्र दुर्गा सिंह निवासी ग्राम अमावता थाना अजीतमल उम्र करीब 35 वर्ष) का शव गेहूँ के खेत में पडा मिला है । जिसके अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया था । मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर थाना अजीतमल पर अभियोग पंजीकृत किया गया था मंगलवार को हत्याभियुक्त भानू उर्फ दरपत सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया कि वह भारतीय थल सेना में वर्ष 2017 से कार्यरत है। मृतक अर्जुन की बहन से अभियुक्त भानू उर्फ दुरपत सिंह की मित्रता थी जिस कारण अर्जुन की बहन अभियुक्त से बातचीत करती थी जिसका मृतक ने विरोध किया तथा अपनी बहन को डांटा व उसका फोन छीन लिया था। भानू इस बात से नाराज था जिस कारण भानू उर्फ दुरपत ने अर्जुन को मारने की योजना बनाई। भानू उर्फ दुरपत को पहले से ही जानकारी थी कि अर्जुन अपने खेतों की रखवाली करने के लिये खेतों पर ही सोता है। वह रात के अंधेरे में छुपकर अर्जुन के पास पहुंचा,खेतों में आहट सुनकर अर्जुन जाग गया और उठकर बैठ गया । अभियुक्त द्वारा योजना के तहत अर्जुन की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया जिससे अर्जुन ने भागने का प्रयास किया था तभी अभियुक्त द्वारा पास में पडी ईंट से अर्जुन पर वार किया जिससे अर्जुन जमीन पर गिर गया तथा अभियुक्त द्वारा अर्जुन को दबोचकर टार्च से उसके चेहरे व सिर पर कई वार किये जिससे अर्जुन की मृत्यु हो गयी थी अभियुक्त द्वारा परिजनों को गुमराह करने के इरादे से मृतक (अर्जुन) के फोन से ही उसके छोटे भाई मुन्नू को फोन किया तथा अपना नाम पता न बताते हुये दबी आवाज में बताया कि अर्जुन को किसी जंगली जानवर ने टक्कर मार दी है जिससे उसकी मृत्यु हो गयी है और फोन को अपने साथ लेकर मौके से चला गया।अभियुक्त को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में अजीतमल कोतवाली प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी मय हमराह व उपनिरीक्षक समित चौधरी प्रभारी स्वाट/सर्विलांस सेल मय टीम मौजूद रहे।2
- भव्य शिव बारात से गूंजा झींझक, जगह-जगह पुष्प वर्षा डिजिटल ब्रेकिंग | झींझक सोमवार को झींझक कस्बे में शिव भक्तों द्वारा भव्य शिव बारात निकाली गई। बारात का शुभारंभ बस्ती मोहल्ले से हुआ, जहां से श्रद्धालु गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्वक रवाना हुए। बारात मुख्य मार्ग होते हुए ओमनगर और स्टेशन रोड से होकर पूना बस्ती पहुंची। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने बारात का स्वागत किया। पूरा कस्बा भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। भोलेनाथ के जयकारों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। पूना बस्ती में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन में स्थानीय युवाओं व समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।1