Shuru
Apke Nagar Ki App…
भव्य शिव बारात से गूंजा झींझक, जगह-जगह पुष्प वर्षा डिजिटल ब्रेकिंग | झींझक सोमवार को झींझक कस्बे में शिव भक्तों द्वारा भव्य शिव बारात निकाली गई। बारात का शुभारंभ बस्ती मोहल्ले से हुआ, जहां से श्रद्धालु गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्वक रवाना हुए। बारात मुख्य मार्ग होते हुए ओमनगर और स्टेशन रोड से होकर पूना बस्ती पहुंची। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने बारात का स्वागत किया। पूरा कस्बा भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। भोलेनाथ के जयकारों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। पूना बस्ती में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन में स्थानीय युवाओं व समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
कुमार पंकज
भव्य शिव बारात से गूंजा झींझक, जगह-जगह पुष्प वर्षा डिजिटल ब्रेकिंग | झींझक सोमवार को झींझक कस्बे में शिव भक्तों द्वारा भव्य शिव बारात निकाली गई। बारात का शुभारंभ बस्ती मोहल्ले से हुआ, जहां से श्रद्धालु गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्वक रवाना हुए। बारात मुख्य मार्ग होते हुए ओमनगर और स्टेशन रोड से होकर पूना बस्ती पहुंची। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने बारात का स्वागत किया। पूरा कस्बा भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। भोलेनाथ के जयकारों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। पूना बस्ती में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन में स्थानीय युवाओं व समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। श्यामपुर बंबा के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिसमें 35 वर्षीय अनिल नाम का युवक गहरे पानी में समा गया और अब तक लापता है। बताया जा रहा है कि बर्रा निवासी अनिल अपने साथियों के साथ गजनेर से शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे वाहन की तेज हेडलाइट के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक पुलिया से टकरा गई। पीछे बैठे पंकज पांडे सड़क पर गिरकर घायल हो गए, लेकिन अनिल उछलकर सीधे उफनती नहर में जा गिरे। सूचना मिलते ही रनिया थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह मौके पर पहुंचे। हेड कांस्टेबल संजय भदौरिया और सिपाही नरेंद्र राणा ने जान जोखिम में डालकर नहर में छलांग लगाई और घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया। फायर ब्रिगेड और गोताखोरों की टीम भी बुलाई गई। फिलहाल एसडीआरएफ की मदद से सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस का कहना है कि हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कानपुर देहात से बड़ी खबर… एक चूक, और जिंदगी गहरे पानी में समा गई।दो लाइन लिखो1
- कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भरसेन गांव में एक विवाहिता के साथ उसके ससुराल वालों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद उसके ससुराली जन उसे घर से निकालने का दबाव बना रहे हैं और विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा गया। भरसेन निवासी साधना ने बताया कि उनके पति दिनेश का निधन हो चुका है। पति की मौत के बाद से ही घर में संपत्ति और रहने को लेकर विवाद चल रहा है। छाया का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे घर में नहीं रहने देना चाहते। इसी रंजिश के चलते बीते दिनों उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में पांच लोगों को नामजद किया है। छाया ने बताया कि उसकी ननद वर्तमान में भरसेन में ही रह रही हैं। पीड़िता का कहना है कि उसने इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।1
- श्री महाकालेश्वर देवकली मंदिर औरैया महाशिवरात्रि के पावन पर्व का @blog1
- कानपुर देहात सिकन्दरा तहसील क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के करीमनगर डेरा में शिवरात्रि महापर्व का आयोजन किया गया1
- औरैया दिबियापुर के गिर्राज पैलेश में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में अपने सहयोगियों के साथ मंचशीन अतिथियों को शिव परिवार का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया3
- औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना के रामलीला मैदान में आयोजित श्रीराम कथा को महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। आयोजित राम कथा में कथा व्यास कामदगिरि पीठाधीश्वर रामस्वरूपाचार्य के द्वारा प्रवचन किए जाएंगे। आयोजक मंडल ने बताया की नौ दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन दिन के 2:00 बजे से सांय 7:00 बजे तक प्रवचन होंगे। वही राम कथा की आरती में बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।1
- रसूलाबाद (कानपुर देहात): 17 फरवरी 2026 को लखनऊ में प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने जा रहीं पूर्व कांग्रेस विधायक प्रत्याशी मनोरमा संखवार को पुलिस ने उनके आवास पर ही रोकते हुए होम हाउस अरेस्ट कर दिया। मनोरमा संखवार रसूलाबाद विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रह चुकी हैं। वर्तमान में वह महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव कांग्रेस कानपुर देहात तथा पीसीसी सदस्य, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उत्तर प्रदेश से जुड़ी हुई हैं। पुलिस प्रशासन ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए उन्हें लखनऊ रवाना होने से पहले ही नजरबंद किया। इस दौरान समर्थकों में नाराजगी देखी गई।1
- औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना के रामलीला मैदान में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा की भव्य एवं विशाल कलश शोभायात्रा कस्बे के बेला रोड नदी तिराहा लोहा बाजार फीडर रोड अंबेडकर चौराहा से निकल गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में कलश लेकर भजनों के साथ शामिल रही।1
- *-:- औरैया अपडेट -:-* *नगर पंचायत फफूंद की फिर एक बार कार्यशैली पर उठे सवाल* *महाशिवरात्रि जैसे बड़े पर्व पर नगर फफूंद का आधा हिस्सा अंधेरे में डूबा,* *पुराने सरकारी अस्पताल से मुख्य चौराहे तक स्ट्रीट व रंगीन लाइटें रही ठप।* *चेयरमैन और ईओ की आपसी साठगांठ से विकास कार्यों जानबूझकर किया नजरअंदाज* *त्यौहार के समय भी सड़कों पर अंधेरा रहना प्रशासन की कार्यशैली सवाल* *जन चर्चा है कि जानबूझकर कर बड़े त्योहारों पर लाइट नहीं खोली जाती है* *क्या नगर पंचायत की खुलती है आंख या जनता रहेगी अंधेरे में।*1