Shuru
Apke Nagar Ki App…
औरैया के बिधूना में महिलाओं ने निकाली विशाल कलश यात्रा औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना के रामलीला मैदान में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा की भव्य एवं विशाल कलश शोभायात्रा कस्बे के बेला रोड नदी तिराहा लोहा बाजार फीडर रोड अंबेडकर चौराहा से निकल गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में कलश लेकर भजनों के साथ शामिल रही।
M.K.SHUKLA
औरैया के बिधूना में महिलाओं ने निकाली विशाल कलश यात्रा औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना के रामलीला मैदान में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा की भव्य एवं विशाल कलश शोभायात्रा कस्बे के बेला रोड नदी तिराहा लोहा बाजार फीडर रोड अंबेडकर चौराहा से निकल गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में कलश लेकर भजनों के साथ शामिल रही।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- श्री महाकालेश्वर देवकली मंदिर औरैया महाशिवरात्रि के पावन पर्व का @blog1
- औरैया दिबियापुर के गिर्राज पैलेश में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में अपने सहयोगियों के साथ मंचशीन अतिथियों को शिव परिवार का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया3
- औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना के रामलीला मैदान में आयोजित श्रीराम कथा को महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। आयोजित राम कथा में कथा व्यास कामदगिरि पीठाधीश्वर रामस्वरूपाचार्य के द्वारा प्रवचन किए जाएंगे। आयोजक मंडल ने बताया की नौ दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन दिन के 2:00 बजे से सांय 7:00 बजे तक प्रवचन होंगे। वही राम कथा की आरती में बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।1
- *-:- औरैया अपडेट -:-* *नगर पंचायत फफूंद की फिर एक बार कार्यशैली पर उठे सवाल* *महाशिवरात्रि जैसे बड़े पर्व पर नगर फफूंद का आधा हिस्सा अंधेरे में डूबा,* *पुराने सरकारी अस्पताल से मुख्य चौराहे तक स्ट्रीट व रंगीन लाइटें रही ठप।* *चेयरमैन और ईओ की आपसी साठगांठ से विकास कार्यों जानबूझकर किया नजरअंदाज* *त्यौहार के समय भी सड़कों पर अंधेरा रहना प्रशासन की कार्यशैली सवाल* *जन चर्चा है कि जानबूझकर कर बड़े त्योहारों पर लाइट नहीं खोली जाती है* *क्या नगर पंचायत की खुलती है आंख या जनता रहेगी अंधेरे में।*1
- फफूंद (औरैया): आस्था के महापर्व महाशिवरात्रि पर जहाँ पूरा देश रोशनी से सराबोर है, वहीं नगर पंचायत फफूंद का आधा हिस्सा अंधेरे की आगोश में डूबा रहा। पुराने सरकारी अस्पताल से लेकर मुख्य चौराहे तक स्ट्रीट लाइटें और रंगीन लाइटें पूरी तरह ठप रहीं, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों में भारी रोष है।1
- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर इटावा, औरैया और जालौन जनपदों की सीमा पर स्थित पवित्र पांच नदियों यमुना, चंबल, सिंध, पहूज और कुंवारी के पवित्र महासंगम पंचनद धाम तीर्थ क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पांच पवित्र नदियों—यमुना, चंबल, सिंध, पहुज और कुंवारी—के संगम पर स्थित शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए तीनों जनपदों का पुलिस प्रशासन चाक-चौबंद रहा। प्रशासन द्वारा भीड़ प्रबंधन और सुचारू व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि लाखों की संख्या में आने वाले कांवड़िए एवं श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से जलाभिषेक कर सकें।2
- *जनपद में हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व* *-शहर के दुर्गम बीहड़ में स्थित महाकालेश्वर देवकली मंदिर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब* *औरैया।* जनपद में शहर सहित विभिन्न कस्बों व ग्रामीणांचलों में महाशिवरात्रि का पावन पर्व हर्षोल्लास लाश की वातावरण में शिव भक्तों ने शिव मंदिरों एवं घरों पर भूत भावन भगवान शिव की आराधना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालु भक्तगणों ने महाशिवरात्रि को लेकर व्रत धारण किया। इसके साथ ही शिव मंदिरों में शिव स्तुति के साथ मत्था टेका एवं मान्यता मांगी। श्रद्धालु भक्तगणों ने भगवान शिव का जिला अभिषेक, दुग्धाभिषेक के साथ बेलपत्र, पुष्प, धतूरा आदि सप्रेम चढ़ाते हुए भेट किए। महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव की साथ मनाया। जनपद की विभिन्न कस्बों व ग्रामीणांचलों में महाशिवरात्रि का पर्व मनाए जाने की समाचार प्राप्त हुए हैं। . रविवार 15 फरवरी को जनपद में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर दुर्गम बिहार में स्थित महाकालेश्वर देवकली मंदिर पर श्रद्धालुओं का बड़ी संख्या में हुजूम उमड़ा। श्रद्धालु भक्तगणों ने भूत भावन भगवान शिव की पूजा अर्चना के साथ ही जिला अभिषेक, दुग्धाभिषेक के साथ ही बेलपत्र, पुष्प,धतूरा आदि पूजन सामग्री के साथ पूजा अर्चना करते हुए मन्नतें मांगी। मंदिर परिसर में शिव दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी रही। शिव भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। श्रद्धालु भक्तगणों ने देवकली मंदिर परिसर में लगे मेला में खरीदारी करते हुए लुफ्त उठाया। मंदिर परिषद एवं मंदिर के अंदर बम बम भोले हर हर महादेव के जयकारे गुंजायमान होते रहें। जनपद के विभिन्न कस्बों दिबियापुर, सहायल, कंचौसी, सहार, बेला, याकूबपुर, उमरैन, एरवाकटरा, कुदरकोट, बिधूना, रुरूगंज,नेविल गंज, अछल्दा फफूंद अटसू अजीतमल बावरपुर मुरादगंज व अयाना आदि के अलावा महा शिवरात्रि से संबंधित समाचार प्राप्त हुए हैं। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अजीतमल तहसील क्षेत्र पूर्णतः शिवमय नजर आया। प्रातः लगभग 4 बजे से ही शिवालयों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के गगनभेदी जयघोष से मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण भक्तिमय हो उठा। सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों की भीड़ निरंतर उमड़ती रही।6
- औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना के रामलीला मैदान में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा की भव्य एवं विशाल कलश शोभायात्रा कस्बे के बेला रोड नदी तिराहा लोहा बाजार फीडर रोड अंबेडकर चौराहा से निकल गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में कलश लेकर भजनों के साथ शामिल रही।1