भरसेन में विवाहिता को घर से निकालने के लिए ससुरालियों ने बेरहमी से पीटा, शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी पुलिस कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भरसेन गांव में एक विवाहिता के साथ उसके ससुराल वालों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद उसके ससुराली जन उसे घर से निकालने का दबाव बना रहे हैं और विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा गया। भरसेन निवासी साधना ने बताया कि उनके पति दिनेश का निधन हो चुका है। पति की मौत के बाद से ही घर में संपत्ति और रहने को लेकर विवाद चल रहा है। छाया का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे घर में नहीं रहने देना चाहते। इसी रंजिश के चलते बीते दिनों उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में पांच लोगों को नामजद किया है। छाया ने बताया कि उसकी ननद वर्तमान में भरसेन में ही रह रही हैं। पीड़िता का कहना है कि उसने इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

- हरिओम तिवारी1
- औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के सींगनपुर गांव में 'नागिन' ड्रामा रचकर प्रेमी के साथ फरार हुई युवती रीना के मामले में नया मोड़ आ गया है। जिस युवती ने पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर प्रेमी श्याम शर्मा से शादी का दावा किया था, उसने अब कोर्ट में अपने सुर बदल लिए हैं। सोमवार को जिला न्यायालय में धारा 183 BNSS के तहत बयान दर्ज कराते समय युवती ने प्रेमी के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। रीना ने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि उसे नहीं पता वह प्रेमी के साथ कैसे चली गई और उसे उस वक्त होश नहीं था। यहाँ तक कि बिस्तर पर सांप की केंचुल रखने की बात से भी उसने पल्ला झाड़ लिया, जबकि पहले उसने इसे परिजनों की साजिश बताया था।2
- सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जलोखर निवासी कुणाल पुत्र अनिल कुमार सोमवार को अपने घर की छत पर खेल रहा था। परिजनों के अनुसार खेलते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे आ गिरा। गिरने की आवाज और बच्चे की चीख सुनकर घर में मौजूद परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। कुणाल को गंभीर चोटें आईं, जिससे परिवार में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे औरैया के 50 सैया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक बच्चे को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। फिलहाल उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है और आवश्यक जांचें कराई जा रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी अस्पताल पहुंच गए और परिवार को ढांढस बंधाया। चिकित्सकों ने बताया कि बच्चे की स्थिति स्थिर है लेकिन उसे निगरानी में रखा गया है। परिवारजन उसके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।1
- श्री महाकालेश्वर देवकली मंदिर औरैया महाशिवरात्रि के पावन पर्व का @blog1
- औरैया दिबियापुर के गिर्राज पैलेश में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में अपने सहयोगियों के साथ मंचशीन अतिथियों को शिव परिवार का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया3
- औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना के रामलीला मैदान में आयोजित श्रीराम कथा को महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। आयोजित राम कथा में कथा व्यास कामदगिरि पीठाधीश्वर रामस्वरूपाचार्य के द्वारा प्रवचन किए जाएंगे। आयोजक मंडल ने बताया की नौ दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन दिन के 2:00 बजे से सांय 7:00 बजे तक प्रवचन होंगे। वही राम कथा की आरती में बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।1
- *-:- औरैया अपडेट -:-* *नगर पंचायत फफूंद की फिर एक बार कार्यशैली पर उठे सवाल* *महाशिवरात्रि जैसे बड़े पर्व पर नगर फफूंद का आधा हिस्सा अंधेरे में डूबा,* *पुराने सरकारी अस्पताल से मुख्य चौराहे तक स्ट्रीट व रंगीन लाइटें रही ठप।* *चेयरमैन और ईओ की आपसी साठगांठ से विकास कार्यों जानबूझकर किया नजरअंदाज* *त्यौहार के समय भी सड़कों पर अंधेरा रहना प्रशासन की कार्यशैली सवाल* *जन चर्चा है कि जानबूझकर कर बड़े त्योहारों पर लाइट नहीं खोली जाती है* *क्या नगर पंचायत की खुलती है आंख या जनता रहेगी अंधेरे में।*1
- कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भरसेन गांव में एक विवाहिता के साथ उसके ससुराल वालों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद उसके ससुराली जन उसे घर से निकालने का दबाव बना रहे हैं और विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा गया। भरसेन निवासी साधना ने बताया कि उनके पति दिनेश का निधन हो चुका है। पति की मौत के बाद से ही घर में संपत्ति और रहने को लेकर विवाद चल रहा है। छाया का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे घर में नहीं रहने देना चाहते। इसी रंजिश के चलते बीते दिनों उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में पांच लोगों को नामजद किया है। छाया ने बताया कि उसकी ननद वर्तमान में भरसेन में ही रह रही हैं। पीड़िता का कहना है कि उसने इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।1