logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरिओम तिवारी

3 hrs ago
user_हरि ओम तिवारी संवाददाता औरैया
हरि ओम तिवारी संवाददाता औरैया
औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

हरिओम तिवारी

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना के रामलीला मैदान में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा की भव्य एवं विशाल कलश शोभायात्रा कस्बे के बेला रोड नदी तिराहा लोहा बाजार फीडर रोड अंबेडकर चौराहा से निकल गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में कलश लेकर भजनों के साथ शामिल रही।
    1
    औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना के रामलीला मैदान में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा की भव्य एवं विशाल कलश शोभायात्रा कस्बे के बेला रोड नदी तिराहा लोहा बाजार फीडर रोड अंबेडकर चौराहा से निकल गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में कलश लेकर भजनों के साथ शामिल रही।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • Shraddha Narendra Pandey के निर्देशन में माती न्यायालय परिसर में सुरक्षा का कड़ा पहरा। एंटी-सैबोटाज टीम और डॉग स्क्वायड की सघन जांच से कानून-व्यवस्था रही पूरी तरह सतर्क और
    1
    Shraddha Narendra Pandey के निर्देशन में माती न्यायालय परिसर में सुरक्षा का कड़ा पहरा।
एंटी-सैबोटाज टीम और डॉग स्क्वायड की सघन जांच से कानून-व्यवस्था रही पूरी तरह सतर्क और
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मंगलपुर थाना क्षेत्र के गहिलापुर गांव के मजरा हीरा सिंह का पुरवा निवासी योगेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार शाम करीब 7:30 बजे वह बद्दा का पुरवा से भंडारा खाकर घर लौट रहा था। रास्ते में पानी की टंकी के पास गांव के ही आकाश, बबली, राकेश उर्फ लंबे और विनोद ने उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान आकाश ने उसके सिर पर ईंट मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद सभी आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार करीब 1 बजे रिपोर्ट दर्ज कर घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। एसआई सूरज पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    मंगलपुर थाना क्षेत्र के गहिलापुर गांव के मजरा हीरा सिंह का पुरवा निवासी योगेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार शाम करीब 7:30 बजे वह बद्दा का पुरवा से भंडारा खाकर घर लौट रहा था। रास्ते में पानी की टंकी के पास गांव के ही आकाश, बबली, राकेश उर्फ लंबे और विनोद ने उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान आकाश ने उसके सिर पर ईंट मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद सभी आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार करीब 1 बजे रिपोर्ट दर्ज कर घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। एसआई सूरज पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Sonu singh
    Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • भव्य शिव बारात से गूंजा झींझक, जगह-जगह पुष्प वर्षा डिजिटल ब्रेकिंग | झींझक सोमवार को झींझक कस्बे में शिव भक्तों द्वारा भव्य शिव बारात निकाली गई। बारात का शुभारंभ बस्ती मोहल्ले से हुआ, जहां से श्रद्धालु गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्वक रवाना हुए। बारात मुख्य मार्ग होते हुए ओमनगर और स्टेशन रोड से होकर पूना बस्ती पहुंची। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने बारात का स्वागत किया। पूरा कस्बा भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। भोलेनाथ के जयकारों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। पूना बस्ती में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन में स्थानीय युवाओं व समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
    1
    भव्य शिव बारात से गूंजा झींझक, जगह-जगह पुष्प वर्षा
डिजिटल ब्रेकिंग | झींझक
सोमवार को झींझक कस्बे में शिव भक्तों द्वारा भव्य शिव बारात निकाली गई। बारात का शुभारंभ बस्ती मोहल्ले से हुआ, जहां से श्रद्धालु गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्वक रवाना हुए।
बारात मुख्य मार्ग होते हुए ओमनगर और स्टेशन रोड से होकर पूना बस्ती पहुंची। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने बारात का स्वागत किया। पूरा कस्बा भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।
भोलेनाथ के जयकारों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। पूना बस्ती में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
आयोजन में स्थानीय युवाओं व समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अजीतमल। क्षेत्र के जैनपुर स्थित शिवधाम ऋषि आश्रम में चल रही रामकथा के प्रथम दिवस भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया गया। कथा व्यास पंडित राज नारायण शास्त्री रामायनी ने राजा दशरथ द्वारा पुत्र प्राप्ति के लिए किए गए पुत्रेष्टि यज्ञ का विस्तार से वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने बताया कि जब अयोध्या नरेश राजा दशरथ को संतान न होने की चिंता सताने लगी, तब उन्होंने अपनी तीनों रानियों के साथ सरयू नदी के तट पर पुत्रेष्टि यज्ञ का आयोजन कराया। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद प्रसाद स्वरूप दिव्य खीर तीनों रानियों को प्रदान की गई, जिसके फलस्वरूप भगवान राम सहित चारों पुत्रों का जन्म हुआ। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए। कथा आयोजक प्रेमगिरी महाराज ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से कथा श्रवण हेतु पहुंचने की अपील की। उन्होंने बताया कि यह रामकथा 24 फरवरी तक चलेगी तथा समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
    4
    अजीतमल। क्षेत्र के जैनपुर स्थित शिवधाम ऋषि आश्रम में चल रही रामकथा के प्रथम दिवस भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया गया। कथा व्यास पंडित राज नारायण शास्त्री रामायनी ने राजा दशरथ द्वारा पुत्र प्राप्ति के लिए किए गए पुत्रेष्टि यज्ञ का विस्तार से वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
उन्होंने बताया कि जब अयोध्या नरेश राजा दशरथ को संतान न होने की चिंता सताने लगी, तब उन्होंने अपनी तीनों रानियों के साथ सरयू नदी के तट पर पुत्रेष्टि यज्ञ का आयोजन कराया। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद प्रसाद स्वरूप दिव्य खीर तीनों रानियों को प्रदान की गई, जिसके फलस्वरूप भगवान राम सहित चारों पुत्रों का जन्म हुआ। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए।
कथा आयोजक प्रेमगिरी महाराज ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से कथा श्रवण हेतु पहुंचने की अपील की। उन्होंने बताया कि यह रामकथा 24 फरवरी तक चलेगी तथा समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सागर भारतीय/कानपुर देहात कानपुर देहात।मंगलपुर क्षेत्र के मड़ैया गांव की रहने वाली किसान परिवार की होनहार बेटी प्राची राजपूत ने अपनी मेहनत और लगन से एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। पूर्व में हाईस्कूल परीक्षा में जिला टॉप कर चुकी प्राची का भारतीय नेवी में एमआर (MR) पद पर चयन हुआ है। मात्र 17 वर्ष 6 माह की आयु में मिली इस सफलता से पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। रविवार को जब प्राची जॉइनिंग के लिए घर से निकली तो ग्रामीणों ने उसे फूल-मालाओं से सजी गाड़ी पर बैठाकर गाजे-बाजे और डीजे के साथ पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान लोग देशभक्ति गीतों पर थिरकते नजर आए और मिष्ठान खिलाकर उसका उत्साहवर्धन किया। प्राची की 19 फरवरी को उड़ीसा राज्य के सिलिका में जॉइनिंग होनी है। उसके पिता महेंद्र राजपूत, जो गांव में झोपड़ी डालकर खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, ने भावुक होकर बताया कि “जब प्राची ने हाईस्कूल में जिला टॉप किया था तभी लगा था कि बेटी कुछ बड़ा करेगी। हमारे पास पक्का घर तक नहीं था, उसने झोपड़ी के एक छोटे से कोने में बैठकर पढ़ाई की और आज यह मुकाम हासिल किया। मुझे अपनी बेटी पर गर्व है।” उन्होंने बताया कि प्राची खेती के कार्यों में भी उनका हाथ बंटाती थी। परिवार में एक बड़ी बेटी निजी नौकरी करती है, एक बेटा सेना में जाने की तैयारी कर रहा है तथा एक छोटी बेटी पढ़ाई कर रही है, जो प्राची को अपना आदर्श मानती है। प्राची की इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है। ग्रामीणों का कहना है कि संसाधनों की कमी कभी भी सफलता में बाधा नहीं बन सकती, यदि हौसले बुलंद हों।
    1
    सागर भारतीय/कानपुर देहात
कानपुर देहात।मंगलपुर क्षेत्र के मड़ैया गांव की रहने वाली किसान परिवार की होनहार बेटी प्राची राजपूत ने अपनी मेहनत और लगन से एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। पूर्व में हाईस्कूल परीक्षा में जिला टॉप कर चुकी प्राची का भारतीय नेवी में एमआर (MR) पद पर चयन हुआ है। मात्र 17 वर्ष 6 माह की आयु में मिली इस सफलता से पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।
रविवार को जब प्राची जॉइनिंग के लिए घर से निकली तो ग्रामीणों ने उसे फूल-मालाओं से सजी गाड़ी पर बैठाकर गाजे-बाजे और डीजे के साथ पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान लोग देशभक्ति गीतों पर थिरकते नजर आए और मिष्ठान खिलाकर उसका उत्साहवर्धन किया।
प्राची की 19 फरवरी को उड़ीसा राज्य के सिलिका में जॉइनिंग होनी है। उसके पिता महेंद्र राजपूत, जो गांव में झोपड़ी डालकर खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, ने भावुक होकर बताया कि “जब प्राची ने हाईस्कूल में जिला टॉप किया था तभी लगा था कि बेटी कुछ बड़ा करेगी। हमारे पास पक्का घर तक नहीं था, उसने झोपड़ी के एक छोटे से कोने में बैठकर पढ़ाई की और आज यह मुकाम हासिल किया। मुझे अपनी बेटी पर गर्व है।”
उन्होंने बताया कि प्राची खेती के कार्यों में भी उनका हाथ बंटाती थी। परिवार में एक बड़ी बेटी निजी नौकरी करती है, एक बेटा सेना में जाने की तैयारी कर रहा है तथा एक छोटी बेटी पढ़ाई कर रही है, जो प्राची को अपना आदर्श मानती है।
प्राची की इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है। ग्रामीणों का कहना है कि संसाधनों की कमी कभी भी सफलता में बाधा नहीं बन सकती, यदि हौसले बुलंद हों।
    user_Journalist Sagar Bhartiy
    Journalist Sagar Bhartiy
    डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • औरैया जिले के बेला व याकूबपुर कस्बे में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न जगहों में हर्षोल्लास के साथ भगवान शिव की बारात निकाली गई, जो शिव और पार्वती के दिव्य मिलन का प्रतीक है। इस बारात में भूत-पिशाच, देवी-देवता और जीव-जंतुओं के रूप में सजे श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ पारंपरिक गीतों पर झूमते नजर आए। अनेक स्थानों पर भव्य झांकियों और भंडारों का आयोजन किया गया, जिसमें अपार जनसमूह उमड़ पड़ा।
    1
    औरैया जिले के बेला व याकूबपुर कस्बे में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न जगहों में हर्षोल्लास के साथ भगवान शिव की बारात निकाली गई, जो शिव और पार्वती के दिव्य मिलन का प्रतीक है। इस बारात में भूत-पिशाच, देवी-देवता और जीव-जंतुओं के रूप में सजे श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ पारंपरिक गीतों पर झूमते नजर आए। अनेक स्थानों पर भव्य झांकियों और भंडारों का आयोजन किया गया, जिसमें अपार जनसमूह उमड़ पड़ा।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। श्यामपुर बंबा के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिसमें 35 वर्षीय अनिल नाम का युवक गहरे पानी में समा गया और अब तक लापता है। बताया जा रहा है कि बर्रा निवासी अनिल अपने साथियों के साथ गजनेर से शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे वाहन की तेज हेडलाइट के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक पुलिया से टकरा गई। पीछे बैठे पंकज पांडे सड़क पर गिरकर घायल हो गए, लेकिन अनिल उछलकर सीधे उफनती नहर में जा गिरे। सूचना मिलते ही रनिया थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह मौके पर पहुंचे। हेड कांस्टेबल संजय भदौरिया और सिपाही नरेंद्र राणा ने जान जोखिम में डालकर नहर में छलांग लगाई और घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया। फायर ब्रिगेड और गोताखोरों की टीम भी बुलाई गई। फिलहाल एसडीआरएफ की मदद से सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस का कहना है कि हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कानपुर देहात से बड़ी खबर… एक चूक, और जिंदगी गहरे पानी में समा गई।दो लाइन लिखो
    1
    कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। श्यामपुर बंबा के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिसमें 35 वर्षीय अनिल नाम का युवक गहरे पानी में समा गया और अब तक लापता है।
बताया जा रहा है कि बर्रा निवासी अनिल अपने साथियों के साथ गजनेर से शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे वाहन की तेज हेडलाइट के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक पुलिया से टकरा गई। पीछे बैठे पंकज पांडे सड़क पर गिरकर घायल हो गए, लेकिन अनिल उछलकर सीधे उफनती नहर में जा गिरे।
सूचना मिलते ही रनिया थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह मौके पर पहुंचे। हेड कांस्टेबल संजय भदौरिया और सिपाही नरेंद्र राणा ने जान जोखिम में डालकर नहर में छलांग लगाई और घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया। फायर ब्रिगेड और गोताखोरों की टीम भी बुलाई गई।
फिलहाल एसडीआरएफ की मदद से सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस का कहना है कि हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
कानपुर देहात से बड़ी खबर… एक चूक, और जिंदगी गहरे पानी में समा गई।दो लाइन लिखो
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अजीतमल - क्षेत्र के एक गांव में महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव मंदिर परिसर में शिव जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में रात भर श्रद्धालु भगवान भोले नाथ , देवी गीतों व मनमोहक झांकियों पर झूमे श्रद्धालु। रविवार सोमवार की रात में क्षेत्र के ग्राम मौहारी में शिव मंदिर पर तुलसी म्यूजिकल आर्केस्ट्रा पार्टी के द्वारा जगराते का आयोजन किया गया जिसमें भगवान भोले नाथ, देवी गीतों व मनमोहक सजीव झांकियों ने श्रद्धालुओं को भोर सुबह तक पंडाल में झूमने को मजबूर कर दिया। वही प्रदेश के अलग जनपदों से आये हुए गायकों ने अपनी मधुर आवाज से दर्शकों का खूब मन लुभाया जिस्मेबआगरा से आये धीरेंद्र मस्ताना ने मेहंदी पुर बाले मेरे बाला जी , जैसे सुंदर गीतों को गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया वही बुन्देलखण्ड से पधारी बेबी आस्था ने केला मइया के भवन में घुटुअन खेले लांगुरिया, कानपुर महानगर से आई पूजा ने चलो बुलावा आया है, देवा ओ देवा भोले महादेवा जैसे गीतों को गाकर खूब लुभाया तो संचालक शिवांगी व दरोगा जी नर संयुक्त रूप से भोले नाथ व मां की सुंदर भेंटे सुनाकर दर्शकों को खूब लुभाया। तो वही गीतों के बीच मे सजीव झांकियों ने दर्शकों को भोर सुबह तक डटे रहने को मजबूर कर दिया। सुबह के समय तारा रानी की कथा के बाद में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम समाप्त हुआ। वही कार्यक्रम की व्यबस्था में नगेन्द्र त्रिपाठी, धीरज मिश्रा, धर्मवीर सिंह, निर्वेश पाल, मनोज पांडे, पंकज पाल, धर्मेंद्र, निखिल, सोनू शर्मा, निक्की, सत्यम, शिवम, रामजी लाल, मुहर सिंह सहित तमाम लोगो ने व्यबस्था को संभाला।
    2
    अजीतमल - क्षेत्र के एक गांव में महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव मंदिर परिसर में शिव जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में रात भर श्रद्धालु भगवान भोले नाथ , देवी गीतों व मनमोहक झांकियों पर झूमे श्रद्धालु।
रविवार सोमवार की रात में क्षेत्र के ग्राम मौहारी में शिव मंदिर पर तुलसी म्यूजिकल आर्केस्ट्रा पार्टी के द्वारा जगराते का आयोजन किया गया जिसमें भगवान भोले नाथ, देवी गीतों व मनमोहक सजीव झांकियों ने श्रद्धालुओं को भोर सुबह तक पंडाल में झूमने को मजबूर कर दिया। 
वही प्रदेश के अलग जनपदों से आये हुए गायकों ने अपनी मधुर आवाज से दर्शकों का खूब मन लुभाया जिस्मेबआगरा से आये धीरेंद्र मस्ताना ने मेहंदी पुर बाले मेरे बाला जी , जैसे सुंदर गीतों को गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया वही बुन्देलखण्ड से पधारी बेबी आस्था ने केला मइया के भवन में घुटुअन खेले लांगुरिया, कानपुर महानगर से आई पूजा ने चलो बुलावा आया है,  देवा ओ देवा भोले महादेवा जैसे गीतों को गाकर खूब लुभाया तो संचालक शिवांगी व दरोगा जी नर संयुक्त रूप से भोले नाथ व मां की सुंदर भेंटे सुनाकर दर्शकों को खूब लुभाया। तो वही गीतों के बीच मे सजीव झांकियों ने दर्शकों को भोर सुबह तक डटे रहने को मजबूर कर दिया। सुबह के समय तारा रानी की कथा के बाद में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम समाप्त हुआ।
वही कार्यक्रम की व्यबस्था में नगेन्द्र त्रिपाठी, धीरज मिश्रा, धर्मवीर सिंह, निर्वेश पाल, मनोज पांडे, पंकज पाल, धर्मेंद्र, निखिल, सोनू शर्मा, निक्की, सत्यम, शिवम, रामजी लाल, मुहर सिंह सहित तमाम लोगो ने व्यबस्था को संभाला।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.