Shuru
Apke Nagar Ki App…
Shraddha Narendra Pandey के निर्देशन में माती न्यायालय परिसर में सुरक्षा का कड़ा पहरा। एंटी-सैबोटाज टीम और डॉग स्क्वायड की सघन जांच से कानून-व्यवस्था रही पूरी तरह सतर्क और
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
Shraddha Narendra Pandey के निर्देशन में माती न्यायालय परिसर में सुरक्षा का कड़ा पहरा। एंटी-सैबोटाज टीम और डॉग स्क्वायड की सघन जांच से कानून-व्यवस्था रही पूरी तरह सतर्क और
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Shraddha Narendra Pandey के निर्देशन में माती न्यायालय परिसर में सुरक्षा का कड़ा पहरा। एंटी-सैबोटाज टीम और डॉग स्क्वायड की सघन जांच से कानून-व्यवस्था रही पूरी तरह सतर्क और1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के गहिलापुर गांव के मजरा हीरा सिंह का पुरवा निवासी योगेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार शाम करीब 7:30 बजे वह बद्दा का पुरवा से भंडारा खाकर घर लौट रहा था। रास्ते में पानी की टंकी के पास गांव के ही आकाश, बबली, राकेश उर्फ लंबे और विनोद ने उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान आकाश ने उसके सिर पर ईंट मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद सभी आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार करीब 1 बजे रिपोर्ट दर्ज कर घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। एसआई सूरज पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- हरिओम तिवारी1
- औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के सींगनपुर गांव में 'नागिन' ड्रामा रचकर प्रेमी के साथ फरार हुई युवती रीना के मामले में नया मोड़ आ गया है। जिस युवती ने पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर प्रेमी श्याम शर्मा से शादी का दावा किया था, उसने अब कोर्ट में अपने सुर बदल लिए हैं। सोमवार को जिला न्यायालय में धारा 183 BNSS के तहत बयान दर्ज कराते समय युवती ने प्रेमी के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। रीना ने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि उसे नहीं पता वह प्रेमी के साथ कैसे चली गई और उसे उस वक्त होश नहीं था। यहाँ तक कि बिस्तर पर सांप की केंचुल रखने की बात से भी उसने पल्ला झाड़ लिया, जबकि पहले उसने इसे परिजनों की साजिश बताया था।2
- सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जलोखर निवासी कुणाल पुत्र अनिल कुमार सोमवार को अपने घर की छत पर खेल रहा था। परिजनों के अनुसार खेलते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे आ गिरा। गिरने की आवाज और बच्चे की चीख सुनकर घर में मौजूद परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। कुणाल को गंभीर चोटें आईं, जिससे परिवार में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे औरैया के 50 सैया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक बच्चे को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। फिलहाल उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है और आवश्यक जांचें कराई जा रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी अस्पताल पहुंच गए और परिवार को ढांढस बंधाया। चिकित्सकों ने बताया कि बच्चे की स्थिति स्थिर है लेकिन उसे निगरानी में रखा गया है। परिवारजन उसके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।1
- भव्य शिव बारात से गूंजा झींझक, जगह-जगह पुष्प वर्षा डिजिटल ब्रेकिंग | झींझक सोमवार को झींझक कस्बे में शिव भक्तों द्वारा भव्य शिव बारात निकाली गई। बारात का शुभारंभ बस्ती मोहल्ले से हुआ, जहां से श्रद्धालु गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्वक रवाना हुए। बारात मुख्य मार्ग होते हुए ओमनगर और स्टेशन रोड से होकर पूना बस्ती पहुंची। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने बारात का स्वागत किया। पूरा कस्बा भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। भोलेनाथ के जयकारों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। पूना बस्ती में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन में स्थानीय युवाओं व समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।1
- श्री महाकालेश्वर देवकली मंदिर औरैया महाशिवरात्रि के पावन पर्व का @blog1
- कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। श्यामपुर बंबा के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिसमें 35 वर्षीय अनिल नाम का युवक गहरे पानी में समा गया और अब तक लापता है। बताया जा रहा है कि बर्रा निवासी अनिल अपने साथियों के साथ गजनेर से शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे वाहन की तेज हेडलाइट के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक पुलिया से टकरा गई। पीछे बैठे पंकज पांडे सड़क पर गिरकर घायल हो गए, लेकिन अनिल उछलकर सीधे उफनती नहर में जा गिरे। सूचना मिलते ही रनिया थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह मौके पर पहुंचे। हेड कांस्टेबल संजय भदौरिया और सिपाही नरेंद्र राणा ने जान जोखिम में डालकर नहर में छलांग लगाई और घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया। फायर ब्रिगेड और गोताखोरों की टीम भी बुलाई गई। फिलहाल एसडीआरएफ की मदद से सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस का कहना है कि हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कानपुर देहात से बड़ी खबर… एक चूक, और जिंदगी गहरे पानी में समा गई।दो लाइन लिखो1