logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राम जन्म कथा सुन श्रोता हुए भाव-विभोर अजीतमल। क्षेत्र के जैनपुर स्थित शिवधाम ऋषि आश्रम में चल रही रामकथा के प्रथम दिवस भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया गया। कथा व्यास पंडित राज नारायण शास्त्री रामायनी ने राजा दशरथ द्वारा पुत्र प्राप्ति के लिए किए गए पुत्रेष्टि यज्ञ का विस्तार से वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने बताया कि जब अयोध्या नरेश राजा दशरथ को संतान न होने की चिंता सताने लगी, तब उन्होंने अपनी तीनों रानियों के साथ सरयू नदी के तट पर पुत्रेष्टि यज्ञ का आयोजन कराया। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद प्रसाद स्वरूप दिव्य खीर तीनों रानियों को प्रदान की गई, जिसके फलस्वरूप भगवान राम सहित चारों पुत्रों का जन्म हुआ। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए। कथा आयोजक प्रेमगिरी महाराज ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से कथा श्रवण हेतु पहुंचने की अपील की। उन्होंने बताया कि यह रामकथा 24 फरवरी तक चलेगी तथा समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

5 hrs ago
user_कुमार सुनील
कुमार सुनील
पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

राम जन्म कथा सुन श्रोता हुए भाव-विभोर अजीतमल। क्षेत्र के जैनपुर स्थित शिवधाम ऋषि आश्रम में चल रही रामकथा के प्रथम दिवस भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया गया। कथा व्यास पंडित राज नारायण शास्त्री रामायनी ने राजा दशरथ

द्वारा पुत्र प्राप्ति के लिए किए गए पुत्रेष्टि यज्ञ का विस्तार से वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने बताया कि जब अयोध्या नरेश राजा दशरथ को संतान न होने की चिंता सताने लगी, तब उन्होंने अपनी तीनों रानियों के साथ

सरयू नदी के तट पर पुत्रेष्टि यज्ञ का आयोजन कराया। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद प्रसाद स्वरूप दिव्य खीर तीनों रानियों को प्रदान की गई, जिसके फलस्वरूप भगवान राम सहित चारों पुत्रों का जन्म हुआ। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में

डूबे नजर आए। कथा आयोजक प्रेमगिरी महाराज ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से कथा श्रवण हेतु पहुंचने की अपील की। उन्होंने बताया कि यह रामकथा 24 फरवरी तक चलेगी तथा समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भरसेन गांव में एक विवाहिता के साथ उसके ससुराल वालों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद उसके ससुराली जन उसे घर से निकालने का दबाव बना रहे हैं और विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा गया। ​भरसेन निवासी साधना ने बताया कि उनके पति दिनेश का निधन हो चुका है। पति की मौत के बाद से ही घर में संपत्ति और रहने को लेकर विवाद चल रहा है। छाया का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे घर में नहीं रहने देना चाहते। इसी रंजिश के चलते बीते दिनों उसके साथ मारपीट की गई। ​पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में पांच लोगों को नामजद किया है। ​छाया ने बताया कि उसकी ननद वर्तमान में भरसेन में ही रह रही हैं। ​पीड़िता का कहना है कि उसने इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
    1
    कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भरसेन गांव में एक विवाहिता के साथ उसके ससुराल वालों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद उसके ससुराली जन उसे घर से निकालने का दबाव बना रहे हैं और विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा गया।
​भरसेन निवासी साधना ने बताया कि उनके पति दिनेश का निधन हो चुका है। पति की मौत के बाद से ही घर में संपत्ति और रहने को लेकर विवाद चल रहा है। छाया का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे घर में नहीं रहने देना चाहते। इसी रंजिश के चलते बीते दिनों उसके साथ मारपीट की गई। ​पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में पांच लोगों को नामजद किया है। ​छाया ने बताया कि उसकी ननद वर्तमान में भरसेन में ही रह रही हैं। ​पीड़िता का कहना है कि उसने इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना के रामलीला मैदान में आयोजित श्रीराम कथा को महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। आयोजित राम कथा में कथा व्यास कामदगिरि पीठाधीश्वर रामस्वरूपाचार्य के द्वारा प्रवचन किए जाएंगे। आयोजक मंडल ने बताया की नौ दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन दिन के 2:00 बजे से सांय 7:00 बजे तक प्रवचन होंगे। वही राम कथा की आरती में बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
    1
    औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना के रामलीला मैदान में आयोजित श्रीराम कथा को महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। आयोजित राम कथा में कथा व्यास कामदगिरि पीठाधीश्वर रामस्वरूपाचार्य के द्वारा प्रवचन किए जाएंगे। आयोजक मंडल ने बताया की नौ दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन दिन के 2:00 बजे से सांय 7:00 बजे तक प्रवचन होंगे। वही राम कथा की आरती में बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • दलीप नगर मढैयन तहसील चकर चकर नगर इटावा उ प्र
    1
    दलीप नगर मढैयन तहसील चकर चकर नगर इटावा उ प्र
    user_Shuru User, satendra kevat
    Shuru User, satendra kevat
    Farmer चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *-:- औरैया अपडेट -:-* *नगर पंचायत फफूंद की फिर एक बार कार्यशैली पर उठे सवाल* *महाशिवरात्रि जैसे बड़े पर्व पर नगर फफूंद का आधा हिस्सा अंधेरे में डूबा,* *पुराने सरकारी अस्पताल से मुख्य चौराहे तक स्ट्रीट व रंगीन लाइटें रही ठप।* *चेयरमैन और ईओ की आपसी साठगांठ से विकास कार्यों जानबूझकर किया नजरअंदाज* *त्यौहार के समय भी सड़कों पर अंधेरा रहना प्रशासन की कार्यशैली सवाल* *जन चर्चा है कि जानबूझकर कर बड़े त्योहारों पर लाइट नहीं खोली जाती है* *क्या नगर पंचायत की खुलती है आंख या जनता रहेगी अंधेरे में।*
    1
    *-:- औरैया अपडेट -:-*
*नगर पंचायत फफूंद की फिर एक बार कार्यशैली पर उठे सवाल*
*महाशिवरात्रि जैसे बड़े पर्व पर नगर फफूंद का आधा हिस्सा अंधेरे में डूबा,*
*पुराने सरकारी अस्पताल से मुख्य चौराहे तक स्ट्रीट व रंगीन लाइटें  रही ठप।* 
*चेयरमैन और ईओ की आपसी साठगांठ से विकास कार्यों जानबूझकर किया नजरअंदाज*
*त्यौहार के समय भी सड़कों पर अंधेरा रहना प्रशासन की कार्यशैली सवाल*
*जन चर्चा है कि जानबूझकर कर बड़े त्योहारों पर लाइट नहीं खोली जाती है*
*क्या नगर पंचायत की खुलती है आंख या जनता रहेगी अंधेरे में।*
    user_शान मोहम्मद पत्रकार
    शान मोहम्मद पत्रकार
    Solar Energy Company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Monu Rajput
    1
    Post by Monu Rajput
    user_Monu Rajput
    Monu Rajput
    बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • Shraddha Narendra Pandey के निर्देशन में माती न्यायालय परिसर में सुरक्षा का कड़ा पहरा। एंटी-सैबोटाज टीम और डॉग स्क्वायड की सघन जांच से कानून-व्यवस्था रही पूरी तरह सतर्क और
    1
    Shraddha Narendra Pandey के निर्देशन में माती न्यायालय परिसर में सुरक्षा का कड़ा पहरा।
एंटी-सैबोटाज टीम और डॉग स्क्वायड की सघन जांच से कानून-व्यवस्था रही पूरी तरह सतर्क और
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया। औरैया जनपद की अजीतमल तहसील क्षेत्र के गांव जलूपुर में आयोजित पावर शिव पुराण कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास आचार्य रामसेवक तिवारी जी ने भावपूर्ण कथा विवेचन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आचार्य श्री ने बताया कि किस प्रकार भोले बाबा ने त्रिपुरासुर के तीनों महलों को भगवान गणेश की पूजा के प्रभाव से एक सीधी रेखा में स्थापित किया, जिससे उनका संहार संभव हो सका। उन्होंने जालंधर के जन्म का भी विस्तार से वर्णन किया कि कैसे समुद्र से उत्पन्न जालंधर, भगवान शिव के अंश से प्रकट हुआ और महालक्ष्मी का भाई बना। आगे बताया कि जालंधर ने अपने बल और अभिमान से देवताओं को अत्यंत परेशान किया तथा तीनों लोकों में आतंक मचाया। कथा में यह प्रसंग भी आया कि माता पार्वती की आज्ञा से भगवान विष्णु ने जालंधर की पत्नी वृंदा के साथ छल किया, जिससे जालंधर का अंत संभव हुआ और उसका उद्धार हुआ। आचार्य जी ने शंखचूर्ण की कथा का भी भावपूर्ण वर्णन किया। सुंदर भजनों की प्रस्तुति के साथ पूरा पंडाल भक्ति रस में डूब गया। कथा के अंत में तुलसी-शालिग्राम विवाह का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़े भाव से सहभागिता की। उपस्थित भक्त ज्ञान गंगा में गोता लगाते हुए आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति करते दिखाई दिए। आयोजन में राम प्रकाश गौर, लल्लू भदौरिया, ऋषि सेंगर, राजकमल, कल्लू भदौरिया, सोनू भदौरिया, कल्लू सेंगर, मुनेश्वर पाल, विनोद पाल, लल्लू पाल और शीलू पाल सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
    1
    औरैया। औरैया जनपद की अजीतमल तहसील क्षेत्र के गांव जलूपुर में आयोजित पावर शिव पुराण कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास आचार्य रामसेवक तिवारी जी ने भावपूर्ण कथा विवेचन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आचार्य श्री ने बताया कि किस प्रकार भोले बाबा ने त्रिपुरासुर के तीनों महलों को भगवान गणेश की पूजा के प्रभाव से एक सीधी रेखा में स्थापित किया, जिससे उनका संहार संभव हो सका। उन्होंने जालंधर के जन्म का भी विस्तार से वर्णन किया कि कैसे समुद्र से उत्पन्न जालंधर, भगवान शिव के अंश से प्रकट हुआ और महालक्ष्मी का भाई बना। आगे बताया कि जालंधर ने अपने बल और अभिमान से देवताओं को अत्यंत परेशान किया तथा तीनों लोकों में आतंक मचाया।
कथा में यह प्रसंग भी आया कि माता पार्वती की आज्ञा से भगवान विष्णु ने जालंधर की पत्नी वृंदा के साथ छल किया, जिससे जालंधर का अंत संभव हुआ और उसका उद्धार हुआ। आचार्य जी ने शंखचूर्ण की कथा का भी भावपूर्ण वर्णन किया। सुंदर भजनों की प्रस्तुति के साथ पूरा पंडाल भक्ति रस में डूब गया।
कथा के अंत में तुलसी-शालिग्राम विवाह का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़े भाव से सहभागिता की। उपस्थित भक्त ज्ञान गंगा में गोता लगाते हुए आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति करते दिखाई दिए। आयोजन में राम प्रकाश गौर, लल्लू भदौरिया, ऋषि सेंगर, राजकमल, कल्लू भदौरिया, सोनू भदौरिया, कल्लू सेंगर, मुनेश्वर पाल, विनोद पाल, लल्लू पाल और शीलू पाल सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना के रामलीला मैदान में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा की भव्य एवं विशाल कलश शोभायात्रा कस्बे के बेला रोड नदी तिराहा लोहा बाजार फीडर रोड अंबेडकर चौराहा से निकल गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में कलश लेकर भजनों के साथ शामिल रही।
    1
    औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना के रामलीला मैदान में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा की भव्य एवं विशाल कलश शोभायात्रा कस्बे के बेला रोड नदी तिराहा लोहा बाजार फीडर रोड अंबेडकर चौराहा से निकल गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में कलश लेकर भजनों के साथ शामिल रही।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। श्यामपुर बंबा के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिसमें 35 वर्षीय अनिल नाम का युवक गहरे पानी में समा गया और अब तक लापता है। बताया जा रहा है कि बर्रा निवासी अनिल अपने साथियों के साथ गजनेर से शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे वाहन की तेज हेडलाइट के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक पुलिया से टकरा गई। पीछे बैठे पंकज पांडे सड़क पर गिरकर घायल हो गए, लेकिन अनिल उछलकर सीधे उफनती नहर में जा गिरे। सूचना मिलते ही रनिया थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह मौके पर पहुंचे। हेड कांस्टेबल संजय भदौरिया और सिपाही नरेंद्र राणा ने जान जोखिम में डालकर नहर में छलांग लगाई और घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया। फायर ब्रिगेड और गोताखोरों की टीम भी बुलाई गई। फिलहाल एसडीआरएफ की मदद से सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस का कहना है कि हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कानपुर देहात से बड़ी खबर… एक चूक, और जिंदगी गहरे पानी में समा गई।दो लाइन लिखो
    1
    कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। श्यामपुर बंबा के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिसमें 35 वर्षीय अनिल नाम का युवक गहरे पानी में समा गया और अब तक लापता है।
बताया जा रहा है कि बर्रा निवासी अनिल अपने साथियों के साथ गजनेर से शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे वाहन की तेज हेडलाइट के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक पुलिया से टकरा गई। पीछे बैठे पंकज पांडे सड़क पर गिरकर घायल हो गए, लेकिन अनिल उछलकर सीधे उफनती नहर में जा गिरे।
सूचना मिलते ही रनिया थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह मौके पर पहुंचे। हेड कांस्टेबल संजय भदौरिया और सिपाही नरेंद्र राणा ने जान जोखिम में डालकर नहर में छलांग लगाई और घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया। फायर ब्रिगेड और गोताखोरों की टीम भी बुलाई गई।
फिलहाल एसडीआरएफ की मदद से सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस का कहना है कि हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
कानपुर देहात से बड़ी खबर… एक चूक, और जिंदगी गहरे पानी में समा गई।दो लाइन लिखो
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.