Shuru
Apke Nagar Ki App…
दलीप नगर मढैयन तहसील चकर चकर नगर इटावा उ प्र
Shuru User, satendra kevat
दलीप नगर मढैयन तहसील चकर चकर नगर इटावा उ प्र
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- दलीप नगर मढैयन तहसील चकर चकर नगर इटावा उ प्र1
- भरथना/ इटावा *भरथना कस्बे में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर* इटावा जनपद के भरथना कस्बा में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। कार्रवाई शुरू होते ही दुकानों के बाहर अतिक्रमण किए बैठे दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें समेटते हुए नजर आए। काफी लंबे अरसे से नगर में अतिक्रमण की समस्या बनी हुई थी। इसी के तहत नगर के बाजारों और प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान उपजिलाधिकारी समेत तमाम आलाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- अजीतमल। क्षेत्र के जैनपुर स्थित शिवधाम ऋषि आश्रम में चल रही रामकथा के प्रथम दिवस भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया गया। कथा व्यास पंडित राज नारायण शास्त्री रामायनी ने राजा दशरथ द्वारा पुत्र प्राप्ति के लिए किए गए पुत्रेष्टि यज्ञ का विस्तार से वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने बताया कि जब अयोध्या नरेश राजा दशरथ को संतान न होने की चिंता सताने लगी, तब उन्होंने अपनी तीनों रानियों के साथ सरयू नदी के तट पर पुत्रेष्टि यज्ञ का आयोजन कराया। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद प्रसाद स्वरूप दिव्य खीर तीनों रानियों को प्रदान की गई, जिसके फलस्वरूप भगवान राम सहित चारों पुत्रों का जन्म हुआ। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए। कथा आयोजक प्रेमगिरी महाराज ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से कथा श्रवण हेतु पहुंचने की अपील की। उन्होंने बताया कि यह रामकथा 24 फरवरी तक चलेगी तथा समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।4
- jay mata di 🙏🚩🚩1
- कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी तथा कई अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभाग अधिकारियों को स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन के समस्त प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से अधिक समय से लंबित शिकायतों पर तत्काल ध्यान केंद्रित करते हुए इनका प्राथमिकता आधार पर निस्तारण किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि जनता की शिकायतों का शीघ्र समाधान शासन की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने ईकेवाईसी की समीक्षा कर कहा कि समस्त नगरीय निकाय सीएमओ और सीईओ जनपद समग्र ईकेवाईसी पर विशेष ध्यान दें और कार्य में प्रगति लाएं। कलेक्टर ने संकल्प से समाधान अभियान की समीक्षा कर सख्त निर्देश दिए कि सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी ढ़ंग से सुनिश्चित किया जाए। शिविरों में समग्र ईकेवायसी और योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें, सभी विभाग प्रमुख अधिकतम पात्र लोगों तक पहुँचें तथा लंबित प्रकरणों का समयसीमा में समाधान हो। उन्होंने टीएल पत्र निराकरण की समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिऐ।1
- पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी। सिर कटी लाश मामले में पति समेत 4 गिरफ्तार। जम्मू कश्मीर में रची गई थी महिला की हत्या की साजिश। एसपी ने आरोपियों पर किया था दस हजार का इनाम घोषित। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को मिली सफलता। पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब दो सप्ताह पुराने अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर दिया है. भिंड की मौ थाना पुलिस ने एक अज्ञात महिला की सिर कटी लाश मिलने के मामले में मृतका के पति, देवर और उनके साथियों सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.बीते 3 फरवरी को थाना मौ के अंतर्गत ग्राम खेरिया चाँदत के पास, मौ-बेहट रोड पर टोल टैक्स के आगे एक अज्ञात महिला का धड़ (बिना सिर का शव) मिला था। शव की हालत देखकर इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई थी.विवेचना के दौरान पुलिस ने मृतका के शरीर पर मौजूद टेटू के निशानों को अपनी जांच का आधार बनाया। दाहिने हाथ पर 'H-R' गुदा हुआ था। बाएं हाथ की कलाई पर 'HOTAM' गुदा हुआ था। पुलिस ने इन तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया के माध्यम से मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में प्रसारित किया। इसी के आधार पर महिला की पहचान ग्राम झाँकरी (थाना मौ, भिण्ड) निवासी के रूप में हुई, जिसका मायका बिहार के जमुई जिले के मधुआ गांव में था. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि महिला की हत्या का प्लान जम्मू-कश्मीर में तैयार किया गया था। आरोपी महिला को ट्रेन से मौ लेकर आए, जहाँ गला घोंटकर और चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। महिला की पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने महिला का सिर काटकर बैसली नदी में फेंक दिया था। पुलिस टीम बैसली नदी में मृतका के कटे हुए सिर की तलाश कर रही है। 2
- जसवंतनगर: जसवंत नगर हाईवे किनारे स्थित शिवा कोल्ड स्टोरेज (शिवा प्रिजर्वेशन प्रा. लि.) में सोमवार को आलू भंडारण सत्र 2026 के शुभारंभ हेतु पूजा-अर्चना व उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूजा के बाद ही आलू लोडिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया, जिसके साथ इस सीजन की आवक शुरू हो गई। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान से बचाना तथा उन्हें सुरक्षित भंडारण की सुविधा उपलब्ध कराना बताया गया। कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन के अनुसार यहां आधुनिक व्यवस्था के माध्यम से आलू को 6 से 8 माह तक सुरक्षित रखा जा सकेगा, जिससे किसानों को बेहतर मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता व पूर्व सांसद एवं विधायक रघुराज सिंह शाक्य उपस्थित रहे। साथ ही समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, रामकरण सिंह शाक्य, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अनवर सिंह जाटव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में अभिषेक उर्फ़ विपिन यादव, मैनेजर आनन्द कुमार शाक्य तथा अन्य स्टाफ सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन के उपरांत प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया।1
- अजीतमल - क्षेत्र के एक गांव में महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव मंदिर परिसर में शिव जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में रात भर श्रद्धालु भगवान भोले नाथ , देवी गीतों व मनमोहक झांकियों पर झूमे श्रद्धालु। रविवार सोमवार की रात में क्षेत्र के ग्राम मौहारी में शिव मंदिर पर तुलसी म्यूजिकल आर्केस्ट्रा पार्टी के द्वारा जगराते का आयोजन किया गया जिसमें भगवान भोले नाथ, देवी गीतों व मनमोहक सजीव झांकियों ने श्रद्धालुओं को भोर सुबह तक पंडाल में झूमने को मजबूर कर दिया। वही प्रदेश के अलग जनपदों से आये हुए गायकों ने अपनी मधुर आवाज से दर्शकों का खूब मन लुभाया जिस्मेबआगरा से आये धीरेंद्र मस्ताना ने मेहंदी पुर बाले मेरे बाला जी , जैसे सुंदर गीतों को गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया वही बुन्देलखण्ड से पधारी बेबी आस्था ने केला मइया के भवन में घुटुअन खेले लांगुरिया, कानपुर महानगर से आई पूजा ने चलो बुलावा आया है, देवा ओ देवा भोले महादेवा जैसे गीतों को गाकर खूब लुभाया तो संचालक शिवांगी व दरोगा जी नर संयुक्त रूप से भोले नाथ व मां की सुंदर भेंटे सुनाकर दर्शकों को खूब लुभाया। तो वही गीतों के बीच मे सजीव झांकियों ने दर्शकों को भोर सुबह तक डटे रहने को मजबूर कर दिया। सुबह के समय तारा रानी की कथा के बाद में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम समाप्त हुआ। वही कार्यक्रम की व्यबस्था में नगेन्द्र त्रिपाठी, धीरज मिश्रा, धर्मवीर सिंह, निर्वेश पाल, मनोज पांडे, पंकज पाल, धर्मेंद्र, निखिल, सोनू शर्मा, निक्की, सत्यम, शिवम, रामजी लाल, मुहर सिंह सहित तमाम लोगो ने व्यबस्था को संभाला।2