logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जलूपुर में शिव पुराण कथा के छठे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब औरैया। औरैया जनपद की अजीतमल तहसील क्षेत्र के गांव जलूपुर में आयोजित पावर शिव पुराण कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास आचार्य रामसेवक तिवारी जी ने भावपूर्ण कथा विवेचन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आचार्य श्री ने बताया कि किस प्रकार भोले बाबा ने त्रिपुरासुर के तीनों महलों को भगवान गणेश की पूजा के प्रभाव से एक सीधी रेखा में स्थापित किया, जिससे उनका संहार संभव हो सका। उन्होंने जालंधर के जन्म का भी विस्तार से वर्णन किया कि कैसे समुद्र से उत्पन्न जालंधर, भगवान शिव के अंश से प्रकट हुआ और महालक्ष्मी का भाई बना। आगे बताया कि जालंधर ने अपने बल और अभिमान से देवताओं को अत्यंत परेशान किया तथा तीनों लोकों में आतंक मचाया। कथा में यह प्रसंग भी आया कि माता पार्वती की आज्ञा से भगवान विष्णु ने जालंधर की पत्नी वृंदा के साथ छल किया, जिससे जालंधर का अंत संभव हुआ और उसका उद्धार हुआ। आचार्य जी ने शंखचूर्ण की कथा का भी भावपूर्ण वर्णन किया। सुंदर भजनों की प्रस्तुति के साथ पूरा पंडाल भक्ति रस में डूब गया। कथा के अंत में तुलसी-शालिग्राम विवाह का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़े भाव से सहभागिता की। उपस्थित भक्त ज्ञान गंगा में गोता लगाते हुए आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति करते दिखाई दिए। आयोजन में राम प्रकाश गौर, लल्लू भदौरिया, ऋषि सेंगर, राजकमल, कल्लू भदौरिया, सोनू भदौरिया, कल्लू सेंगर, मुनेश्वर पाल, विनोद पाल, लल्लू पाल और शीलू पाल सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

5 hrs ago
user_कुमार सुनील
कुमार सुनील
पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

जलूपुर में शिव पुराण कथा के छठे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब औरैया। औरैया जनपद की अजीतमल तहसील क्षेत्र के गांव जलूपुर में आयोजित पावर शिव पुराण कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास आचार्य रामसेवक तिवारी जी ने भावपूर्ण कथा विवेचन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आचार्य श्री ने बताया कि किस प्रकार भोले बाबा ने त्रिपुरासुर के तीनों महलों को भगवान गणेश की पूजा के प्रभाव से एक सीधी रेखा में स्थापित किया, जिससे उनका संहार संभव हो सका। उन्होंने जालंधर के जन्म का भी विस्तार से वर्णन किया कि कैसे समुद्र से उत्पन्न जालंधर, भगवान शिव के अंश से प्रकट हुआ और महालक्ष्मी का भाई बना। आगे बताया कि जालंधर ने अपने बल और अभिमान से देवताओं को अत्यंत परेशान किया तथा तीनों लोकों में आतंक मचाया। कथा में यह प्रसंग भी आया कि माता पार्वती की आज्ञा से भगवान विष्णु ने जालंधर की पत्नी वृंदा के साथ छल किया, जिससे जालंधर का अंत संभव हुआ और उसका उद्धार हुआ। आचार्य जी ने शंखचूर्ण की कथा का भी भावपूर्ण वर्णन किया। सुंदर भजनों की प्रस्तुति के साथ पूरा पंडाल भक्ति रस में डूब गया। कथा के अंत में तुलसी-शालिग्राम विवाह का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़े भाव से सहभागिता की। उपस्थित भक्त ज्ञान गंगा में गोता लगाते हुए आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति करते दिखाई दिए। आयोजन में राम प्रकाश गौर, लल्लू भदौरिया, ऋषि सेंगर, राजकमल, कल्लू भदौरिया, सोनू भदौरिया, कल्लू सेंगर, मुनेश्वर पाल, विनोद पाल, लल्लू पाल और शीलू पाल सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अजीतमल। क्षेत्र के जैनपुर स्थित शिवधाम ऋषि आश्रम में चल रही रामकथा के प्रथम दिवस भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया गया। कथा व्यास पंडित राज नारायण शास्त्री रामायनी ने राजा दशरथ द्वारा पुत्र प्राप्ति के लिए किए गए पुत्रेष्टि यज्ञ का विस्तार से वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने बताया कि जब अयोध्या नरेश राजा दशरथ को संतान न होने की चिंता सताने लगी, तब उन्होंने अपनी तीनों रानियों के साथ सरयू नदी के तट पर पुत्रेष्टि यज्ञ का आयोजन कराया। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद प्रसाद स्वरूप दिव्य खीर तीनों रानियों को प्रदान की गई, जिसके फलस्वरूप भगवान राम सहित चारों पुत्रों का जन्म हुआ। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए। कथा आयोजक प्रेमगिरी महाराज ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से कथा श्रवण हेतु पहुंचने की अपील की। उन्होंने बताया कि यह रामकथा 24 फरवरी तक चलेगी तथा समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
    4
    अजीतमल। क्षेत्र के जैनपुर स्थित शिवधाम ऋषि आश्रम में चल रही रामकथा के प्रथम दिवस भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया गया। कथा व्यास पंडित राज नारायण शास्त्री रामायनी ने राजा दशरथ द्वारा पुत्र प्राप्ति के लिए किए गए पुत्रेष्टि यज्ञ का विस्तार से वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
उन्होंने बताया कि जब अयोध्या नरेश राजा दशरथ को संतान न होने की चिंता सताने लगी, तब उन्होंने अपनी तीनों रानियों के साथ सरयू नदी के तट पर पुत्रेष्टि यज्ञ का आयोजन कराया। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद प्रसाद स्वरूप दिव्य खीर तीनों रानियों को प्रदान की गई, जिसके फलस्वरूप भगवान राम सहित चारों पुत्रों का जन्म हुआ। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए।
कथा आयोजक प्रेमगिरी महाराज ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से कथा श्रवण हेतु पहुंचने की अपील की। उन्होंने बताया कि यह रामकथा 24 फरवरी तक चलेगी तथा समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के सींगनपुर गांव में 'नागिन' ड्रामा रचकर प्रेमी के साथ फरार हुई युवती रीना के मामले में नया मोड़ आ गया है। जिस युवती ने पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर प्रेमी श्याम शर्मा से शादी का दावा किया था, उसने अब कोर्ट में अपने सुर बदल लिए हैं। सोमवार को जिला न्यायालय में धारा 183 BNSS के तहत बयान दर्ज कराते समय युवती ने प्रेमी के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। रीना ने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि उसे नहीं पता वह प्रेमी के साथ कैसे चली गई और उसे उस वक्त होश नहीं था। यहाँ तक कि बिस्तर पर सांप की केंचुल रखने की बात से भी उसने पल्ला झाड़ लिया, जबकि पहले उसने इसे परिजनों की साजिश बताया था।
    2
    औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के सींगनपुर गांव में 'नागिन' ड्रामा रचकर प्रेमी के साथ फरार हुई युवती रीना के मामले में नया मोड़ आ गया है। जिस युवती ने पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर प्रेमी श्याम शर्मा से शादी का दावा किया था, उसने अब कोर्ट में अपने सुर बदल लिए हैं।
सोमवार को जिला न्यायालय में धारा 183 BNSS के तहत बयान दर्ज कराते समय युवती ने प्रेमी के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। रीना ने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि उसे नहीं पता वह प्रेमी के साथ कैसे चली गई और उसे उस वक्त होश नहीं था। यहाँ तक कि बिस्तर पर सांप की केंचुल रखने की बात से भी उसने पल्ला झाड़ लिया, जबकि पहले उसने इसे परिजनों की साजिश बताया था।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 min ago
  • सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जलोखर निवासी कुणाल पुत्र अनिल कुमार सोमवार को अपने घर की छत पर खेल रहा था। परिजनों के अनुसार खेलते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे आ गिरा। गिरने की आवाज और बच्चे की चीख सुनकर घर में मौजूद परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। कुणाल को गंभीर चोटें आईं, जिससे परिवार में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे औरैया के 50 सैया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक बच्चे को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। फिलहाल उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है और आवश्यक जांचें कराई जा रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी अस्पताल पहुंच गए और परिवार को ढांढस बंधाया। चिकित्सकों ने बताया कि बच्चे की स्थिति स्थिर है लेकिन उसे निगरानी में रखा गया है। परिवारजन उसके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
    1
    सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जलोखर निवासी कुणाल पुत्र अनिल कुमार सोमवार को अपने घर की छत पर खेल रहा था। परिजनों के अनुसार खेलते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे आ गिरा। गिरने की आवाज और बच्चे की चीख सुनकर घर में मौजूद परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। कुणाल को गंभीर चोटें आईं, जिससे परिवार में अफरा-तफरी मच गई।
आनन-फानन में परिजनों ने उसे औरैया के 50 सैया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक बच्चे को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। फिलहाल उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है और आवश्यक जांचें कराई जा रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी अस्पताल पहुंच गए और परिवार को ढांढस बंधाया। चिकित्सकों ने बताया कि बच्चे की स्थिति स्थिर है लेकिन उसे निगरानी में रखा गया है। परिवारजन उसके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • श्री महाकालेश्वर देवकली मंदिर औरैया महाशिवरात्रि के पावन पर्व का @blog
    1
    श्री महाकालेश्वर देवकली मंदिर औरैया महाशिवरात्रि के पावन पर्व का @blog
    user_Arvind Tiwari
    Arvind Tiwari
    Advertising agency औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भरथना/ इटावा *भरथना कस्बे में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर* इटावा जनपद के भरथना कस्बा में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। कार्रवाई शुरू होते ही दुकानों के बाहर अतिक्रमण किए बैठे दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें समेटते हुए नजर आए। काफी लंबे अरसे से नगर में अतिक्रमण की समस्या बनी हुई थी। इसी के तहत नगर के बाजारों और प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान उपजिलाधिकारी समेत तमाम आलाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    भरथना/ इटावा
*भरथना कस्बे में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर*
इटावा जनपद के भरथना कस्बा में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। कार्रवाई शुरू होते ही दुकानों के बाहर अतिक्रमण किए बैठे दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें समेटते हुए नजर आए।
काफी लंबे अरसे से नगर में अतिक्रमण की समस्या बनी हुई थी। इसी के तहत नगर के बाजारों और प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान उपजिलाधिकारी समेत तमाम आलाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor Bharthana, Etawah•
    2 hrs ago
  • औरैया दिबियापुर के गिर्राज पैलेश में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में अपने सहयोगियों के साथ मंचशीन अतिथियों को शिव परिवार का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया
    3
    औरैया दिबियापुर के गिर्राज पैलेश में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में अपने सहयोगियों के साथ मंचशीन अतिथियों को शिव परिवार का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना के रामलीला मैदान में आयोजित श्रीराम कथा को महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। आयोजित राम कथा में कथा व्यास कामदगिरि पीठाधीश्वर रामस्वरूपाचार्य के द्वारा प्रवचन किए जाएंगे। आयोजक मंडल ने बताया की नौ दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन दिन के 2:00 बजे से सांय 7:00 बजे तक प्रवचन होंगे। वही राम कथा की आरती में बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
    1
    औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना के रामलीला मैदान में आयोजित श्रीराम कथा को महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। आयोजित राम कथा में कथा व्यास कामदगिरि पीठाधीश्वर रामस्वरूपाचार्य के द्वारा प्रवचन किए जाएंगे। आयोजक मंडल ने बताया की नौ दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन दिन के 2:00 बजे से सांय 7:00 बजे तक प्रवचन होंगे। वही राम कथा की आरती में बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • अजीतमल - क्षेत्र के एक गांव में महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव मंदिर परिसर में शिव जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में रात भर श्रद्धालु भगवान भोले नाथ , देवी गीतों व मनमोहक झांकियों पर झूमे श्रद्धालु। रविवार सोमवार की रात में क्षेत्र के ग्राम मौहारी में शिव मंदिर पर तुलसी म्यूजिकल आर्केस्ट्रा पार्टी के द्वारा जगराते का आयोजन किया गया जिसमें भगवान भोले नाथ, देवी गीतों व मनमोहक सजीव झांकियों ने श्रद्धालुओं को भोर सुबह तक पंडाल में झूमने को मजबूर कर दिया। वही प्रदेश के अलग जनपदों से आये हुए गायकों ने अपनी मधुर आवाज से दर्शकों का खूब मन लुभाया जिस्मेबआगरा से आये धीरेंद्र मस्ताना ने मेहंदी पुर बाले मेरे बाला जी , जैसे सुंदर गीतों को गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया वही बुन्देलखण्ड से पधारी बेबी आस्था ने केला मइया के भवन में घुटुअन खेले लांगुरिया, कानपुर महानगर से आई पूजा ने चलो बुलावा आया है, देवा ओ देवा भोले महादेवा जैसे गीतों को गाकर खूब लुभाया तो संचालक शिवांगी व दरोगा जी नर संयुक्त रूप से भोले नाथ व मां की सुंदर भेंटे सुनाकर दर्शकों को खूब लुभाया। तो वही गीतों के बीच मे सजीव झांकियों ने दर्शकों को भोर सुबह तक डटे रहने को मजबूर कर दिया। सुबह के समय तारा रानी की कथा के बाद में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम समाप्त हुआ। वही कार्यक्रम की व्यबस्था में नगेन्द्र त्रिपाठी, धीरज मिश्रा, धर्मवीर सिंह, निर्वेश पाल, मनोज पांडे, पंकज पाल, धर्मेंद्र, निखिल, सोनू शर्मा, निक्की, सत्यम, शिवम, रामजी लाल, मुहर सिंह सहित तमाम लोगो ने व्यबस्था को संभाला।
    2
    अजीतमल - क्षेत्र के एक गांव में महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव मंदिर परिसर में शिव जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में रात भर श्रद्धालु भगवान भोले नाथ , देवी गीतों व मनमोहक झांकियों पर झूमे श्रद्धालु।
रविवार सोमवार की रात में क्षेत्र के ग्राम मौहारी में शिव मंदिर पर तुलसी म्यूजिकल आर्केस्ट्रा पार्टी के द्वारा जगराते का आयोजन किया गया जिसमें भगवान भोले नाथ, देवी गीतों व मनमोहक सजीव झांकियों ने श्रद्धालुओं को भोर सुबह तक पंडाल में झूमने को मजबूर कर दिया। 
वही प्रदेश के अलग जनपदों से आये हुए गायकों ने अपनी मधुर आवाज से दर्शकों का खूब मन लुभाया जिस्मेबआगरा से आये धीरेंद्र मस्ताना ने मेहंदी पुर बाले मेरे बाला जी , जैसे सुंदर गीतों को गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया वही बुन्देलखण्ड से पधारी बेबी आस्था ने केला मइया के भवन में घुटुअन खेले लांगुरिया, कानपुर महानगर से आई पूजा ने चलो बुलावा आया है,  देवा ओ देवा भोले महादेवा जैसे गीतों को गाकर खूब लुभाया तो संचालक शिवांगी व दरोगा जी नर संयुक्त रूप से भोले नाथ व मां की सुंदर भेंटे सुनाकर दर्शकों को खूब लुभाया। तो वही गीतों के बीच मे सजीव झांकियों ने दर्शकों को भोर सुबह तक डटे रहने को मजबूर कर दिया। सुबह के समय तारा रानी की कथा के बाद में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम समाप्त हुआ।
वही कार्यक्रम की व्यबस्था में नगेन्द्र त्रिपाठी, धीरज मिश्रा, धर्मवीर सिंह, निर्वेश पाल, मनोज पांडे, पंकज पाल, धर्मेंद्र, निखिल, सोनू शर्मा, निक्की, सत्यम, शिवम, रामजी लाल, मुहर सिंह सहित तमाम लोगो ने व्यबस्था को संभाला।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.