बाबा साहब की 135 वीं जयंती पर बसपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण लातेहार: डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर विवेकानंद पार्क में बहुजन समाज पार्टी, लातेहार (झारखंड) द्वारा समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर जी के विचारों और उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में बसपा झारखंड के प्रदेश सचिव मुंगेश्वर राम ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में समानता, न्याय और अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी से अपील की कि अंबेडकर जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया, ताकि समाज में जागरूकता और समानता का विस्तार हो सके।इस दौरान बच्चों के बीच पेन और कॉपी का भी वितरण किया गया।मौके पर कई लोग शामिल थे। इस अवसर पर महासचिव सीतल राम, कमलेश कुमार, अनुप्रिया कुमारी, सोनिया देवी, लोहरा समाज अध्यक्ष मोहन लोहारा, नेहा परवीन, नसरीन, प्रवीण, रमेश कंजू, सरिता देवी, सदन राम, सावित्री देवी, दीपिकी कुमारी और सुगंधी देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
बाबा साहब की 135 वीं जयंती पर बसपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण लातेहार: डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर विवेकानंद पार्क में बहुजन समाज पार्टी, लातेहार (झारखंड) द्वारा समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर जी के विचारों और उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में बसपा झारखंड के प्रदेश सचिव मुंगेश्वर राम ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में समानता, न्याय और अधिकारों के लिए जो संघर्ष
किया, वह आज भी प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी से अपील की कि अंबेडकर जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया, ताकि समाज में जागरूकता और समानता का विस्तार हो सके।इस दौरान बच्चों के बीच पेन और कॉपी का भी वितरण किया गया।मौके पर कई लोग शामिल थे। इस अवसर पर महासचिव सीतल राम, कमलेश कुमार, अनुप्रिया कुमारी, सोनिया देवी, लोहरा समाज अध्यक्ष मोहन लोहारा, नेहा परवीन, नसरीन, प्रवीण, रमेश कंजू, सरिता देवी, सदन राम, सावित्री देवी, दीपिकी कुमारी और सुगंधी देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
- लातेहार: मनिका से लाली अपने घर जा रहे 23 वर्षीय नीतीश कुमार (पिता मनोज चौरसिया) सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बाइक चलाने के दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया, जिससे उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से मनिका हॉस्पिटल ले जाया गया वहां से लातेहार सदर अस्पताल रेफर किया गया। लातेहार सदर अस्पताल में आते ही प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टर ने उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा था की यदि लातेहार सदर अस्पताल में पर्याप्त संसाधन और विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध होते, तो मरीज का इलाज यहीं संभव था। मरीज को एक एंबुलेंस से लाकर दूसरे एंबुलेंस से रांची भेजना व्यवस्था की कमी को दर्शाता है।1
- मनिका लातेहार :आज दिनांक 14 अप्रैल को मनिका की पावन धरती में भारत के संविधान निर्माता ,भारत रत्न,शोषितों वंचित की आवाज बनकर उनके हक के लिए आवाज उठाने वाले,छुआ छूत उच्च नीच के दंश झेलने वाले वीर महापुरुष बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की 135 वी जयंती के शुभ अवसर में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता ने बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ जन्म दिवस मनाया इस अवसर में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष छोटू राजा, मीडिया प्रभारी बबन पासवान, सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ राय, मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार, कोपे पूर्वी के पंचायत समिति सदस्य उषा देवी , अंकित कुमार, गायत्री देवी, पिंटू कुमार तथा कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे3
- Post by AAM JANATA1
- लोहरदगा गुमला सेन्हा थाना के समीप टाना भगत समुदाय के द्वारा किया गया था जाम1
- Post by Jharkhand local news1
- रिपोर्ट: लोहरदगा जिले के कुडू स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आज स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुलती नजर आई। सरकार की ओर से ओपीडी (OPD) का समय सुबह 9:00 बजे निर्धारित है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है। आज सुबह जब हमारी टीम कुडू CHC पहुंची, तो पाया कि सुबह के 10:00 बज चुके हैं, लेकिन अभी तक मरीजों का चेक-अप शुरू नहीं हुआ है। दूर-दराज के गांवों से आए दर्जनों मरीज और उनके परिजन घंटों से डॉक्टर का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन डॉक्टरों की कुर्सियां खाली पड़ी हैं। मरीजों की व्यथा: अस्पताल परिसर में कतार में खड़े मरीजों का कहना है कि वे सुबह 8:00 बजे से ही रजिस्ट्रेशन कराकर बैठे हैं। कई मरीज गंभीर हालत में हैं, लेकिन समय पर डॉक्टर न मिलने के कारण उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। सवाल यह उठता है कि अगर सरकारी अस्पतालों में समय की पाबंदी नहीं होगी, तो गरीब जनता को सही इलाज कैसे मिलेगा?1
- लातेहार में रविदास महासभा के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष श्री बिरजू राम ने की। शोभा यात्रा का शुभारंभ लातेहार के अम्बेडकर चौक, अम्वाटीकर से हुआ, जिसका उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह एवं उपाध्यक्ष संतोष रंजन भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माला अर्पण पुष्प समर्पित कर किया । इन्होंने बाबा साहब के मूल मंत्र “शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो” के साथ किया। इस भव्य आयोजन में प्रखण्ड के सभी पंचायतों और गांवों से युवा, महिलाएं और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। हाए डीही, पकरार, हेमकी, करमाही, अम्वाटीकर, डुड़गी, होटवाग और परसही सहित सभी 18 पंचायतों की सहभागिता रही। ग्राम डिही मुरुप से संतोष राम के नेतृत्व में सैकड़ों मोटरसाइकिलों का काफिला लातेहार शहर पहुंचा, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में पिन्टु राम, प्रवीण कुमार, नरेन्द्र राम, उदीत कुमार, राजू राम, धर्मेन्द्र राम, कौशल कुमार, मिथिलेश कुमार वीरेंद्र राम रवि शंकर जाटव शंभू राम गिरधारी राम संतोष राम परदेसी राम राजू राम तिलेश्वर राम गणेश राम कन्हाई राम लाल जी राम विष्णु राम अजय राम संतोष राम सोनू कुमार संदीप कुमार मुंगेश्वर राम सहित कई कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। पूरे आयोजन के दौरान “अम्बेडकर जी अमर रहें” के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा और हजारों लोगों ने उत्सव में भाग लेकर इसे ऐतिहासिक बना1
- मनिका लातेहार:- मनिका प्रखंड क्षेत्र में शिंजो पंचायत के डिग्री कॉलेज के पास खाता संख्या 271, प्लॉट संख्या 1825 के सरकारी जमीन में अवैध कब्जा कर रात के अंधेरे में चारदीवारी निर्माण का आरोप लग रहा है|जबकि इस प्लॉट का बंदोबस्ती 1955 ई. में लालसहाय घासी के नाम पर हुआ जिसका वंशावली इस प्रकार है लालसहाय घासी > सोहर घासी > दसरथ घासी पत्नी रजोइया कुंवर अब रजोइया कुंवर 27/11/2004 को धनपतिया देवी पति अवधबिहारी ठाकुर को बेच देती है| पुनः इस जमीन को धनपतिया देवी पति अवधबिहारी ठाकुर 9/01/2007 को यशोदा देवीपति रामलोचन यादव को बेच देती है| जो वर्तमान में इस जमीन का केवलादार यशोदा देवी है| इस जमीन में बेवजह अन्य मामलों के आड़ में रमेश पासवान और ईश्वरी प्रसाद का घसीटा जा रहा है,जबकि इस जमीन का इन दोनों से दूर दूर तक कोई तार जुड़ता नहीं दिख रहा है| चारदीवारी निर्माण के पहले ही अंचलाधिकारी ने इस मामले की छानबीन कर के निर्माण कार्य को जारी रखने का आदेश दिया था जबकि कई जनप्रतिनिधि और कांग्रेस नेता जमीन को सरकारी होने का आरोप लगाते दिख रहे है तथा उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे है जबकि मामला इससे भिन्न है|2
- Post by AAM JANATA1