Shuru
Apke Nagar Ki App…
मनिका प्रखंड में पूरे हर्षोल्लास के साथ भारतीय जनता पार्टी के मनिका इकाई ने डॉ भीम राव अम्बेडकर का जन्म दिवस मनाया मनिका लातेहार :आज दिनांक 14 अप्रैल को मनिका की पावन धरती में भारत के संविधान निर्माता ,भारत रत्न,शोषितों वंचित की आवाज बनकर उनके हक के लिए आवाज उठाने वाले,छुआ छूत उच्च नीच के दंश झेलने वाले वीर महापुरुष बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की 135 वी जयंती के शुभ अवसर में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता ने बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ जन्म दिवस मनाया इस अवसर में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष छोटू राजा, मीडिया प्रभारी बबन पासवान, सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ राय, मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार, कोपे पूर्वी के पंचायत समिति सदस्य उषा देवी , अंकित कुमार, गायत्री देवी, पिंटू कुमार तथा कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे
Shamsher Alam
मनिका प्रखंड में पूरे हर्षोल्लास के साथ भारतीय जनता पार्टी के मनिका इकाई ने डॉ भीम राव अम्बेडकर का जन्म दिवस मनाया मनिका लातेहार :आज दिनांक 14 अप्रैल को मनिका की पावन धरती में भारत के संविधान निर्माता ,भारत रत्न,शोषितों वंचित की आवाज बनकर उनके हक के लिए आवाज उठाने वाले,छुआ छूत उच्च नीच के दंश झेलने वाले वीर महापुरुष बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की 135 वी जयंती के शुभ अवसर में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता ने बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ जन्म दिवस मनाया इस अवसर में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष छोटू राजा, मीडिया प्रभारी बबन पासवान, सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ राय, मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार, कोपे पूर्वी के पंचायत समिति सदस्य उषा देवी , अंकित कुमार, गायत्री देवी, पिंटू कुमार तथा कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे
More news from झारखंड and nearby areas
- महुआडांड़ स्थित सेंट जेवियर्स कॉलेज में आज आंबेडकर जयंती बड़े ही उत्साह, गरिमा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन राजनीति विज्ञान एवं इतिहास विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष द्वारा स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके योगदान की महत्ता पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान छात्रा शिल्पी कुमारी एवं इतिहास विभाग की प्राध्यापिका ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए डॉ. आंबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता और संविधान निर्माण में योगदान को विस्तार से बताया। उन्होंने वर्तमान समय में उनके विचारों की प्रासंगिकता पर भी जोर दिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर एम. के. जोस ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि शिक्षा समाज को बदलने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल डिग्री प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि ज्ञान का उपयोग समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए करना चाहिए। उन्होंने डॉ. आंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेते हुए समानता, न्याय, भाईचारा और मानवता के मूल्यों को अपनाने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनने और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एक छात्र द्वारा प्रस्तुत कविता पाठ ने माहौल को भावनात्मक बना दिया और सभी को आंबेडकर जी के विचारों से जोड़ दिया। कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया, जिससे पूरे आयोजन में अनुशासन और उत्साह बना रहा। अंत में इतिहास विभाग के अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसमें सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक अविनाश यादव, शिल्पी होरो, विक्रम रजत डुंगडुंग तथा इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक सुबोध मिंज, स्वाति मिंज, अंजलि कुमारी सहित अन्य विभागों के सहायक प्राध्यापक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।2
- लातेहार जिला भीमराव अंबेडकर 135 वा जयंती एवं शोभा यात्रा धूम धाम से मनाई गई वहीं भीम आर्मी झारखंड प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार शोभा यात्रा पर शामिल हुएं शोभा यात्रा के दौरान अंबेडकर के चाहने वाले लोगों का हुक्म देखने को मिला लातेहार जिला अंबाला टिकर से लातेहार थाना चौंक होते हुए लातेहार पार्क अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्या यारपर्न करते हुए प्रोग्राम अस्थल वापिस लौट गए1
- प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर गोलंबर के समीप भीम आर्मी के बैनर तले भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजद नेत्री रेशमी प्रकाश व वशिष्ठ अतिथि वीरेंद्र अर्जक सहित सैकड़ों लोगों की भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके जीवन, संघर्ष व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब न केवल महान समाज सुधारक थे, बल्कि एक कुशल अर्थशास्त्री और भारतीय संविधान के शिल्पकार भी थे। भीम आर्मी की ओर से नेतृत्व युगेश दास ने संभाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी भोला प्रसाद ने की तथा संचालन मिस्टर आलम असर्फी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजद की प्रदेश स्तरीय नेत्री सह चतरा विधानसभा की प्रत्याशी रश्मि प्रकाश एवं मुकेश भोक्ता ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब ने दलितों, महिलाओं और मजदूरों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने समाज में व्याप्त छुआछूत को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री के रूप में देश को नई दिशा दी। इस मौके पर भोला प्रसाद, खेदु यादव, रकीबुल ईमाम, किशोर यादव, चंदन दास, जितेंद्र सार्थक, विशुनदेव अंगार, जवाहर यादव, युगेश दास, मिस्टर आलम सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रामचंद्र दास, मुखिया प्रत्याशी मनोज दास, संजय प्रसाद, डॉ. उपेंद्र दास, मिश्री भारती समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं भाजपा के कार्यक्रम में रामस्वरूप यादव, योगेंद्र मिस्त्री, मिथिलेश ठाकुर, कलेन्द्र कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- Post by Jharkhand local news1
- Post by Sunil singh1
- Post by AAM JANATA1
- लातेहार में रविदास महासभा के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष श्री बिरजू राम ने की। शोभा यात्रा का शुभारंभ लातेहार के अम्बेडकर चौक, अम्वाटीकर से हुआ, जिसका उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह एवं उपाध्यक्ष संतोष रंजन भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माला अर्पण पुष्प समर्पित कर किया । इन्होंने बाबा साहब के मूल मंत्र “शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो” के साथ किया। इस भव्य आयोजन में प्रखण्ड के सभी पंचायतों और गांवों से युवा, महिलाएं और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। हाए डीही, पकरार, हेमकी, करमाही, अम्वाटीकर, डुड़गी, होटवाग और परसही सहित सभी 18 पंचायतों की सहभागिता रही। ग्राम डिही मुरुप से संतोष राम के नेतृत्व में सैकड़ों मोटरसाइकिलों का काफिला लातेहार शहर पहुंचा, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में पिन्टु राम, प्रवीण कुमार, नरेन्द्र राम, उदीत कुमार, राजू राम, धर्मेन्द्र राम, कौशल कुमार, मिथिलेश कुमार वीरेंद्र राम रवि शंकर जाटव शंभू राम गिरधारी राम संतोष राम परदेसी राम राजू राम तिलेश्वर राम गणेश राम कन्हाई राम लाल जी राम विष्णु राम अजय राम संतोष राम सोनू कुमार संदीप कुमार मुंगेश्वर राम सहित कई कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। पूरे आयोजन के दौरान “अम्बेडकर जी अमर रहें” के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा और हजारों लोगों ने उत्सव में भाग लेकर इसे ऐतिहासिक बना1
- चतरा: जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चतरा पुलिस को लगातार तीसरे दिन बड़ी सफलता मिली है। लावालौंग थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध अफीम, डोडा और पोस्ता दाना बरामद किया है। जब्त अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर अवैध मादक पदार्थों को जमा कर बाहर के व्यापारियों को बेचने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिमरिया एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने अमारिक गंझू, मनोज गंझू, सरजू गंझू, मदन गंझू, विनोद गंझू और पिंटू गंझू के घरों में छापेमारी की। हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। मौके से पुलिस ने 8.700 किलोग्राम गीला अफीम, 3.70 क्विंटल डोडा तथा 0.09 क्विंटल पोस्ता दाना बरामद किया। इसके अलावा आरोपियों के आधार कार्ड भी जब्त किए गए। इस मामले में सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ लावालौंग थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। छापेमारी दल में एसडीपीओ के साथ एनडीपीएस थाना प्रभारी शमी अंसारी, लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, एसआई विधायक प्रसाद यादव सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।1
- Post by AAM JANATA1