चतरा पुलिस को बड़ी सफलता, एक करोड़ की अफीम व डोडा जब्त चतरा: जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चतरा पुलिस को लगातार तीसरे दिन बड़ी सफलता मिली है। लावालौंग थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध अफीम, डोडा और पोस्ता दाना बरामद किया है। जब्त अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर अवैध मादक पदार्थों को जमा कर बाहर के व्यापारियों को बेचने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिमरिया एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने अमारिक गंझू, मनोज गंझू, सरजू गंझू, मदन गंझू, विनोद गंझू और पिंटू गंझू के घरों में छापेमारी की। हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। मौके से पुलिस ने 8.700 किलोग्राम गीला अफीम, 3.70 क्विंटल डोडा तथा 0.09 क्विंटल पोस्ता दाना बरामद किया। इसके अलावा आरोपियों के आधार कार्ड भी जब्त किए गए। इस मामले में सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ लावालौंग थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। छापेमारी दल में एसडीपीओ के साथ एनडीपीएस थाना प्रभारी शमी अंसारी, लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, एसआई विधायक प्रसाद यादव सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

- प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर गोलंबर के समीप भीम आर्मी के बैनर तले भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजद नेत्री रेशमी प्रकाश व वशिष्ठ अतिथि वीरेंद्र अर्जक सहित सैकड़ों लोगों की भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके जीवन, संघर्ष व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब न केवल महान समाज सुधारक थे, बल्कि एक कुशल अर्थशास्त्री और भारतीय संविधान के शिल्पकार भी थे। भीम आर्मी की ओर से नेतृत्व युगेश दास ने संभाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी भोला प्रसाद ने की तथा संचालन मिस्टर आलम असर्फी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजद की प्रदेश स्तरीय नेत्री सह चतरा विधानसभा की प्रत्याशी रश्मि प्रकाश एवं मुकेश भोक्ता ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब ने दलितों, महिलाओं और मजदूरों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने समाज में व्याप्त छुआछूत को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री के रूप में देश को नई दिशा दी। इस मौके पर भोला प्रसाद, खेदु यादव, रकीबुल ईमाम, किशोर यादव, चंदन दास, जितेंद्र सार्थक, विशुनदेव अंगार, जवाहर यादव, युगेश दास, मिस्टर आलम सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रामचंद्र दास, मुखिया प्रत्याशी मनोज दास, संजय प्रसाद, डॉ. उपेंद्र दास, मिश्री भारती समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं भाजपा के कार्यक्रम में रामस्वरूप यादव, योगेंद्र मिस्त्री, मिथिलेश ठाकुर, कलेन्द्र कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- Post by Hindustan Express News1
- पांकी के शिक्षा निकेतन स्कूल में भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित स्मृति सभा में छात्रों और शिक्षकों ने बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। समानता, शिक्षा और अधिकार के उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया गया। 🙏📚 हैशटैग: #AmbedkarJayanti #BabaSahebAmbedkar #PankiNews #EducationForAll #Equality #Samanta #JanSamvad #SchoolEvent #JharkhandNews1
- md ramjan ansari2
- बिहार में इलाज के नाम पर खुला लुट । भोले भाले जनता हो रहे शिकार । वैद्य श्री साहेब सभी लोग नाम सुने होंगे प्रत्येक जिले में इनका लगता है इलाज करने के लिए भीड़ ये दावा करते है सभी प्रकार का बीमारी का इलाज आर्युवेद से ठीक करते है । जो कि बिल्कुल गलत है इनके प्रचार के लिए दो चार यूट्यूबर न्यूज वाले की मिली भगत है जहां जहां इनकी कैप लगती है वहां साए के साथ रहते है ये बैध जहां भी कैप करते है वहां बहुत संख्या में लड़के रखते है जो सभी आए हुए इलाज कराने रोगियों पर पैनी नजर रखते है कौन क्या बोल रहा है न जो भी विरोध में बोलता है उसे बल से छल से जैसे भी हो समझा सके.... इस मामले को प्रशासन भी नजरअंदाज कर रही है । इन्हीं बैद जी का शराब पार्टी का वीडियो हुआ वायरल जाम से जाम टकराते ऐसे आ रहे हैं। नज़र। इधर उनके पुत्र रवि यादव ने कहा पापा कोल्ड ड्रिंक पी रहे थे! कुछ यूट्यूब पर के पास बयान देते नजर आ रहे हैं कि यह एक दवा थी जो सादे पानी में चार से छह बूंद डालते हैं पिता पुत्र का नया बयान आ रहा है सामने। लेकिन पूरे वीडियो में सिर्फ गिलास में दिखने वाला शराब के जैसा लग रहा था लेकिन पूरे वीडियो में गौर से देखें तो शराब की बोतल भी नजर आ रही है क्या वैद्य जी शराब की बोतल की तरह दिखने वाला कफ सिरप का भी निर्माण कर दिए हैं क्या, शायद पिता पुत्र को पता नहीं यह बिहार है यहां हर कोई पैसे पर नहीं बिकता है1
- snkdkvngmntbynsmjcmfmfm1
- गया जिले के गुरुआ प्रखंड में मंगलवार को अखिल भारतीय नाई संघ द्वारा बाबा धर्मदास जी की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन दुर्वासा नगरी भूरहा धाम स्थित बाबा धर्मदास जी के प्रांगण में किया गया, जहां बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर प्रसाद ने की। अपने संबोधन में उन्होंने बाबा धर्मदास जी के जीवन और उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समाज के लोगों से संगठित और शिक्षित बनने का आह्वान करते हुए कहा कि संघर्ष के माध्यम से ही समाज का समुचित विकास संभव है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा धर्मदास जी को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित बुद्धिजीवियों और समाज के प्रमुख लोगों ने समाज के विकास, संगठन की मजबूती तथा विभिन्न समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने, बेरोजगार युवकों को स्वरोजगार से जोड़ने और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। साथ ही संगठन के विस्तार और सदस्यता अभियान को तेज करने का निर्णय भी लिया गया। इस मौके पर संतोष कुमार निराला, राफा राम ठाकुर, अजय ठाकुर, लालदेव ठाकुर, टुनटुन शर्मा उर्फ ओमप्रकाश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने समाज के हित में मिलकर कार्य करने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।1
- चतरा: जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चतरा पुलिस को लगातार तीसरे दिन बड़ी सफलता मिली है। लावालौंग थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध अफीम, डोडा और पोस्ता दाना बरामद किया है। जब्त अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर अवैध मादक पदार्थों को जमा कर बाहर के व्यापारियों को बेचने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिमरिया एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने अमारिक गंझू, मनोज गंझू, सरजू गंझू, मदन गंझू, विनोद गंझू और पिंटू गंझू के घरों में छापेमारी की। हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। मौके से पुलिस ने 8.700 किलोग्राम गीला अफीम, 3.70 क्विंटल डोडा तथा 0.09 क्विंटल पोस्ता दाना बरामद किया। इसके अलावा आरोपियों के आधार कार्ड भी जब्त किए गए। इस मामले में सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ लावालौंग थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। छापेमारी दल में एसडीपीओ के साथ एनडीपीएस थाना प्रभारी शमी अंसारी, लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, एसआई विधायक प्रसाद यादव सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।1