Shuru
Apke Nagar Ki App…
पांकी के शिक्षा निकेतन स्कूल में भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित स्मृति सभा पांकी के शिक्षा निकेतन स्कूल में भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित स्मृति सभा में छात्रों और शिक्षकों ने बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। समानता, शिक्षा और अधिकार के उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया गया। 🙏📚 हैशटैग: #AmbedkarJayanti #BabaSahebAmbedkar #PankiNews #EducationForAll #Equality #Samanta #JanSamvad #SchoolEvent #JharkhandNews
पंकज प्रसून
पांकी के शिक्षा निकेतन स्कूल में भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित स्मृति सभा पांकी के शिक्षा निकेतन स्कूल में भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित स्मृति सभा में छात्रों और शिक्षकों ने बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। समानता, शिक्षा और अधिकार के उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया गया। 🙏📚 हैशटैग: #AmbedkarJayanti #BabaSahebAmbedkar #PankiNews #EducationForAll #Equality #Samanta #JanSamvad #SchoolEvent #JharkhandNews
More news from झारखंड and nearby areas
- पांकी के शिक्षा निकेतन स्कूल में भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित स्मृति सभा में छात्रों और शिक्षकों ने बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। समानता, शिक्षा और अधिकार के उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया गया। 🙏📚 हैशटैग: #AmbedkarJayanti #BabaSahebAmbedkar #PankiNews #EducationForAll #Equality #Samanta #JanSamvad #SchoolEvent #JharkhandNews1
- md ramjan ansari2
- मनिका लातेहार:- मनिका प्रखंड क्षेत्र में शिंजो पंचायत के डिग्री कॉलेज के पास खाता संख्या 271, प्लॉट संख्या 1825 के सरकारी जमीन में अवैध कब्जा कर रात के अंधेरे में चारदीवारी निर्माण का आरोप लग रहा है|जबकि इस प्लॉट का बंदोबस्ती 1955 ई. में लालसहाय घासी के नाम पर हुआ जिसका वंशावली इस प्रकार है लालसहाय घासी > सोहर घासी > दसरथ घासी पत्नी रजोइया कुंवर अब रजोइया कुंवर 27/11/2004 को धनपतिया देवी पति अवधबिहारी ठाकुर को बेच देती है| पुनः इस जमीन को धनपतिया देवी पति अवधबिहारी ठाकुर 9/01/2007 को यशोदा देवीपति रामलोचन यादव को बेच देती है| जो वर्तमान में इस जमीन का केवलादार यशोदा देवी है| इस जमीन में बेवजह अन्य मामलों के आड़ में रमेश पासवान और ईश्वरी प्रसाद का घसीटा जा रहा है,जबकि इस जमीन का इन दोनों से दूर दूर तक कोई तार जुड़ता नहीं दिख रहा है| चारदीवारी निर्माण के पहले ही अंचलाधिकारी ने इस मामले की छानबीन कर के निर्माण कार्य को जारी रखने का आदेश दिया था जबकि कई जनप्रतिनिधि और कांग्रेस नेता जमीन को सरकारी होने का आरोप लगाते दिख रहे है तथा उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे है जबकि मामला इससे भिन्न है|2
- Post by Bikram reporting News1
- लातेहार, 14 अप्रैल 2026: आजसू पार्टी कार्यालय, लातेहार में आज भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने की ।शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब के शिक्षा, समानता और न्याय के विचार हमें हमेशा प्रेरित करते हैं। उन्होंने समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जो संघर्ष किया, वह हर पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है। हमें उनके पदचिह्नों पर चलकर एक समृद्ध और समतामूलक भारत के निर्माण का संकल्प लेना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अमित पाण्डेय, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीमा देवी जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र दास,जिला प्रवक्ता रवि वर्मा ओबीसी उपाध्यक्ष बिकास कुमार, छात्र संघ के जिला प्रभारी मुकेश यादव, प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव, नीरज कुमार, प्रियंका सोनी सुबोध कुमार, मनीष तुरी, दीना यादव, अजय कुमार, अर्जुन कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।1
- लातेहार: मनिका से लाली अपने घर जा रहे 23 वर्षीय नीतीश कुमार (पिता मनोज चौरसिया) सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बाइक चलाने के दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया, जिससे उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से मनिका हॉस्पिटल ले जाया गया वहां से लातेहार सदर अस्पताल रेफर किया गया। लातेहार सदर अस्पताल में आते ही प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टर ने उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा था की यदि लातेहार सदर अस्पताल में पर्याप्त संसाधन और विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध होते, तो मरीज का इलाज यहीं संभव था। मरीज को एक एंबुलेंस से लाकर दूसरे एंबुलेंस से रांची भेजना व्यवस्था की कमी को दर्शाता है।1
- कुंदा पंचायत मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार साहु ने अपने पंचायत क्षेत्र के छह अलग-अलग स्थानों पर शुद्ध मटका पेयजल की व्यवस्था कराई है। शुभारंभ के दौरान मुखिया ने स्वयं लोगों को पानी पिलाकर इसकी शुरुआत की।पेयजल मटका कुंदा चौक, बस स्टैंड, बेल चौक, पंचायत सचिवालय (हाट-बाजार), एसबीआई सीएसपी बैंक व निचेटोला में रखवाए गए हैं। मुखिया ने बताया कि गर्मी को देखते हुए जगह-जगह पानी की व्यवस्था कराई गई है। पिछले चार वर्षों से गर्मी में लोगों को यह सुविधा दी जा रही है।मटके में पेयजल की कमी न हो और साफ-सफाई बनी रहे, इसके लिए एक युवक को रखा गया है जो प्रतिदिन सुबह पानी भरता है और समय-समय पर सफाई भी करता है। मुखिया द्वारा किए गए इस कार्य के लिए ग्रामीणों, राहगीरों, व्यवसायियों, स्कूली बच्चों समेत अन्य लोगों ने आभार व्यक्त किया है।1
- लातेहार, लातेहार:लातेहार उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता ने लातेहार जिला के सभी नागरिकों से विनम्र निवेदन करते हुए कहा कि नए शैक्षणिक सत्र में अपने बच्चों का विद्यालय में अनिवार्य रूप से नामांकन कराए तथा जो बच्चे किसी कारणवश विद्यालय छोड़ चुके है उन्हें विद्यालय पुनः नामांकन अवश्य कराए| इसके अतिरिक्त सभी अभिभावकों से आग्रह है कि आप अपने बच्चों को नियमित विद्यालय जाने के लिए प्रेरित करें|1