ग्राम पवई में आकाशीय बिजली की चपेट में आया युवक, जिला अस्पताल में भर्ती। छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र के ग्राम पवई में शुक्रवार सुबह बकरी बांधते समय आकाशीय बिजली गिरने से 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान रामसुहावन पाल के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, रामसुहावन आज 21 अगस्त सुबह करीब 7:00 बजे घर पर बकरी बांध रहा था, तभी अचानक उसके पास आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे निजी वाहन से तत्काल चंदला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।इसके बाद परिजन युवक को निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बर्न वार्ड में भर्ती कर दिया। फिलहाल युवक का उपचार जारी है।
ग्राम पवई में आकाशीय बिजली की चपेट में आया युवक, जिला अस्पताल में भर्ती। छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र के ग्राम पवई में शुक्रवार सुबह बकरी बांधते समय आकाशीय बिजली गिरने से 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान रामसुहावन पाल के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, रामसुहावन आज 21 अगस्त सुबह करीब 7:00 बजे घर पर बकरी बांध रहा था, तभी अचानक उसके पास आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे निजी वाहन से तत्काल चंदला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।इसके बाद परिजन युवक को निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बर्न वार्ड में भर्ती कर दिया। फिलहाल युवक का उपचार जारी है।
- केंद्रीय विद्यालय नौगांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम अभिव्यक्ति सेवा समिति के सदस्यों ने लगाए 11 पौधे वृक्षारोपण कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अभिलाषा धीरेंद्र शिवहरे सहित अभिव्यक्ति सेवा समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे । अभिव्यक्ति सेवा समिति ने आम जन से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की ।1
- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का टीकमगढ़ दौरा जन विश्वास कार्यक्रम में जनता की समस्याओं का होगा समाधान टीकमगढ़ । मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव टीकमगढ़ जिले के दूसरे दौरे को लेकर प्रहसासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जन विश्वास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सीधे जनता से रूबरू होंगे और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान का प्रयास किया जाएगा। वहीं विधानसभा क्षेत्र जतारा के भाजपा विधायक हरिशंकर खटीक ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे में जिले के विकास, उद्योग और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा होगी। जिले को विकास की नई सौगात मिलने की भी प्रवल उम्मीद है। अब देखना होगा—जन विश्वास में जनता की कौन-कौन सी समस्याएं मुख्यमंत्री तक पहुंचती हैं और किन मुद्दों पर तत्काल निर्णय लिया जाता है। बहरहाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूर्ण रूप से तैयारी में जुटा हुआ है वहीं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री के टीकमगढ़ प्रवास को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है Dr Mohan Yadav Krishna Gaur Hari Shankar Khatik Dr. Shishupal Yadav Bharatiya Janata Party (BJP) Akashvani Bhopal - आकाशवाणी भोपाल सुनील खटीक अध्यक्ष पलेरा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का टीकमगढ़ दौरा जन विश्वास कार्यक्रम में जनता की समस्याओं का होगा समाधान टीकमगढ़ । मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव टीकमगढ़ जिले के दूसरे दौरे को लेकर प्रहसासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जन विश्वास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सीधे जनता से रूबरू होंगे और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान का प्रयास किया जाएगा। वहीं विधानसभा क्षेत्र जतारा के भाजपा विधायक हरिशंकर खटीक ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे में जिले के विकास, उद्योग और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा होगी। जिले को विकास की नई सौगात मिलने की भी प्रवल उम्मीद है। अब देखना होगा—जन विश्वास में जनता की कौन-कौन सी समस्याएं मुख्यमंत्री तक पहुंचती हैं और किन मुद्दों पर तत्काल निर्णय लिया जाता है। बहरहाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूर्ण रूप से तैयारी में जुटा हुआ है वहीं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री के टीकमगढ़ प्रवास को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है Dr Mohan Yadav Krishna Gaur Hari Shankar Khatik Dr. Shishupal Yadav Bharatiya Janata Party (BJP) Akashvani Bhopal - आकाशवाणी भोपाल सुनील खटीक अध्यक्ष पलेरा1
- टीकमगढ़ जिले में मध्य प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव जी के आगमन को लेकर बीजेपी के विधायक जतारा हरि शंकर खटीक जी ने दी जानकारी देखिए खास रिपोर्ट1
- परिजनों के अनुसार बच्चों का झगड़ा बना किशोर की मौत का कारण पुलिस ने शव पीएम को जिला मुख्यालय भेजा परिजनों के अनुसार बच्चों का झगड़ा बना किशोर की मौत का कारण पुलिस ने शव पीएम को जिला मुख्यालय भेजा1
- जरूवा पीएचसी में डॉक्टर की नियमित ड्यूटी नहीं, ग्रामीणों में नाराजगी *जरूवा पीएचसी में डॉक्टर की नियमित ड्यूटी नहीं, ग्रामीणों में नाराजगी* टीकमगढ़ जिले के जतारा तहसील के ग्राम जरूवा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की नियमित ड्यूटी नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि पीएचसी जरूवा में डॉ. डांली नगरिया की पदस्थापना के बावजूद उनकी ड्यूटी जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाई जा रही है। इस मामले में बीएमओ संजय अहिरवार का कहना है कि डॉक्टर की गांव में ड्यूटी करने की इच्छा नहीं है। वहीं, ग्रामीणों का सवाल है कि जब डॉक्टर की पदस्थापना जरूवा में हुई है, तो उन्हें वहीं नियमित सेवाएं क्यों नहीं दी जा रही हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर की नियमित ड्यूटी जरूवा पीएचसी में लगाने की मांग की है। साथ ही, शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन पर इस मामले की शिकायत करने की बात कही है।4
- महोबा में मूसलाधार बारिश का कहर: चिचारा गांव में सुबह तड़के भरभरा कर गिरा 18 साल पुराना पक्का मकान, लेखपाल ने दिया सरकारी मदद का भरोसा महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के कबरई विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिचारा में लगातार पांच दिनों से जारी मूसलाधार बारिश आफत बनकर बरसी है। यहाँ भारी बारिश और सीलन के दबाव को न झेल पाने के कारण गांव के निवासी पुन्ना अहिरवार का करीब 18 साल पुराना पक्का मकान सुबह तड़के 5:00 बजे अचानक भरभरा कर जमींदोज हो गया। सुबह का वक्त होने के कारण मकान गिरते ही गांव में चीख-पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि समय रहते परिवार के लोग बाहर निकल आए, जिससे एक बहुत बड़ा जनहानि का हादसा टल गया।तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि मकान पूरी तरह से खंडहर में तब्दील हो चुका है। छत का लिंटर टूटकर नीचे गिर गया है, लोहे के सरिये बाहर निकल आए हैं और चारों तरफ ईंटों तथा मलबे का ढेर लगा हुआ है।इस हादसे में पुन्ना अहिरवार के पूरे परिवार के सिर से छत छिन गई है, जिनमें रमाकांत (10 वर्ष), शिवानी (18 वर्ष), पत्नी कुसुम रानी और दिनेश (लड़का, 22 वर्ष) शामिल हैं। पीड़ित परिवार का घरेलू सामान, अनाज, नकदी और कपड़े सब कुछ इस भारी मलबे में दबकर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। पांच दिनों की इस बारिश ने हँसते-खेलते परिवार को खुले आसमान के नीचे लाकर खड़ा कर दिया है।घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र के लेखपाल सुशील पटेल को तत्काल मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही लेखपाल ने मामले का संज्ञान लिया और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त किया है कि मकान के मलबे और हुए नुकसान का सटीक आकलन कर शासन की ओर से मिलने वाली उचित सरकारी सहायता और मुआवजा जल्द से जल्द दिलाया जाएगा। फिलहाल बेघर हुए इस पीड़ित परिवार ने प्रशासन से तिरपाल, रहने की वैकल्पिक व्यवस्था और तात्कालिक भोजन-राहत सामग्री की तत्काल गुहार लगाई है ताकि इस आफत के मौसम में उन्हें सिर छुपाने का सहारा मिल सके।1
- जहरीले सांप के डसने के बाद झाड़फूंक में बिगड़ी महिला की हालत, जिला अस्पताल में भर्ती। छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चौबर में जहरीले सांप के डसने से 55 वर्षीय महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजन महिला को पहले झाड़फूंक के लिए सिमरदा गांव ले गए, लेकिन आराम नहीं मिलने पर गुरुवार शाम जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया गया है।जानकारी के अनुसार सुकन बाई पति लछुआ कुशवाहा कल शाम करीब 6 बजे शौच के लिए खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान उनके पैर में जहरीले सांप ने डस लिया। उस समय उन्हें सांप के डसने का पता नहीं चला और वह घर लौट आईं। करीब दो घंटे बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी।परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय ग्राम सिमरदा में झाड़फूंक कराने ले गए।झाड़फूंक के बाद भी महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद आज 20 अगस्त शाम करीब 6:30 बजे परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया गया है कि महिला को इससे पहले भी दो बार सांप डस चुका है और दोनों बार परिजन उसे झाड़फूंक के लिए ले गए थे।1
- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया *मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया* माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज टीकमगढ़ जिले के भ्रमण के दौरान डॉ. राजेंद्र प्रसाद जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चिकित्सालय भवन में ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर, डॉक्टर चैंबर, लैब के ब्लड सैंपल सेंटर, ट्रॉमा सेंटर के इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य स्थलों का जायजा लिया। जहां उन्होंने 2 सर्पदंश के मरीज एवं 1 एक्सीडेंट के मरीज से मुलाकात कर उनके परिजनों से उनका हाल जाना। उन्होंने चिकित्सालय के एनआरसी केंद्र का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एनआरसी केंद्र में भर्ती 19 कुपोषित बच्चों को सेहत की टोकरी वितरित की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण और विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़ कल्याण विभाग की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमिता सिंह, श्रीमती सरोज राजपूत,जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक, पूर्व राज्य मंत्री श्री राहुल सिंह, पूर्व विधायक टीकमगढ़ श्री राकेश गिरि, पूर्व विधायक श्री अजय यादव, सांसद प्रतिनिधि श्री अनुराग वर्मा, पूर्व विधायक पृथ्वीपुर डॉ शिशुपाल यादव, जिला पंचायत सदस्य श्री बृजेन्द्र सिंह यादव, डॉ अभय प्रताप सिंह, श्री विवेक चतुर्वेदी, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया। प्रशासन की ओर से कमिश्नर सागर श्री अनिल सुचारी, आई जी श्री मिथलेश शुक्ला, डीआईजी श्री विजय खत्री, कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत टीकमगढ़ श्री नवीत धुर्वे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओपी अनुरागी,सिविल सर्जन डॉ.अमित शुक्ला एवं संबंधित अपने अधिकारी उपस्थित रहे।4
- वन विभाग की भूमि से अतिक्रमण हटाये जाने के बाद उक्त भूमि पर दोबारा कब्जा हो गया हम सभी ग्रामवासी भटगौरा ग्राम पंचायत कियों को साहव से निवेदन है फूलपुर जिला टीकमगढ़ म.प्र. के निवासी है। टीकमगढ़ रेंज किया फो हमारी भटगोरा की बनभूमि पर जो कब्जा द्वारा से हुआ है उसको हटाने के लिए हम लोग आप के पास लिखत एवं 181 शिकायत सारी शिकायतें कर चुके ओर आप को बता चुके फिर भी आप ने कोई कार्यवाही नहीं की इसी को लेके हम लोग भोपाल जाके मुख्य अधिकारी के पास जाके हम ने शिकायत की तो उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए सीसीएफ छतरपुर को फोन लगाया भटगोरा गांव जाके इस बन भूमि की जानकारी दे यह के अधिकारों ने जाके जिस जगह की जानकारी ली जा पर अतिक्रमण नहीं है जिस जगह पर अतिक्रमण है उस जगह पर गए नहीं है इससे ये मालूम पड़ता है डियो फो डियो फो साहब आप इस कब्जा धारियों से मिले हुए भगत है हम सभी लोगों ने विचार बना की अब दिनांक 21,8,2026 को माननीय सीएम साहब टीकमगढ़ में आ रहे है हम सब उन्हीं के पास आप की बात रखेगें कि ऐसे अधिकारी को दंडित किया जाए और बन विभाग को सुरक्षित किया जाए। #indian #india #jatara #tikamgarh वन विभाग की भूमि से अतिक्रमण हटाये जाने के बाद उक्त भूमि पर दोबारा कब्जा हो गया हम सभी ग्रामवासी भटगौरा ग्राम पंचायत कियों को साहव से निवेदन है फूलपुर जिला टीकमगढ़ म.प्र. के निवासी है। टीकमगढ़ रेंज किया फो हमारी भटगोरा की बनभूमि पर जो कब्जा द्वारा से हुआ है उसको हटाने के लिए हम लोग आप के पास लिखत एवं 181 शिकायत सारी शिकायतें कर चुके ओर आप को बता चुके फिर भी आप ने कोई कार्यवाही नहीं की इसी को लेके हम लोग भोपाल जाके मुख्य अधिकारी के पास जाके हम ने शिकायत की तो उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए सीसीएफ छतरपुर को फोन लगाया भटगोरा गांव जाके इस बन भूमि की जानकारी दे यह के अधिकारों ने जाके जिस जगह की जानकारी ली जा पर अतिक्रमण नहीं है जिस जगह पर अतिक्रमण है उस जगह पर गए नहीं है इससे ये मालूम पड़ता है डियो फो डियो फो साहब आप इस कब्जा धारियों से मिले हुए भगत है हम सभी लोगों ने विचार बना की अब दिनांक 21,8,2026 को माननीय सीएम साहब टीकमगढ़ में आ रहे है हम सब उन्हीं के पास आप की बात रखेगें कि ऐसे अधिकारी को दंडित किया जाए और बन विभाग को सुरक्षित किया जाए। #indian #india #jatara #tikamgarh1