logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महोबा में मूसलाधार बारिश का कहर: चिचारा गांव में सुबह तड़के भरभरा कर गिरा 18 साल पुराना पक्का मकान, लेखपाल ने दिया सरकारी मदद का भरोसा महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के कबरई विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिचारा में लगातार पांच दिनों से जारी मूसलाधार बारिश आफत बनकर बरसी है। यहाँ भारी बारिश और सीलन के दबाव को न झेल पाने के कारण गांव के निवासी पुन्ना अहिरवार का करीब 18 साल पुराना पक्का मकान सुबह तड़के 5:00 बजे अचानक भरभरा कर जमींदोज हो गया। सुबह का वक्त होने के कारण मकान गिरते ही गांव में चीख-पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि समय रहते परिवार के लोग बाहर निकल आए, जिससे एक बहुत बड़ा जनहानि का हादसा टल गया।तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि मकान पूरी तरह से खंडहर में तब्दील हो चुका है। छत का लिंटर टूटकर नीचे गिर गया है, लोहे के सरिये बाहर निकल आए हैं और चारों तरफ ईंटों तथा मलबे का ढेर लगा हुआ है।इस हादसे में पुन्ना अहिरवार के पूरे परिवार के सिर से छत छिन गई है, जिनमें रमाकांत (10 वर्ष), शिवानी (18 वर्ष), पत्नी कुसुम रानी और दिनेश (लड़का, 22 वर्ष) शामिल हैं। पीड़ित परिवार का घरेलू सामान, अनाज, नकदी और कपड़े सब कुछ इस भारी मलबे में दबकर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। पांच दिनों की इस बारिश ने हँसते-खेलते परिवार को खुले आसमान के नीचे लाकर खड़ा कर दिया है।घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र के लेखपाल सुशील पटेल को तत्काल मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही लेखपाल ने मामले का संज्ञान लिया और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त किया है कि मकान के मलबे और हुए नुकसान का सटीक आकलन कर शासन की ओर से मिलने वाली उचित सरकारी सहायता और मुआवजा जल्द से जल्द दिलाया जाएगा। फिलहाल बेघर हुए इस पीड़ित परिवार ने प्रशासन से तिरपाल, रहने की वैकल्पिक व्यवस्था और तात्कालिक भोजन-राहत सामग्री की तत्काल गुहार लगाई है ताकि इस आफत के मौसम में उन्हें सिर छुपाने का सहारा मिल सके।

3 hrs ago
user_राजीव कुमार पत्रकार
राजीव कुमार पत्रकार
Local News Reporter महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

महोबा में मूसलाधार बारिश का कहर: चिचारा गांव में सुबह तड़के भरभरा कर गिरा 18 साल पुराना पक्का मकान, लेखपाल ने दिया सरकारी मदद का भरोसा महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के कबरई विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिचारा में लगातार पांच दिनों से जारी मूसलाधार बारिश आफत बनकर बरसी है। यहाँ भारी बारिश और सीलन के दबाव को न झेल पाने के कारण गांव के निवासी पुन्ना अहिरवार का करीब 18 साल पुराना पक्का मकान सुबह तड़के 5:00 बजे अचानक भरभरा कर जमींदोज हो गया। सुबह का वक्त होने के कारण मकान गिरते ही गांव में चीख-पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि समय रहते परिवार के लोग बाहर निकल आए, जिससे एक बहुत बड़ा जनहानि का हादसा टल गया।तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि मकान पूरी तरह से खंडहर में तब्दील हो चुका है। छत का लिंटर टूटकर नीचे गिर गया है, लोहे के सरिये बाहर निकल आए हैं और चारों तरफ ईंटों तथा मलबे का ढेर लगा हुआ है।इस हादसे में पुन्ना अहिरवार के पूरे परिवार के सिर से छत छिन गई है, जिनमें रमाकांत (10 वर्ष), शिवानी (18 वर्ष), पत्नी कुसुम रानी और दिनेश (लड़का, 22 वर्ष) शामिल हैं। पीड़ित परिवार का घरेलू सामान, अनाज, नकदी और कपड़े सब कुछ इस भारी मलबे में दबकर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। पांच दिनों की इस बारिश ने हँसते-खेलते परिवार को खुले आसमान के नीचे लाकर खड़ा कर दिया है।घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र के लेखपाल सुशील पटेल को तत्काल मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही लेखपाल ने मामले का संज्ञान लिया और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त किया है कि मकान के मलबे और हुए नुकसान का सटीक आकलन कर शासन की ओर से मिलने वाली उचित सरकारी सहायता और मुआवजा जल्द से जल्द दिलाया जाएगा। फिलहाल बेघर हुए इस पीड़ित परिवार ने प्रशासन से तिरपाल, रहने की वैकल्पिक व्यवस्था और तात्कालिक भोजन-राहत सामग्री की तत्काल गुहार लगाई है ताकि इस आफत के मौसम में उन्हें सिर छुपाने का सहारा मिल सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महोबा में जेन अल्फा स्कूली बच्चों के आगे झुका महोबा प्रशासन, DM-SP ने गांव पहुंचकर सुनीं समस्याएं, कोतवाल पर कार्रवाई का आश्वासन *जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा ग्राम रैपुरा में जनचौपाल लगाकर छात्रों एवं ग्रामीणों से संवाद किया गया, सुनीं समस्याएं, दिए गए आवश्यक निर्देश...।* ‼️ - दिनांक 19.08.2026 को थाना कोतवाली महोबा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रैपुरा के ग्रामीणों एवं स्कूली छात्रों द्वारा गांव को जोड़ने वाली सड़क की खराब स्थिति, गड्ढों एवं जलभराव की समस्या को लेकर प्रातः करीब 09.00 बजे झांसी-मिर्जापुर (कुलपहाड़-महोबा) हाईवे पर जाम लगा दिया गया था। सूचना पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों एवं छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया। आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिए जाने के उपरान्त करीब 10.00 बजे जाम समाप्त कर यातायात सुचारू कराया गया। - प्रकरण का संज्ञान लेते हुए आज दिनांक 20.08.2026 को जिलाधिकारी महोबा श्रीमती गजल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह द्वारा ग्राम रैपुरा पहुंचकर जनचौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों एवं स्कूली छात्रों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। - जनचौपाल के दौरान अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों एवं छात्रों से यह भी संवाद किया गया कि सड़क एवं जलभराव से सम्बन्धित समस्या के संबंध में पूर्व में प्रशासन को अवगत क्यों नहीं कराया गया। अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनसमस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन सदैव संवेदनशील एवं तत्पर है तथा किसी भी समस्या की जानकारी सीधे सम्बन्धित अधिकारियों को दी जा सकती है। वहीं, हाईवे पर सड़क जाम किए जाने से यातायात बाधित होने के साथ-साथ एम्बुलेंस, आवश्यक सेवाओं एवं अन्य राहगीरों को भी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए भविष्य में समस्याओं के समाधान हेतु संवाद एवं वैधानिक माध्यमों का सहारा लेने की अपील की गई। इस पर ग्रामीणों एवं छात्रों द्वारा सड़क जाम किए जाने की घटना को अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न करने की बात कही गई तथा प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखने पर सहमति व्यक्त की गई। - इस दौरान स्कूली छात्रों द्वारा सड़क की खराब स्थिति एवं जलभराव के कारण विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों, मौके पर पुलिस बल के आचरण के संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्रों की समस्याओं को संवेदनशीलता एवं गंभीरता से सुनते हुए उनकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु मौके पर मौजूद सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए तथा छात्रों एवं ग्रामीणों को समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समाधान का आश्वासन दिया गया। - संवाद/जनचौपाल कार्यक्रम में छात्रों एवं ग्रामीणों द्वारा बताई गई विभिन्न समस्याओं को बिन्दुवार नोट किया गया, जिनके सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कराई जाएगी। - जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि जनसमस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। जनपद में जनसंवाद एवं जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सुनकर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं।
    1
    महोबा में जेन अल्फा स्कूली बच्चों के आगे झुका महोबा प्रशासन, DM-SP ने गांव पहुंचकर सुनीं समस्याएं, कोतवाल पर कार्रवाई का आश्वासन 
*जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा ग्राम रैपुरा में जनचौपाल लगाकर छात्रों एवं ग्रामीणों से संवाद किया गया, सुनीं समस्याएं, दिए गए आवश्यक निर्देश...।* ‼️
- दिनांक 19.08.2026 को थाना कोतवाली महोबा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रैपुरा के ग्रामीणों एवं स्कूली छात्रों द्वारा गांव को जोड़ने वाली सड़क की खराब स्थिति, गड्ढों एवं जलभराव की समस्या को लेकर प्रातः करीब 09.00 बजे झांसी-मिर्जापुर (कुलपहाड़-महोबा) हाईवे पर जाम लगा दिया गया था। सूचना पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों एवं छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया। आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिए जाने के उपरान्त करीब 10.00 बजे जाम समाप्त कर यातायात सुचारू कराया गया।
- प्रकरण का संज्ञान लेते हुए आज दिनांक 20.08.2026 को जिलाधिकारी महोबा श्रीमती गजल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह द्वारा ग्राम रैपुरा पहुंचकर जनचौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों एवं स्कूली छात्रों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
- जनचौपाल के दौरान अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों एवं छात्रों से यह भी संवाद किया गया कि सड़क एवं जलभराव से सम्बन्धित समस्या के संबंध में पूर्व में प्रशासन को अवगत क्यों नहीं कराया गया। अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनसमस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन सदैव संवेदनशील एवं तत्पर है तथा किसी भी समस्या की जानकारी सीधे सम्बन्धित अधिकारियों को दी जा सकती है। वहीं, हाईवे पर सड़क जाम किए जाने से यातायात बाधित होने के साथ-साथ एम्बुलेंस, आवश्यक सेवाओं एवं अन्य राहगीरों को भी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए भविष्य में समस्याओं के समाधान हेतु संवाद एवं वैधानिक माध्यमों का सहारा लेने की अपील की गई। इस पर ग्रामीणों एवं छात्रों द्वारा सड़क जाम किए जाने की घटना को अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न करने की बात कही गई तथा प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखने पर सहमति व्यक्त की गई।
- इस दौरान स्कूली छात्रों द्वारा सड़क की खराब स्थिति एवं जलभराव के कारण विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों, मौके पर पुलिस बल के आचरण के संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्रों की समस्याओं को संवेदनशीलता एवं गंभीरता से सुनते हुए उनकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु मौके पर मौजूद सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए तथा छात्रों एवं ग्रामीणों को समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समाधान का आश्वासन दिया गया।
- संवाद/जनचौपाल कार्यक्रम में छात्रों एवं ग्रामीणों द्वारा बताई गई विभिन्न समस्याओं को बिन्दुवार नोट किया गया, जिनके सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कराई जाएगी।
- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि जनसमस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। जनपद में जनसंवाद एवं जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सुनकर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं।
    user_राजीव कुमार पत्रकार
    राजीव कुमार पत्रकार
    Local News Reporter महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • ग्राम चौबर में जहरीले सांप ने महिला के पैर की उंगली में डसा, झाड़फूंक के बाद जिला अस्पताल में भर्ती। छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चौबर में खेत में भिंडी तोड़ रही 38 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन महिला को पहले झाड़फूंक कराने के लिए ग्राम सिमर्दा ले गए, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उसे छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया।घायल महिला की पहचान तिज्जु कुशवाहा, पति अनंदी कुशवाहा, निवासी ग्राम चौबर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार आज 21 अगस्त सुबह करीब 9:00 बजे तिज्जु अपने खेत में भिन्डी तोड़ रही थी। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसके पैर की उंगली में डस लिया। महिला ने तत्काल घटना की जानकारी परिजनों को दी।जानकारी मिलते ही परिजन उसे निजी वाहन से ग्राम सिमर्दा झाड़फूंक कराने ले गए। वहां हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन महिला को लेकर छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को महिला मेडिकल वार्ड में भर्ती किया, जहां उसका उपचार जारी है।
    1
    ग्राम चौबर में जहरीले सांप ने महिला के पैर की उंगली में डसा, झाड़फूंक के बाद जिला अस्पताल में भर्ती।
छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चौबर में खेत में भिंडी तोड़ रही 38 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन महिला को पहले झाड़फूंक कराने के लिए ग्राम सिमर्दा ले गए, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उसे छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया।घायल महिला की पहचान तिज्जु कुशवाहा, पति अनंदी कुशवाहा, निवासी ग्राम चौबर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार आज 21 अगस्त सुबह करीब 9:00 बजे तिज्जु अपने खेत में भिन्डी तोड़ रही थी। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसके पैर की उंगली में डस लिया। महिला ने तत्काल घटना की जानकारी परिजनों को दी।जानकारी मिलते ही परिजन उसे निजी वाहन से ग्राम सिमर्दा झाड़फूंक कराने ले गए। वहां हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन महिला को लेकर छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को महिला मेडिकल वार्ड में भर्ती किया, जहां उसका उपचार जारी है।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • कमासिन में नहर की पटरी कटने से बाढ़ जैसे हालात, खेत व घर जलमग्न बांदा। कमासिन क्षेत्र में वीरा माइनर की पटरी कटने से ग्रामीणों और किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बुधवार रात हुई बारिश के बाद माइनर का पानी ओवरफ्लो होकर खेतों और आबादी की ओर तेजी से बहने लगा। देखते ही देखते दर्जनों कच्चे मकानों में घुटनों तक पानी भर गया, जबकि सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई। अचानक पानी भरने से ग्रामीणों के घरों में रखा अनाज, राशन, कपड़े, गृहस्थी का सामान और पशुओं का भूसा भी पानी में डूबकर खराब हो गया। कमासिन-राजापुर मुख्य मार्ग पर चंदेल फिलिंग स्टेशन के समीप वीरा माइनर की पटरी कई स्थानों पर कटी हुई बताई जा रही है। बारिश के बाद माइनर में पानी बढ़ने पर निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से पानी तेजी से आसपास के खेतों और बस्ती में पहुंच गया। जल संस्थान के पीछे, पुराने स्वास्थ्य केंद्र परिसर तथा बीपैक्स सहकारी समिति के पीछे बसे दर्जनों कच्चे मकान जलभराव की चपेट में आ गए। ग्रामीणों के मुताबिक सुबह करीब चार बजे जब उनकी आंख खुली तो पानी तेजी से घरों में घुस रहा था। देखते ही देखते घरों के अंदर घुटनों तक पानी भर गया। परिवारों को घर से सामान सुरक्षित निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पानी भरने के कारण कई परिवारों के सामने खाना बनाने तक की जगह नहीं बची। छोटे बच्चों के साथ लोगों को रात और सुबह बेहद परेशानी में गुजारनी पड़ी। उधर, माइनर का पानी खेतों में भरने से सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई। किसानों का कहना है कि लहलहाती फसल पानी में डूबने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है। किसानों के अनुसार एक बीघा धान की फसल तैयार करने में करीब दस हजार रुपये तक खर्च आता है। ऐसे में बड़े क्षेत्रफल में फसल प्रभावित होने से किसानों पर आर्थिक संकट गहराने की चिंता है। किसानों ने आरोप लगाया कि वीरा माइनर की तलहटी की कई वर्षों से समुचित सफाई नहीं कराई गई है। नहर में झाड़-झंखाड़ जमा होने के साथ पटरी भी कमजोर हो चुकी है। इसके चलते पानी का प्रवाह और निकासी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते नहर की सफाई और पटरी की मरम्मत करा दी जाती तो हालात इतने खराब नहीं होते। ग्रामीणों और किसानों ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर जलनिकासी की व्यवस्था कराने, कटी पटरी की मरम्मत कराने तथा जलभराव से प्रभावित मकानों और फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
    1
    कमासिन में नहर की पटरी कटने से बाढ़ जैसे हालात, खेत व घर जलमग्न
बांदा। कमासिन क्षेत्र में वीरा माइनर की पटरी कटने से ग्रामीणों और किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बुधवार रात हुई बारिश के बाद माइनर का पानी ओवरफ्लो होकर खेतों और आबादी की ओर तेजी से बहने लगा। देखते ही देखते दर्जनों कच्चे मकानों में घुटनों तक पानी भर गया, जबकि सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई। अचानक पानी भरने से ग्रामीणों के घरों में रखा अनाज, राशन, कपड़े, गृहस्थी का सामान और पशुओं का भूसा भी पानी में डूबकर खराब हो गया।
कमासिन-राजापुर मुख्य मार्ग पर चंदेल फिलिंग स्टेशन के समीप वीरा माइनर की पटरी कई स्थानों पर कटी हुई बताई जा रही है। बारिश के बाद माइनर में पानी बढ़ने पर निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से पानी तेजी से आसपास के खेतों और बस्ती में पहुंच गया। जल संस्थान के पीछे, पुराने स्वास्थ्य केंद्र परिसर तथा बीपैक्स सहकारी समिति के पीछे बसे दर्जनों कच्चे मकान जलभराव की चपेट में आ गए।
ग्रामीणों के मुताबिक सुबह करीब चार बजे जब उनकी आंख खुली तो पानी तेजी से घरों में घुस रहा था। देखते ही देखते घरों के अंदर घुटनों तक पानी भर गया। परिवारों को घर से सामान सुरक्षित निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पानी भरने के कारण कई परिवारों के सामने खाना बनाने तक की जगह नहीं बची। छोटे बच्चों के साथ लोगों को रात और सुबह बेहद परेशानी में गुजारनी पड़ी।
उधर, माइनर का पानी खेतों में भरने से सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई। किसानों का कहना है कि लहलहाती फसल पानी में डूबने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है। किसानों के अनुसार एक बीघा धान की फसल तैयार करने में करीब दस हजार रुपये तक खर्च आता है। ऐसे में बड़े क्षेत्रफल में फसल प्रभावित होने से किसानों पर आर्थिक संकट गहराने की चिंता है।
किसानों ने आरोप लगाया कि वीरा माइनर की तलहटी की कई वर्षों से समुचित सफाई नहीं कराई गई है। नहर में झाड़-झंखाड़ जमा होने के साथ पटरी भी कमजोर हो चुकी है। इसके चलते पानी का प्रवाह और निकासी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते नहर की सफाई और पटरी की मरम्मत करा दी जाती तो हालात इतने खराब नहीं होते।
ग्रामीणों और किसानों ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर जलनिकासी की व्यवस्था कराने, कटी पटरी की मरम्मत कराने तथा जलभराव से प्रभावित मकानों और फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • ग्राम गहरौली खुर्द पोस्ट पड़ोरी थाना मौदहा जिला हमीरपुर जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश हाँ सही डिस्टर्ब है जो काफी काफी सालो से ऐसा ही पड़ा है 2017 से आज का दौर 2026 चल रहा है आज से करीब 10 सालों से पड़ा है जिसकी करवायी कोई नहीं देखने वाला है इसको देखकर थोड़ा करवाइए कि जाए सारा मेरा यही नामांत है निबन्ध है
    1
    ग्राम गहरौली खुर्द पोस्ट पड़ोरी थाना मौदहा जिला हमीरपुर जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश हाँ सही डिस्टर्ब है जो काफी काफी सालो से ऐसा ही पड़ा है 2017 से आज का दौर 2026 चल रहा है आज से करीब 10 सालों से पड़ा है जिसकी करवायी कोई नहीं देखने वाला है इसको देखकर थोड़ा करवाइए कि जाए सारा मेरा यही नामांत है निबन्ध है
    user_Vivek Kumar
    Vivek Kumar
    Laser Cutting Service Provider मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • kharab raste se High court tak ka safar kauhara baberu 2 sal se jyada ho gye do party nali vivad me ulajh kr rah gaye court k chakkar lagate lagate.
    1
    kharab raste se High court tak ka safar kauhara baberu
2 sal se jyada ho gye do party nali vivad me ulajh kr rah gaye court k chakkar lagate lagate.
    user_Advoc A K
    Advoc A K
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार का पूर्व विधायक आर.डी. प्रजापति पर बड़ा बयान राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार का पूर्व विधायक आर.डी. प्रजापति पर बड़ा बयान चंदला से 23 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, 24 अगस्त को खजुराहो में करेंगे जलाभिषेक लवकुशनगर। राज्यमंत्री एवं चंदला विधायक दिलीप अहिरवार ने पूर्व विधायक आर.डी. प्रजापति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके बयान के बाद क्षेत्र की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इसी बीच चंदला विधायक दिलीप अहिरवार की अगुवाई में 23 अगस्त को चंदला विधानसभा क्षेत्र से भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। कांवड़ यात्रा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए 24 अगस्त को खजुराहो पहुंचेगी। खजुराहो पहुंचने के बाद विधायक दिलीप अहिरवार प्रसिद्ध श्री मतंगेश्वर महादेव मंदिर में कांवड़ के जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करेंगे। कांवड़ यात्रा को लेकर समर्थकों और श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। यात्रा को भव्य बनाने के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।
    1
    राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार का पूर्व विधायक आर.डी. प्रजापति पर बड़ा बयान
राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार का पूर्व विधायक आर.डी. प्रजापति पर बड़ा बयान
चंदला से 23 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, 24 अगस्त को खजुराहो में करेंगे जलाभिषेक
लवकुशनगर। राज्यमंत्री एवं चंदला विधायक दिलीप अहिरवार ने पूर्व विधायक आर.डी. प्रजापति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके बयान के बाद क्षेत्र की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
इसी बीच चंदला विधायक दिलीप अहिरवार की अगुवाई में 23 अगस्त को चंदला विधानसभा क्षेत्र से भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। कांवड़ यात्रा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए 24 अगस्त को खजुराहो पहुंचेगी।
खजुराहो पहुंचने के बाद विधायक दिलीप अहिरवार प्रसिद्ध श्री मतंगेश्वर महादेव मंदिर में कांवड़ के जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करेंगे।
कांवड़ यात्रा को लेकर समर्थकों और श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। यात्रा को भव्य बनाने के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।
    user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    Classified ads newspaper publisher लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मानव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़,महिला को सकुशल रेस्क्यू कर गिरोह के 4 अभियुक्तों को थाना एएचटीयू पुलिस ने किया गिरफ्तार । मानव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़,महिला को सकुशल रेस्क्यू कर गिरोह के 4 अभियुक्तों को थाना एएचटीयू पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
    1
    मानव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़,महिला को सकुशल रेस्क्यू कर गिरोह के 4 अभियुक्तों को थाना
एएचटीयू पुलिस ने किया  गिरफ्तार ।
मानव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़,महिला को सकुशल रेस्क्यू कर गिरोह के 4 अभियुक्तों को थाना
एएचटीयू पुलिस ने किया  गिरफ्तार ।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जहरीले सांप के डसने के बाद झाड़फूंक में बिगड़ी महिला की हालत, जिला अस्पताल में भर्ती। छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चौबर में जहरीले सांप के डसने से 55 वर्षीय महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजन महिला को पहले झाड़फूंक के लिए सिमरदा गांव ले गए, लेकिन आराम नहीं मिलने पर गुरुवार शाम जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया गया है।जानकारी के अनुसार सुकन बाई पति लछुआ कुशवाहा कल शाम करीब 6 बजे शौच के लिए खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान उनके पैर में जहरीले सांप ने डस लिया। उस समय उन्हें सांप के डसने का पता नहीं चला और वह घर लौट आईं। करीब दो घंटे बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी।परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय ग्राम सिमरदा में झाड़फूंक कराने ले गए।झाड़फूंक के बाद भी महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद आज 20 अगस्त शाम करीब 6:30 बजे परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया गया है कि महिला को इससे पहले भी दो बार सांप डस चुका है और दोनों बार परिजन उसे झाड़फूंक के लिए ले गए थे।
    1
    जहरीले सांप के डसने के बाद झाड़फूंक में बिगड़ी महिला की हालत, जिला अस्पताल में भर्ती।
छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चौबर में जहरीले सांप के डसने से 55 वर्षीय महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजन महिला को पहले झाड़फूंक के लिए सिमरदा गांव ले गए, लेकिन आराम नहीं मिलने पर गुरुवार शाम जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया गया है।जानकारी के अनुसार सुकन बाई पति लछुआ कुशवाहा कल शाम करीब 6 बजे शौच के लिए खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान उनके पैर में जहरीले सांप ने डस लिया। उस समय उन्हें सांप के डसने का पता नहीं चला और वह घर लौट आईं। करीब दो घंटे बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी।परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय ग्राम सिमरदा में झाड़फूंक कराने ले गए।झाड़फूंक के बाद भी महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद आज 20 अगस्त शाम करीब 6:30 बजे परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया गया है कि महिला को इससे पहले भी दो बार सांप डस चुका है और दोनों बार परिजन उसे झाड़फूंक के लिए ले गए थे।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    17 hrs ago
  • केंद्रीय विद्यालय नौगांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम अभिव्यक्ति सेवा समिति के सदस्यों ने लगाए 11 पौधे वृक्षारोपण कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अभिलाषा धीरेंद्र शिवहरे सहित अभिव्यक्ति सेवा समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे । अभिव्यक्ति सेवा समिति ने आम जन से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की ।
    1
    केंद्रीय विद्यालय नौगांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम अभिव्यक्ति सेवा समिति के सदस्यों ने लगाए 11  पौधे 
वृक्षारोपण कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अभिलाषा धीरेंद्र शिवहरे सहित अभिव्यक्ति सेवा समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे ।
अभिव्यक्ति सेवा समिति ने आम जन से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की ।
    user_The best news
    The best news
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.