logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महोबा में जेन अल्फा स्कूली बच्चों के आगे झुका महोबा प्रशासन, DM-SP ने गांव पहुंचकर सुनीं समस्याएं, कोतवाल पर कार्रवाई का आश्वासन *जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा ग्राम रैपुरा में जनचौपाल लगाकर छात्रों एवं ग्रामीणों से संवाद किया गया, सुनीं समस्याएं, दिए गए आवश्यक निर्देश...।* ‼️ - दिनांक 19.08.2026 को थाना कोतवाली महोबा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रैपुरा के ग्रामीणों एवं स्कूली छात्रों द्वारा गांव को जोड़ने वाली सड़क की खराब स्थिति, गड्ढों एवं जलभराव की समस्या को लेकर प्रातः करीब 09.00 बजे झांसी-मिर्जापुर (कुलपहाड़-महोबा) हाईवे पर जाम लगा दिया गया था। सूचना पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों एवं छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया। आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिए जाने के उपरान्त करीब 10.00 बजे जाम समाप्त कर यातायात सुचारू कराया गया। - प्रकरण का संज्ञान लेते हुए आज दिनांक 20.08.2026 को जिलाधिकारी महोबा श्रीमती गजल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह द्वारा ग्राम रैपुरा पहुंचकर जनचौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों एवं स्कूली छात्रों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। - जनचौपाल के दौरान अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों एवं छात्रों से यह भी संवाद किया गया कि सड़क एवं जलभराव से सम्बन्धित समस्या के संबंध में पूर्व में प्रशासन को अवगत क्यों नहीं कराया गया। अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनसमस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन सदैव संवेदनशील एवं तत्पर है तथा किसी भी समस्या की जानकारी सीधे सम्बन्धित अधिकारियों को दी जा सकती है। वहीं, हाईवे पर सड़क जाम किए जाने से यातायात बाधित होने के साथ-साथ एम्बुलेंस, आवश्यक सेवाओं एवं अन्य राहगीरों को भी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए भविष्य में समस्याओं के समाधान हेतु संवाद एवं वैधानिक माध्यमों का सहारा लेने की अपील की गई। इस पर ग्रामीणों एवं छात्रों द्वारा सड़क जाम किए जाने की घटना को अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न करने की बात कही गई तथा प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखने पर सहमति व्यक्त की गई। - इस दौरान स्कूली छात्रों द्वारा सड़क की खराब स्थिति एवं जलभराव के कारण विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों, मौके पर पुलिस बल के आचरण के संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्रों की समस्याओं को संवेदनशीलता एवं गंभीरता से सुनते हुए उनकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु मौके पर मौजूद सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए तथा छात्रों एवं ग्रामीणों को समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समाधान का आश्वासन दिया गया। - संवाद/जनचौपाल कार्यक्रम में छात्रों एवं ग्रामीणों द्वारा बताई गई विभिन्न समस्याओं को बिन्दुवार नोट किया गया, जिनके सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कराई जाएगी। - जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि जनसमस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। जनपद में जनसंवाद एवं जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सुनकर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं।

1 hr ago
user_राजीव कुमार पत्रकार
राजीव कुमार पत्रकार
Local News Reporter महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

महोबा में जेन अल्फा स्कूली बच्चों के आगे झुका महोबा प्रशासन, DM-SP ने गांव पहुंचकर सुनीं समस्याएं, कोतवाल पर कार्रवाई का आश्वासन *जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा ग्राम रैपुरा में जनचौपाल लगाकर छात्रों एवं ग्रामीणों से संवाद किया गया, सुनीं समस्याएं, दिए गए आवश्यक निर्देश...।* ‼️ - दिनांक 19.08.2026 को थाना कोतवाली महोबा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रैपुरा के ग्रामीणों एवं स्कूली छात्रों द्वारा गांव को जोड़ने वाली सड़क की खराब स्थिति, गड्ढों एवं जलभराव की समस्या को लेकर प्रातः करीब 09.00 बजे झांसी-मिर्जापुर (कुलपहाड़-महोबा) हाईवे पर जाम लगा दिया गया था। सूचना पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों एवं छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया। आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिए जाने के उपरान्त करीब 10.00 बजे जाम समाप्त कर यातायात सुचारू कराया गया। - प्रकरण का संज्ञान लेते हुए आज दिनांक 20.08.2026 को जिलाधिकारी महोबा श्रीमती गजल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह द्वारा ग्राम रैपुरा पहुंचकर जनचौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों एवं स्कूली छात्रों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। - जनचौपाल के दौरान अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों एवं छात्रों से यह भी संवाद किया गया कि सड़क एवं जलभराव से सम्बन्धित समस्या के संबंध में पूर्व में प्रशासन को अवगत क्यों नहीं कराया गया। अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनसमस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन सदैव संवेदनशील एवं तत्पर है तथा किसी भी समस्या की जानकारी सीधे सम्बन्धित अधिकारियों को दी जा सकती है। वहीं, हाईवे पर सड़क जाम किए जाने से यातायात बाधित होने के साथ-साथ एम्बुलेंस, आवश्यक सेवाओं एवं अन्य राहगीरों को भी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए भविष्य में समस्याओं के समाधान हेतु संवाद एवं वैधानिक माध्यमों का सहारा लेने की अपील की गई। इस पर ग्रामीणों एवं छात्रों द्वारा सड़क जाम किए जाने की घटना को अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न करने की बात कही गई तथा प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखने पर सहमति व्यक्त की गई। - इस दौरान स्कूली छात्रों द्वारा सड़क की खराब स्थिति एवं जलभराव के कारण विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों, मौके पर पुलिस बल के आचरण के संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्रों की समस्याओं को संवेदनशीलता एवं गंभीरता से सुनते हुए उनकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु मौके पर मौजूद सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए तथा छात्रों एवं ग्रामीणों को समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समाधान का आश्वासन दिया गया। - संवाद/जनचौपाल कार्यक्रम में छात्रों एवं ग्रामीणों द्वारा बताई गई विभिन्न समस्याओं को बिन्दुवार नोट किया गया, जिनके सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कराई जाएगी। - जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि जनसमस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। जनपद में जनसंवाद एवं जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सुनकर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महोबा: चरखारी ब्लॉक की गौशाला में बदहाली, कीचड़ में जीने को मजबूर बेसहारा गोवंश महोबा: चरखारी ब्लॉक की गौशाला में बदहाली, कीचड़ में जीने को मजबूर बेसहारा गोवंश
    1
    महोबा: चरखारी ब्लॉक की गौशाला में बदहाली, कीचड़ में जीने को मजबूर बेसहारा गोवंश


महोबा: चरखारी ब्लॉक की गौशाला में बदहाली, कीचड़ में जीने को मजबूर बेसहारा गोवंश
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मटर बेचकर लौट रहे यूपी के व्यापारी को कट्टे की नोक पर लूटा, बदमाशों ने मारपीट कर रुपये छीने,एसपी ने दी जानकारी। छतरपुर जिले के भगवां थाना क्षेत्र के नदीखेड़ा के पास मटर बेचकर लौट रहे उत्तर प्रदेश के एक व्यापारी को बदमाशों ने रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने कट्टे की नोक पर व्यापारी के साथ मारपीट की और रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।बताया जा रहा है कि व्यापारी उत्तर प्रदेश से मटर बेचने छतरपुर आया था। मटर बेचने के बाद वह वापस लौट रहा था, तभी नदीखेड़ा के पास बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया और वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।छतरपुर एसपी रजत सकलेचा ने आज 20 अगस्त को दोपहर करीब 2:00 बजे घटना की जानकारी दी है।
    1
    मटर बेचकर लौट रहे यूपी के व्यापारी को कट्टे की नोक पर लूटा, बदमाशों ने मारपीट कर रुपये छीने,एसपी ने दी जानकारी।
छतरपुर जिले के भगवां थाना क्षेत्र के नदीखेड़ा के पास मटर बेचकर लौट रहे उत्तर प्रदेश के एक व्यापारी को बदमाशों ने रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने कट्टे की नोक पर व्यापारी के साथ मारपीट की और रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।बताया जा रहा है कि व्यापारी उत्तर प्रदेश से मटर बेचने छतरपुर आया था। मटर बेचने के बाद वह वापस लौट रहा था, तभी नदीखेड़ा के पास बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया और वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।छतरपुर एसपी रजत सकलेचा ने आज 20 अगस्त को दोपहर करीब 2:00 बजे घटना की जानकारी दी है।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    16 min ago
  • हमीरपुर :बारिश के बाद बदहाल हुआ रास्ता, ग्रामीणों का आवागमन दुश्वार मौदहा, हमीरपुर। मौदहा विकासखंड क्षेत्र के सायर उपरी गांव में बारिश के बाद रास्ते की हालत बेहद खराब हो गई है। रास्ते पर जगह-जगह जलभराव और कीचड़ होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। कीचड़ और पानी के बीच से होकर बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द रास्ते की मरम्मत और जलभराव की समस्या का समाधान कराकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है।
    1
    हमीरपुर :बारिश के बाद बदहाल हुआ रास्ता, ग्रामीणों का आवागमन दुश्वार
मौदहा, हमीरपुर। मौदहा विकासखंड क्षेत्र के सायर उपरी गांव में बारिश के बाद रास्ते की हालत बेहद खराब हो गई है। रास्ते पर जगह-जगह जलभराव और कीचड़ होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। कीचड़ और पानी के बीच से होकर बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द रास्ते की मरम्मत और जलभराव की समस्या का समाधान कराकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • हमीरपुर जिले में यमुना ब्रिज दे रहा बड़े हादसे को दावत बीच पुल पर दिखाई दे रही सरीयों का जाल भारी वाहनों का आना-जाना जारी हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में यमुना नदी पर बने ब्रिज की जर्जर हालत राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़े हादसे का खतरा बनी हुई है। ब्रिज की सड़क कई जगह से टूट चुकी है और लिंटर से करीब आधा दर्जन सरिया बाहर निकल आई हैं। बताया जा रहा है कि बाहर निकली सरिया से गुजरने वाले ट्रकों के टायर तक फट रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पुल पर जगह-जगह टूट-फूट के बावजूद जिम्मेदार विभाग और जिला प्रशासन की ओर से अब तक ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों ने जर्जर ब्रिज की मरम्मत और बाहर निकली सरिया को तत्काल हटवाने की मांग की है।
    1
    हमीरपुर जिले में यमुना ब्रिज दे रहा बड़े हादसे को दावत बीच पुल पर दिखाई दे रही सरीयों का जाल भारी वाहनों का आना-जाना जारी 
हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में यमुना नदी पर बने ब्रिज की जर्जर हालत राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़े हादसे का खतरा बनी हुई है।
ब्रिज की सड़क कई जगह से टूट चुकी है और लिंटर से करीब आधा दर्जन सरिया बाहर निकल आई हैं।
बताया जा रहा है कि बाहर निकली सरिया से गुजरने वाले ट्रकों के टायर तक फट रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। 
पुल पर जगह-जगह टूट-फूट के बावजूद जिम्मेदार विभाग और जिला प्रशासन की ओर से अब तक ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
स्थानीय लोगों ने जर्जर ब्रिज की मरम्मत और बाहर निकली सरिया को तत्काल हटवाने की मांग की है।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बांदा उ.प्र जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय, स्टेशन रोड, बांदा में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जन्म जयंती बड़े ही हर्षौल्लाश के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बतलाया कि "राजीव गांधी जी का जन्म 20 अगस्त 1940 को मुंबई में हुआ, वे पंडित जवाहरलाल नेहरू के पौत्र और इंदिरा गांधी के पुत्र थे, पायलट से प्रधानमंत्री बनने तक के उनका सफर देश की राजनीति का सबसे अनोखा अध्याय है। 1984 में मां के बलिदान के बाद 40 वर्ष की उम्र में भारत के इतिहास में 414 लोक सभा सीट जीत कर युवा प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त है, उन्होंने संचार क्रांति, कंप्यूटर क्रांति, युवा शक्ति को 18 वर्ष की उम्र में वोट देने का अधिकार, पंचायती राज में ग्राम पंचायतों को ताकत प्रदान करने का काम किया गया, जो युगों युगों तक याद किए जाते रहेंगे।" कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ संजय द्विवेदी दनादन ने कहा कि "राजीव गांधी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का बड़ा सम्मान करते थे, 1985 में शताब्दी वर्ष के अवसर पर मुंबई में उन्होंने देश के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को देश के अंदर चलने वाली सभी ट्रेनों में ऐसी फर्स्ट क्लास के पास एक सहचर के साथ जारी किए जाने के आदेश निर्गत किए गए थे, वहीं दूसरी ओर बांदा से उनका आत्मीय लगाव था। जनपद के अनेक मुद्दों को लेकर क्रांतिकारी पंडित गोपीनाथ दनादन, भीष्मदेव दुबे, प्रोफेसर चंद्र प्रकाश शर्मा सहित दिग्गज कांग्रेस जन दिल्ली में उनके आवास पर मिले जिसके परिणाम स्वरूप अब चित्रकूट जनपद के बरगढ़ में ग्लास फैक्ट्री बेरोजगारी दूर करने की दृष्टिकोण से राजीव जी द्वारा उद्घाटन कर करोड़ों की मशीनें लगाई गई, जिसकी वर्तमान सरकार ने घोर उपेक्षा की। और वह योजना ध्वस्त हो गई।" शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह ने कहा कि "राजीव गांधी: वह युवा प्रधानमंत्री थे जिन्होंने भारत को भविष्य की राह दिखाई, 18 साल के युवाओं को मतदान का अधिकार दिया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान ने बतलाया कि "अत्यन्त ही सादा जीवन व्यतीत करने वाले राजीव गांधी जी ग्राम पंचायतों में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में जो कदम उठाए गए उसी के परिणाम स्वरूप ग्राम पंचायतों से लेकर जिला पंचायत तक प्रतिनिधित्व कर राष्ट्र को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रहीं हैं।" इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य पवन देवी कोरी, जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश, जिला महामंत्री / मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, शोएब रिजवी, जिला सचिव रामकुमार सिंह, रामखेलावन राजपूत, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, राजेश गुप्ता पप्पू जिला वक्ता, राजबहादुर गुप्ता, आरिफ निजामी, राममिलन सिंह, विपिन विश्वकर्मा, रामगोपाल, हरिश्चंद्र बाजपेई, सैय्यद वारिस अली, कृष्णगोपाल धुरिया, रविशंकर धुरिया,जगमोहन सिंह, शब्बीर सौदागर, के पी सेन, दिव्यांश वर्मा, सत्यम सिंह, अशोक वर्धन कर्ण, अली बख्श, शैलेन्द्र सिंह पटेल, सुमेरा प्रजापति, सुखदेव गांधी, इस्लाम भाई, बाबू बख्श, रामेन्द्र भाई सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
    4
    बांदा उ.प्र जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय, स्टेशन रोड, बांदा में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जन्म जयंती बड़े ही हर्षौल्लाश के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए मनाई गई।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बतलाया कि "राजीव गांधी जी का  जन्म 20 अगस्त 1940 को मुंबई में हुआ, वे पंडित जवाहरलाल नेहरू के पौत्र और इंदिरा गांधी के पुत्र थे, पायलट से प्रधानमंत्री बनने तक  के उनका सफर देश की राजनीति का सबसे अनोखा अध्याय है। 1984 में मां के बलिदान के बाद 40 वर्ष की उम्र में भारत के इतिहास में 414 लोक सभा सीट जीत कर युवा प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त है, उन्होंने संचार क्रांति, कंप्यूटर क्रांति, युवा शक्ति को 18 वर्ष की उम्र में वोट देने का अधिकार, पंचायती राज में ग्राम पंचायतों को  ताकत प्रदान करने का काम किया गया, जो युगों युगों तक याद किए जाते रहेंगे।"
कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ संजय द्विवेदी दनादन ने कहा कि "राजीव गांधी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का बड़ा सम्मान करते थे, 1985 में शताब्दी वर्ष के अवसर पर मुंबई में उन्होंने देश के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को देश के अंदर चलने वाली सभी ट्रेनों में ऐसी फर्स्ट क्लास के पास एक सहचर के साथ जारी किए जाने के आदेश निर्गत किए गए थे, वहीं दूसरी ओर बांदा से उनका आत्मीय लगाव था। जनपद के अनेक मुद्दों को लेकर क्रांतिकारी पंडित गोपीनाथ दनादन, भीष्मदेव दुबे, प्रोफेसर चंद्र प्रकाश शर्मा सहित दिग्गज कांग्रेस जन दिल्ली में उनके आवास पर मिले जिसके परिणाम स्वरूप अब चित्रकूट जनपद के  बरगढ़ में ग्लास फैक्ट्री बेरोजगारी दूर करने की दृष्टिकोण से राजीव जी द्वारा उद्घाटन कर करोड़ों  की मशीनें लगाई गई, जिसकी वर्तमान सरकार ने घोर उपेक्षा की। और वह योजना ध्वस्त हो गई।"
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह ने कहा कि "राजीव गांधी: वह युवा प्रधानमंत्री थे जिन्होंने भारत को भविष्य की राह दिखाई, 18 साल के युवाओं को मतदान का अधिकार दिया।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान ने बतलाया कि "अत्यन्त ही सादा जीवन व्यतीत करने वाले राजीव गांधी जी ग्राम पंचायतों में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में जो कदम उठाए गए उसी के परिणाम स्वरूप ग्राम पंचायतों से लेकर जिला पंचायत तक प्रतिनिधित्व कर राष्ट्र को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रहीं हैं।"
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य पवन देवी कोरी, जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश, जिला महामंत्री / मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, शोएब रिजवी, जिला सचिव रामकुमार सिंह, रामखेलावन राजपूत, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, राजेश गुप्ता पप्पू जिला वक्ता, राजबहादुर गुप्ता, आरिफ निजामी, राममिलन सिंह, विपिन विश्वकर्मा, रामगोपाल, हरिश्चंद्र बाजपेई, सैय्यद वारिस अली, कृष्णगोपाल धुरिया, रविशंकर धुरिया,जगमोहन सिंह, शब्बीर सौदागर, के पी सेन, दिव्यांश वर्मा, सत्यम सिंह, अशोक वर्धन कर्ण, अली बख्श, शैलेन्द्र सिंह पटेल, सुमेरा प्रजापति, सुखदेव गांधी, इस्लाम भाई, बाबू बख्श, रामेन्द्र भाई सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बांदा - थाना गिरवां पुलिस द्वारा घर में घुसकर चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 20.08.2026 को थाना गिरवां पुलिस द्वारा घर में घुसकर चोरी करने वाले अभियुक्त को चोरी के माल व नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि दिनांक 27.07.2026 को थाना गिरवां क्षेत्र के रहने वाले ओमप्रकाश द्वारा थाना गिरवां पर सूचना दी गई कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर में रखे आभूषण चोरी किए गए है । पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की पहचान करते हुए गश्त व चेकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर अभियुक्त केजरीवाल को खुरण्ड रोड पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है । पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई पायल व चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त धनराशि बरामद हुई है ।
    1
    बांदा - थाना गिरवां पुलिस द्वारा घर में घुसकर चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।
बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 20.08.2026 को थाना गिरवां पुलिस द्वारा घर में घुसकर चोरी करने वाले अभियुक्त को चोरी के माल व नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि दिनांक 27.07.2026 को थाना गिरवां क्षेत्र के रहने वाले ओमप्रकाश द्वारा थाना गिरवां पर सूचना दी गई कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर में रखे आभूषण चोरी किए गए है । पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की पहचान करते हुए गश्त व चेकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर अभियुक्त केजरीवाल को खुरण्ड रोड पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है । पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई पायल व चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त धनराशि बरामद हुई है ।
    user_दुर्गेश कश्यप
    दुर्गेश कश्यप
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सड़क जाम को लेकर कोतवाल मनीष पांडेय ने जाम का परिणाम देखने को लेकर छात्रों हड़काया सड़क जाम को लेकर कोतवाल मनीष पांडेय ने जाम का परिणाम देखने को लेकर छात्रों हड़काया
    1
    सड़क जाम को लेकर कोतवाल मनीष पांडेय ने जाम का परिणाम देखने को लेकर छात्रों हड़काया
सड़क जाम को लेकर कोतवाल मनीष पांडेय ने जाम का परिणाम देखने को लेकर छात्रों हड़काया
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मौदहा कोतवाली पुलिस में नशीला पाउडर खिलाकर यात्रियों को लूटने वाले तीन आरोपियों को दबोचा 🔴 डिग्री कॉलेज रोड पुलिया के पास पुलिस ने की गिरफ्तारी 🔴 तीनों के कब्जे से 103 ग्राम अल्प्राजोलम बरामद 🔴 बस-टैक्सी में यात्रियों से दोस्ती कर खाने में मिलाते थे नशीला पाउडर 🔴 यात्री के बेहोश/नींद में जाने के बाद बैग व कीमती सामान करते थे पार 🔴 हरियाणा और राजस्थान के रहने वाले हैं तीनों आरोपी 🔴 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में
    1
    मौदहा कोतवाली पुलिस में नशीला पाउडर खिलाकर यात्रियों को लूटने वाले तीन आरोपियों को दबोचा 
🔴 डिग्री कॉलेज रोड पुलिया के पास पुलिस ने की गिरफ्तारी
🔴 तीनों के कब्जे से 103 ग्राम अल्प्राजोलम बरामद
🔴 बस-टैक्सी में यात्रियों से दोस्ती कर खाने में मिलाते थे नशीला पाउडर
🔴 यात्री के बेहोश/नींद में जाने के बाद बैग व कीमती सामान करते थे पार
🔴 हरियाणा और राजस्थान के रहने वाले हैं तीनों आरोपी
🔴 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ड्यूटी के साथ मानवता की मिसाल पेश कर रहे टीएसआई निहाल सिंह सेंगर, बांदा जनपद बबेरू तहसील में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के साथ राहगीरों के प्रति संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए यातायात विभाग में तैनात टीएसआई निहाल सिंह सेंगर ने बबेरू कस्बे में राहगीरों को फल वितरित किए। पुलिस की वर्दी में सेवा के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की उनकी इस पहल की लोगों ने सराहना की। बबेरू में यातायात व्यवस्था संभालने के दौरान टीएसआई निहाल सिंह सेंगर ने राहगीरों और आम लोगों को फल वितरित कर उनके स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने तथा सड़क पर सावधानी बरतने की भी अपील की। लोगों का कहना है कि पुलिस की ड्यूटी आमतौर पर कानून-व्यवस्था और यातायात नियंत्रण से जुड़ी होती है, लेकिन टीएसआई निहाल सिंह सेंगर अपने कर्तव्य के साथ सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता देते हैं। जरूरतमंदों की मदद करना, लोगों को जागरूक करना और सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना उनके व्यवहार का हिस्सा बन चुका है। बताया जाता है कि निहाल सिंह सेंगर इससे पहले भी विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्य करते रहे हैं। उनकी पहल पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास तथा आत्मीयता की भावना को मजबूत करने का काम करती है। राहगीरों ने कहा कि वर्दी में कानून का पालन कराने वाला पुलिसकर्मी जब सेवा और संवेदना का भाव लेकर लोगों के बीच पहुंचता है, तो पुलिस की मानवीय छवि और मजबूत होती है। फल वितरण की इस छोटी सी पहल ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी और समाज को यह संदेश दिया कि ड्यूटी के साथ मानवता की सेवा भी सच्ची जनसेवा है। टीएसआई निहाल सिंह सेंगर की इस पहल की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक सोच पैदा करते हैं और अन्य लोगों को भी जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित करते हैं। कर्तव्य के साथ करुणा, वर्दी के साथ सेवा—निहाल सिंह सेंगर की पहल ने दिया मानवता का संदेश।
    4
    ड्यूटी के साथ मानवता की मिसाल पेश कर रहे टीएसआई निहाल सिंह सेंगर, 

बांदा जनपद बबेरू तहसील में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के साथ राहगीरों के प्रति संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए यातायात विभाग में तैनात टीएसआई निहाल सिंह सेंगर ने बबेरू कस्बे में राहगीरों को फल वितरित किए। पुलिस की वर्दी में सेवा के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की उनकी इस पहल की लोगों ने सराहना की।
बबेरू में यातायात व्यवस्था संभालने के दौरान टीएसआई निहाल सिंह सेंगर ने राहगीरों और आम लोगों को फल वितरित कर उनके स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने तथा सड़क पर सावधानी बरतने की भी अपील की।
लोगों का कहना है कि पुलिस की ड्यूटी आमतौर पर कानून-व्यवस्था और यातायात नियंत्रण से जुड़ी होती है, लेकिन टीएसआई निहाल सिंह सेंगर अपने कर्तव्य के साथ सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता देते हैं। जरूरतमंदों की मदद करना, लोगों को जागरूक करना और सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना उनके व्यवहार का हिस्सा बन चुका है।
बताया जाता है कि निहाल सिंह सेंगर इससे पहले भी विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्य करते रहे हैं। उनकी पहल पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास तथा आत्मीयता की भावना को मजबूत करने का काम करती है।
राहगीरों ने कहा कि वर्दी में कानून का पालन कराने वाला पुलिसकर्मी जब सेवा और संवेदना का भाव लेकर लोगों के बीच पहुंचता है, तो पुलिस की मानवीय छवि और मजबूत होती है। फल वितरण की इस छोटी सी पहल ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी और समाज को यह संदेश दिया कि ड्यूटी के साथ मानवता की सेवा भी सच्ची जनसेवा है।
टीएसआई निहाल सिंह सेंगर की इस पहल की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक सोच पैदा करते हैं और अन्य लोगों को भी जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित करते हैं।
कर्तव्य के साथ करुणा, वर्दी के साथ सेवा—निहाल सिंह सेंगर की पहल ने दिया मानवता का संदेश।
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.