Shuru
Apke Nagar Ki App…
मटर बेचकर लौट रहे यूपी के व्यापारी को कट्टे की नोक पर लूटा, बदमाशों ने मारपीट कर रुपये छीने,एसपी ने दी जानकारी। छतरपुर जिले के भगवां थाना क्षेत्र के नदीखेड़ा के पास मटर बेचकर लौट रहे उत्तर प्रदेश के एक व्यापारी को बदमाशों ने रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने कट्टे की नोक पर व्यापारी के साथ मारपीट की और रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।बताया जा रहा है कि व्यापारी उत्तर प्रदेश से मटर बेचने छतरपुर आया था। मटर बेचने के बाद वह वापस लौट रहा था, तभी नदीखेड़ा के पास बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया और वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।छतरपुर एसपी रजत सकलेचा ने आज 20 अगस्त को दोपहर करीब 2:00 बजे घटना की जानकारी दी है।
Ashutosh sharma
मटर बेचकर लौट रहे यूपी के व्यापारी को कट्टे की नोक पर लूटा, बदमाशों ने मारपीट कर रुपये छीने,एसपी ने दी जानकारी। छतरपुर जिले के भगवां थाना क्षेत्र के नदीखेड़ा के पास मटर बेचकर लौट रहे उत्तर प्रदेश के एक व्यापारी को बदमाशों ने रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने कट्टे की नोक पर व्यापारी के साथ मारपीट की और रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।बताया जा रहा है कि व्यापारी उत्तर प्रदेश से मटर बेचने छतरपुर आया था। मटर बेचने के बाद वह वापस लौट रहा था, तभी नदीखेड़ा के पास बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया और वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।छतरपुर एसपी रजत सकलेचा ने आज 20 अगस्त को दोपहर करीब 2:00 बजे घटना की जानकारी दी है।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- छतरपुर में पत्नी ने पति पर किया हमला, छतरपुर एसपी ने दी मामले की जानकारी। छतरपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पत्नी द्वारा पति पर हमला किए जाने के मामले में छतरपुर एसपी रजत सकलेचा ने आज 20 अगस्त दोपहर करीब 2:30 बजे जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार घटना को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- गैंगस्टर जफ्फू समेत 13 जुआरी गिरफ्तार, 1.27 लाख रुपये बरामद गैंगस्टर जफ्फू समेत 13 जुआरी गिरफ्तार, 1.27 लाख रुपये बरामद टीआई सतीश सिंह के नेतृत्व में रात में घेराबंदी कर पुलिस ने की कार्रवाई, जुआ खेलने वालों में मचा हड़कंप छतरपुर। सिटी कोतवाली पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बकायन खिड़की के पास से 13 लोगों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक मौके से 1 लाख 27 हजार रुपये नकद और जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार टीआई सतीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर रात में बकायन खिड़की के पास घेराबंदी की। अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से 13 लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए लोगों में शिवम रैकवार, शीनू खान, बब्लू नरेले, रीतेश महोबिया, गोलू रावत, बृजेन्द्र प्रजापति, नईन खान, प्रवीण कोरी, धरमदास रैकवार, सोनू शाहरुख, जफ्फू उर्फ जाफर, मुहम्मद जाबिद और नफीस राइन शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि इनमें से जफ्फू उर्फ जाफर द्वारा जुए का संचालन किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि इस संबंध में पुलिस की जांच और वैधानिक कार्रवाई जारी है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1.27 लाख रुपये नकद समेत जुआ खेलने की सामग्री जब्त की। सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।1
- बुंदेलखंड में पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल के रेट बड़े देखिए खास रिपोर्ट राम सिंह यादव जी के साथ1
- *पलेरा जनपद अंतर्गत बसतगुवा में सड़क को लेकर ग्रामीणों की नाराजगी, शनिवार से वीडियो वायरल* पलेरा ।। देश को आजाद हुए 80 वर्ष होने के बावजूद पलेरा जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम बसतगुवा में सड़क जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। गांव की बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का एक वीडियो शनिवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्रामीण गांव के विकास कार्यों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अब तक सीसी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। बारिश के दिनों में आवागमन की समस्या और बढ़ जाती है। ग्रामीणों के अनुसार चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधि गांव में विकास कराने के वादे करते हैं और वोट मांगकर चले जाते हैं, लेकिन चुनाव के बाद गांव की समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जाता।कलेक्टर से गांव आने की मांग ग्रामीणों ने टीकमगढ़ कलेक्टर से ग्राम बसतगुवा का दौरा कर मौके की स्थिति देखने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि कलेक्टर के गांव पहुंचने से सड़क सहित अन्य मूलभूत समस्याओं की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी और विकास कार्यों को गति मिल सकती है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव की सड़क का स्थल निरीक्षण कराकर आवश्यकतानुसार सीसी सड़क निर्माण की कार्रवाई जल्द शुरू कराई जाए।सोशल मीडिया पर उठी आवाज ग्राम बसतगुवा से सामने आया वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों की ओर से वीडियो के माध्यम से गांव की समस्या प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के बाद जिम्मेदार विभाग गांव की सड़क समस्या को लेकर क्या कदम उठाता है। *इनका कहना है:* मैं दिखवाता हूं किसके अंतर्गत आता है अगर पंचायत के आता है तो जनपद सीईओ को निर्देश दिए जाएंगे: *नीरज खरे एसडीएम जतारा* *पलेरा जनपद अंतर्गत बसतगुवा में सड़क को लेकर ग्रामीणों की नाराजगी, शनिवार से वीडियो वायरल* पलेरा ।। देश को आजाद हुए 80 वर्ष होने के बावजूद पलेरा जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम बसतगुवा में सड़क जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। गांव की बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का एक वीडियो शनिवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्रामीण गांव के विकास कार्यों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अब तक सीसी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। बारिश के दिनों में आवागमन की समस्या और बढ़ जाती है। ग्रामीणों के अनुसार चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधि गांव में विकास कराने के वादे करते हैं और वोट मांगकर चले जाते हैं, लेकिन चुनाव के बाद गांव की समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जाता।कलेक्टर से गांव आने की मांग ग्रामीणों ने टीकमगढ़ कलेक्टर से ग्राम बसतगुवा का दौरा कर मौके की स्थिति देखने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि कलेक्टर के गांव पहुंचने से सड़क सहित अन्य मूलभूत समस्याओं की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी और विकास कार्यों को गति मिल सकती है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव की सड़क का स्थल निरीक्षण कराकर आवश्यकतानुसार सीसी सड़क निर्माण की कार्रवाई जल्द शुरू कराई जाए।सोशल मीडिया पर उठी आवाज ग्राम बसतगुवा से सामने आया वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों की ओर से वीडियो के माध्यम से गांव की समस्या प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के बाद जिम्मेदार विभाग गांव की सड़क समस्या को लेकर क्या कदम उठाता है। *इनका कहना है:* मैं दिखवाता हूं किसके अंतर्गत आता है अगर पंचायत के आता है तो जनपद सीईओ को निर्देश दिए जाएंगे: *नीरज खरे एसडीएम जतारा*4
- महोबा में जेन अल्फा स्कूली बच्चों के आगे झुका महोबा प्रशासन, DM-SP ने गांव पहुंचकर सुनीं समस्याएं, कोतवाल पर कार्रवाई का आश्वासन *जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा ग्राम रैपुरा में जनचौपाल लगाकर छात्रों एवं ग्रामीणों से संवाद किया गया, सुनीं समस्याएं, दिए गए आवश्यक निर्देश...।* ‼️ - दिनांक 19.08.2026 को थाना कोतवाली महोबा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रैपुरा के ग्रामीणों एवं स्कूली छात्रों द्वारा गांव को जोड़ने वाली सड़क की खराब स्थिति, गड्ढों एवं जलभराव की समस्या को लेकर प्रातः करीब 09.00 बजे झांसी-मिर्जापुर (कुलपहाड़-महोबा) हाईवे पर जाम लगा दिया गया था। सूचना पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों एवं छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया। आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिए जाने के उपरान्त करीब 10.00 बजे जाम समाप्त कर यातायात सुचारू कराया गया। - प्रकरण का संज्ञान लेते हुए आज दिनांक 20.08.2026 को जिलाधिकारी महोबा श्रीमती गजल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह द्वारा ग्राम रैपुरा पहुंचकर जनचौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों एवं स्कूली छात्रों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। - जनचौपाल के दौरान अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों एवं छात्रों से यह भी संवाद किया गया कि सड़क एवं जलभराव से सम्बन्धित समस्या के संबंध में पूर्व में प्रशासन को अवगत क्यों नहीं कराया गया। अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनसमस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन सदैव संवेदनशील एवं तत्पर है तथा किसी भी समस्या की जानकारी सीधे सम्बन्धित अधिकारियों को दी जा सकती है। वहीं, हाईवे पर सड़क जाम किए जाने से यातायात बाधित होने के साथ-साथ एम्बुलेंस, आवश्यक सेवाओं एवं अन्य राहगीरों को भी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए भविष्य में समस्याओं के समाधान हेतु संवाद एवं वैधानिक माध्यमों का सहारा लेने की अपील की गई। इस पर ग्रामीणों एवं छात्रों द्वारा सड़क जाम किए जाने की घटना को अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न करने की बात कही गई तथा प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखने पर सहमति व्यक्त की गई। - इस दौरान स्कूली छात्रों द्वारा सड़क की खराब स्थिति एवं जलभराव के कारण विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों, मौके पर पुलिस बल के आचरण के संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्रों की समस्याओं को संवेदनशीलता एवं गंभीरता से सुनते हुए उनकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु मौके पर मौजूद सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए तथा छात्रों एवं ग्रामीणों को समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समाधान का आश्वासन दिया गया। - संवाद/जनचौपाल कार्यक्रम में छात्रों एवं ग्रामीणों द्वारा बताई गई विभिन्न समस्याओं को बिन्दुवार नोट किया गया, जिनके सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कराई जाएगी। - जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि जनसमस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। जनपद में जनसंवाद एवं जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सुनकर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं।1
- मटर बेचकर लौट रहे यूपी के व्यापारी को कट्टे की नोक पर लूटा, बदमाशों ने मारपीट कर रुपये छीने,एसपी ने दी जानकारी। छतरपुर जिले के भगवां थाना क्षेत्र के नदीखेड़ा के पास मटर बेचकर लौट रहे उत्तर प्रदेश के एक व्यापारी को बदमाशों ने रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने कट्टे की नोक पर व्यापारी के साथ मारपीट की और रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।बताया जा रहा है कि व्यापारी उत्तर प्रदेश से मटर बेचने छतरपुर आया था। मटर बेचने के बाद वह वापस लौट रहा था, तभी नदीखेड़ा के पास बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया और वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।छतरपुर एसपी रजत सकलेचा ने आज 20 अगस्त को दोपहर करीब 2:00 बजे घटना की जानकारी दी है।1
- छतरपुर में पति ने अपनी पत्नी को पढ़ाया फिर पत्नी की सरकारी नौकरी लगने के बाद पत्नी नहीं रहना चाहती पति के साथ पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी और उसके साले ने उसके साथ मारपीट की है जिस से उसके सर में चोट लग गई और उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है । पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है1
- पलेरा में कक्षा 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, वार्ड क्रमांक 14 की घटना से क्षेत्र में शोक। पलेरा में कक्षा 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, वार्ड क्रमांक 14 की घटना से क्षेत्र में शोक।1