बांदा उ.प्र जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय, स्टेशन रोड, बांदा में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जन्म जयंती बड़े ही हर्षौल्लाश के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बतलाया कि "राजीव गांधी जी का जन्म 20 अगस्त 1940 को मुंबई में हुआ, वे पंडित जवाहरलाल नेहरू के पौत्र और इंदिरा गांधी के पुत्र थे, पायलट से प्रधानमंत्री बनने तक के उनका सफर देश की राजनीति का सबसे अनोखा अध्याय है। 1984 में मां के बलिदान के बाद 40 वर्ष की उम्र में भारत के इतिहास में 414 लोक सभा सीट जीत कर युवा प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त है, उन्होंने संचार क्रांति, कंप्यूटर क्रांति, युवा शक्ति को 18 वर्ष की उम्र में वोट देने का अधिकार, पंचायती राज में ग्राम पंचायतों को ताकत प्रदान करने का काम किया गया, जो युगों युगों तक याद किए जाते रहेंगे।" कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ संजय द्विवेदी दनादन ने कहा कि "राजीव गांधी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का बड़ा सम्मान करते थे, 1985 में शताब्दी वर्ष के अवसर पर मुंबई में उन्होंने देश के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को देश के अंदर चलने वाली सभी ट्रेनों में ऐसी फर्स्ट क्लास के पास एक सहचर के साथ जारी किए जाने के आदेश निर्गत किए गए थे, वहीं दूसरी ओर बांदा से उनका आत्मीय लगाव था। जनपद के अनेक मुद्दों को लेकर क्रांतिकारी पंडित गोपीनाथ दनादन, भीष्मदेव दुबे, प्रोफेसर चंद्र प्रकाश शर्मा सहित दिग्गज कांग्रेस जन दिल्ली में उनके आवास पर मिले जिसके परिणाम स्वरूप अब चित्रकूट जनपद के बरगढ़ में ग्लास फैक्ट्री बेरोजगारी दूर करने की दृष्टिकोण से राजीव जी द्वारा उद्घाटन कर करोड़ों की मशीनें लगाई गई, जिसकी वर्तमान सरकार ने घोर उपेक्षा की। और वह योजना ध्वस्त हो गई।" शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह ने कहा कि "राजीव गांधी: वह युवा प्रधानमंत्री थे जिन्होंने भारत को भविष्य की राह दिखाई, 18 साल के युवाओं को मतदान का अधिकार दिया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान ने बतलाया कि "अत्यन्त ही सादा जीवन व्यतीत करने वाले राजीव गांधी जी ग्राम पंचायतों में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में जो कदम उठाए गए उसी के परिणाम स्वरूप ग्राम पंचायतों से लेकर जिला पंचायत तक प्रतिनिधित्व कर राष्ट्र को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रहीं हैं।" इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य पवन देवी कोरी, जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश, जिला महामंत्री / मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, शोएब रिजवी, जिला सचिव रामकुमार सिंह, रामखेलावन राजपूत, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, राजेश गुप्ता पप्पू जिला वक्ता, राजबहादुर गुप्ता, आरिफ निजामी, राममिलन सिंह, विपिन विश्वकर्मा, रामगोपाल, हरिश्चंद्र बाजपेई, सैय्यद वारिस अली, कृष्णगोपाल धुरिया, रविशंकर धुरिया,जगमोहन सिंह, शब्बीर सौदागर, के पी सेन, दिव्यांश वर्मा, सत्यम सिंह, अशोक वर्धन कर्ण, अली बख्श, शैलेन्द्र सिंह पटेल, सुमेरा प्रजापति, सुखदेव गांधी, इस्लाम भाई, बाबू बख्श, रामेन्द्र भाई सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
बांदा उ.प्र जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय, स्टेशन रोड, बांदा में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जन्म जयंती बड़े ही हर्षौल्लाश के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बतलाया कि "राजीव गांधी जी का जन्म 20 अगस्त 1940 को मुंबई में हुआ, वे पंडित जवाहरलाल नेहरू के पौत्र और इंदिरा गांधी के पुत्र थे, पायलट से प्रधानमंत्री बनने तक के उनका सफर देश की राजनीति का सबसे अनोखा अध्याय है। 1984 में मां के बलिदान के बाद 40 वर्ष की उम्र में भारत के इतिहास में 414 लोक सभा सीट जीत कर
युवा प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त है, उन्होंने संचार क्रांति, कंप्यूटर क्रांति, युवा शक्ति को 18 वर्ष की उम्र में वोट देने का अधिकार, पंचायती राज में ग्राम पंचायतों को ताकत प्रदान करने का काम किया गया, जो युगों युगों तक याद किए जाते रहेंगे।" कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ संजय द्विवेदी दनादन ने कहा कि "राजीव गांधी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का बड़ा सम्मान करते थे, 1985 में शताब्दी वर्ष के अवसर पर मुंबई में उन्होंने देश के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को देश के अंदर चलने वाली सभी ट्रेनों में ऐसी फर्स्ट क्लास के पास एक सहचर के साथ जारी किए जाने के आदेश निर्गत किए गए थे, वहीं दूसरी ओर बांदा से उनका आत्मीय लगाव था। जनपद के अनेक मुद्दों को लेकर क्रांतिकारी पंडित गोपीनाथ दनादन, भीष्मदेव
दुबे, प्रोफेसर चंद्र प्रकाश शर्मा सहित दिग्गज कांग्रेस जन दिल्ली में उनके आवास पर मिले जिसके परिणाम स्वरूप अब चित्रकूट जनपद के बरगढ़ में ग्लास फैक्ट्री बेरोजगारी दूर करने की दृष्टिकोण से राजीव जी द्वारा उद्घाटन कर करोड़ों की मशीनें लगाई गई, जिसकी वर्तमान सरकार ने घोर उपेक्षा की। और वह योजना ध्वस्त हो गई।" शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह ने कहा कि "राजीव गांधी: वह युवा प्रधानमंत्री थे जिन्होंने भारत को भविष्य की राह दिखाई, 18 साल के युवाओं को मतदान का अधिकार दिया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान ने बतलाया कि "अत्यन्त ही सादा जीवन व्यतीत करने वाले राजीव गांधी जी ग्राम पंचायतों में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में जो कदम उठाए गए उसी के परिणाम स्वरूप ग्राम पंचायतों से लेकर जिला पंचायत
तक प्रतिनिधित्व कर राष्ट्र को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रहीं हैं।" इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य पवन देवी कोरी, जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश, जिला महामंत्री / मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, शोएब रिजवी, जिला सचिव रामकुमार सिंह, रामखेलावन राजपूत, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, राजेश गुप्ता पप्पू जिला वक्ता, राजबहादुर गुप्ता, आरिफ निजामी, राममिलन सिंह, विपिन विश्वकर्मा, रामगोपाल, हरिश्चंद्र बाजपेई, सैय्यद वारिस अली, कृष्णगोपाल धुरिया, रविशंकर धुरिया,जगमोहन सिंह, शब्बीर सौदागर, के पी सेन, दिव्यांश वर्मा, सत्यम सिंह, अशोक वर्धन कर्ण, अली बख्श, शैलेन्द्र सिंह पटेल, सुमेरा प्रजापति, सुखदेव गांधी, इस्लाम भाई, बाबू बख्श, रामेन्द्र भाई सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
- वर्दी में ड्यूटी, दिल में इंसानियत: टीएसआई निहाल सिंह सेगर ने राहगीरों को बांटे फल बांदा। वर्दी सिर्फ कानून का पालन कराने की जिम्मेदारी नहीं देती, बल्कि जरूरत की घड़ी में इंसानियत के साथ खड़े होने का अवसर भी देती है। बबेरू तहसील में यातायात व्यवस्था संभाल रहे टीएसआई निहाल सिंह सेंगर ने ड्यूटी के साथ मानवता की ऐसी ही मिसाल पेश की। उन्होंने बबेरू कस्बे में राहगीरों और आम लोगों को फल वितरित कर सेवा और संवेदना का संदेश दिया।यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के दौरान टीएसआई सेंगर ने राहगीरों को फल बांटे और उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और सड़क पर सतर्कता बरतने की अपील भी की।लोगों का कहना है कि पुलिस की भूमिका सामान्यतः कानून-व्यवस्था और यातायात नियंत्रण तक सीमित दिखाई देती है, लेकिन टीएसआई निहाल सिंह सेंगर ने अपनी कार्यशैली में कर्तव्य के साथ सामाजिक सरोकारों को भी स्थान दिया है। जरूरतमंदों की मदद, लोगों को जागरूक करना और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी उनकी कार्यशैली का हिस्सा रही है।बताया जाता है कि निहाल सिंह सेंगर इससे पहले भी सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उनकी ऐसी पहल पुलिस और आम जनता के बीच मौजूद दूरी को कम करने तथा विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता मजबूत करने में मदद करती है।फल पाकर राहगीरों के चेहरों पर आई मुस्कान इस पहल की सबसे सुंदर तस्वीर रही। लोगों ने कहा कि जब कानून का पालन कराने वाला पुलिसकर्मी उसी वर्दी में सेवा और संवेदना का भाव लेकर जनता के बीच पहुंचता है, तो पुलिस की मानवीय छवि और मजबूत होती है।टीएसआई निहाल सिंह सेंगर की पहल को स्थानीय लोगों ने सराहते हुए कहा कि ऐसे छोटे प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और दूसरों को भी जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित करते हैं।कर्तव्य के साथ करुणा और वर्दी के साथ सेवा—टीएसआई निहाल सिंह सेंगर की पहल ने यह संदेश दिया कि सच्ची जनसेवा के लिए सिर्फ अधिकार नहीं, संवेदनशील हृदय भी जरूरी है।1
- हमीरपुर :बारिश के बाद बदहाल हुआ रास्ता, ग्रामीणों का आवागमन दुश्वार मौदहा, हमीरपुर। मौदहा विकासखंड क्षेत्र के सायर उपरी गांव में बारिश के बाद रास्ते की हालत बेहद खराब हो गई है। रास्ते पर जगह-जगह जलभराव और कीचड़ होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। कीचड़ और पानी के बीच से होकर बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द रास्ते की मरम्मत और जलभराव की समस्या का समाधान कराकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है।1
- हमीरपुर जिले में यमुना ब्रिज दे रहा बड़े हादसे को दावत बीच पुल पर दिखाई दे रही सरीयों का जाल भारी वाहनों का आना-जाना जारी हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में यमुना नदी पर बने ब्रिज की जर्जर हालत राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़े हादसे का खतरा बनी हुई है। ब्रिज की सड़क कई जगह से टूट चुकी है और लिंटर से करीब आधा दर्जन सरिया बाहर निकल आई हैं। बताया जा रहा है कि बाहर निकली सरिया से गुजरने वाले ट्रकों के टायर तक फट रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पुल पर जगह-जगह टूट-फूट के बावजूद जिम्मेदार विभाग और जिला प्रशासन की ओर से अब तक ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों ने जर्जर ब्रिज की मरम्मत और बाहर निकली सरिया को तत्काल हटवाने की मांग की है।1
- UP में तेजी से बढ़ रहा Defence Manufacturing | कानपुर बना नया डिफेंस हब | UP News 2026 | बड़ी खबर उत्तर प्रदेश का डिफेंस कॉरिडोर तेजी से रक्षा निर्माण का बड़ा केंद्र बन रहा है। कानपुर में ammunition, missile development, defence textiles और protective equipment जैसे क्षेत्रों में गतिविधियां बढ़ रही हैं। इससे UP के रक्षा उद्योग और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।1
- सातर गांव के ग्रामीण किसानों ने जल भराव से परेशान होकर दर्जनों किसान बबेरू तहसील पहुंचकर तहसीलदार को सौंपा,ज्ञापन जल निकासी कराई जाने की किया मांग1
- बांदा मेडिकल कॉलेज के एक्सरे विभाग में हाथापाई! वीडियो वायरल। बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मेडिकल कॉलेज के एक्सरे विभाग का है, जहां जूनियर डॉक्टर और टेक्निशियन के बीच विवाद के बाद हाथापाई होती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज की कार्यप्रणाली और अनुशासन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों और घटना की वास्तविक स्थिति की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।1
- मौदहा कोतवाली पुलिस में नशीला पाउडर खिलाकर यात्रियों को लूटने वाले तीन आरोपियों को दबोचा 🔴 डिग्री कॉलेज रोड पुलिया के पास पुलिस ने की गिरफ्तारी 🔴 तीनों के कब्जे से 103 ग्राम अल्प्राजोलम बरामद 🔴 बस-टैक्सी में यात्रियों से दोस्ती कर खाने में मिलाते थे नशीला पाउडर 🔴 यात्री के बेहोश/नींद में जाने के बाद बैग व कीमती सामान करते थे पार 🔴 हरियाणा और राजस्थान के रहने वाले हैं तीनों आरोपी 🔴 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में1
- हमीरपुर :जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का सघन निरीक्षण, लापरवाही पर 4 प्रधानाध्यापक निलंबित एवं 9 को कारण बताओ नोटिस हमीरपुर।जनपद में प्राथमिक विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं बच्चों की कम उपस्थिति तथा मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को लेकर प्राप्त हो रही शिकायतों एवं मीडिया में प्रकाशित खबरों को जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल द्वारा गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का सघन निरीक्षण कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा जनपद में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान अगस्त माह में लापरवाही एवं अनियमितता पाए जाने पर 4 प्रधानाध्यापकों को निलंबित किया गया है, जबकि 9 प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में लापरवाही पाए जाने वाले विद्यालयों में भी नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की गई है तथा संबंधितों को भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न होने की स्पष्ट चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा सभी शिक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को विद्यालयों में शत-प्रतिशत शिक्षक उपस्थिति सुनिश्चित करने, बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने तथा मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।1
- महोबा में जेन अल्फा स्कूली बच्चों के आगे झुका महोबा प्रशासन, DM-SP ने गांव पहुंचकर सुनीं समस्याएं, कोतवाल पर कार्रवाई का आश्वासन *जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा ग्राम रैपुरा में जनचौपाल लगाकर छात्रों एवं ग्रामीणों से संवाद किया गया, सुनीं समस्याएं, दिए गए आवश्यक निर्देश...।* ‼️ - दिनांक 19.08.2026 को थाना कोतवाली महोबा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रैपुरा के ग्रामीणों एवं स्कूली छात्रों द्वारा गांव को जोड़ने वाली सड़क की खराब स्थिति, गड्ढों एवं जलभराव की समस्या को लेकर प्रातः करीब 09.00 बजे झांसी-मिर्जापुर (कुलपहाड़-महोबा) हाईवे पर जाम लगा दिया गया था। सूचना पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों एवं छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया। आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिए जाने के उपरान्त करीब 10.00 बजे जाम समाप्त कर यातायात सुचारू कराया गया। - प्रकरण का संज्ञान लेते हुए आज दिनांक 20.08.2026 को जिलाधिकारी महोबा श्रीमती गजल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह द्वारा ग्राम रैपुरा पहुंचकर जनचौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों एवं स्कूली छात्रों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। - जनचौपाल के दौरान अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों एवं छात्रों से यह भी संवाद किया गया कि सड़क एवं जलभराव से सम्बन्धित समस्या के संबंध में पूर्व में प्रशासन को अवगत क्यों नहीं कराया गया। अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनसमस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन सदैव संवेदनशील एवं तत्पर है तथा किसी भी समस्या की जानकारी सीधे सम्बन्धित अधिकारियों को दी जा सकती है। वहीं, हाईवे पर सड़क जाम किए जाने से यातायात बाधित होने के साथ-साथ एम्बुलेंस, आवश्यक सेवाओं एवं अन्य राहगीरों को भी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए भविष्य में समस्याओं के समाधान हेतु संवाद एवं वैधानिक माध्यमों का सहारा लेने की अपील की गई। इस पर ग्रामीणों एवं छात्रों द्वारा सड़क जाम किए जाने की घटना को अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न करने की बात कही गई तथा प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखने पर सहमति व्यक्त की गई। - इस दौरान स्कूली छात्रों द्वारा सड़क की खराब स्थिति एवं जलभराव के कारण विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों, मौके पर पुलिस बल के आचरण के संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्रों की समस्याओं को संवेदनशीलता एवं गंभीरता से सुनते हुए उनकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु मौके पर मौजूद सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए तथा छात्रों एवं ग्रामीणों को समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समाधान का आश्वासन दिया गया। - संवाद/जनचौपाल कार्यक्रम में छात्रों एवं ग्रामीणों द्वारा बताई गई विभिन्न समस्याओं को बिन्दुवार नोट किया गया, जिनके सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कराई जाएगी। - जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि जनसमस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। जनपद में जनसंवाद एवं जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सुनकर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं।1