logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कमासिन में नहर की पटरी कटने से बाढ़ जैसे हालात, खेत व घर जलमग्न बांदा। कमासिन क्षेत्र में वीरा माइनर की पटरी कटने से ग्रामीणों और किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बुधवार रात हुई बारिश के बाद माइनर का पानी ओवरफ्लो होकर खेतों और आबादी की ओर तेजी से बहने लगा। देखते ही देखते दर्जनों कच्चे मकानों में घुटनों तक पानी भर गया, जबकि सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई। अचानक पानी भरने से ग्रामीणों के घरों में रखा अनाज, राशन, कपड़े, गृहस्थी का सामान और पशुओं का भूसा भी पानी में डूबकर खराब हो गया। कमासिन-राजापुर मुख्य मार्ग पर चंदेल फिलिंग स्टेशन के समीप वीरा माइनर की पटरी कई स्थानों पर कटी हुई बताई जा रही है। बारिश के बाद माइनर में पानी बढ़ने पर निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से पानी तेजी से आसपास के खेतों और बस्ती में पहुंच गया। जल संस्थान के पीछे, पुराने स्वास्थ्य केंद्र परिसर तथा बीपैक्स सहकारी समिति के पीछे बसे दर्जनों कच्चे मकान जलभराव की चपेट में आ गए। ग्रामीणों के मुताबिक सुबह करीब चार बजे जब उनकी आंख खुली तो पानी तेजी से घरों में घुस रहा था। देखते ही देखते घरों के अंदर घुटनों तक पानी भर गया। परिवारों को घर से सामान सुरक्षित निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पानी भरने के कारण कई परिवारों के सामने खाना बनाने तक की जगह नहीं बची। छोटे बच्चों के साथ लोगों को रात और सुबह बेहद परेशानी में गुजारनी पड़ी। उधर, माइनर का पानी खेतों में भरने से सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई। किसानों का कहना है कि लहलहाती फसल पानी में डूबने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है। किसानों के अनुसार एक बीघा धान की फसल तैयार करने में करीब दस हजार रुपये तक खर्च आता है। ऐसे में बड़े क्षेत्रफल में फसल प्रभावित होने से किसानों पर आर्थिक संकट गहराने की चिंता है। किसानों ने आरोप लगाया कि वीरा माइनर की तलहटी की कई वर्षों से समुचित सफाई नहीं कराई गई है। नहर में झाड़-झंखाड़ जमा होने के साथ पटरी भी कमजोर हो चुकी है। इसके चलते पानी का प्रवाह और निकासी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते नहर की सफाई और पटरी की मरम्मत करा दी जाती तो हालात इतने खराब नहीं होते। ग्रामीणों और किसानों ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर जलनिकासी की व्यवस्था कराने, कटी पटरी की मरम्मत कराने तथा जलभराव से प्रभावित मकानों और फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

4 hrs ago
user_Shrikant Shrivastav
Shrikant Shrivastav
पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
4 hrs ago

कमासिन में नहर की पटरी कटने से बाढ़ जैसे हालात, खेत व घर जलमग्न बांदा। कमासिन क्षेत्र में वीरा माइनर की पटरी कटने से ग्रामीणों और किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बुधवार रात हुई बारिश के बाद माइनर का पानी ओवरफ्लो होकर खेतों और आबादी की ओर तेजी से बहने लगा। देखते ही देखते दर्जनों कच्चे मकानों में घुटनों तक पानी भर गया, जबकि सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई। अचानक पानी भरने से ग्रामीणों के घरों में रखा अनाज, राशन, कपड़े, गृहस्थी का सामान और पशुओं का भूसा भी पानी में डूबकर खराब हो गया। कमासिन-राजापुर मुख्य मार्ग पर चंदेल फिलिंग स्टेशन के समीप वीरा माइनर की पटरी कई स्थानों पर कटी हुई बताई जा रही है। बारिश के बाद माइनर में पानी बढ़ने पर निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से पानी तेजी से आसपास के खेतों और बस्ती में पहुंच गया। जल संस्थान के पीछे, पुराने स्वास्थ्य केंद्र परिसर तथा बीपैक्स सहकारी समिति के पीछे बसे दर्जनों कच्चे मकान जलभराव की चपेट में आ गए। ग्रामीणों के मुताबिक सुबह करीब चार बजे जब उनकी आंख खुली तो पानी तेजी से घरों में घुस रहा था। देखते ही देखते घरों के अंदर घुटनों तक पानी भर गया। परिवारों को घर से सामान सुरक्षित निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पानी भरने के कारण कई परिवारों के सामने खाना बनाने तक की जगह नहीं बची। छोटे बच्चों के साथ लोगों को रात और सुबह बेहद परेशानी में गुजारनी पड़ी। उधर, माइनर का पानी खेतों में भरने से सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई। किसानों का कहना है कि लहलहाती फसल पानी में डूबने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है। किसानों के अनुसार एक बीघा धान की फसल तैयार करने में करीब दस हजार रुपये तक खर्च आता है। ऐसे में बड़े क्षेत्रफल में फसल प्रभावित होने से किसानों पर आर्थिक संकट गहराने की चिंता है। किसानों ने आरोप लगाया कि वीरा माइनर की तलहटी की कई वर्षों से समुचित सफाई नहीं कराई गई है। नहर में झाड़-झंखाड़ जमा होने के साथ पटरी भी कमजोर हो चुकी है। इसके चलते पानी का प्रवाह और निकासी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते नहर की सफाई और पटरी की मरम्मत करा दी जाती तो हालात इतने खराब नहीं होते। ग्रामीणों और किसानों ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर जलनिकासी की व्यवस्था कराने, कटी पटरी की मरम्मत कराने तथा जलभराव से प्रभावित मकानों और फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रोडवेज बांदा में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन CMO डॉ. विजेन्द्र सिंह ने किया शुभारंभ। रोडवेज बांदा में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन CMO डॉ. विजेन्द्र सिंह ने किया शुभारंभ।
    1
    रोडवेज बांदा में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन CMO डॉ. विजेन्द्र सिंह ने किया शुभारंभ।
रोडवेज बांदा में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन CMO डॉ. विजेन्द्र सिंह ने किया शुभारंभ।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    8 min ago
  • बांदा उ.प्र जिला महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, अधिकांश मोहल्लों के गली - कूचों में जल भराव को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए अलीगंज के गोल कोठी रोड में प्रमुख कांग्रेस जनों द्वारा बरसते पानी में सरकार व नगरपालिका परिषद बांदा विरोधी नारेबाजी करते हुए पुलिस के साथ काफी जद्दोजहद के साथ सड़क पर धान के पौधों का रोपण कर अपना आक्रोश व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मीडिया से रूबरू होते हुए बतलाया कि "प्रदेश की नकारा सरकार चौराहों पर मूर्तियाँ लगाकर विकास कार्यों का ढिंढोरा पीटती नजर आती है जबकि शहर के अनेक वार्डों के अन्दर भीषण जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है, छोटे छोटे बच्चे स्कूल जाने में असमर्थ हैं, साथ ही गलियों में कीचड़ युक्त जल भराव से संक्रामक बीमारियां फैलने का अंदेशा है, नगरपालिका परिषद बांदा का यह नारा ताज जैसा सुन्दर अपनी नगरी को बनाइये खोखला साबित हो रहा है।" जिला महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान ने कांग्रेस जनों के साथ बरसते पानी में बीच रोड पर धान के पौधों का रोपण कर अपना आक्रोश जताया, उन्होंने कहा कि "यह प्रदर्शन महिला कांग्रेस के तत्वाधान में था, अत्यन्त ही खेद का विषय है प्रदर्शन के दौरान पुलिस का दलबल तो भेजा गया लेकिन उसमें महिला सबइंस्पेक्टर व कांस्टेबल नहीं थे, पुरूष पुलिसकर्मी महिलाओं के हाँथ से धान की पौध खींचते नजर आए, जिला प्रशासन और नगरपालिका परिषद बांदा को सख्त चेतावनी के साथ उन्होंने कहा कि बाराबफात त्योहार के पहले जलभराव समस्या का निदान नहीं होता तो जिला महिला कांग्रेस रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन करेगी, जिसकी जिम्मेवारी शासन व जिला प्रशासन की होगी।" जिला महिला कांग्रेस के प्रदर्शन कार्यक्रम के अवसर पर असमत जहाँ, सीमा बाबी, सुनीता, रामकली, रेनू , अभिलाषा, प्रियंका द्विवेदी, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश दीक्षित, छात्र संगठन प्रदेश महासचिव तौफीक शेख, जिला महामंत्री / मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, कालीचरण निगम, अमित तिवारी, शोएब रिजवी, जिला सचिव कालीचरण साहू, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ईशू फैज खान, आरिफ निजामी, दिव्यांश वर्मा, सत्यम सिंह, कुलदीप कुमार, लालबाबू राजपूत, रामकुमार, हेमन्त वर्मा सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।
    4
    बांदा उ.प्र जिला महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, अधिकांश मोहल्लों के गली - कूचों में जल भराव को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए अलीगंज के गोल कोठी रोड में प्रमुख कांग्रेस जनों द्वारा बरसते पानी में सरकार व नगरपालिका परिषद बांदा विरोधी नारेबाजी करते हुए पुलिस के साथ काफी जद्दोजहद के साथ सड़क पर धान के पौधों का रोपण कर अपना आक्रोश व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मीडिया से रूबरू होते हुए बतलाया कि "प्रदेश की नकारा सरकार चौराहों पर मूर्तियाँ लगाकर विकास कार्यों का ढिंढोरा पीटती नजर आती है जबकि शहर के अनेक वार्डों के अन्दर भीषण जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है, छोटे छोटे बच्चे स्कूल जाने में असमर्थ हैं, साथ ही गलियों में कीचड़ युक्त जल भराव से संक्रामक बीमारियां फैलने का अंदेशा है, नगरपालिका परिषद बांदा का यह नारा ताज जैसा सुन्दर अपनी नगरी को बनाइये खोखला साबित हो रहा है।"
जिला महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान ने कांग्रेस जनों के साथ बरसते पानी में बीच रोड पर धान के पौधों का रोपण कर अपना आक्रोश जताया, उन्होंने कहा कि "यह प्रदर्शन महिला कांग्रेस के तत्वाधान में था, अत्यन्त ही खेद का विषय है प्रदर्शन के दौरान पुलिस का दलबल तो भेजा गया लेकिन उसमें महिला सबइंस्पेक्टर व कांस्टेबल नहीं थे, पुरूष पुलिसकर्मी महिलाओं के हाँथ से धान की पौध खींचते नजर आए, जिला प्रशासन और नगरपालिका परिषद बांदा को सख्त चेतावनी के साथ उन्होंने कहा कि बाराबफात त्योहार के पहले जलभराव समस्या का निदान नहीं होता तो जिला महिला कांग्रेस रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन करेगी, जिसकी जिम्मेवारी शासन व जिला प्रशासन की होगी।"
जिला महिला कांग्रेस के प्रदर्शन कार्यक्रम के अवसर पर असमत जहाँ, सीमा बाबी, सुनीता, रामकली, रेनू , अभिलाषा, प्रियंका द्विवेदी, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश दीक्षित, छात्र संगठन प्रदेश महासचिव तौफीक शेख, जिला महामंत्री / मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, कालीचरण निगम, अमित तिवारी, शोएब रिजवी, जिला सचिव कालीचरण साहू, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ईशू फैज खान, आरिफ निजामी, दिव्यांश वर्मा, सत्यम सिंह, कुलदीप कुमार, लालबाबू राजपूत, रामकुमार, हेमन्त वर्मा सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • कमासिन में नहर की पटरी कटने से बाढ़ जैसे हालात, खेत व घर जलमग्न बांदा। कमासिन क्षेत्र में वीरा माइनर की पटरी कटने से ग्रामीणों और किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बुधवार रात हुई बारिश के बाद माइनर का पानी ओवरफ्लो होकर खेतों और आबादी की ओर तेजी से बहने लगा। देखते ही देखते दर्जनों कच्चे मकानों में घुटनों तक पानी भर गया, जबकि सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई। अचानक पानी भरने से ग्रामीणों के घरों में रखा अनाज, राशन, कपड़े, गृहस्थी का सामान और पशुओं का भूसा भी पानी में डूबकर खराब हो गया। कमासिन-राजापुर मुख्य मार्ग पर चंदेल फिलिंग स्टेशन के समीप वीरा माइनर की पटरी कई स्थानों पर कटी हुई बताई जा रही है। बारिश के बाद माइनर में पानी बढ़ने पर निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से पानी तेजी से आसपास के खेतों और बस्ती में पहुंच गया। जल संस्थान के पीछे, पुराने स्वास्थ्य केंद्र परिसर तथा बीपैक्स सहकारी समिति के पीछे बसे दर्जनों कच्चे मकान जलभराव की चपेट में आ गए। ग्रामीणों के मुताबिक सुबह करीब चार बजे जब उनकी आंख खुली तो पानी तेजी से घरों में घुस रहा था। देखते ही देखते घरों के अंदर घुटनों तक पानी भर गया। परिवारों को घर से सामान सुरक्षित निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पानी भरने के कारण कई परिवारों के सामने खाना बनाने तक की जगह नहीं बची। छोटे बच्चों के साथ लोगों को रात और सुबह बेहद परेशानी में गुजारनी पड़ी। उधर, माइनर का पानी खेतों में भरने से सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई। किसानों का कहना है कि लहलहाती फसल पानी में डूबने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है। किसानों के अनुसार एक बीघा धान की फसल तैयार करने में करीब दस हजार रुपये तक खर्च आता है। ऐसे में बड़े क्षेत्रफल में फसल प्रभावित होने से किसानों पर आर्थिक संकट गहराने की चिंता है। किसानों ने आरोप लगाया कि वीरा माइनर की तलहटी की कई वर्षों से समुचित सफाई नहीं कराई गई है। नहर में झाड़-झंखाड़ जमा होने के साथ पटरी भी कमजोर हो चुकी है। इसके चलते पानी का प्रवाह और निकासी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते नहर की सफाई और पटरी की मरम्मत करा दी जाती तो हालात इतने खराब नहीं होते। ग्रामीणों और किसानों ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर जलनिकासी की व्यवस्था कराने, कटी पटरी की मरम्मत कराने तथा जलभराव से प्रभावित मकानों और फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
    1
    कमासिन में नहर की पटरी कटने से बाढ़ जैसे हालात, खेत व घर जलमग्न
बांदा। कमासिन क्षेत्र में वीरा माइनर की पटरी कटने से ग्रामीणों और किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बुधवार रात हुई बारिश के बाद माइनर का पानी ओवरफ्लो होकर खेतों और आबादी की ओर तेजी से बहने लगा। देखते ही देखते दर्जनों कच्चे मकानों में घुटनों तक पानी भर गया, जबकि सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई। अचानक पानी भरने से ग्रामीणों के घरों में रखा अनाज, राशन, कपड़े, गृहस्थी का सामान और पशुओं का भूसा भी पानी में डूबकर खराब हो गया।
कमासिन-राजापुर मुख्य मार्ग पर चंदेल फिलिंग स्टेशन के समीप वीरा माइनर की पटरी कई स्थानों पर कटी हुई बताई जा रही है। बारिश के बाद माइनर में पानी बढ़ने पर निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से पानी तेजी से आसपास के खेतों और बस्ती में पहुंच गया। जल संस्थान के पीछे, पुराने स्वास्थ्य केंद्र परिसर तथा बीपैक्स सहकारी समिति के पीछे बसे दर्जनों कच्चे मकान जलभराव की चपेट में आ गए।
ग्रामीणों के मुताबिक सुबह करीब चार बजे जब उनकी आंख खुली तो पानी तेजी से घरों में घुस रहा था। देखते ही देखते घरों के अंदर घुटनों तक पानी भर गया। परिवारों को घर से सामान सुरक्षित निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पानी भरने के कारण कई परिवारों के सामने खाना बनाने तक की जगह नहीं बची। छोटे बच्चों के साथ लोगों को रात और सुबह बेहद परेशानी में गुजारनी पड़ी।
उधर, माइनर का पानी खेतों में भरने से सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई। किसानों का कहना है कि लहलहाती फसल पानी में डूबने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है। किसानों के अनुसार एक बीघा धान की फसल तैयार करने में करीब दस हजार रुपये तक खर्च आता है। ऐसे में बड़े क्षेत्रफल में फसल प्रभावित होने से किसानों पर आर्थिक संकट गहराने की चिंता है।
किसानों ने आरोप लगाया कि वीरा माइनर की तलहटी की कई वर्षों से समुचित सफाई नहीं कराई गई है। नहर में झाड़-झंखाड़ जमा होने के साथ पटरी भी कमजोर हो चुकी है। इसके चलते पानी का प्रवाह और निकासी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते नहर की सफाई और पटरी की मरम्मत करा दी जाती तो हालात इतने खराब नहीं होते।
ग्रामीणों और किसानों ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर जलनिकासी की व्यवस्था कराने, कटी पटरी की मरम्मत कराने तथा जलभराव से प्रभावित मकानों और फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • kharab raste se High court tak ka safar kauhara baberu 2 sal se jyada ho gye do party nali vivad me ulajh kr rah gaye court k chakkar lagate lagate.
    1
    kharab raste se High court tak ka safar kauhara baberu
2 sal se jyada ho gye do party nali vivad me ulajh kr rah gaye court k chakkar lagate lagate.
    user_Advoc A K
    Advoc A K
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बाइक से पत्नी को लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत। तिंदवारी बाइक से पत्नी को लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत। तिंदवारी थाना कस्बा के प्रेम नगर निवासी नंदकिशोर उर्फ नदी 30 वर्ष पुत्र मतगंजन कोरी मंगलवार की रात 8 बजे बाइक से पत्नी को लेने ससुराल दोहा जा रहा था। बांदा फतेहपुर मार्ग पर धर्म कांटा के पास ट्रक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पीएचसी तिंदवारी में भर्ती कराया ।जहां पर डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया ।मृतक पांच भाइयों में से तीसरे नंबर का था वह कस्बे में ही पल्लेदारी का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता रहा है ।पत्नी संध्या ने बताया कि वह मायके में थी लेने के लिए वह बाइक से जा रहे थे ।इसी दौरान सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई ।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार में कोहरा मच गया।
    1
    बाइक से पत्नी को लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत। 
तिंदवारी 
बाइक से पत्नी को लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत। 
तिंदवारी 
थाना कस्बा के प्रेम नगर निवासी नंदकिशोर उर्फ नदी 30 वर्ष पुत्र मतगंजन कोरी मंगलवार की रात 8 बजे बाइक से पत्नी को लेने ससुराल दोहा जा रहा था। बांदा फतेहपुर मार्ग पर धर्म कांटा के पास ट्रक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पीएचसी तिंदवारी में भर्ती कराया ।जहां पर डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया ।मृतक पांच भाइयों में से तीसरे नंबर का था वह कस्बे में ही पल्लेदारी का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता रहा है ।पत्नी संध्या ने बताया कि वह मायके में थी लेने के लिए वह बाइक से जा रहे थे ।इसी दौरान सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई ।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार में कोहरा मच गया।
    user_कुलदीप कुमार मिश्रा
    कुलदीप कुमार मिश्रा
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मेडिकल कॉलेज परिसर में दो फ्लैटों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित टाइप-III आवासीय भवन में चोरों ने दो सरकारी आवासों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान पार कर दिया। घटना 18/19 अगस्त की रात की बताई जा रही है। चोरी की वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो संदिग्ध कमरे में घुसकर अलमारी खोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टर विकास कनौजिया ने कोतवाली नगर में दी तहरीर में बताया कि 18/19 अगस्त की रात उनके टाइप-III ब्लॉक-6 स्थित फ्लैट में ताला लगा था और घर पर कोई नहीं था। अज्ञात चोरों ने फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी तोड़कर उसमें रखे जेवरात व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। डॉक्टर के मुताबिक चोरी हुए सामान की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। इसी दौरान टाइप-III ब्लॉक-4 के फ्लैट नंबर-2 में रहने वाली नर्सिंग ऑफिसर प्रभा प्रजापति के आवास को भी चोरों ने निशाना बनाया। बताया गया कि घटना के समय प्रभा प्रजापति बालखंडी नाका स्थित अपने मायके गई थीं और फ्लैट में ताला लगा हुआ था। वापस लौटने पर फ्लैट का ताला टूटा मिला और अंदर रखे जेवरात गायब थे। इस मामले में करीब 7 से 8 लाख रुपये के जेवर चोरी होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों लोग रात में अपने-अपने आवास पर लौटे, तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों फ्लैटों का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो संदिग्ध चोरी से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें दो संदिग्ध कमरे के अंदर जाते और अलमारी खोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास के कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। कोतवाली नगर पुलिस ने डॉक्टर विकास कनौजिया की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चोरी हुए जेवरात और सामान की सूची उपलब्ध कराए जाने के बाद उसे विवेचना में शामिल किया जाएगा। दो आवासों में एक साथ हुई चोरी के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
    1
    मेडिकल कॉलेज परिसर में दो फ्लैटों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित टाइप-III आवासीय भवन में चोरों ने दो सरकारी आवासों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान पार कर दिया। घटना 18/19 अगस्त की रात की बताई जा रही है। चोरी की वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो संदिग्ध कमरे में घुसकर अलमारी खोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टर विकास कनौजिया ने कोतवाली नगर में दी तहरीर में बताया कि 18/19 अगस्त की रात उनके टाइप-III ब्लॉक-6 स्थित फ्लैट में ताला लगा था और घर पर कोई नहीं था। अज्ञात चोरों ने फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी तोड़कर उसमें रखे जेवरात व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। डॉक्टर के मुताबिक चोरी हुए सामान की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।
इसी दौरान टाइप-III ब्लॉक-4 के फ्लैट नंबर-2 में रहने वाली नर्सिंग ऑफिसर प्रभा प्रजापति के आवास को भी चोरों ने निशाना बनाया। बताया गया कि घटना के समय प्रभा प्रजापति बालखंडी नाका स्थित अपने मायके गई थीं और फ्लैट में ताला लगा हुआ था। वापस लौटने पर फ्लैट का ताला टूटा मिला और अंदर रखे जेवरात गायब थे। इस मामले में करीब 7 से 8 लाख रुपये के जेवर चोरी होने की बात सामने आई है।
बताया जा रहा है कि दोनों लोग रात में अपने-अपने आवास पर लौटे, तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों फ्लैटों का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।
सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो संदिग्ध
चोरी से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें दो संदिग्ध कमरे के अंदर जाते और अलमारी खोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास के कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है।
कोतवाली नगर पुलिस ने डॉक्टर विकास कनौजिया की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चोरी हुए जेवरात और सामान की सूची उपलब्ध कराए जाने के बाद उसे विवेचना में शामिल किया जाएगा। दो आवासों में एक साथ हुई चोरी के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • ग्राम गहरौली खुर्द पोस्ट पड़ोरी थाना मौदहा जिला हमीरपुर जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश हाँ सही डिस्टर्ब है जो काफी काफी सालो से ऐसा ही पड़ा है 2017 से आज का दौर 2026 चल रहा है आज से करीब 10 सालों से पड़ा है जिसकी करवायी कोई नहीं देखने वाला है इसको देखकर थोड़ा करवाइए कि जाए सारा मेरा यही नामांत है निबन्ध है
    1
    ग्राम गहरौली खुर्द पोस्ट पड़ोरी थाना मौदहा जिला हमीरपुर जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश हाँ सही डिस्टर्ब है जो काफी काफी सालो से ऐसा ही पड़ा है 2017 से आज का दौर 2026 चल रहा है आज से करीब 10 सालों से पड़ा है जिसकी करवायी कोई नहीं देखने वाला है इसको देखकर थोड़ा करवाइए कि जाए सारा मेरा यही नामांत है निबन्ध है
    user_Vivek Kumar
    Vivek Kumar
    Laser Cutting Service Provider मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मानव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़,महिला को सकुशल रेस्क्यू कर गिरोह के 4 अभियुक्तों को थाना एएचटीयू पुलिस ने किया गिरफ्तार । मानव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़,महिला को सकुशल रेस्क्यू कर गिरोह के 4 अभियुक्तों को थाना एएचटीयू पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
    1
    मानव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़,महिला को सकुशल रेस्क्यू कर गिरोह के 4 अभियुक्तों को थाना
एएचटीयू पुलिस ने किया  गिरफ्तार ।
मानव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़,महिला को सकुशल रेस्क्यू कर गिरोह के 4 अभियुक्तों को थाना
एएचटीयू पुलिस ने किया  गिरफ्तार ।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.