logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बांदा उ.प्र जिला महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, अधिकांश मोहल्लों के गली - कूचों में जल भराव को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए अलीगंज के गोल कोठी रोड में प्रमुख कांग्रेस जनों द्वारा बरसते पानी में सरकार व नगरपालिका परिषद बांदा विरोधी नारेबाजी करते हुए पुलिस के साथ काफी जद्दोजहद के साथ सड़क पर धान के पौधों का रोपण कर अपना आक्रोश व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मीडिया से रूबरू होते हुए बतलाया कि "प्रदेश की नकारा सरकार चौराहों पर मूर्तियाँ लगाकर विकास कार्यों का ढिंढोरा पीटती नजर आती है जबकि शहर के अनेक वार्डों के अन्दर भीषण जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है, छोटे छोटे बच्चे स्कूल जाने में असमर्थ हैं, साथ ही गलियों में कीचड़ युक्त जल भराव से संक्रामक बीमारियां फैलने का अंदेशा है, नगरपालिका परिषद बांदा का यह नारा ताज जैसा सुन्दर अपनी नगरी को बनाइये खोखला साबित हो रहा है।" जिला महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान ने कांग्रेस जनों के साथ बरसते पानी में बीच रोड पर धान के पौधों का रोपण कर अपना आक्रोश जताया, उन्होंने कहा कि "यह प्रदर्शन महिला कांग्रेस के तत्वाधान में था, अत्यन्त ही खेद का विषय है प्रदर्शन के दौरान पुलिस का दलबल तो भेजा गया लेकिन उसमें महिला सबइंस्पेक्टर व कांस्टेबल नहीं थे, पुरूष पुलिसकर्मी महिलाओं के हाँथ से धान की पौध खींचते नजर आए, जिला प्रशासन और नगरपालिका परिषद बांदा को सख्त चेतावनी के साथ उन्होंने कहा कि बाराबफात त्योहार के पहले जलभराव समस्या का निदान नहीं होता तो जिला महिला कांग्रेस रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन करेगी, जिसकी जिम्मेवारी शासन व जिला प्रशासन की होगी।" जिला महिला कांग्रेस के प्रदर्शन कार्यक्रम के अवसर पर असमत जहाँ, सीमा बाबी, सुनीता, रामकली, रेनू , अभिलाषा, प्रियंका द्विवेदी, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश दीक्षित, छात्र संगठन प्रदेश महासचिव तौफीक शेख, जिला महामंत्री / मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, कालीचरण निगम, अमित तिवारी, शोएब रिजवी, जिला सचिव कालीचरण साहू, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ईशू फैज खान, आरिफ निजामी, दिव्यांश वर्मा, सत्यम सिंह, कुलदीप कुमार, लालबाबू राजपूत, रामकुमार, हेमन्त वर्मा सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।

58 min ago
user_Rahul Verma journalist
Rahul Verma journalist
Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
58 min ago

बांदा उ.प्र जिला महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, अधिकांश मोहल्लों के गली - कूचों में जल भराव को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए अलीगंज के गोल कोठी रोड में प्रमुख कांग्रेस जनों द्वारा बरसते पानी में सरकार व नगरपालिका परिषद बांदा विरोधी नारेबाजी करते हुए पुलिस के साथ काफी जद्दोजहद के साथ सड़क पर धान के पौधों का रोपण कर अपना आक्रोश व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मीडिया से रूबरू होते

हुए बतलाया कि "प्रदेश की नकारा सरकार चौराहों पर मूर्तियाँ लगाकर विकास कार्यों का ढिंढोरा पीटती नजर आती है जबकि शहर के अनेक वार्डों के अन्दर भीषण जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है, छोटे छोटे बच्चे स्कूल जाने में असमर्थ हैं, साथ ही गलियों में कीचड़ युक्त जल भराव से संक्रामक बीमारियां फैलने का अंदेशा है, नगरपालिका परिषद बांदा का यह नारा ताज जैसा सुन्दर अपनी नगरी को बनाइये खोखला साबित हो रहा है।" जिला महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान ने कांग्रेस जनों के साथ बरसते पानी में बीच रोड

पर धान के पौधों का रोपण कर अपना आक्रोश जताया, उन्होंने कहा कि "यह प्रदर्शन महिला कांग्रेस के तत्वाधान में था, अत्यन्त ही खेद का विषय है प्रदर्शन के दौरान पुलिस का दलबल तो भेजा गया लेकिन उसमें महिला सबइंस्पेक्टर व कांस्टेबल नहीं थे, पुरूष पुलिसकर्मी महिलाओं के हाँथ से धान की पौध खींचते नजर आए, जिला प्रशासन और नगरपालिका परिषद बांदा को सख्त चेतावनी के साथ उन्होंने कहा कि बाराबफात त्योहार के पहले जलभराव समस्या का निदान नहीं होता तो जिला महिला कांग्रेस रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन करेगी, जिसकी

fb063010-8944-41e2-b9d1-b22f9cd4765e

जिम्मेवारी शासन व जिला प्रशासन की होगी।" जिला महिला कांग्रेस के प्रदर्शन कार्यक्रम के अवसर पर असमत जहाँ, सीमा बाबी, सुनीता, रामकली, रेनू , अभिलाषा, प्रियंका द्विवेदी, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश दीक्षित, छात्र संगठन प्रदेश महासचिव तौफीक शेख, जिला महामंत्री / मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, कालीचरण निगम, अमित तिवारी, शोएब रिजवी, जिला सचिव कालीचरण साहू, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ईशू फैज खान, आरिफ निजामी, दिव्यांश वर्मा, सत्यम सिंह, कुलदीप कुमार, लालबाबू राजपूत, रामकुमार, हेमन्त वर्मा सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार* बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गिरवां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले अभियुक्त को चोरी के माल और नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। 27 जुलाई को थाना गिरवां क्षेत्र के निवासी ओमप्रकाश ने थाना गिरवां पर सूचना दी थी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर में रखे आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। पुलिस ने तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की पहचान की। गश्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त को खुरण्ड रोड पेट्रोल पम्प के पास से दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान केजरीवाल उर्फ अजय पुत्र जगरुप निवासी ग्राम अर्जुनाह थाना गिरवां जनपद बांदा के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार किया है।अभियुक्त के कब्जे से एक जोड़ी पायल चोरी की,1200 रुपये नगद चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त बरामद हुए। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। थाना गिरवां पुलिस द्वारा 27 जुलाई को हुई घर में घुसकर चोरी की घटना का 24 दिन के अंदर सफल अनावरण कर अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया है। बांदा पुलिस आमजन की सुरक्षा और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। ऐसे अभियानों में शामिल पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
    1
    *चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार*
बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा  पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गिरवां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले अभियुक्त को चोरी के माल और नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। 27 जुलाई को थाना गिरवां क्षेत्र के निवासी ओमप्रकाश ने थाना गिरवां पर सूचना दी थी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर में रखे आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। पुलिस ने तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की पहचान की। गश्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त को खुरण्ड रोड पेट्रोल पम्प के पास से दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान केजरीवाल उर्फ अजय पुत्र जगरुप निवासी ग्राम अर्जुनाह थाना गिरवां जनपद बांदा के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार किया है।अभियुक्त के कब्जे से एक जोड़ी पायल चोरी की,1200 रुपये नगद चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त बरामद हुए। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। थाना गिरवां पुलिस द्वारा 27 जुलाई को हुई घर में घुसकर चोरी की घटना का 24 दिन के अंदर सफल अनावरण कर अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया है। बांदा पुलिस आमजन की सुरक्षा और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। ऐसे अभियानों में शामिल पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • UP बनेगा Data Centre Hub | AI और Cloud को मिलेगी नई ताकत | UP Technology News 2026 | बड़ी खबर उत्तर प्रदेश में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए Data Centre Policy 2026 को मंजूरी दी गई है। इसका उद्देश्य राज्य में बड़े डेटा सेंटर निवेश और नई क्षमता को बढ़ावा देना है। इससे AI, Cloud और दूसरी डिजिटल सेवाओं के लिए मजबूत टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने की उम्मीद है।
    1
    UP बनेगा Data Centre Hub | AI और Cloud को मिलेगी नई ताकत | UP Technology News 2026 | बड़ी खबर
उत्तर प्रदेश में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए Data Centre Policy 2026 को मंजूरी दी गई है। इसका उद्देश्य राज्य में बड़े डेटा सेंटर निवेश और नई क्षमता को बढ़ावा देना है। इससे AI, Cloud और दूसरी डिजिटल सेवाओं के लिए मजबूत टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने की उम्मीद है।
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बिसंडा के आदर्श इंटर कालेज मे जनपदीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
    1
    बिसंडा के आदर्श इंटर कालेज मे जनपदीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मेडिकल कॉलेज में लाखों की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल! बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज परिसर में डॉक्टर के आवास को चोरों ने बनाया निशाना। महंगे जेवरात समेत लाखों का सामान चोरी होने की खबर। वारदात CCTV में कैद होने की बात सामने आई है। पुलिस चौकी और अधिकारियों के आवास की मौजूदगी के बावजूद चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    मेडिकल कॉलेज में लाखों की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल!
बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज परिसर में डॉक्टर के आवास को चोरों ने बनाया निशाना। महंगे जेवरात समेत लाखों का सामान चोरी होने की खबर। वारदात CCTV में कैद होने की बात सामने आई है।
पुलिस चौकी और अधिकारियों के आवास की मौजूदगी के बावजूद चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_भारतसूत्र Live TV
    भारतसूत्र Live TV
    Social Media Manager अतर्रा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • हमीरपुर :जनसुनवाई में डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश हमीरपुर। गुरुवार को जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल ने जिलेभर से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं समन्वयकारियों को शिकायतों के निराकरण की लगातार निगरानी करने तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का प्रभावी और पारदर्शी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। डीएम ने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
    2
    हमीरपुर :जनसुनवाई में डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
हमीरपुर। गुरुवार को जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल ने जिलेभर से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं समन्वयकारियों को शिकायतों के निराकरण की लगातार निगरानी करने तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का प्रभावी और पारदर्शी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। डीएम ने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • परिजनों के अनुसार बच्चों का झगड़ा बना किशोर की मौत का कारण पुलिस ने शव पीएम को जिला मुख्यालय भेजा परिजनों के अनुसार बच्चों का झगड़ा बना किशोर की मौत का कारण पुलिस ने शव पीएम को जिला मुख्यालय भेजा
    1
    परिजनों के अनुसार बच्चों का झगड़ा बना किशोर की मौत का कारण पुलिस ने शव पीएम को जिला मुख्यालय भेजा
परिजनों के अनुसार बच्चों का झगड़ा बना किशोर की मौत का कारण पुलिस ने शव पीएम को जिला मुख्यालय भेजा
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
  • भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जन्म जयंती बड़े ही उत्साह के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन कर मनाई गई। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जन्म जयंती बड़े ही उत्साह के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन कर मनाई गई।
    1
    भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जन्म जयंती बड़े ही उत्साह के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन कर मनाई गई।
भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जन्म जयंती बड़े ही उत्साह के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन कर मनाई गई।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • हमीरपुर :बारिश के बाद बदहाल हुआ रास्ता, ग्रामीणों का आवागमन दुश्वार मौदहा, हमीरपुर। मौदहा विकासखंड क्षेत्र के सायर उपरी गांव में बारिश के बाद रास्ते की हालत बेहद खराब हो गई है। रास्ते पर जगह-जगह जलभराव और कीचड़ होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। कीचड़ और पानी के बीच से होकर बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द रास्ते की मरम्मत और जलभराव की समस्या का समाधान कराकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है।
    1
    हमीरपुर :बारिश के बाद बदहाल हुआ रास्ता, ग्रामीणों का आवागमन दुश्वार
मौदहा, हमीरपुर। मौदहा विकासखंड क्षेत्र के सायर उपरी गांव में बारिश के बाद रास्ते की हालत बेहद खराब हो गई है। रास्ते पर जगह-जगह जलभराव और कीचड़ होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। कीचड़ और पानी के बीच से होकर बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द रास्ते की मरम्मत और जलभराव की समस्या का समाधान कराकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़,04 अभियुक्त गिरफ्तार* *बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना AHTU पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने मानव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पीड़ित महिला को सकुशल रेस्क्यू किया है और गिरोह में शामिल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना बदौसा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हड़हामाफी में कुछ व्यक्तियों द्वारा एक महिला की खरीद-फरोख्त की गई है।सूचना को गंभीरता से लेते हुए AHTU पुलिस ने तत्काल अभियोग पंजीकृत किया। महिला का बयान एवं मेडिकल परीक्षण कराकर उसे सकुशल वन स्टॉप सेंटर भेजा गया।अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी।AHTU पुलिस टीम द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बड़ोखर खुर्द बाईपास चौराहा के पास से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ में अभियुक्त विनय ने बताया कि उसकी उक्त महिला से मुलाकात छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर में एक लोहे की कंपनी में कार्य करने के दौरान हुई थी। वहीं से उक्त महिला को जनपद बांदा बुलाकर 20,000/- में रामभवन को सौंप दिया था। रुपए पूरे न मिलने पर बाद में उक्त महिला को पुन: गरीबदास को सौंप दिया। पूरे घटनाक्रम में अभियुक्त उदित उर्फ लक्कू द्वारा मध्यस्थता की भूमिका निभाई गई।गिरफ्तार अभियुक्त विनय पुत्र नत्थू निवासी हड़हामाफी थाना बदौसा जनपद बांदा,रामभवन पुत्र सुभाष निवासी हड़हामाफी थाना बदौसा जनपद बांदा, गरीबदास पुत्र रामआसरे निवासी हड़हामाफी थाना बदौसा जनपद बांदा,उदित उर्फ लक्कू पुत्र उदयभान निवासी हड़हामाफी थाना बदौसा जनपद बांदा, के निवासी हैं।पलाश बंसल ने बताया कि जनपद में मानव तस्करी जैसी संगीन घटनाओं के प्रति जीरो टॉलरेंस है। डायल-112 पर मिली सूचना पर AHTU टीम ने 24 घंटे के अंदर रेस्पॉन्स करते हुए पीड़ित महिला को रेस्क्यू कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। महिला को वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षित रखा गया है। तस्करी में शामिल गिरोह के अन्य सदस्यों की भी जांच की जा रही है। इस सराहनीय कार्य के लिए पूरी टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
    1
    *मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़,04 अभियुक्त गिरफ्तार*  
*बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना AHTU पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने मानव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पीड़ित महिला को सकुशल रेस्क्यू किया है और गिरोह में शामिल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना बदौसा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हड़हामाफी में कुछ व्यक्तियों द्वारा एक महिला की खरीद-फरोख्त की गई है।सूचना को गंभीरता से लेते हुए AHTU पुलिस ने तत्काल अभियोग पंजीकृत किया। महिला का बयान एवं मेडिकल परीक्षण कराकर उसे सकुशल वन स्टॉप सेंटर भेजा गया।अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी।AHTU पुलिस टीम द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बड़ोखर खुर्द बाईपास चौराहा के पास से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ में अभियुक्त विनय ने बताया कि उसकी उक्त महिला से मुलाकात छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर में एक लोहे की कंपनी में कार्य करने के दौरान हुई थी। वहीं से उक्त महिला को जनपद बांदा बुलाकर 20,000/- में रामभवन को सौंप दिया था। रुपए पूरे न मिलने पर बाद में उक्त महिला को पुन: गरीबदास को सौंप दिया। पूरे घटनाक्रम में अभियुक्त उदित उर्फ लक्कू द्वारा मध्यस्थता की भूमिका निभाई गई।गिरफ्तार अभियुक्त विनय पुत्र नत्थू निवासी हड़हामाफी थाना बदौसा जनपद बांदा,रामभवन पुत्र सुभाष निवासी हड़हामाफी थाना बदौसा जनपद बांदा, गरीबदास पुत्र रामआसरे निवासी हड़हामाफी थाना बदौसा जनपद बांदा,उदित उर्फ लक्कू पुत्र उदयभान निवासी हड़हामाफी थाना बदौसा जनपद बांदा, के निवासी हैं।पलाश बंसल ने बताया कि जनपद में मानव तस्करी जैसी संगीन घटनाओं के प्रति जीरो टॉलरेंस है। डायल-112 पर मिली सूचना पर AHTU टीम ने 24 घंटे के अंदर रेस्पॉन्स करते हुए पीड़ित महिला को रेस्क्यू कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। महिला को वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षित रखा गया है। तस्करी में शामिल गिरोह के अन्य सदस्यों की भी जांच की जा रही है। इस सराहनीय कार्य के लिए पूरी टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.