Shuru
Apke Nagar Ki App…
UP बनेगा Data Centre Hub | AI और Cloud को मिलेगी नई ताकत | UP Technology News 2026 | बड़ी खबर उत्तर प्रदेश में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए Data Centre Policy 2026 को मंजूरी दी गई है। इसका उद्देश्य राज्य में बड़े डेटा सेंटर निवेश और नई क्षमता को बढ़ावा देना है। इससे AI, Cloud और दूसरी डिजिटल सेवाओं के लिए मजबूत टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने की उम्मीद है।
Dilip Kumar Bharti
UP बनेगा Data Centre Hub | AI और Cloud को मिलेगी नई ताकत | UP Technology News 2026 | बड़ी खबर उत्तर प्रदेश में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए Data Centre Policy 2026 को मंजूरी दी गई है। इसका उद्देश्य राज्य में बड़े डेटा सेंटर निवेश और नई क्षमता को बढ़ावा देना है। इससे AI, Cloud और दूसरी डिजिटल सेवाओं के लिए मजबूत टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने की उम्मीद है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- UP बनेगा Data Centre Hub | AI और Cloud को मिलेगी नई ताकत | UP Technology News 2026 | बड़ी खबर उत्तर प्रदेश में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए Data Centre Policy 2026 को मंजूरी दी गई है। इसका उद्देश्य राज्य में बड़े डेटा सेंटर निवेश और नई क्षमता को बढ़ावा देना है। इससे AI, Cloud और दूसरी डिजिटल सेवाओं के लिए मजबूत टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने की उम्मीद है।1
- मेडिकल कॉलेज में लाखों की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल! बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज परिसर में डॉक्टर के आवास को चोरों ने बनाया निशाना। महंगे जेवरात समेत लाखों का सामान चोरी होने की खबर। वारदात CCTV में कैद होने की बात सामने आई है। पुलिस चौकी और अधिकारियों के आवास की मौजूदगी के बावजूद चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- Smart City सपना है या जंगल? सड़कों पर पेड़ टूटकर गिर रहे हैं, यातायात बाधित हो रहा है और जनता परेशान है। आखिर जिम्मेदार कब जागेंगे? सड़कों पर पेड़ टूटकर गिर रहे हैं, यातायात बाधित हो रहा है और जनता परेशान है। आखिर जिम्मेदार कब जागेंगे?1
- बांदा उ.प्र जिला महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, अधिकांश मोहल्लों के गली - कूचों में जल भराव को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए अलीगंज के गोल कोठी रोड में प्रमुख कांग्रेस जनों द्वारा बरसते पानी में सरकार व नगरपालिका परिषद बांदा विरोधी नारेबाजी करते हुए पुलिस के साथ काफी जद्दोजहद के साथ सड़क पर धान के पौधों का रोपण कर अपना आक्रोश व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मीडिया से रूबरू होते हुए बतलाया कि "प्रदेश की नकारा सरकार चौराहों पर मूर्तियाँ लगाकर विकास कार्यों का ढिंढोरा पीटती नजर आती है जबकि शहर के अनेक वार्डों के अन्दर भीषण जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है, छोटे छोटे बच्चे स्कूल जाने में असमर्थ हैं, साथ ही गलियों में कीचड़ युक्त जल भराव से संक्रामक बीमारियां फैलने का अंदेशा है, नगरपालिका परिषद बांदा का यह नारा ताज जैसा सुन्दर अपनी नगरी को बनाइये खोखला साबित हो रहा है।" जिला महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान ने कांग्रेस जनों के साथ बरसते पानी में बीच रोड पर धान के पौधों का रोपण कर अपना आक्रोश जताया, उन्होंने कहा कि "यह प्रदर्शन महिला कांग्रेस के तत्वाधान में था, अत्यन्त ही खेद का विषय है प्रदर्शन के दौरान पुलिस का दलबल तो भेजा गया लेकिन उसमें महिला सबइंस्पेक्टर व कांस्टेबल नहीं थे, पुरूष पुलिसकर्मी महिलाओं के हाँथ से धान की पौध खींचते नजर आए, जिला प्रशासन और नगरपालिका परिषद बांदा को सख्त चेतावनी के साथ उन्होंने कहा कि बाराबफात त्योहार के पहले जलभराव समस्या का निदान नहीं होता तो जिला महिला कांग्रेस रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन करेगी, जिसकी जिम्मेवारी शासन व जिला प्रशासन की होगी।" जिला महिला कांग्रेस के प्रदर्शन कार्यक्रम के अवसर पर असमत जहाँ, सीमा बाबी, सुनीता, रामकली, रेनू , अभिलाषा, प्रियंका द्विवेदी, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश दीक्षित, छात्र संगठन प्रदेश महासचिव तौफीक शेख, जिला महामंत्री / मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, कालीचरण निगम, अमित तिवारी, शोएब रिजवी, जिला सचिव कालीचरण साहू, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ईशू फैज खान, आरिफ निजामी, दिव्यांश वर्मा, सत्यम सिंह, कुलदीप कुमार, लालबाबू राजपूत, रामकुमार, हेमन्त वर्मा सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।4
- सिमरिया. सिद्धिविनायक टीवीएस एजेंसी सिमरिया रक्षाबंधन पर विशेष ऑफर, मात्र 15-20 हजार के डाउनपेमेंट में नई गाड़ी घर लाएं अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें* 👇🏻 https://shuru.co.in/dl/yPPKXt1
- कमासिन में नहर की पटरी कटने से बाढ़ जैसे हालात, खेत व घर जलमग्न बांदा। कमासिन क्षेत्र में वीरा माइनर की पटरी कटने से ग्रामीणों और किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बुधवार रात हुई बारिश के बाद माइनर का पानी ओवरफ्लो होकर खेतों और आबादी की ओर तेजी से बहने लगा। देखते ही देखते दर्जनों कच्चे मकानों में घुटनों तक पानी भर गया, जबकि सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई। अचानक पानी भरने से ग्रामीणों के घरों में रखा अनाज, राशन, कपड़े, गृहस्थी का सामान और पशुओं का भूसा भी पानी में डूबकर खराब हो गया। कमासिन-राजापुर मुख्य मार्ग पर चंदेल फिलिंग स्टेशन के समीप वीरा माइनर की पटरी कई स्थानों पर कटी हुई बताई जा रही है। बारिश के बाद माइनर में पानी बढ़ने पर निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से पानी तेजी से आसपास के खेतों और बस्ती में पहुंच गया। जल संस्थान के पीछे, पुराने स्वास्थ्य केंद्र परिसर तथा बीपैक्स सहकारी समिति के पीछे बसे दर्जनों कच्चे मकान जलभराव की चपेट में आ गए। ग्रामीणों के मुताबिक सुबह करीब चार बजे जब उनकी आंख खुली तो पानी तेजी से घरों में घुस रहा था। देखते ही देखते घरों के अंदर घुटनों तक पानी भर गया। परिवारों को घर से सामान सुरक्षित निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पानी भरने के कारण कई परिवारों के सामने खाना बनाने तक की जगह नहीं बची। छोटे बच्चों के साथ लोगों को रात और सुबह बेहद परेशानी में गुजारनी पड़ी। उधर, माइनर का पानी खेतों में भरने से सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई। किसानों का कहना है कि लहलहाती फसल पानी में डूबने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है। किसानों के अनुसार एक बीघा धान की फसल तैयार करने में करीब दस हजार रुपये तक खर्च आता है। ऐसे में बड़े क्षेत्रफल में फसल प्रभावित होने से किसानों पर आर्थिक संकट गहराने की चिंता है। किसानों ने आरोप लगाया कि वीरा माइनर की तलहटी की कई वर्षों से समुचित सफाई नहीं कराई गई है। नहर में झाड़-झंखाड़ जमा होने के साथ पटरी भी कमजोर हो चुकी है। इसके चलते पानी का प्रवाह और निकासी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते नहर की सफाई और पटरी की मरम्मत करा दी जाती तो हालात इतने खराब नहीं होते। ग्रामीणों और किसानों ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर जलनिकासी की व्यवस्था कराने, कटी पटरी की मरम्मत कराने तथा जलभराव से प्रभावित मकानों और फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।1
- kharab raste se High court tak ka safar kauhara baberu 2 sal se jyada ho gye do party nali vivad me ulajh kr rah gaye court k chakkar lagate lagate.1
- जेके सीमेंट पन्ना की हरित क्रांति: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 'हरित रथ' रवाना, घर-घर महकेगी हरियाली1