Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमीरपुर :जनसुनवाई में डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश हमीरपुर। गुरुवार को जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल ने जिलेभर से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं समन्वयकारियों को शिकायतों के निराकरण की लगातार निगरानी करने तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का प्रभावी और पारदर्शी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। डीएम ने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
हमीरपुर :जनसुनवाई में डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश हमीरपुर। गुरुवार को जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल ने जिलेभर से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं समन्वयकारियों को शिकायतों के निराकरण की लगातार निगरानी करने तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का प्रभावी और पारदर्शी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। डीएम ने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हमीरपुर :जनसुनवाई में डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश हमीरपुर। गुरुवार को जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल ने जिलेभर से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं समन्वयकारियों को शिकायतों के निराकरण की लगातार निगरानी करने तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का प्रभावी और पारदर्शी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। डीएम ने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।2
- हमीरपुर जिले में यमुना ब्रिज दे रहा बड़े हादसे को दावत बीच पुल पर दिखाई दे रही सरीयों का जाल भारी वाहनों का आना-जाना जारी हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में यमुना नदी पर बने ब्रिज की जर्जर हालत राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़े हादसे का खतरा बनी हुई है। ब्रिज की सड़क कई जगह से टूट चुकी है और लिंटर से करीब आधा दर्जन सरिया बाहर निकल आई हैं। बताया जा रहा है कि बाहर निकली सरिया से गुजरने वाले ट्रकों के टायर तक फट रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पुल पर जगह-जगह टूट-फूट के बावजूद जिम्मेदार विभाग और जिला प्रशासन की ओर से अब तक ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों ने जर्जर ब्रिज की मरम्मत और बाहर निकली सरिया को तत्काल हटवाने की मांग की है।1
- देवर-भाभी के बीच हाईवे पर हाईप्रोफाइल ड्रामा, शादी को लेकर हुआ विवाद हमीरपुर। कानपुर देहात निवासी एक युवक को दुल्हन देखने जाते समय उसकी भाभी ने सुमेरपुर कस्बे के सब्जी मंडी चौराहे के पास हाईवे पर रोक लिया और जमकर हंगामा किया। महिला ने देवर पर शादी न करने का दबाव बनाया और दावा किया कि पिछले 15 वर्षों से दोनों के बीच अंतरंग संबंध हैं। मामला बढ़ने पर युवक के पिता तीनों को लेकर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें घर भेज दिया। बताया गया कि कानपुर देहात के एक गांव निवासी सुशील कुमार अपने बड़े भाई सुनील कुमार और पिता के साथ शादी के लिए लड़की देखने जा रहा था। इसकी जानकारी उसकी भाभी को हो गई। वह भी पीछे से कस्बे में पहुंच गई और सब्जी मंडी चौराहे के पास पति, ससुर और देवर को रोककर हाईवे किनारे हंगामा करने लगी। भाभी ने देवर से कहा कि उसके रहते वह शादी नहीं कर सकता। हंगामा बढ़ता देख युवक का पिता तीनों को लेकर सुमेरपुर थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और पहले आपसी सहमति बनाने की हिदायत दी। इसके बाद सभी को घर भेज दिया गया। एसआई कमलापति त्रिपाठी ने बताया कि भाभी और देवर के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ था। भाभी देवर पर साथ रहने का दबाव बना रही थी। दोनों को समझाकर आपस में सुलह करने की हिदायत दी गई है।1
- बांदा उ.प्र जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय, स्टेशन रोड, बांदा में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जन्म जयंती बड़े ही हर्षौल्लाश के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बतलाया कि "राजीव गांधी जी का जन्म 20 अगस्त 1940 को मुंबई में हुआ, वे पंडित जवाहरलाल नेहरू के पौत्र और इंदिरा गांधी के पुत्र थे, पायलट से प्रधानमंत्री बनने तक के उनका सफर देश की राजनीति का सबसे अनोखा अध्याय है। 1984 में मां के बलिदान के बाद 40 वर्ष की उम्र में भारत के इतिहास में 414 लोक सभा सीट जीत कर युवा प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त है, उन्होंने संचार क्रांति, कंप्यूटर क्रांति, युवा शक्ति को 18 वर्ष की उम्र में वोट देने का अधिकार, पंचायती राज में ग्राम पंचायतों को ताकत प्रदान करने का काम किया गया, जो युगों युगों तक याद किए जाते रहेंगे।" कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ संजय द्विवेदी दनादन ने कहा कि "राजीव गांधी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का बड़ा सम्मान करते थे, 1985 में शताब्दी वर्ष के अवसर पर मुंबई में उन्होंने देश के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को देश के अंदर चलने वाली सभी ट्रेनों में ऐसी फर्स्ट क्लास के पास एक सहचर के साथ जारी किए जाने के आदेश निर्गत किए गए थे, वहीं दूसरी ओर बांदा से उनका आत्मीय लगाव था। जनपद के अनेक मुद्दों को लेकर क्रांतिकारी पंडित गोपीनाथ दनादन, भीष्मदेव दुबे, प्रोफेसर चंद्र प्रकाश शर्मा सहित दिग्गज कांग्रेस जन दिल्ली में उनके आवास पर मिले जिसके परिणाम स्वरूप अब चित्रकूट जनपद के बरगढ़ में ग्लास फैक्ट्री बेरोजगारी दूर करने की दृष्टिकोण से राजीव जी द्वारा उद्घाटन कर करोड़ों की मशीनें लगाई गई, जिसकी वर्तमान सरकार ने घोर उपेक्षा की। और वह योजना ध्वस्त हो गई।" शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह ने कहा कि "राजीव गांधी: वह युवा प्रधानमंत्री थे जिन्होंने भारत को भविष्य की राह दिखाई, 18 साल के युवाओं को मतदान का अधिकार दिया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान ने बतलाया कि "अत्यन्त ही सादा जीवन व्यतीत करने वाले राजीव गांधी जी ग्राम पंचायतों में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में जो कदम उठाए गए उसी के परिणाम स्वरूप ग्राम पंचायतों से लेकर जिला पंचायत तक प्रतिनिधित्व कर राष्ट्र को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रहीं हैं।" इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य पवन देवी कोरी, जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश, जिला महामंत्री / मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, शोएब रिजवी, जिला सचिव रामकुमार सिंह, रामखेलावन राजपूत, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, राजेश गुप्ता पप्पू जिला वक्ता, राजबहादुर गुप्ता, आरिफ निजामी, राममिलन सिंह, विपिन विश्वकर्मा, रामगोपाल, हरिश्चंद्र बाजपेई, सैय्यद वारिस अली, कृष्णगोपाल धुरिया, रविशंकर धुरिया,जगमोहन सिंह, शब्बीर सौदागर, के पी सेन, दिव्यांश वर्मा, सत्यम सिंह, अशोक वर्धन कर्ण, अली बख्श, शैलेन्द्र सिंह पटेल, सुमेरा प्रजापति, सुखदेव गांधी, इस्लाम भाई, बाबू बख्श, रामेन्द्र भाई सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।4
- बांदा - थाना गिरवां पुलिस द्वारा घर में घुसकर चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 20.08.2026 को थाना गिरवां पुलिस द्वारा घर में घुसकर चोरी करने वाले अभियुक्त को चोरी के माल व नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि दिनांक 27.07.2026 को थाना गिरवां क्षेत्र के रहने वाले ओमप्रकाश द्वारा थाना गिरवां पर सूचना दी गई कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर में रखे आभूषण चोरी किए गए है । पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की पहचान करते हुए गश्त व चेकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर अभियुक्त केजरीवाल को खुरण्ड रोड पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है । पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई पायल व चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त धनराशि बरामद हुई है ।1
- यूपी: चित्रकूट में गांव वाले गर्भवती महिला को खाट पर लिटाकर रस्सी की मदद से तालाब में तब्दील रास्ते से ले जा रहे हैं। #UPNews #Chitrakoot #ChitrakootNews1
- हमीरपुर :बारिश के बाद बदहाल हुआ रास्ता, ग्रामीणों का आवागमन दुश्वार मौदहा, हमीरपुर। मौदहा विकासखंड क्षेत्र के सायर उपरी गांव में बारिश के बाद रास्ते की हालत बेहद खराब हो गई है। रास्ते पर जगह-जगह जलभराव और कीचड़ होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। कीचड़ और पानी के बीच से होकर बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द रास्ते की मरम्मत और जलभराव की समस्या का समाधान कराकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है।1
- बांदा, मानव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए महिला को सकुशल रेस्क्यू कर गिरोह में शामिल सभी 04 अभियुक्तों को थाना एएचटीयू पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार । बांदा, मानव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए महिला को सकुशल रेस्क्यू कर गिरोह में शामिल सभी 04 अभियुक्तों को थाना एएचटीयू पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार । पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 20.08.2026 को मानव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए महिला को सकुशल रेस्क्यू किया गया तथा गिरोह में शामिल सभी 04 अभियुक्तों को थाना एएचटीयू पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि दिनांक 19.08.2026 को डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना बदौसा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हड़हामाफी में कुछ व्यक्तियों द्वारा एक महिला की खरीद-फरोख्त की गई है । सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना एएचटीयू पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया तथा महिला का बयान व चिकित्सीय परीक्षण कराकर सकुशल वन स्टॉप सेंटर भेजा गया । अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर लगातार संभावित स्थानों पर दबिश एवं तलाश की जा रही थी । इसी क्रम में दिनांक 20.08.2026 को थाना एएचटीयू पुलिस टीम द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए बड़ोखर खुर्द बाईपास चौराहा के पास से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया । पूछताछ में अभियुक्त विनय द्वारा बताया गया कि उसकी उक्त महिला से मुलाकात छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर में एक लोहे की कंपनी में कार्य करने के दौरान हुई थी । वहीं से उक्त महिला को जनपद बांदा बुलाकर ₹20,000/- में रामभवन को सौंप दिया था । रुपए पूरे न मिलने पर बाद में उक्त महिला को पुन: गरीबदास को सौंप दिया । पूरे घटनाक्रम में अभियुक्त उदित उर्फ लक्कू द्वारा मध्यस्थता की भूमिका निभाई गई । पुलिस द्वारा सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0 न्यायालय भेजा गया है । गिरफ्तार अभियुक्त 1. विनय पुत्र नत्थू निवासी हड़हामाफी थाना बदौसा जनपद बांदा । 2. रामभवन पुत्र सुभाष निवासी हड़हामाफी थाना बदौसा जनपद बांदा । 3. गरीबदास पुत्र रामआसरे निवासी हड़हामाफी थाना बदौसा जनपद बांदा । 4. उदित उर्फ लक्कू पुत्र उदयभान निवासी हड़हामाफी थाना बदौसा जनपद बांदा ।3