Shuru
Apke Nagar Ki App…
नौतनवां में 70 गत्ता अवैध पटाखे बरामद, 2 गिरफ्तार, मुकदमा पंजीकृत महराजगंज।* नौतनवां पुलिस ने अवैध विस्फोटक पदार्थों और आतिशबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 70 गत्तों में विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे/विस्फोटक पदार्थ और 01 डीसीएम वाहन बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 5/9(बी) विस्फोटक अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने जानकारी दी।
Kartikey pandey
नौतनवां में 70 गत्ता अवैध पटाखे बरामद, 2 गिरफ्तार, मुकदमा पंजीकृत महराजगंज।* नौतनवां पुलिस ने अवैध विस्फोटक पदार्थों और आतिशबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 70 गत्तों में विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे/विस्फोटक पदार्थ और 01 डीसीएम वाहन बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 5/9(बी) विस्फोटक अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने जानकारी दी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महाराजगंज में बड़ा ट्रैफिक चेकिंग अभियान! 1272 वाहनों की जांच, 171 सीज | Traffic Police Action महाराजगंज में सड़क सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान चलाया गया। जिलेभर में 1272 वाहनों की जांच, 245 वाहनों का चालान और 171 वाहनों को सीज किया गया। इंटर कॉलेजों के आसपास भी विशेष चेकिंग कर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर ध्यान दिया गया। पुलिस ने हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।1
- रामकोला में 101 दीप जलाकर मनाया गया सेवा संकल्प दिवस, प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना1
- अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब:मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन मुफ्त देगी सरकार अयोध्या में NSG रीजनल हब बनाने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मिल्कीपुर तहसील के पूरे लालखां गांव में करीब 26 हेक्टेयर यानी 65 एकड़ जमीन गृह मंत्रालय को मुफ्त देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। यह जमीन राजस्व रिकॉर्ड में बंजर दर्ज है। यह गाटा संख्या-429 मि. में है और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास स्थित है। सरकार के मुताबिक, जमीन का इस्तेमाल सिर्फ NSG रीजनल हब बनाने के लिए होगा। तय समय में इसका इस्तेमाल नहीं होने या जरूरत खत्म होने पर जमीन राज्य सरकार को वापस करने का प्रावधान भी रखा गया है। डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया कि मिल्कीपुर में जमीन की पहचान कर ली गई है। यहां NSG जवानों की तैनाती के साथ ट्रेनिंग की सुविधा भी हो सकती है। जरूरत पड़ने पर जवानों को यहां से अयोध्या और आसपास के क्षेत्रों में भेजा जा सकेगा। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास होने से इस केंद्र से सड़क के जरिए आसपास के जिलों तक तेजी से पहुंचना आसान होगा। इससे अयोध्या के साथ पूर्वांचल के बड़े हिस्से की सुरक्षा जरूरतों में भी मदद मिल सकती है। अयोध्या में NSG केंद्र के लिए पहले भी जमीन दी जा चुकी है। वर्ष 2025 में कैबिनेट ने कैंट क्षेत्र में 8 एकड़ जमीन गृह मंत्रालय को 99 साल की मुफ्त लीज पर देने की मंजूरी दी थी। सितंबर 2026 में यहां शुरुआती निर्माण कार्य शुरू होने की जानकारी भी सामने आई थी।1
- संतकबीरनगर- पुलिस का ऑपरेशन शिकंजा: मंझरिया क्रासिंग से अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार। खलीलाबाद पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के सख्त निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने अवैध हथियार के साथ घूम रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद श्री जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित टीम ने आज दिनांक 17.09.2026 को मंझरिया रेलवे क्रासिंग के पास चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अरबाज पुत्र सकील निवासी गड़सरपार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस। वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 871/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- Gorakhpur Charagawan में भव्य पोषण दीपोत्सव | Nutrition Month 2026 | सुपोषित परिवार–स्वस्थ समाज1
- नौतनवा में 50 लाख के पटाखों की खेप जब्त | ट्रांसपोर्ट परिसर में मचा हड़कंप | Maharajganj News महराजगंज के नौतनवा में ट्रांसपोर्ट परिसर से बड़ी मात्रा में पटाखों की खेप बरामद की गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पटाखों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अब पटाखों की मात्रा, वैधता और परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।1
- संतकबीरनगर - पुलिस की नशे के सौदागरों पर बड़ी चोट: 1100 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त । खलीलाबाद पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1100 ग्राम अवैध गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में टीम ने आज दिनांक 17.09.2026 को NH-27 काला गेट के पास चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अफरोज पुत्र मो0 मुतीन निवासी कोड़री थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई है। वह मोटरसाइकिल से गांजा लेकर कहीं बेचने जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 870/2026 धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी -1100 ग्राम अवैध गांजा 01 अदद मोटरसाइकिल गिरफ्तारी करने वाली टीम- उ0नि0 श्री विनोद कुमार यादव, का0 जितेन्द्र यादव, का0 अरमान खान, का0 संतोष यादव की रही सराहनीय भूमिका।1
- गोरखपुर एम्स में पर्ची का खेल..कैमरे में कैद.देखे एम्स प्रशासन के सामने कैसे चल रहा पूरा खेल.एम्स निदेशक ने क्या बताया ? गोरखपुर एम्स में पर्ची का खेल..कैमरे में कैद.देखे एम्स प्रशासन के सामने कैसे चल रहा पूरा खेल.एम्स निदेशक ने क्या बताया ?1
- मां सहित दों मासूमों की,मौ*त, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने दी जानकारी! #mahararagnj #police #punam #Bokadha #vairalvideo #DM1