संतकबीरनगर- पुलिस का ऑपरेशन शिकंजा: मंझरिया क्रासिंग से अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार। खलीलाबाद पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के सख्त निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने अवैध हथियार के साथ घूम रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद श्री जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित टीम ने आज दिनांक 17.09.2026 को मंझरिया रेलवे क्रासिंग के पास चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अरबाज पुत्र सकील निवासी गड़सरपार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस। वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 871/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
संतकबीरनगर- पुलिस का ऑपरेशन शिकंजा: मंझरिया क्रासिंग से अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार। खलीलाबाद पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के सख्त निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने अवैध हथियार के साथ घूम रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद श्री जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित टीम ने आज दिनांक 17.09.2026 को मंझरिया रेलवे क्रासिंग के पास चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अरबाज पुत्र सकील निवासी गड़सरपार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस। वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 871/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- संतकबीरनगर- पुलिस का ऑपरेशन शिकंजा: मंझरिया क्रासिंग से अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार। खलीलाबाद पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के सख्त निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने अवैध हथियार के साथ घूम रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद श्री जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित टीम ने आज दिनांक 17.09.2026 को मंझरिया रेलवे क्रासिंग के पास चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अरबाज पुत्र सकील निवासी गड़सरपार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस। वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 871/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- हत्या में वांछित आरोपी को बेलहर पुलिस ने तत्परता से किया गिरफ्तार मेंहदावल, संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन व सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 16.09.2026 को हत्या की घटना में संलिप्त अभियुक्त रामदास गुप्ता पुत्र हरीराम गुप्ता निवासी जंगल दशहर थाना बेलहरकला जनपद सन्तकबीरनगर को जंगल दशहर मोड़ वहदग्राम पिपरी से गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद आलाकत्ल धारदार नुकीली परखी बरामद किया गया। घटना का विवरणः- दिनाँक 15.09.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर वादिनी श्रीमती मंजू देवी पत्नी स्व0 राजू निवासी जंगल दशहर थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनाँक 15.09.2026 को पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्त रामदास गुप्ता उपरोक्त द्वारा नुकीला धारदार हथियार से मेरे पति के पेट में कई जगह मार दिया गया, जिसके बाद मौके से मेरे पति को सीएचसी मेंहदावल एम्बुलेंस द्वारा भेजा गया, जहाँ दवा इलाज के दौरान चिकित्सक द्वारा उन्हे मृत घोषित कर दिया गया । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बेलहरकला पर मु0अ0सं0 278/2026 धारा 103(1) बीएनएस व 3(2) (v) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया । पूछताछ विवरणः- गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो बताया कि महेन्द्र व उसकी पत्नी का मेरे यहां आना-जाना व उठना-बैठना होता था । राजू की पत्नी मंजू व उसके भाई महेन्द्र के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था । मंजू द्वारा हमेशा यह कहा जाता था कि मेरे चढ़ाने पर ही महेन्द्र उन लोगों से लड़ाई-झगड़ा करता है । इसी बात को लेकर दिनांक 15.09.2026 को शाम को राजू, उसकी पत्नी मंजू तथा मेरे बीच गाली-गलौज व मारपीट हो रही थी । झगड़े के दौरान मैने बोरे से अनाज निकालने वाली नुकीली व धारदार परखी से राजू के सीने व पेट पर कई जगह वार कर दिया। इस बाबत गिरफ्तार करने में बेलहरकला एसओ सर्वेश कुमार, उ0नि0 राजेश कुमार दूबे, का0 रोहित कुमार, का0 अमरजीत मौर्य, का0 पीयूष कुमार गुप्ता सर्विलांस सेल आदि शामिल रहे। एसपी द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 15000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है ।2
- गणेश पूजा में पहुंचे विधायक फतेह बहादुर सिंह, भगवान गणेश का लिया आशीर्वाद मछलीगांव के प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में व्यापार मंडल ने कराया भव्य आयोजन, विधायक ने संगठन और जनसेवा को लेकर कार्यकर्ताओं को किया संबोधित कैम्पियरगंज, गोरखपुर। मछलीगांव स्थित प्राचीन गौरीशंकर मंदिर परिसर बुधवार को गणेश पूजा के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति से सराबोर रहा। व्यापार मंडल की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक फतेह बहादुर सिंह मुख्य रूप से पहुंचे। उन्होंने भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। विधायक के पहुंचने पर आयोजकों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भगवान गणेश की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने परिवार और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मौजूद लोगों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने गणेश पूजा के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का काम करते हैं। आने वाली पीढ़ी को संगठन से जोड़ने पर जोर विधायक ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को संगठन और जनसेवा से जोड़ना जरूरी है। युवाओं को सामाजिक कार्यों में आगे लाने से संगठन को मजबूती मिलेगी और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी संपर्क बढ़ाने और जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और जरूरत के समय उनके साथ खड़े रहें। सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बात विधायक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए प्रदेश में सरकार की दिशा और विकास कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की बात कही। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार के विकास कार्यों की जानकारी जनता के बीच रखने का आह्वान किया। भक्तों से गुलजार रहा मंदिर परिसर गणेश पूजा को लेकर मछलीगांव में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, व्यापारी और स्थानीय लोग पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूजा की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान बृजेश शुक्ला, अजय गिरी, गौतम सिंह, धीरज त्रिपाठी, परदेसी पासवान, प्रदीप नायक, श्री भारती, अरुण मिश्रा, ओपी कचेर, अभिषेक पासवान, सुरेंद्र मद्धेशिया, हरिशंकर समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, व्यापारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- सीएम योगी के गृह जनपद में निर्दल चुनाव लड़ेंगे, पूर्व मंत्री एवं दिग्गज नेताओं को देंगे टक्कर -अजय #gorakhpur #politica #NewsUpdate #Ajay #CMYogiAdityanath #ministry #vairalvideo #vairalreels1
- *थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 1100 ग्राम अवैध गांजा व मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार* पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 17.09.2026 को अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अफरोज पुत्र मो0 मुतीन निवासी कोड़री थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को NH 27 काला गेट के पास से अवैध गांजा व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 870/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण अफरोज पुत्र मो0 मुतीन निवासी कोड़री थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । बरामदगी 1100 ग्राम अवैध गांजा । 01 अदद मोटरसाइकिल । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 विनोद कुमार यादव, का0 जितेन्द्र यादव, का0 अरमान खान, का0 संतोष यादव ।2
- सीएमओ डॉ. संजय कुमार दोहरे ने एचआईवी-टीबी से बचाव और उपचार के प्रति 553 बंदियों को किया जागरूक सिद्धार्थनगर जिले के जिला कारागार सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचआईवी एवं टीबी के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कारागार में निरुद्ध 553 बंदियों की एचआईवी एवं टीबी की स्क्रीनिंग व जांच की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार दोहरे ने बंदियों एवं कारागार कर्मचारियों को एचआईवी और टीबी के लक्षण, बचाव, जांच तथा उपचार के संबंध में जानकारी दी। डॉ एम एम त्रिपाठी जिला क्षय रोग अधिकारी ने कहा कि टीबी उपचार योग्य बीमारी है। लगातार दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक खांसी, बुखार, वजन कम होना, रात में पसीना आना, कमजोरी और भूख में कमी जैसे लक्षण दिखाई दें तो उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बीमारी को छिपाने के बजाय तत्काल जांच कराकर चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार शुरू करना चाहिए। उन्होंने उपचार के दौरान नियमित रूप से दवा लेने और चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने एचआईवी के संक्रमण के कारणों, बचाव के उपाय, जांच एवं परामर्श सेवाओं की भी जानकारी दी। स्वास्थ्य टीम ने एचआईवी और टीबी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने तथा बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के साथ भेदभाव न करने के लिए जागरूक किया। साथ ही किसी भी संदिग्ध लक्षण पर स्वयं उपचार करने के बजाय स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं का लाभ लेने की अपील की गई। जेल अधीक्षक सचिन वर्मा ने कार्यक्रम के दौरान कारागार में निरुद्ध बंदियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी और समय से जांच एवं उपचार उपलब्ध कराने के महत्व पर जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बंदियों के सवालों का समाधान करते हुए एचआईवी एवं टीबी से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, एचआईवी-टीबी कार्यक्रम से जुड़े स्वास्थ्यकर्मी, काउंसलर, लैब टेक्नीशियन तथा कारागार प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।1
- 24 घंटे में हत्या के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस टीम को ₹15 हजार इनाम 131 गुमशुदा मोबाइल बरामद करने वाली टीम को मिलेगा ₹25 हजार का नकद पुरस्कार, एसपी ने किया उत्साहवर्धन संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना ने पुलिस टीमों की त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई पर उनका उत्साहवर्धन करते हुए नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।थाना बेलहरकला पुलिस टीम द्वारा हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने तथा घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद करने पर पुलिस टीम को ₹15,000 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।वहीं, 131 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने वाली पुलिस टीम के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए एसपी द्वारा टीम के उत्साहवर्धन के लिए ₹25,000 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट से बचने की अपील पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना ने आमजन से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक इस्तेमाल करने की अपील करते हुए कहा कि आपत्तिजनक, भड़काऊ अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सामग्री को पोस्ट, शेयर या फॉरवर्ड न करें। उन्होंने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा कानून का पालन करते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी से आमजन में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है।1
- संतकबीरनगर - पुलिस की नशे के सौदागरों पर बड़ी चोट: 1100 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त । खलीलाबाद पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1100 ग्राम अवैध गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में टीम ने आज दिनांक 17.09.2026 को NH-27 काला गेट के पास चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अफरोज पुत्र मो0 मुतीन निवासी कोड़री थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई है। वह मोटरसाइकिल से गांजा लेकर कहीं बेचने जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 870/2026 धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी -1100 ग्राम अवैध गांजा 01 अदद मोटरसाइकिल गिरफ्तारी करने वाली टीम- उ0नि0 श्री विनोद कुमार यादव, का0 जितेन्द्र यादव, का0 अरमान खान, का0 संतोष यादव की रही सराहनीय भूमिका।1