सीएमओ डॉ. संजय कुमार दोहरे ने एचआईवी-टीबी से बचाव और उपचार के प्रति 553 बंदियों को किया जागरूक सिद्धार्थनगर जिले के जिला कारागार सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचआईवी एवं टीबी के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कारागार में निरुद्ध 553 बंदियों की एचआईवी एवं टीबी की स्क्रीनिंग व जांच की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार दोहरे ने बंदियों एवं कारागार कर्मचारियों को एचआईवी और टीबी के लक्षण, बचाव, जांच तथा उपचार के संबंध में जानकारी दी। डॉ एम एम त्रिपाठी जिला क्षय रोग अधिकारी ने कहा कि टीबी उपचार योग्य बीमारी है। लगातार दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक खांसी, बुखार, वजन कम होना, रात में पसीना आना, कमजोरी और भूख में कमी जैसे लक्षण दिखाई दें तो उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बीमारी को छिपाने के बजाय तत्काल जांच कराकर चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार शुरू करना चाहिए। उन्होंने उपचार के दौरान नियमित रूप से दवा लेने और चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने एचआईवी के संक्रमण के कारणों, बचाव के उपाय, जांच एवं परामर्श सेवाओं की भी जानकारी दी। स्वास्थ्य टीम ने एचआईवी और टीबी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने तथा बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के साथ भेदभाव न करने के लिए जागरूक किया। साथ ही किसी भी संदिग्ध लक्षण पर स्वयं उपचार करने के बजाय स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं का लाभ लेने की अपील की गई। जेल अधीक्षक सचिन वर्मा ने कार्यक्रम के दौरान कारागार में निरुद्ध बंदियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी और समय से जांच एवं उपचार उपलब्ध कराने के महत्व पर जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बंदियों के सवालों का समाधान करते हुए एचआईवी एवं टीबी से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, एचआईवी-टीबी कार्यक्रम से जुड़े स्वास्थ्यकर्मी, काउंसलर, लैब टेक्नीशियन तथा कारागार प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
सीएमओ डॉ. संजय कुमार दोहरे ने एचआईवी-टीबी से बचाव और उपचार के प्रति 553 बंदियों को किया जागरूक सिद्धार्थनगर जिले के जिला कारागार सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचआईवी एवं टीबी के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कारागार में निरुद्ध 553 बंदियों की एचआईवी एवं टीबी की स्क्रीनिंग व जांच की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार दोहरे ने बंदियों एवं कारागार कर्मचारियों को एचआईवी और टीबी के लक्षण, बचाव, जांच तथा उपचार के संबंध में जानकारी दी। डॉ एम एम त्रिपाठी जिला क्षय रोग अधिकारी ने कहा कि टीबी उपचार योग्य बीमारी है। लगातार दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक खांसी, बुखार, वजन कम होना, रात में पसीना आना, कमजोरी और भूख में कमी जैसे लक्षण दिखाई दें तो उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बीमारी को छिपाने के बजाय तत्काल जांच कराकर चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार शुरू करना चाहिए। उन्होंने उपचार के दौरान नियमित रूप से दवा लेने और चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने एचआईवी के संक्रमण के कारणों, बचाव के उपाय, जांच एवं परामर्श सेवाओं की भी जानकारी दी। स्वास्थ्य टीम ने एचआईवी और टीबी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने तथा बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के साथ भेदभाव न करने के लिए जागरूक किया। साथ ही किसी भी संदिग्ध लक्षण पर स्वयं उपचार करने के बजाय स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं का लाभ लेने की अपील की गई। जेल अधीक्षक सचिन वर्मा ने कार्यक्रम के दौरान कारागार में निरुद्ध बंदियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी और समय से जांच एवं उपचार उपलब्ध कराने के महत्व पर जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बंदियों के सवालों का समाधान करते हुए एचआईवी एवं टीबी से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, एचआईवी-टीबी कार्यक्रम से जुड़े स्वास्थ्यकर्मी, काउंसलर, लैब टेक्नीशियन तथा कारागार प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
- बांसी में अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान, सपा नेता कमाल अहमद खान ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन बांसी में अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान, सपा नेता कमाल अहमद खान ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन बांसी (सिद्धार्थनगर): बांसी विधानसभा क्षेत्र और तहसील अंतर्गत लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सदस्य कमाल अहमद खान ने विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन में बताया गया है कि बांसी विधानसभा व तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी सब-स्टेशनों—बांसी, खेसरहा, खेरटिया, पथरा, बांसी ग्रामीण, महुआढिया, महरवाजोत आदि केंद्रों और उपकेंद्रों से अधिकांशतः रात के समय बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। सपा नेता ने कहा कि शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे और नगर क्षेत्रों में 22 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का स्पष्ट आदेश दिया गया है। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर इन आदेशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से जनहित की समस्याओं को देखते हुए शासन के आदेशों का सख्ती से अनुपालन कराने, रात में हो रही अघोषित कटौती पर तत्काल रोक लगाने और सामान्य रूप से विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की गई है। इस दौरान रियाज खांन, अजिजुल्लाह, नसीम, तुफैल, मजहर अली, अयान, मुस्ताक, मोहम्मद मोजीब, सिद्धार्थ प्रजापति, सम्भू यादव, राजू विश्वकर्मा, गफ्फार, सौरभ मिश्र, गोपाल पाठक, इंसाफ अली, अक्तर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।1
- कार पर लटकी युवती का वीडियो वायरल, प्रेमी पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट* *लखनऊ में कार पर लटकी युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है* *युवती वीडियो में कहती नजर आ रही है कि उसका बॉयफ्रेंड उसे छोड़ना चाहता है* *बताया जा रहा है कि विवाद प्रेमी शाहनवाज की जिंदगी में दूसरी लड़की के आने को लेकर हुआ* *घटना के बाद शाहनवाज के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर गोमती नगर विस्तार की पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया* कार पर लटकी युवती का वीडियो वायरल, प्रेमी पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट* *लखनऊ में कार पर लटकी युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है* *युवती वीडियो में कहती नजर आ रही है कि उसका बॉयफ्रेंड उसे छोड़ना चाहता है* *बताया जा रहा है कि विवाद प्रेमी शाहनवाज की जिंदगी में दूसरी लड़की के आने को लेकर हुआ* *घटना के बाद शाहनवाज के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर गोमती नगर विस्तार की पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया*1
- संतकबीरनगर- पुलिस का धमाकेदार कारनामा: लौटी मुस्कान ऑपरेशन के तहत 131 गुमशुदा मोबाइल बरामद, कीमत लगभग 30 लाख - पोर्टल बना संजीवनी । पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सर्विलांस सेल / यातायात श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी सर्विलांस सेल श्री रजनीश राय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 131 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग ₹30 लाख) बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समय-समय पर सर्विलांस टीम एवं जनपद के सभी थानों पर पोर्टल पर नियुक्त कर्मचारियों को गुमशुदा मोबाइलों की शत-प्रतिशत बरामदगी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देश के अनुपालन में CEIR प्रणाली के माध्यम से प्राप्त ट्रेसिबिलिटी विवरण, IMEI एवं सिम संबंधी तकनीकी विश्लेषण के आधार पर गुम मोबाइलों का पता लगाकर उन्हें बरामद किया गया। मोबाइल बरामद होने की सूचना मिलने पर सभी मोबाइल स्वामियों ने संतकबीरनगर पुलिस के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस टीम का हृदय से आभार प्रकट किया। अन्य राज्यों से भी बरामद हुए गुमशुदा मोबाइल - संतकबीरनगर पुलिस द्वारा केवल जनपद ही नहीं बल्कि लखनऊ, बेंगलुरु, बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों/शहरों से भी गुमशुदा मोबाइल बरामद किए गए हैं। संबंधित राज्यों के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय स्थापित कर इन मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाने की कार्यवाही की जा रही है। बरामदगी - 131 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन अनुमानित कीमत- लगभग ₹30 लाख जनसामान्य हेतु महत्वपूर्ण सूचना यदि आपका मोबाइल गुम अथवा चोरी हो जाता है तो उसकी शिकाय दर्ज कराकर मोबाइल के IMEI को ब्लॉक एवं ट्रेस कराया जा सकता है। शिकायत दर्ज कराने हेतु न1
- गणेश पूजा में पहुंचे विधायक फतेह बहादुर सिंह, भगवान गणेश का लिया आशीर्वाद मछलीगांव के प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में व्यापार मंडल ने कराया भव्य आयोजन, विधायक ने संगठन और जनसेवा को लेकर कार्यकर्ताओं को किया संबोधित कैम्पियरगंज, गोरखपुर। मछलीगांव स्थित प्राचीन गौरीशंकर मंदिर परिसर बुधवार को गणेश पूजा के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति से सराबोर रहा। व्यापार मंडल की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक फतेह बहादुर सिंह मुख्य रूप से पहुंचे। उन्होंने भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। विधायक के पहुंचने पर आयोजकों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भगवान गणेश की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने परिवार और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मौजूद लोगों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने गणेश पूजा के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का काम करते हैं। आने वाली पीढ़ी को संगठन से जोड़ने पर जोर विधायक ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को संगठन और जनसेवा से जोड़ना जरूरी है। युवाओं को सामाजिक कार्यों में आगे लाने से संगठन को मजबूती मिलेगी और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी संपर्क बढ़ाने और जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और जरूरत के समय उनके साथ खड़े रहें। सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बात विधायक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए प्रदेश में सरकार की दिशा और विकास कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की बात कही। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार के विकास कार्यों की जानकारी जनता के बीच रखने का आह्वान किया। भक्तों से गुलजार रहा मंदिर परिसर गणेश पूजा को लेकर मछलीगांव में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, व्यापारी और स्थानीय लोग पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूजा की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान बृजेश शुक्ला, अजय गिरी, गौतम सिंह, धीरज त्रिपाठी, परदेसी पासवान, प्रदीप नायक, श्री भारती, अरुण मिश्रा, ओपी कचेर, अभिषेक पासवान, सुरेंद्र मद्धेशिया, हरिशंकर समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, व्यापारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- सिंचाई विभाग का बुलडोजर, नहर की पटरियों से हटाया अवैध अतिक्रमण महराजगंज : निचलौल नगर क्षेत्र में नहर की पटरियों पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर सिंचाई विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत मिलने के बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नहर की दोनों पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराया। सहायक अभियंता तनुश्री मिश्रा के नेतृत्व में सिंचाई खंड प्रथम की टीम ने सात-पांच नहर पुल के पास कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि नगर के बीच से गुजरने वाली नहर की बाईं पटरी पर 66 मीटर और दाईं पटरी पर 64 मीटर हिस्से पर अतिक्रमण की शिकायत थी। यह शिकायत सुभाष, असीस, सर्वेश, दिनेश और श्रीनिवास द्वारा की गई थी। शिकायत के बाद टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी से अतिक्रमण हटाकर रास्ते को पूरी तरह खाली कराया। विभाग का कहना है कि अतिक्रमण हटने से नहर की पटरियों पर आवागमन सुचारू होगा और साथ ही विभागीय निरीक्षण और रखरखाव में भी आसानी होगी। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा तेज है कि क्या विभाग नहर की जमीन पर हुए अन्य अतिक्रमणों पर भी इसी तरह सख्त कदम उठाएगा। #mahararagnj #Police #vairalvideo #vairalreels #DM1
- 24 घंटे में हत्या के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस टीम को ₹15 हजार इनाम 131 गुमशुदा मोबाइल बरामद करने वाली टीम को मिलेगा ₹25 हजार का नकद पुरस्कार, एसपी ने किया उत्साहवर्धन संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना ने पुलिस टीमों की त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई पर उनका उत्साहवर्धन करते हुए नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।थाना बेलहरकला पुलिस टीम द्वारा हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने तथा घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद करने पर पुलिस टीम को ₹15,000 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।वहीं, 131 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने वाली पुलिस टीम के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए एसपी द्वारा टीम के उत्साहवर्धन के लिए ₹25,000 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट से बचने की अपील पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना ने आमजन से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक इस्तेमाल करने की अपील करते हुए कहा कि आपत्तिजनक, भड़काऊ अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सामग्री को पोस्ट, शेयर या फॉरवर्ड न करें। उन्होंने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा कानून का पालन करते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी से आमजन में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है।1
- एमएसएमई योजनाओं पर कार्यशाला, युवाओं को स्वरोजगार के लिए दी जानकारी सिद्धार्थनगर जिले में उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय की ओर से उद्यम लांच पैड के तहत एमएसएमई योजनाओं को लेकर बुधवार को लोहिया कला भवन में कार्यशाला आयोजित की गई। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में युवाओं और उद्यमियों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और उनके लाभ की जानकारी दी गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देश पर उद्यम लांच पैड के अंतर्गत एमएसएमई योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गई है। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि कार्यशाला में दी जा रही जानकारी का लाभ उठाते हुए स्वरोजगार के अवसर तलाशें और योजनाओं के माध्यम से अपना उद्यम शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने बताया कि उद्योग विभाग की ओर से मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना समेत विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को रोजगार एवं उद्यम स्थापित करने के लिए सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में ऐसे और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाना आवश्यक है, ताकि अधिक से अधिक युवा और संभावित उद्यमी सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें। जिलाधिकारी ने तहसील स्तर पर भी कार्यशालाएं आयोजित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक पत्राचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यशाला में शामिल प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर शासन से आए विशेषज्ञों ने पीपीटी के माध्यम से एमएसएमई योजनाओं, उद्यम स्थापना की प्रक्रिया तथा उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में उद्यमियों, युवाओं और संबंधित विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।1
- *संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अज्ञात युवक का शव* लखनऊ के दुबग्गा थाना के कुछ ही दूरी पर स्थित टोपा बिल्डिंग के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा देखा राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है *संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अज्ञात युवक का शव* लखनऊ के दुबग्गा थाना के कुछ ही दूरी पर स्थित टोपा बिल्डिंग के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा देखा राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है1
- संतकबीरनगर- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों की अब खैर नहीं: एसपी संतकबीर नगर संदीप कुमार मीना की दो टूक चेतावनी, धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों पर होगी बृहद कार्रवाई। जनपद में सोशल मीडिया पर अफवाह और भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ अब पुलिस प्रशासन सख्त एक्शन मोड में आ गया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार-प्रसार करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी मीना ने स्पष्ट कहा कि किसी भी व्यक्ति की धार्मिक आकांक्षाओं, भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ बृहद और कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सोशल मीडिया की सतत निगरानी के लिए सर्विलांस और साइबर सेल की टीम सक्रिय कर दी गई है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप सहित अन्य प्लेटफार्मों पर विशेष नजर रखी जा रही है। एसपी ने आम जनमानस से भी अपील की है कि किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट को बिना पुष्टि के शेयर न करें और ऐसे पोस्ट दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। अफवाह फैलाना भी अपराध की श्रेणी में आता है।1