संतकबीरनगर- पुलिस का धमाकेदार कारनामा: लौटी मुस्कान ऑपरेशन के तहत 131 गुमशुदा मोबाइल बरामद, कीमत लगभग 30 लाख - पोर्टल बना संजीवनी । पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सर्विलांस सेल / यातायात श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी सर्विलांस सेल श्री रजनीश राय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 131 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग ₹30 लाख) बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समय-समय पर सर्विलांस टीम एवं जनपद के सभी थानों पर पोर्टल पर नियुक्त कर्मचारियों को गुमशुदा मोबाइलों की शत-प्रतिशत बरामदगी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देश के अनुपालन में CEIR प्रणाली के माध्यम से प्राप्त ट्रेसिबिलिटी विवरण, IMEI एवं सिम संबंधी तकनीकी विश्लेषण के आधार पर गुम मोबाइलों का पता लगाकर उन्हें बरामद किया गया। मोबाइल बरामद होने की सूचना मिलने पर सभी मोबाइल स्वामियों ने संतकबीरनगर पुलिस के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस टीम का हृदय से आभार प्रकट किया। अन्य राज्यों से भी बरामद हुए गुमशुदा मोबाइल - संतकबीरनगर पुलिस द्वारा केवल जनपद ही नहीं बल्कि लखनऊ, बेंगलुरु, बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों/शहरों से भी गुमशुदा मोबाइल बरामद किए गए हैं। संबंधित राज्यों के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय स्थापित कर इन मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाने की कार्यवाही की जा रही है। बरामदगी - 131 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन अनुमानित कीमत- लगभग ₹30 लाख जनसामान्य हेतु महत्वपूर्ण सूचना यदि आपका मोबाइल गुम अथवा चोरी हो जाता है तो उसकी शिकाय दर्ज कराकर मोबाइल के IMEI को ब्लॉक एवं ट्रेस कराया जा सकता है। शिकायत दर्ज कराने हेतु न
संतकबीरनगर- पुलिस का धमाकेदार कारनामा: लौटी मुस्कान ऑपरेशन के तहत 131 गुमशुदा मोबाइल बरामद, कीमत लगभग 30 लाख - पोर्टल बना संजीवनी । पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सर्विलांस सेल / यातायात श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी सर्विलांस सेल श्री रजनीश राय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 131 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग ₹30 लाख) बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समय-समय पर सर्विलांस टीम एवं जनपद के सभी थानों पर पोर्टल पर नियुक्त कर्मचारियों को गुमशुदा मोबाइलों की शत-प्रतिशत बरामदगी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देश के अनुपालन में CEIR प्रणाली के माध्यम से प्राप्त ट्रेसिबिलिटी विवरण, IMEI एवं सिम संबंधी तकनीकी विश्लेषण के आधार पर गुम मोबाइलों का पता लगाकर उन्हें बरामद किया गया। मोबाइल बरामद होने की सूचना मिलने पर सभी मोबाइल स्वामियों ने संतकबीरनगर पुलिस के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस टीम का हृदय से आभार प्रकट किया। अन्य राज्यों से भी बरामद हुए गुमशुदा मोबाइल - संतकबीरनगर पुलिस द्वारा केवल जनपद ही नहीं बल्कि लखनऊ, बेंगलुरु, बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों/शहरों से भी गुमशुदा मोबाइल बरामद किए गए हैं। संबंधित राज्यों के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय स्थापित कर इन मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाने की कार्यवाही की जा रही है। बरामदगी - 131 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन अनुमानित कीमत- लगभग ₹30 लाख जनसामान्य हेतु महत्वपूर्ण सूचना यदि आपका मोबाइल गुम अथवा चोरी हो जाता है तो उसकी शिकाय दर्ज कराकर मोबाइल के IMEI को ब्लॉक एवं ट्रेस कराया जा सकता है। शिकायत दर्ज कराने हेतु न
- संतकबीरनगर- पुलिस लाइन में लौटी असली मुस्कान: SP संदीप कुमार मीना ने 131 लोगों को लौटाए गुम हुए मोबाइल, चेहरे पर खुशी देख बोले लोग - धन्यवाद संतकबीरनगर पुलिस। पुलिस लाइन खलीलाबाद में आज खुशी का अद्भुत नजारा देखने को मिला। महीनों से गुम हुए मोबाइल की आस छोड़े बैठे लोगों के चेहरे उस समय खिल उठे, जब पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना ने खुद अपने हाथों से उनके खोए हुए मोबाइल वापस लौटाए। पुलिस के इस मानवीय और सराहनीय कार्य से पुलिस लाइन परिसर "मुस्कान वापस" के क्षणों का गवाह बना। अपने-अपने मोबाइल पाकर बुजुर्ग, युवा और महिलाओं की आंखों में खुशी के आंसू और चेहरे पर बड़ी मुस्कान साफ देखी गई। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में सर्विलांस टीम द्वारा CEIR पोर्टल की मदद से कुल 131 गुमशुदा मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये है, को बरामद किया गया था। लखनऊ, बेंगलुरु, बिहार सहित विभिन्न राज्यों से इन मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया था। मोबाइल पाने के बाद लोगों ने संतकबीर नगर पुलिस और प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया। एक लाभार्थी ने कहा, "हमें उम्मीद ही नहीं थी कि मोबाइल वापस मिलेगा, आज पुलिस ने हमारा भरोसा जीत लिया है।" इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सर्विलांस श्री अमित कुमार, प्रभारी सर्विलांस श्री रजनीश राय सहित पुलिस टीम मौजूद रही।1
- हत्या में वांछित आरोपी को बेलहर पुलिस ने तत्परता से किया गिरफ्तार मेंहदावल, संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन व सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 16.09.2026 को हत्या की घटना में संलिप्त अभियुक्त रामदास गुप्ता पुत्र हरीराम गुप्ता निवासी जंगल दशहर थाना बेलहरकला जनपद सन्तकबीरनगर को जंगल दशहर मोड़ वहदग्राम पिपरी से गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद आलाकत्ल धारदार नुकीली परखी बरामद किया गया। घटना का विवरणः- दिनाँक 15.09.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर वादिनी श्रीमती मंजू देवी पत्नी स्व0 राजू निवासी जंगल दशहर थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनाँक 15.09.2026 को पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्त रामदास गुप्ता उपरोक्त द्वारा नुकीला धारदार हथियार से मेरे पति के पेट में कई जगह मार दिया गया, जिसके बाद मौके से मेरे पति को सीएचसी मेंहदावल एम्बुलेंस द्वारा भेजा गया, जहाँ दवा इलाज के दौरान चिकित्सक द्वारा उन्हे मृत घोषित कर दिया गया । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बेलहरकला पर मु0अ0सं0 278/2026 धारा 103(1) बीएनएस व 3(2) (v) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया । पूछताछ विवरणः- गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो बताया कि महेन्द्र व उसकी पत्नी का मेरे यहां आना-जाना व उठना-बैठना होता था । राजू की पत्नी मंजू व उसके भाई महेन्द्र के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था । मंजू द्वारा हमेशा यह कहा जाता था कि मेरे चढ़ाने पर ही महेन्द्र उन लोगों से लड़ाई-झगड़ा करता है । इसी बात को लेकर दिनांक 15.09.2026 को शाम को राजू, उसकी पत्नी मंजू तथा मेरे बीच गाली-गलौज व मारपीट हो रही थी । झगड़े के दौरान मैने बोरे से अनाज निकालने वाली नुकीली व धारदार परखी से राजू के सीने व पेट पर कई जगह वार कर दिया। इस बाबत गिरफ्तार करने में बेलहरकला एसओ सर्वेश कुमार, उ0नि0 राजेश कुमार दूबे, का0 रोहित कुमार, का0 अमरजीत मौर्य, का0 पीयूष कुमार गुप्ता सर्विलांस सेल आदि शामिल रहे। एसपी द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 15000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है ।2
- गणेश पूजा में पहुंचे विधायक फतेह बहादुर सिंह, भगवान गणेश का लिया आशीर्वाद मछलीगांव के प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में व्यापार मंडल ने कराया भव्य आयोजन, विधायक ने संगठन और जनसेवा को लेकर कार्यकर्ताओं को किया संबोधित कैम्पियरगंज, गोरखपुर। मछलीगांव स्थित प्राचीन गौरीशंकर मंदिर परिसर बुधवार को गणेश पूजा के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति से सराबोर रहा। व्यापार मंडल की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक फतेह बहादुर सिंह मुख्य रूप से पहुंचे। उन्होंने भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। विधायक के पहुंचने पर आयोजकों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भगवान गणेश की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने परिवार और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मौजूद लोगों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने गणेश पूजा के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का काम करते हैं। आने वाली पीढ़ी को संगठन से जोड़ने पर जोर विधायक ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को संगठन और जनसेवा से जोड़ना जरूरी है। युवाओं को सामाजिक कार्यों में आगे लाने से संगठन को मजबूती मिलेगी और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी संपर्क बढ़ाने और जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और जरूरत के समय उनके साथ खड़े रहें। सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बात विधायक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए प्रदेश में सरकार की दिशा और विकास कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की बात कही। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार के विकास कार्यों की जानकारी जनता के बीच रखने का आह्वान किया। भक्तों से गुलजार रहा मंदिर परिसर गणेश पूजा को लेकर मछलीगांव में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, व्यापारी और स्थानीय लोग पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूजा की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान बृजेश शुक्ला, अजय गिरी, गौतम सिंह, धीरज त्रिपाठी, परदेसी पासवान, प्रदीप नायक, श्री भारती, अरुण मिश्रा, ओपी कचेर, अभिषेक पासवान, सुरेंद्र मद्धेशिया, हरिशंकर समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, व्यापारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- पाली क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा, पूजा-अर्चना के बाद हुआ मिष्ठान वितरण गोरखपुर। पाली क्षेत्र में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। क्षेत्र के घघसरा बाजार, जोगिया चौराहा, ठर्रापार, नेवास सहित आसपास के विभिन्न स्थानों पर दुकानदारों, कारीगरों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न बाजारों और चौराहों पर पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा। विश्वकर्मा पूजा को लेकर सुबह से ही दुकानों, प्रतिष्ठानों, वर्कशॉप, निर्माण स्थलों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में विशेष तैयारियां शुरू हो गई थीं। लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई करने के साथ ही मशीनों, औजारों और कार्य में उपयोग होने वाले उपकरणों को साफ कर व्यवस्थित किया। इसके बाद भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा एवं चित्र के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा को पुष्प, माला, फल, मिष्ठान आदि अर्पित किए। लोगों ने परिवार की सुख-समृद्धि, कारोबार में उन्नति और कार्यक्षेत्र में सफलता की कामना की। पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं एवं आसपास मौजूद लोगों के बीच मिष्ठान और प्रसाद का वितरण किया गया। लोगों ने एक-दूसरे को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं भी दीं। घघसरा बाजार में विशेष उत्साह घघसरा बाजार में विश्वकर्मा पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों को साफ-सुथरा कर पूजा की व्यवस्था की गई थी। वहीं जोगिया चौराहा, ठर्रापार और नेवास क्षेत्र में भी दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों ने श्रद्धा के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और प्रसाद ग्रहण किया। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर दुर्गेश, जयप्रकाश, अनुराग, कुणाल, सत्य प्रकाश, मंटू, सुशील विश्वकर्मा, शैलेंद्र विश्वकर्मा, नीरज विश्वकर्मा और मनीष विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों की मौजूदगी रही। स्थानीय लोगों के अनुसार भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प, वास्तुकला और तकनीकी कार्यों का देवता माना जाता है। यही वजह है कि विश्वकर्मा पूजा के दिन विशेष रूप से औजारों, मशीनों और कार्य में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की पूजा करने की परंपरा है। लोगों का मानना है कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से कार्यक्षेत्र में सफलता, व्यवसाय में वृद्धि और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। विश्वकर्मा पूजा के चलते पाली क्षेत्र के बाजारों और प्रमुख चौराहों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही। विभिन्न स्थानों पर पूजा-अर्चना के बाद मिष्ठान और प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पर्व मनाते हुए भगवान विश्वकर्मा से सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना की।4
- जानलेवा हमले का वांछित अभियुक्त अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार, बांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई जानलेवा हमले का वांछित अभियुक्त अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार, बांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई बांसी,सिद्धार्थनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बांसी कोतवाली पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए जानलेवा हमले के मामले में वांछित एक अभियुक्त को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरिक्षक महेन्द्र प्रताप चतुर्वेदी के निर्देश पर उपनिरीक्षक चतुर्भुज पाठक अपनी टीम के साथ रानीगंज तिराहा क्षेत्र में वांछित अपराधियों की तलाश में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 19 वर्षीय अभियुक्त मिथिलेश यादव (पुत्र विजय उर्फ झिनकू यादव, निवासी ग्राम सुपाराजा, थाना जोगिया उदयपुर, सिद्धार्थनगर) को धर दबोचा।जामा तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से एक अवैध लोहे का चाकू बरामद हुआ। पकड़ा गया अभियुक्त थाना कोतवाली बांसी में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 117/2026 धारा 109 बीएनएस (जानलेवा हमला) के तहत नामजद व वांछित चल रहा था।चाकू बरामदगी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला पंजीकृत कर लिया है। कार्रवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के दिशानिर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए धारा 105 बीएनएसएस के तहत वीडियोग्राफी भी कराई गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चतुर्भुज पाठक, मुख्य आरक्षी राजेश कुमार, आरक्षी घनश्याम यादव, आरक्षी मुकेश शर्मा और आरक्षी दिलीप निषाद कोबरा मोबाइल शामिल रहे।2
- निर्माण, सृजन और शिल्पकला के अधिष्ठाता देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान विश्वकर्मा जी की कृपा से जीवन में सुख, समृद्धि और प्रगति का संचार हो।1
- गोरखपुर में सीएम योगी ने किया कल्याण मंडपम का लोकार्पण गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार, 16 सितंबर को जंगल नकहा नंबर-2 स्थित नवनिर्मित कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया। करीब 3.08 करोड़ रुपये की लागत से बने इस दो मंजिला मंडपम का निर्माण गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने मुख्यमंत्री की विधायक निधि से कराया है। करीब 2,461 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बने इस कल्याण मंडपम में लगभग 300 लोगों के आयोजन की क्षमता है। यहां बड़ा हॉल, किचन, स्टोर, कार्यालय, चेंज रूम, महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय तथा पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। परिसर में लॉन और फव्वारा भी बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने मंडपम का निरीक्षण करने के बाद परिसर में मौलश्री का पौधारोपण भी किया। यह सुविधा खासतौर पर अल्प एवं मध्यम आय वर्ग के परिवारों को मांगलिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए रियायती दर पर स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित की गई है। जंगल नकहा का यह मंडपम गोरखपुर में मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित आठवां कल्याण मंडपम बताया गया है। इसके अलावा दो अन्य कल्याण मंडपम का निर्माण भी चल रहा है। रिपोर्ट: आलोक कुमार पांडेय आजकल न्यूज़ 241
- संतकबीरनगर- पुलिस का धमाकेदार कारनामा: लौटी मुस्कान ऑपरेशन के तहत 131 गुमशुदा मोबाइल बरामद, कीमत लगभग 30 लाख - पोर्टल बना संजीवनी । पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सर्विलांस सेल / यातायात श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी सर्विलांस सेल श्री रजनीश राय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 131 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग ₹30 लाख) बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समय-समय पर सर्विलांस टीम एवं जनपद के सभी थानों पर पोर्टल पर नियुक्त कर्मचारियों को गुमशुदा मोबाइलों की शत-प्रतिशत बरामदगी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देश के अनुपालन में CEIR प्रणाली के माध्यम से प्राप्त ट्रेसिबिलिटी विवरण, IMEI एवं सिम संबंधी तकनीकी विश्लेषण के आधार पर गुम मोबाइलों का पता लगाकर उन्हें बरामद किया गया। मोबाइल बरामद होने की सूचना मिलने पर सभी मोबाइल स्वामियों ने संतकबीरनगर पुलिस के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस टीम का हृदय से आभार प्रकट किया। अन्य राज्यों से भी बरामद हुए गुमशुदा मोबाइल - संतकबीरनगर पुलिस द्वारा केवल जनपद ही नहीं बल्कि लखनऊ, बेंगलुरु, बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों/शहरों से भी गुमशुदा मोबाइल बरामद किए गए हैं। संबंधित राज्यों के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय स्थापित कर इन मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाने की कार्यवाही की जा रही है। बरामदगी - 131 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन अनुमानित कीमत- लगभग ₹30 लाख जनसामान्य हेतु महत्वपूर्ण सूचना यदि आपका मोबाइल गुम अथवा चोरी हो जाता है तो उसकी शिकाय दर्ज कराकर मोबाइल के IMEI को ब्लॉक एवं ट्रेस कराया जा सकता है। शिकायत दर्ज कराने हेतु न1