logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बांसी में अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान, सपा नेता कमाल अहमद खान ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन बांसी में अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान, सपा नेता कमाल अहमद खान ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन बांसी (सिद्धार्थनगर): बांसी विधानसभा क्षेत्र और तहसील अंतर्गत लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सदस्य कमाल अहमद खान ने विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन में बताया गया है कि बांसी विधानसभा व तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी सब-स्टेशनों—बांसी, खेसरहा, खेरटिया, पथरा, बांसी ग्रामीण, महुआढिया, महरवाजोत आदि केंद्रों और उपकेंद्रों से अधिकांशतः रात के समय बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। सपा नेता ने कहा कि शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे और नगर क्षेत्रों में 22 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का स्पष्ट आदेश दिया गया है। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर इन आदेशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से जनहित की समस्याओं को देखते हुए शासन के आदेशों का सख्ती से अनुपालन कराने, रात में हो रही अघोषित कटौती पर तत्काल रोक लगाने और सामान्य रूप से विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की गई है। इस दौरान रियाज खांन, अजिजुल्लाह, नसीम, तुफैल, मजहर अली, अयान, मुस्ताक, मोहम्मद मोजीब, सिद्धार्थ प्रजापति, सम्भू यादव, राजू विश्वकर्मा, गफ्फार, सौरभ मिश्र, गोपाल पाठक, इंसाफ अली, अक्तर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

4 hrs ago
user_Ajeet kumar maurya
Ajeet kumar maurya
Court reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

बांसी में अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान, सपा नेता कमाल अहमद खान ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन बांसी में अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान, सपा नेता कमाल अहमद खान ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन बांसी (सिद्धार्थनगर): बांसी विधानसभा क्षेत्र और तहसील अंतर्गत लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सदस्य कमाल अहमद खान ने विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन में बताया गया है कि बांसी विधानसभा व तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी सब-स्टेशनों—बांसी, खेसरहा, खेरटिया, पथरा, बांसी ग्रामीण, महुआढिया, महरवाजोत आदि केंद्रों और उपकेंद्रों से अधिकांशतः रात के समय बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। सपा नेता ने कहा कि शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे और नगर क्षेत्रों में 22 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का स्पष्ट आदेश दिया गया है। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर इन आदेशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से जनहित की समस्याओं को देखते हुए शासन के आदेशों का सख्ती से अनुपालन कराने, रात में हो रही अघोषित कटौती पर तत्काल रोक लगाने और सामान्य रूप से विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की गई है। इस दौरान रियाज खांन, अजिजुल्लाह, नसीम, तुफैल, मजहर अली, अयान, मुस्ताक, मोहम्मद मोजीब, सिद्धार्थ प्रजापति, सम्भू यादव, राजू विश्वकर्मा, गफ्फार, सौरभ मिश्र, गोपाल पाठक, इंसाफ अली, अक्तर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कांग्रेस में शामिल होने के बाद हेमंत चौधरी का सिद्धार्थनगर में जोरदार स्वागत सिद्धार्थनगर जिले में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अपना दल (एस) युवा मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय जन सरदार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत चौधरी के सिद्धार्थनगर प्रथम आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। बांसी विधानसभा क्षेत्र में लोहरौली बॉर्डर से तिलौली चौराहे तक कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया। तिलौली चौराहे पर आयोजित स्वागत समारोह में कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। समर्थकों ने उत्साह के साथ हेमंत चौधरी का स्वागत किया और उनके कांग्रेस में शामिल होने पर खुशी जताई। इसके बाद जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर भी स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हेमंत चौधरी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम, विक्की रिजवी, अभिनव राय, राजन श्रीवास्तव, शतीश चंद त्रिपाठी, पप्पू खान, रंजना मिश्रा, कृष्ण बहादुर सिंह, जाकिर हुसैन, प्रदीप भारती, सौरभ सिंह और सूर्य प्रकाश चौधरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रमों के दौरान लालेंद्र चौधरी, संतोष पाठक, जुकुरुउल्लाह, दीनानाथ चौधरी, कल्लू प्रधान, राजेश गब्बर, साधु प्रधान, अर्जुन प्रधान, हरीश उपाध्याय, हरीश पटेल, जय यादव, राजकुमार गौड़, बेचू राजभर, रंजीत चौधरी, नसीम, सीताराम चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, बदल चौधरी, मोनिका राजभर, उदयभान चौधरी, आदर्श चौधरी, फूलचंद चौधरी, फड़ीस चंद्र भट्ट, गोपाल भट्ट सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।
    1
    कांग्रेस में शामिल होने के बाद हेमंत चौधरी का सिद्धार्थनगर में जोरदार स्वागत

सिद्धार्थनगर जिले में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अपना दल (एस) युवा मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय जन सरदार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत चौधरी के सिद्धार्थनगर प्रथम आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। बांसी विधानसभा क्षेत्र में लोहरौली बॉर्डर से तिलौली चौराहे तक कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया। तिलौली चौराहे पर आयोजित स्वागत समारोह में कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। समर्थकों ने उत्साह के साथ हेमंत चौधरी का स्वागत किया और उनके कांग्रेस में शामिल होने पर खुशी जताई। इसके बाद जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर भी स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हेमंत चौधरी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम, विक्की रिजवी, अभिनव राय, राजन श्रीवास्तव, शतीश चंद त्रिपाठी, पप्पू खान, रंजना मिश्रा, कृष्ण बहादुर सिंह, जाकिर हुसैन, प्रदीप भारती, सौरभ सिंह और सूर्य प्रकाश चौधरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रमों के दौरान लालेंद्र चौधरी, संतोष पाठक, जुकुरुउल्लाह, दीनानाथ चौधरी, कल्लू प्रधान, राजेश गब्बर, साधु प्रधान, अर्जुन प्रधान, हरीश उपाध्याय, हरीश पटेल, जय यादव, राजकुमार गौड़, बेचू राजभर, रंजीत चौधरी, नसीम, सीताराम चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, बदल चौधरी, मोनिका राजभर, उदयभान चौधरी, आदर्श चौधरी, फूलचंद चौधरी, फड़ीस चंद्र भट्ट, गोपाल भट्ट सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अज्ञात युवक का शव* लखनऊ के दुबग्गा थाना के कुछ ही दूरी पर स्थित टोपा बिल्डिंग के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा देखा राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है *संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अज्ञात युवक का शव* लखनऊ के दुबग्गा थाना के कुछ ही दूरी पर स्थित टोपा बिल्डिंग के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा देखा राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
    1
    *संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अज्ञात युवक का शव*

लखनऊ के दुबग्गा थाना के कुछ ही दूरी पर  स्थित टोपा बिल्डिंग के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा देखा

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं

आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
*संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अज्ञात युवक का शव*
लखनऊ के दुबग्गा थाना के कुछ ही दूरी पर  स्थित टोपा बिल्डिंग के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा देखा
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं
आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
    user_Mulayam Singh Yadav
    Mulayam Singh Yadav
    Newspaper publisher शोहरतगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • संतकबीरनगर- पुलिस का धमाकेदार कारनामा: लौटी मुस्कान ऑपरेशन के तहत 131 गुमशुदा मोबाइल बरामद, कीमत लगभग 30 लाख - पोर्टल बना संजीवनी । पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सर्विलांस सेल / यातायात श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी सर्विलांस सेल श्री रजनीश राय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 131 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग ₹30 लाख) बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समय-समय पर सर्विलांस टीम एवं जनपद के सभी थानों पर पोर्टल पर नियुक्त कर्मचारियों को गुमशुदा मोबाइलों की शत-प्रतिशत बरामदगी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देश के अनुपालन में CEIR प्रणाली के माध्यम से प्राप्त ट्रेसिबिलिटी विवरण, IMEI एवं सिम संबंधी तकनीकी विश्लेषण के आधार पर गुम मोबाइलों का पता लगाकर उन्हें बरामद किया गया। मोबाइल बरामद होने की सूचना मिलने पर सभी मोबाइल स्वामियों ने संतकबीरनगर पुलिस के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस टीम का हृदय से आभार प्रकट किया। अन्य राज्यों से भी बरामद हुए गुमशुदा मोबाइल - संतकबीरनगर पुलिस द्वारा केवल जनपद ही नहीं बल्कि लखनऊ, बेंगलुरु, बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों/शहरों से भी गुमशुदा मोबाइल बरामद किए गए हैं। संबंधित राज्यों के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय स्थापित कर इन मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाने की कार्यवाही की जा रही है। बरामदगी - 131 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन अनुमानित कीमत- लगभग ₹30 लाख जनसामान्य हेतु महत्वपूर्ण सूचना यदि आपका मोबाइल गुम अथवा चोरी हो जाता है तो उसकी शिकाय दर्ज कराकर मोबाइल के IMEI को ब्लॉक एवं ट्रेस कराया जा सकता है। शिकायत दर्ज कराने हेतु न
    1
    संतकबीरनगर- पुलिस का धमाकेदार कारनामा: लौटी मुस्कान ऑपरेशन के तहत 131 गुमशुदा मोबाइल बरामद, कीमत लगभग 30 लाख - पोर्टल बना संजीवनी ।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सर्विलांस सेल / यातायात श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी सर्विलांस सेल श्री रजनीश राय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 131 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग ₹30 लाख) बरामद किए गए।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समय-समय पर सर्विलांस टीम एवं जनपद के सभी थानों पर पोर्टल पर नियुक्त कर्मचारियों को गुमशुदा मोबाइलों की शत-प्रतिशत बरामदगी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देश के अनुपालन में CEIR  प्रणाली के माध्यम से प्राप्त ट्रेसिबिलिटी विवरण, IMEI एवं सिम संबंधी तकनीकी विश्लेषण के आधार पर गुम मोबाइलों का पता लगाकर उन्हें बरामद किया गया।
मोबाइल बरामद होने की सूचना मिलने पर सभी मोबाइल स्वामियों ने संतकबीरनगर पुलिस के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस टीम का हृदय से आभार प्रकट किया।
अन्य राज्यों से भी बरामद हुए गुमशुदा मोबाइल - संतकबीरनगर पुलिस द्वारा केवल जनपद ही नहीं बल्कि लखनऊ, बेंगलुरु, बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों/शहरों से भी गुमशुदा मोबाइल बरामद किए गए हैं। संबंधित राज्यों के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय स्थापित कर इन मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाने की कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी - 131 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन अनुमानित कीमत- लगभग ₹30 लाख
जनसामान्य हेतु महत्वपूर्ण सूचना 
यदि आपका मोबाइल गुम अथवा चोरी हो जाता है तो उसकी शिकाय दर्ज कराकर मोबाइल के IMEI को ब्लॉक एवं ट्रेस कराया जा सकता है।
शिकायत दर्ज कराने हेतु न
    user_बिकाश श्रीवास्तव
    बिकाश श्रीवास्तव
    Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गणेश पूजा में पहुंचे विधायक फतेह बहादुर सिंह, भगवान गणेश का लिया आशीर्वाद मछलीगांव के प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में व्यापार मंडल ने कराया भव्य आयोजन, विधायक ने संगठन और जनसेवा को लेकर कार्यकर्ताओं को किया संबोधित कैम्पियरगंज, गोरखपुर। मछलीगांव स्थित प्राचीन गौरीशंकर मंदिर परिसर बुधवार को गणेश पूजा के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति से सराबोर रहा। व्यापार मंडल की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक फतेह बहादुर सिंह मुख्य रूप से पहुंचे। उन्होंने भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। विधायक के पहुंचने पर आयोजकों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भगवान गणेश की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने परिवार और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मौजूद लोगों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने गणेश पूजा के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का काम करते हैं। आने वाली पीढ़ी को संगठन से जोड़ने पर जोर विधायक ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को संगठन और जनसेवा से जोड़ना जरूरी है। युवाओं को सामाजिक कार्यों में आगे लाने से संगठन को मजबूती मिलेगी और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी संपर्क बढ़ाने और जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और जरूरत के समय उनके साथ खड़े रहें। सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बात विधायक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए प्रदेश में सरकार की दिशा और विकास कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की बात कही। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार के विकास कार्यों की जानकारी जनता के बीच रखने का आह्वान किया। भक्तों से गुलजार रहा मंदिर परिसर गणेश पूजा को लेकर मछलीगांव में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, व्यापारी और स्थानीय लोग पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूजा की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान बृजेश शुक्ला, अजय गिरी, गौतम सिंह, धीरज त्रिपाठी, परदेसी पासवान, प्रदीप नायक, श्री भारती, अरुण मिश्रा, ओपी कचेर, अभिषेक पासवान, सुरेंद्र मद्धेशिया, हरिशंकर समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, व्यापारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।
    1
    गणेश पूजा में पहुंचे विधायक फतेह बहादुर सिंह, भगवान गणेश का लिया आशीर्वाद
मछलीगांव के प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में व्यापार मंडल ने कराया भव्य आयोजन, विधायक ने संगठन और जनसेवा को लेकर कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
कैम्पियरगंज, गोरखपुर। मछलीगांव स्थित प्राचीन गौरीशंकर मंदिर परिसर बुधवार को गणेश पूजा के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति से सराबोर रहा। व्यापार मंडल की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक फतेह बहादुर सिंह मुख्य रूप से पहुंचे। उन्होंने भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। विधायक के पहुंचने पर आयोजकों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।
पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भगवान गणेश की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने परिवार और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मौजूद लोगों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने गणेश पूजा के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का काम करते हैं।
आने वाली पीढ़ी को संगठन से जोड़ने पर जोर
विधायक ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को संगठन और जनसेवा से जोड़ना जरूरी है। युवाओं को सामाजिक कार्यों में आगे लाने से संगठन को मजबूती मिलेगी और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी संपर्क बढ़ाने और जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और जरूरत के समय उनके साथ खड़े रहें।
सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बात
विधायक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए प्रदेश में सरकार की दिशा और विकास कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की बात कही। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार के विकास कार्यों की जानकारी जनता के बीच रखने का आह्वान किया।
भक्तों से गुलजार रहा मंदिर परिसर
गणेश पूजा को लेकर मछलीगांव में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, व्यापारी और स्थानीय लोग पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूजा की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान बृजेश शुक्ला, अजय गिरी, गौतम सिंह, धीरज त्रिपाठी, परदेसी पासवान, प्रदीप नायक, श्री भारती, अरुण मिश्रा, ओपी कचेर, अभिषेक पासवान, सुरेंद्र मद्धेशिया, हरिशंकर समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, व्यापारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_Rammilan kacher
    Rammilan kacher
    कैंपियरगंज, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सिंचाई विभाग का बुलडोजर, नहर की पटरियों से हटाया अवैध अतिक्रमण महराजगंज : निचलौल नगर क्षेत्र में नहर की पटरियों पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर सिंचाई विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत मिलने के बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नहर की दोनों पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराया। सहायक अभियंता तनुश्री मिश्रा के नेतृत्व में सिंचाई खंड प्रथम की टीम ने सात-पांच नहर पुल के पास कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि नगर के बीच से गुजरने वाली नहर की बाईं पटरी पर 66 मीटर और दाईं पटरी पर 64 मीटर हिस्से पर अतिक्रमण की शिकायत थी। यह शिकायत सुभाष, असीस, सर्वेश, दिनेश और श्रीनिवास द्वारा की गई थी। शिकायत के बाद टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी से अतिक्रमण हटाकर रास्ते को पूरी तरह खाली कराया। विभाग का कहना है कि अतिक्रमण हटने से नहर की पटरियों पर आवागमन सुचारू होगा और साथ ही विभागीय निरीक्षण और रखरखाव में भी आसानी होगी। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा तेज है कि क्या विभाग नहर की जमीन पर हुए अन्य अतिक्रमणों पर भी इसी तरह सख्त कदम उठाएगा। #mahararagnj #Police #vairalvideo #vairalreels #DM
    1
    सिंचाई विभाग का बुलडोजर, नहर की पटरियों से हटाया अवैध अतिक्रमण



महराजगंज : निचलौल नगर क्षेत्र में नहर की पटरियों पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर सिंचाई विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत मिलने के बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नहर की दोनों पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराया।

सहायक अभियंता तनुश्री मिश्रा के नेतृत्व में सिंचाई खंड प्रथम की टीम ने सात-पांच नहर पुल के पास कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि नगर के बीच से गुजरने वाली नहर की बाईं पटरी पर 66 मीटर और दाईं पटरी पर 64 मीटर हिस्से पर अतिक्रमण की शिकायत थी।

यह शिकायत सुभाष, असीस, सर्वेश, दिनेश और श्रीनिवास द्वारा की गई थी। शिकायत के बाद टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी से अतिक्रमण हटाकर रास्ते को पूरी तरह खाली कराया।

विभाग का कहना है कि अतिक्रमण हटने से नहर की पटरियों पर आवागमन सुचारू होगा और साथ ही विभागीय निरीक्षण और रखरखाव में भी आसानी होगी।

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा तेज है कि क्या विभाग नहर की जमीन पर हुए अन्य अतिक्रमणों पर भी इसी तरह सख्त कदम उठाएगा।

#mahararagnj 
#Police 
#vairalvideo 
#vairalreels 
#DM
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *त्योहारी सीजन में रफ्तार पकड़ेगी हीरो की बिक्री, सुशील हीरो ने बनाई रणनीति * *बेहतर सेल्स, सर्विस और स्पेयर उपलब्धता के लिए नेटवर्क संचालकों को किया सम्मानित* *बस्ती।* त्योहारी सीजन में दोपहिया वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए हीरो मोटोकॉर्प की ओर से अधिकृत डीलर्स के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवरात्रि, दशहरा और दीपावली के दौरान ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ बिक्री बढ़ाने की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया। इस दौरान बेहतर सेल्स, सर्विस और स्पेयर के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले नेटवर्क संचालकों को सम्मानित भी किया गया। बैठक में सुशील हीरो के प्रोपराइटर प्रेम कुमार अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, प्रबंधक पवन कुमार श्रीवास्तव, नेटवर्क मैनेजर सुनील कुमार तथा हीरो मोटोकॉर्प की नेटवर्क मैनेजर टीम से अंकुर तिवारी सहित सुशील हीरो से जुड़े विभिन्न नेटवर्क के ओनर मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य त्योहारी सीजन में ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप बिक्री और सेवा व्यवस्था को और मजबूत करना रहा। इस दौरान कंपनी की ओर से आगामी दोपहिया वाहनों, नए स्कूटर और बाइक के फेस्टिव एडिशन सहित उत्पादों को लेकर जानकारी साझा की गई। साथ ही त्योहारों के दौरान ग्राहकों को उपलब्ध कराए जाने वाले विशेष ऑफर, एक्सचेंज बोनस, आकर्षक ईएमआई और अन्य योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में मार्केटिंग गतिविधियों पर भी विशेष जोर दिया गया। त्योहारी सीजन के लिए टीवी विज्ञापन और डिजिटल मीडिया प्रमोशन के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा की गई। डीलर्स से कहा गया कि ग्राहकों को योजनाओं की स्पष्ट जानकारी देने के साथ ही बुकिंग से लेकर वाहन की डिलीवरी और बिक्री के बाद की सेवा तक बेहतर अनुभव उपलब्ध कराया जाए। बेहतर प्रदर्शन करने वालों का हुआ सम्मान कार्यक्रम के दौरान सुशील हीरो से जुड़े सभी नेटवर्क के ओनर शामिल हुए। बेहतर सेल्स, सर्विस और स्पेयर उपलब्ध कराने तथा नेटवर्क के संचालन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नेटवर्क संचालकों को शशांक अग्रवाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मान से उत्साहित संचालकों ने त्योहारी सीजन में ग्राहकों को बेहतर सेवा देने और कंपनी की योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि त्योहारी सीजन ग्राहकों के लिए नए दोपहिया वाहन खरीदने का महत्वपूर्ण अवसर होता है। ऐसे में अधिकृत डीलर्स के माध्यम से ग्राहकों को वाहन की उपलब्धता, ऑफर, बुकिंग और डिलीवरी संबंधी जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाएगी। ग्राहकों को सलाह दी गई कि वे त्योहारी ऑफर्स और वाहन संबंधी जानकारी के लिए अपने नजदीकी अधिकृत हीरो डीलर से संपर्क करें। बैठक में कंपनी और डीलर नेटवर्क के बीच बेहतर समन्वय के साथ त्योहारी सीजन में ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।
    1
    *त्योहारी सीजन में रफ्तार पकड़ेगी हीरो की बिक्री, सुशील हीरो ने बनाई रणनीति
*
*बेहतर सेल्स, सर्विस और स्पेयर उपलब्धता के लिए नेटवर्क संचालकों को किया सम्मानित*
*बस्ती।* त्योहारी सीजन में दोपहिया वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए हीरो मोटोकॉर्प की ओर से अधिकृत डीलर्स के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवरात्रि, दशहरा और दीपावली के दौरान ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ बिक्री बढ़ाने की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया। इस दौरान बेहतर सेल्स, सर्विस और स्पेयर के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले नेटवर्क संचालकों को सम्मानित भी किया गया।
बैठक में सुशील हीरो के प्रोपराइटर प्रेम कुमार अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, प्रबंधक पवन कुमार श्रीवास्तव, नेटवर्क मैनेजर सुनील कुमार तथा हीरो मोटोकॉर्प की नेटवर्क मैनेजर टीम से अंकुर तिवारी सहित सुशील हीरो से जुड़े विभिन्न नेटवर्क के ओनर मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य त्योहारी सीजन में ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप बिक्री और सेवा व्यवस्था को और मजबूत करना रहा। इस दौरान कंपनी की ओर से आगामी दोपहिया वाहनों, नए स्कूटर और बाइक के फेस्टिव एडिशन सहित उत्पादों को लेकर जानकारी साझा की गई। साथ ही त्योहारों के दौरान ग्राहकों को उपलब्ध कराए जाने वाले विशेष ऑफर, एक्सचेंज बोनस, आकर्षक ईएमआई और अन्य योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में मार्केटिंग गतिविधियों पर भी विशेष जोर दिया गया। त्योहारी सीजन के लिए टीवी विज्ञापन और डिजिटल मीडिया प्रमोशन के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा की गई। डीलर्स से कहा गया कि ग्राहकों को योजनाओं की स्पष्ट जानकारी देने के साथ ही बुकिंग से लेकर वाहन की डिलीवरी और बिक्री के बाद की सेवा तक बेहतर अनुभव उपलब्ध कराया जाए। बेहतर प्रदर्शन करने वालों का हुआ सम्मान कार्यक्रम के दौरान सुशील हीरो से जुड़े सभी नेटवर्क के ओनर शामिल हुए। बेहतर सेल्स, सर्विस और स्पेयर उपलब्ध कराने तथा नेटवर्क के संचालन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नेटवर्क संचालकों को शशांक अग्रवाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मान से उत्साहित संचालकों ने त्योहारी सीजन में ग्राहकों को बेहतर सेवा देने और कंपनी की योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि त्योहारी सीजन ग्राहकों के लिए नए दोपहिया वाहन खरीदने का महत्वपूर्ण अवसर होता है। ऐसे में अधिकृत डीलर्स के माध्यम से ग्राहकों को वाहन की उपलब्धता, ऑफर, बुकिंग और डिलीवरी संबंधी जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाएगी। ग्राहकों को सलाह दी गई कि वे त्योहारी ऑफर्स और वाहन संबंधी जानकारी के लिए अपने नजदीकी अधिकृत हीरो डीलर से संपर्क करें। बैठक में कंपनी और डीलर नेटवर्क के बीच बेहतर समन्वय के साथ त्योहारी सीजन में ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।
    user_विनोद कुमार सोनकर पत्रकार
    विनोद कुमार सोनकर पत्रकार
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • संतकबीरनगर- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों की अब खैर नहीं: एसपी संतकबीर नगर संदीप कुमार मीना की दो टूक चेतावनी, धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों पर होगी बृहद कार्रवाई। जनपद में सोशल मीडिया पर अफवाह और भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ अब पुलिस प्रशासन सख्त एक्शन मोड में आ गया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार-प्रसार करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी मीना ने स्पष्ट कहा कि किसी भी व्यक्ति की धार्मिक आकांक्षाओं, भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ बृहद और कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सोशल मीडिया की सतत निगरानी के लिए सर्विलांस और साइबर सेल की टीम सक्रिय कर दी गई है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप सहित अन्य प्लेटफार्मों पर विशेष नजर रखी जा रही है। एसपी ने आम जनमानस से भी अपील की है कि किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट को बिना पुष्टि के शेयर न करें और ऐसे पोस्ट दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। अफवाह फैलाना भी अपराध की श्रेणी में आता है।
    1
    संतकबीरनगर- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों की अब खैर नहीं: एसपी संतकबीर नगर संदीप कुमार मीना की दो टूक चेतावनी, धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों पर होगी बृहद कार्रवाई।
जनपद में सोशल मीडिया पर अफवाह और भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ अब पुलिस प्रशासन सख्त एक्शन मोड में आ गया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार-प्रसार करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसपी मीना ने स्पष्ट कहा कि किसी भी व्यक्ति की धार्मिक आकांक्षाओं, भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ बृहद और कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिले में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सोशल मीडिया की सतत निगरानी के लिए सर्विलांस और साइबर सेल की टीम सक्रिय कर दी गई है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप सहित अन्य प्लेटफार्मों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
एसपी ने आम जनमानस से भी अपील की है कि किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट को बिना पुष्टि के शेयर न करें और ऐसे पोस्ट दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। अफवाह फैलाना भी अपराध की श्रेणी में आता है।
    user_बिकाश श्रीवास्तव
    बिकाश श्रीवास्तव
    Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • कांहे भावे नारियल काहे चुनरिया शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय शास्त्रीय व लोक गायक पंजीकृत कलाकार संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश
    1
    कांहे भावे नारियल काहे चुनरिया 
शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय शास्त्रीय व लोक गायक पंजीकृत कलाकार संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश
    user_Shailendra Pandey
    Shailendra Pandey
    Singing teaching and political work. खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • गाजियाबाद में बच्चों से भरी एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर जा गिरी। वैन में उस वक्त कई स्कूली बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी बच्चे को चोट नहीं आई। गाजियाबाद में बच्चों से भरी एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर जा गिरी। वैन में उस वक्त कई स्कूली बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी बच्चे को चोट नहीं आई।
    1
    गाजियाबाद में बच्चों से भरी एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर जा गिरी।

वैन में उस वक्त कई स्कूली बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी बच्चे को चोट नहीं आई।
गाजियाबाद में बच्चों से भरी एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर जा गिरी।
वैन में उस वक्त कई स्कूली बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी बच्चे को चोट नहीं आई।
    user_Mulayam Singh Yadav
    Mulayam Singh Yadav
    Newspaper publisher शोहरतगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.