Shuru
Apke Nagar Ki App…
आचार्य प्रशांत जी का एक उद्धारण महात्मा ज्योतिबा फुले के जन्मदिवस पर आचार्य प्रशांत द्वारा एक बहुत ही बढ़िया शिक्षा प्रदान की गई, जिसमें महात्मा ज्योतिबा फूले की एक कहानी सुनाई गई, समाज उदहरण प्रस्तुत किया।
अजित सिंह न्यूज़ रिपोर्टर सतना
आचार्य प्रशांत जी का एक उद्धारण महात्मा ज्योतिबा फुले के जन्मदिवस पर आचार्य प्रशांत द्वारा एक बहुत ही बढ़िया शिक्षा प्रदान की गई, जिसमें महात्मा ज्योतिबा फूले की एक कहानी सुनाई गई, समाज उदहरण प्रस्तुत किया।
More news from Rewa and nearby areas
- ऑटो नियंत्रित होकर पलटा दो लोग घायल1
- *✍️रीवा ब्यरो चीफ रिप्पू पाण्डेय ✍️ ब्रेकिंग न्यूज़ ‼️* *आपकारी विभाग के नाक के नीचे फल फूल रहा गोरखधंधा* *_शराब दुकान दुआरी गुढ़ ठेकेदार द्वारा गुण्डागर्दी से कराई जा रही अवैध पैकारी_* *रीवा जिले के गुढ़ तहसील अंतर्गत गुढ़ व दुआरी में संचालित शराब दुकान ठेकेदार द्वारा गुण्डार्दी पूर्वक अवैध रूप से शराब की पैकारी कराई जा रही है* *धड़ल्ले से बिना किसी रोंक टोंक* जिससे समाज सेवियों सहित ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। आपको बता दें कि वर्तमान सत्र 2026-27 का ठेका अनंत सुप्रभ ग्रुप को मिला है किंतु कुछ स्थानीय ठेकेदार सत्येन्द्र सिंह व राजेश सिंह आबकारी विभाग के नियमों को दरकिनार करते हुए शराब दुकान दुआरी से शराब की अवैध पैकारी करवा रहे हैं। ठेकेदार के उक्त क्रियाकलापों से सैकड़ों हरिजन आदिवासियों सहित ग्रामीणों में रोष व्याप्त है, ग्रामीणों ने खुले शब्दों में कहा है कि ठेकेदार गुण्डागर्दी पूर्वक अवैध पैकारी कराना बंद कर दें क्योंकि गुण्डागर्दी पूर्वक अवैध पैकारी कतई संभव नहीं है और न ही बर्दाश्त की जाएगी। ग्रामीणों ने कहा यदि ठेकेदार अपने क्रियाकलापों को बंद नहीं करता तो माननीय अनुविभागीय अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी रीवा, संभागायुक्त आबकारी अधिकारी, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक रीवा व आईजी रीवा जोन को ज्ञापन सौंपने के बाद शराब दुकान के सामने आमरण अनशन किया जाएगा साथ ही अवैध पैकारी रोकने के लिए हर तरीके का प्रयास किया जाएगा जिसकी समस्त जबावदारी शराब ठेकेदार की होगी।1
- मऊगंज NH-135 पर ‘खूनी रेस’ का खौफनाक अंत, 3 लड़के बाइक से स्टंट कर रहे थे, हाथ में कट्टा, दूसरी बाइक पर इनके दोस्त वीडियो बना रहे थे अगले ही पल ट्रेलर से भिड़ंत… 3 भाइयों की मौत हो गई कितना खौफनाक और दर्दनाक है1
- Post by Prime 24 News1
- Post by Neeraj Ravi1
- आस्था से खिलवाड़: बाबा गैवीनाथ धाम के 'स्वयंभू' शिवलिंग के साथ AI की छेड़छाड़ पर भक्तों में भारी आक्रोश विंध्य क्षेत्र की अगाध श्रद्धा का केंद्र, बाबा गैवीनाथ धाम इन दिनों एक विवादास्पद घटना के कारण चर्चा में है। बीरसिंहपुर स्थित इस प्राचीन और सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल की मर्यादा को तब ठेस पहुँची, जब 'गैवीनाथधाम' नाम के एक फेसबुक अकाउंट से भगवान भोलेनाथ के पावन शिवलिंग का एक वीडियो साझा किया गया। इस वीडियो में आधुनिक AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक का गलत इस्तेमाल करते हुए स्थिर और स्वयंभू शिवलिंग को घूमते हुए दिखाया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बाबा गैवीनाथ का यह शिवलिंग स्वयंभू और अचल है, जिसकी दिशा या स्वरूप में परिवर्तन करना असंभव माना जाता है। तकनीक के इस अनुचित प्रयोग को भक्तों की आस्था के साथ भद्दा मजाक बताया जा रहा है, जिससे स्थानीय जनता और शिव भक्तों में गहरा रोष व्याप्त है। लोगों का मानना है कि आस्था के इन प्रतीकों के साथ ऐसी छेड़छाड़ न केवल अपमानजनक है, बल्कि यह भावनाओं को आहत करने का जानबूझकर किया गया प्रयास है। अब हर तरफ से यह मांग उठ रही है कि स्थानीय प्रशासन को इस गंभीर मामले का तुरंत संज्ञान लेना चाहिए और पवित्रता के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी धर्म और तकनीक की मर्यादा को लांघने का साहस न कर सके।1
- ग्राम पंचायत बरती में भव्य लोकार्पण समारोह अमर शहीद पहाड़ सिंह ,नाहर सिंह एव शिक्षाविद् श्री दयानंद सिंह परिहार जी के नाम पर निर्मित भव्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण सफल सम्पन्न हुआ, इस गरिमा में अवसर पर रामपुर बाघेलन के लोकप्रिय विधायक श्री विक्रम सिंह जी विक्की भैया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, यह प्रवेश द्वार ग्राम पंचायत बरती की गौरव, पहचान एव सम्मान का प्रतीक बनेगा, सभी ग्रामवासियों एव अतिथियों का हार्दिक आभार एव वंदन है |8
- उसके बाद उनके परिवार के साथ बैठकर हाल-चाल लिया1
- ✍️रीवा ब्यरो चीफ रिप्पू पाण्डेय ✍️ रीवा से बड़ी खबर *रतहरा डिस्ट्रीब्यूटर नहर का निर्माण अधर में, बाणसागर विभाग और ठेकेदार की लापरवाही से क्षेत्र की जनता परेसान* *♦️रीवा : गुढ़ समाचार* रीवाजिले के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बड़ागांव से निकलने वाली रतहरा डिस्ट्रीब्यूटर नहर का निर्माण कार्य पिछले लंबे समय से कछुआ गति और प्रशासनिक अनदेखी का शिकार है। विडंबना यह है कि नहर का काम लगभग पूर्णता की ओर है और मात्र 1 से 2 किलोमीटर का पैच बचा हुआ है, लेकिन ठेकेदार की मनमानी और बाणसागर विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के कारण यह कार्य आज तक पूरा नहीं हो सका है। *बार-बार निवेदन के बाद भी परिणाम शून्य* क्षेत्रीय ग्रामीणों और किसानों ने बताया कि नहर के इस अधूरे हिस्से को पूरा करने के लिए बाणसागर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक रूप से निवेदन किया गया है। हर बार केवल आश्वासन मिलता है, लेकिन धरातल पर काम शुरू नहीं होता। किसानों का आरोप है कि नहर का निर्माण रुकने से सिंचाई का लाभ अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे रबी और खरीफ दोनों फसलों के उत्पादन पर बुरा असर पड़ रहा है। *ठेकेदार और प्रशासन की मिलीभगत का आरोप* निर्माण कार्य में हो रही देरी का मुख्य कारण ठेकेदार की लापरवाही और विभागीय अधिकारियों की ढुलमुल कार्यप्रणाली मानी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जब मात्र 1 से 2 किमी का काम शेष है, तो इसे पूरा करने में आखिर क्या तकनीकी बाधा है? यह स्पष्ट रूप से प्रशासनिक इच्छाशक्ति की कमी और भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। *आंदोलन की चेतावनी* क्षेत्र वासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नहर के शेष बचे हुए निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर शुरू कर पूरा नहीं किया गया, तो क्षेत्र की जनता उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। किसानों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और पेयजल की समस्या से निजात मिल जाए।1