logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*जिला कलेक्टर के प्रतिबंध के वावजूद किसान जला रहे नरवाई, पराली जलाने से बढ़ा हादसे का खतरा, रोज 10-12 जगह आग की सामने आ रही घटनाएं, मामले पर जिला प्रशाशन की सख्त कार्यवाही की जरुरत* *मैहर:* जिले में फसल कटाई के बाद खेतों में बची नरवई जलाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रतिबंध के बावजूद किसान खेतों में आग लगा रहे हैं, जिससे बड़े हादसे की आशंका लगातार बनी हुई है। मैहर जिले में एक दिन में लगभग 10 से 12 जगह नरवई में आग लगने की खबरें सामने आ रही हैं। जिसके चलते पुलिस व फायर ब्रिगेड के कर्मचारी परेशान होते नजर आ रहे है। नरवई की आग से आसपास खड़ी गेहूं की फसल और ग्रामीण क्षेत्रों में आग फैलने का खतरा बना रहता है। नरवई जलाने से निकलने वाला धुआं वायु प्रदूषण बढ़ाता है और जमीन की उर्वरा शक्ति भी कम होती है। स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। लोगों का कहना है कि नरवई में आग लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, तभी हादसों पर विराम लगेगा। प्रशासन द्वारा नरवई जलाने पर पहले से प्रतिबंध लगाया जा चुका है और जुर्माने का प्रावधान भी है। इसके बावजूद किसान जल्द खेत खाली करने के चक्कर में नरवई में आग लगा रहे हैं।कुछ मामलो मे यह भी देखने को मिला है की नर्रवाई जलाने के गेहूं को फसल जलने की बात कर मुआवजे की मांग भी की जा रही है।

3 hrs ago
user_Neeraj Ravi
Neeraj Ravi
Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

*जिला कलेक्टर के प्रतिबंध के वावजूद किसान जला रहे नरवाई, पराली जलाने से बढ़ा हादसे का खतरा, रोज 10-12 जगह आग की सामने आ रही घटनाएं, मामले पर जिला प्रशाशन की सख्त कार्यवाही की जरुरत* *मैहर:* जिले में फसल कटाई के बाद खेतों में बची नरवई जलाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रतिबंध के बावजूद किसान खेतों में आग लगा रहे हैं, जिससे बड़े हादसे की आशंका लगातार बनी हुई है। मैहर जिले में एक दिन में लगभग 10 से 12 जगह नरवई में आग लगने की खबरें सामने आ रही हैं। जिसके चलते पुलिस व फायर ब्रिगेड के कर्मचारी परेशान होते नजर आ रहे है। नरवई की आग से आसपास खड़ी गेहूं की फसल और ग्रामीण क्षेत्रों में आग फैलने का खतरा बना रहता है। नरवई जलाने से निकलने वाला धुआं वायु प्रदूषण बढ़ाता है और जमीन की उर्वरा शक्ति भी कम होती है। स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। लोगों का कहना है कि नरवई में आग लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, तभी हादसों पर विराम लगेगा। प्रशासन द्वारा नरवई जलाने पर पहले से प्रतिबंध लगाया जा चुका है और जुर्माने का प्रावधान भी है। इसके बावजूद किसान जल्द खेत खाली करने के चक्कर में नरवई में आग लगा रहे हैं।कुछ मामलो मे यह भी देखने को मिला है की नर्रवाई जलाने के गेहूं को फसल जलने की बात कर मुआवजे की मांग भी की जा रही है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सतना - रेलवे स्टेशन में वेंडर उड़ा रहे नियमों की धज्जियां। तमाशा बीन बने जिम्मेदार अधिकारी। नियमों को ताक पर रखकर पटरी पार कर रहे वेंडर।
    1
    सतना -
रेलवे स्टेशन में वेंडर उड़ा रहे नियमों की धज्जियां। तमाशा बीन बने जिम्मेदार अधिकारी। 
नियमों को ताक पर रखकर पटरी पार कर रहे वेंडर।
    user_Ravi Shankar pathak
    Ravi Shankar pathak
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *रीवा में बेखौफ बदमाश: बीच सड़क युवक को लाठी-डंडों और बेल्ट से बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल* ​रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दबंगों ने सरेराह एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का एक विचलित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। *​दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, बेल्ट और डंडों का किया इस्तेमाल* ​वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आधा दर्जन से अधिक युवकों ने एक अकेले युवक को घेर रखा है। बदमाश उसे बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों और बेल्ट से पीट रहे हैं। पीड़ित युवक अपनी जान बचाने के लिए भागता रहा और मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन हमलावर उस पर लगातार वार करते रहे। *​राहगीर बने रहे तमाशबीन* ​हैरानी की बात यह है कि यह पूरी घटना मुख्य सड़क पर हुई, जहाँ से कई वाहन और राहगीर गुजर रहे थे। शहर के व्यस्त इलाके में हुई इस गुंडागर्दी के दौरान लोग तमाशबीन बने रहे, लेकिन किसी ने भी युवक को बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। बदमाशों की दबंगई का आलम यह था कि वे सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाते रहे और आसानी से मौके से फरार हो गए। *​पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल* ​इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। नागरिकों का कहना है कि शहर में पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है और अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
    1
    *रीवा में बेखौफ बदमाश: बीच सड़क युवक को लाठी-डंडों और बेल्ट से बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल*
​रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दबंगों ने सरेराह एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का एक विचलित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
*​दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, बेल्ट और डंडों का किया इस्तेमाल*
​वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आधा दर्जन से अधिक युवकों ने एक अकेले युवक को घेर रखा है। बदमाश उसे बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों और बेल्ट से पीट रहे हैं। पीड़ित युवक अपनी जान बचाने के लिए भागता रहा और मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन हमलावर उस पर लगातार वार करते रहे।
*​राहगीर बने रहे तमाशबीन*
​हैरानी की बात यह है कि यह पूरी घटना मुख्य सड़क पर हुई, जहाँ से कई वाहन और राहगीर गुजर रहे थे। शहर के व्यस्त इलाके में हुई इस गुंडागर्दी के दौरान लोग तमाशबीन बने रहे, लेकिन किसी ने भी युवक को बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। बदमाशों की दबंगई का आलम यह था कि वे सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाते रहे और आसानी से मौके से फरार हो गए।
*​पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल*
​इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। नागरिकों का कहना है कि शहर में पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है और अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
    user_Unchehra news
    Unchehra news
    News Anchor उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उंचेहरा में आयोजित सामूहिक कन्यादान विवाह 110 जोड़ो का हुआ विवाह। मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा गरीब परिवारों को राहत पहुचाने के मद्देनजर हर वर्ष सामूहिक कन्या दान विवाह कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक बार करती है।उसी क्रम में रविवार के दिन नगर परिषद के द्वारा खेरमाता टाउन हॉल में सामूहिक कन्या दान विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ।जहा हिन्दू रीतिरिवाज अनुरूप 20 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।खेर माता मंदिर से टाउन हॉल तक गाजे बाजे के साथ नगर परिसद अध्यक्ष निरंजन प्रजापति,सभापति किरण संतोष ताम्रकार,महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजना ताम्रकार, पार्षद सुनीता बेल्दार,फिरोज खान,नवसाद आली व भाजपा मंडल उंचेहरा के अध्यक्ष अनुराग सिंह गुड्डा के आतिथ्य में धूमधाम के साथ निकाली गई बारात।जनपद पंचायत उंचेहरा के परिषर में ज.पं.की अध्यक्ष अंजू भगावेंद्र सिंह,उपाध्यक्ष सुनीता गुलाब चंद्र पाल, जनपद सदस्य सुरेंद्र दुवेदी,भाजपा मंडल उंचेहरा के अध्यक्ष अनुराग सिंह गुड्डा,महामंत्री हरषु पांडेय, सरपंच राजन सिंह लगरगवा,पुष्पेंद्र सिंह नरहठी,सरपँच संघ के अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह,राजन सिंह सेमरी के आतिथ्य व मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओपी आस्था की मौजूदगी में धूमधाम के साथ 90 जोड़े वर बंधूओ का हुआ विवाह। *80 जोड़े नाराज हो लौटे।* जनपद पंचायत उंचेहरा में आयोजित सामूहिक वैवाहिक सम्मेलन में 170 जोड़ो का रजिस्ट्रेशन हुआ था।लेकिन मध्य प्रदेश सरकार की गाइडलाइन अनुरूप महज 90 जोड़ो का विवाह हुआ और 80 जोड़े मयूश हो बैंरग अपने-अपने गाव लौटे जिस बात की नाराजगी में वैवाहिक स्थल में देखने को मिली।बहुत से सरपंचो ने नाराजगी बस बनाई दूरियां। *पैकेट में मिला भोजन।* वैवाहिक सम्मेलन में इस मर्तबा जनपद उंचेहरा के परिसर में हजारो की संख्या में वर बधू के साथ उनके परिजन पहुचे।जिस वजह से परिषर में अव्यवस्थाओं का अंबार आयोजन के दौरान देखा गया।इस बार पैकेट में गिन कर भोजन पैकेट का वितरण किया गया।किसी को भोजन मिला और किसी को नही मिला व्यवस्था पर जम कर सवाल खड़े हुए है।
    1
    उंचेहरा में आयोजित सामूहिक कन्यादान विवाह 110 जोड़ो का हुआ विवाह।
मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा गरीब परिवारों को राहत पहुचाने के मद्देनजर हर वर्ष सामूहिक कन्या दान विवाह कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक बार करती है।उसी क्रम में रविवार के दिन नगर परिषद के द्वारा खेरमाता टाउन हॉल में सामूहिक कन्या दान विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ।जहा हिन्दू रीतिरिवाज अनुरूप 20 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।खेर माता मंदिर से टाउन हॉल तक गाजे बाजे के साथ नगर परिसद अध्यक्ष निरंजन प्रजापति,सभापति किरण संतोष ताम्रकार,महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजना ताम्रकार, पार्षद सुनीता बेल्दार,फिरोज खान,नवसाद आली व भाजपा मंडल उंचेहरा के अध्यक्ष अनुराग सिंह गुड्डा के आतिथ्य में धूमधाम के साथ निकाली गई बारात।जनपद पंचायत उंचेहरा के परिषर में ज.पं.की अध्यक्ष अंजू भगावेंद्र सिंह,उपाध्यक्ष सुनीता गुलाब चंद्र पाल, जनपद सदस्य सुरेंद्र दुवेदी,भाजपा मंडल उंचेहरा के अध्यक्ष अनुराग सिंह गुड्डा,महामंत्री हरषु पांडेय, सरपंच राजन सिंह लगरगवा,पुष्पेंद्र सिंह नरहठी,सरपँच संघ के अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह,राजन सिंह सेमरी के आतिथ्य व मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओपी आस्था की मौजूदगी में धूमधाम के साथ 90 जोड़े वर बंधूओ का हुआ विवाह।
*80 जोड़े नाराज हो लौटे।*
जनपद पंचायत उंचेहरा में आयोजित सामूहिक वैवाहिक सम्मेलन में 170 जोड़ो का रजिस्ट्रेशन हुआ था।लेकिन मध्य प्रदेश सरकार की गाइडलाइन अनुरूप महज 90 जोड़ो का विवाह हुआ और 80 जोड़े मयूश हो बैंरग अपने-अपने गाव लौटे जिस बात की नाराजगी में वैवाहिक स्थल में देखने को मिली।बहुत से सरपंचो ने नाराजगी बस बनाई दूरियां।
*पैकेट में मिला भोजन।*
वैवाहिक सम्मेलन में इस मर्तबा जनपद उंचेहरा के परिसर में हजारो की संख्या में वर बधू के साथ उनके परिजन पहुचे।जिस वजह से परिषर में अव्यवस्थाओं का अंबार आयोजन के दौरान देखा गया।इस बार पैकेट में  गिन कर भोजन पैकेट का वितरण किया गया।किसी को भोजन मिला और किसी को नही मिला व्यवस्था पर जम कर सवाल खड़े हुए है।
    user_रूप कुमार हरबोल
    रूप कुमार हरबोल
    Court reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Dileep bunkar
    1
    Post by Dileep bunkar
    user_Dileep bunkar
    Dileep bunkar
    Unchahara, Indore•
    21 hrs ago
  • मैहर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से 200 मीटर तक घिसटी कार, बड़ा हादसा टला
    3
    मैहर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से 200 मीटर तक घिसटी कार, बड़ा हादसा टला
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    6 hrs ago
  • मो. इस्लाम सिद्दीकी द्वारा मेरी गाड़ी का चालान काटा गया कर्वी चित्रकूट में आए दिन रोज चालान काट कर जन समूह को प्रताड़ित किया जा रहा, मैं अभी चौराहे से घर के काम से निकला था और मेरी बुलेट गाड़ी का चालान काट दिया जाता है,बीच चौराहे में मोबाइल लेकर खड़े इन वर्दी के भेष में ये गुंडे,वसूली गैंग,किसी आतंकवादी से कम नहीं जो बेमतलब जन समूह को लगातार हर रोज प्रताड़ित कर रहें हैं.... मेरा अपने बड़े भाईयों से निवेदन है की इस अराजकता के खिलाफ मेरा साथ दीजिए और जन प्रतिनिधियों को जगाने में सहयोग कीजिए, इन ट्राफिक पुलिस अधिकारियो के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही होना अत्यंत आवश्यक है
    1
    मो. इस्लाम सिद्दीकी द्वारा मेरी गाड़ी का चालान काटा गया 
कर्वी चित्रकूट में आए दिन रोज चालान काट कर जन समूह को प्रताड़ित किया जा रहा, मैं अभी चौराहे से घर के काम से निकला था और मेरी बुलेट गाड़ी का चालान काट दिया जाता है,बीच चौराहे में मोबाइल लेकर खड़े इन वर्दी के भेष में ये गुंडे,वसूली गैंग,किसी आतंकवादी से कम नहीं जो बेमतलब जन समूह को लगातार हर रोज प्रताड़ित कर रहें हैं....
मेरा अपने बड़े भाईयों से निवेदन है की इस अराजकता के खिलाफ मेरा साथ दीजिए और जन प्रतिनिधियों को जगाने में सहयोग कीजिए,
इन ट्राफिक पुलिस अधिकारियो के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही होना अत्यंत आवश्यक है
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Neeraj Ravi
    1
    Post by Neeraj Ravi
    user_Neeraj Ravi
    Neeraj Ravi
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मैहर सिविल अस्पतालके अंदर युवक का साइकिल स्टंट, वीडियो वायरल मैहर सिविल अस्पताल में उस समय हैरानी का माहौल बन गया जब एक युवक खुलेआम साइकिल चलाते हुए पूरे अस्पताल परिसर में सैर-सपाटा करता नजर आया। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर युवक बेखौफ साइकिल दौड़ाता रहा लेकिन उसे रोकने वाला कोई नजर नहीं आया जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। काफी देर बाद अस्पताल के एक गार्ड ने सक्रियता दिखाते हुए साइकिल सवार युवक को रोका। जिसके बाद अब साइकल से अस्पताल।में घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर प वायरल हो रहा है इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही और निगरानी व्यवस्था की पोल खोल दी है फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रभारी डॉक्टर RN पांडे ने बताया की अस्पताल को बदनाम करने की साजिश के तहत वीडियो तैयार किया गया है यह काम अस्पताल परिसर के आसपास मौजूद दलालों के ऊपर शंका जताई गई है। अस्पताल प्रभारी ने कहा कि इसकी लिखित शिकायत थाने में दी गई है ताकि ऐसे दलालों पर कार्रवाई की जा सके। इस पूरे मामले में अस्पताल प्रभारी आर एन पांडे ने क्या कुछ कहा लिए जानते हैं उनकी बात
    2
    मैहर सिविल अस्पतालके अंदर युवक का साइकिल स्टंट, वीडियो वायरल 
मैहर सिविल अस्पताल में उस समय हैरानी का माहौल बन गया जब एक युवक खुलेआम साइकिल चलाते हुए पूरे अस्पताल परिसर में सैर-सपाटा करता नजर आया। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर युवक बेखौफ साइकिल दौड़ाता रहा लेकिन उसे रोकने वाला कोई नजर नहीं आया जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। काफी देर बाद अस्पताल के एक गार्ड ने सक्रियता दिखाते हुए साइकिल सवार युवक को रोका। जिसके बाद अब साइकल से अस्पताल।में घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर प
वायरल हो रहा है इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही और निगरानी व्यवस्था की पोल खोल दी है फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रभारी डॉक्टर RN पांडे ने बताया की अस्पताल को बदनाम करने की साजिश के तहत वीडियो तैयार किया गया है यह काम अस्पताल परिसर के आसपास मौजूद दलालों के ऊपर शंका जताई गई है। अस्पताल प्रभारी ने कहा कि इसकी लिखित शिकायत थाने में दी गई है ताकि ऐसे दलालों पर कार्रवाई की जा सके।
इस पूरे मामले में अस्पताल प्रभारी आर एन पांडे ने क्या कुछ कहा लिए जानते हैं उनकी बात
    user_Ravi Shankar pathak
    Ravi Shankar pathak
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान झाड़ग्राम की झालमुड़ी का आनंद लिया...
    1
    माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान झाड़ग्राम की झालमुड़ी का आनंद लिया...
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.