*गरीब बेटी की शादी में देवदूत बने मैहर विधायक, सूची से छूटा नाम जुड़वाकर तय समय पर कराया विवाह* मैहर। संवेदनशील जनप्रतिनिधि किसे कहते हैं, इसका जीवंत उदाहरण मैहर में देखने को मिला, जब एक गरीब परिवार की बेटी की शादी महज एक प्रशासनिक चूक के कारण अटक गई थी। लेकिन मैहर विधायक ने तत्परता दिखाते हुए न सिर्फ समस्या का समाधान किया, बल्कि तय तिथि पर विवाह भी संपन्न कराया।बदेरा मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत अजवायन निवासी स्वर्गीय चंद्रभान पटेल की पुत्री साक्षी पटेल का विवाह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 19 अप्रैल को होना था। किन्तु सूची में नाम दर्ज न होने से पूरा परिवार चिंता और निराशा में डूब गया था।जैसे ही यह मामला विधायक के संज्ञान में आया, उन्होंने बिना देर किए अधिकारियों को तलब कर स्थिति स्पष्ट की और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक के हस्तक्षेप का असर ऐसा रहा कि कुछ ही समय में साक्षी पटेल का नाम सूची में जोड़ा गया और पूरे विधि-विधान के साथ विवाह संपन्न कराया गया।विधायक की इस मानवीय और संवेदनशील पहल से जहां एक गरीब परिवार की बड़ी चिंता दूर हुई, वहीं क्षेत्र में उनके प्रति सम्मान और विश्वास भी और मजबूत हुआ। बड़ेरा मंडल अध्यक्ष सचिन मिश्रा सहित परिजनों और ग्रामवासियों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने एक बेटी के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन संकट से निकालकर खुशियों में बदल दिया।इस दौरान विश्वनाथ पटेल, अशोक नामदेव, प्रमोद सोनी सहित कई गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार और जनप्रतिनिधि गरीबों के हित में इसी तरह संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं।

- Post by Neeraj Ravi1
- आस्था से खिलवाड़: बाबा गैवीनाथ धाम के 'स्वयंभू' शिवलिंग के साथ AI की छेड़छाड़ पर भक्तों में भारी आक्रोश विंध्य क्षेत्र की अगाध श्रद्धा का केंद्र, बाबा गैवीनाथ धाम इन दिनों एक विवादास्पद घटना के कारण चर्चा में है। बीरसिंहपुर स्थित इस प्राचीन और सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल की मर्यादा को तब ठेस पहुँची, जब 'गैवीनाथधाम' नाम के एक फेसबुक अकाउंट से भगवान भोलेनाथ के पावन शिवलिंग का एक वीडियो साझा किया गया। इस वीडियो में आधुनिक AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक का गलत इस्तेमाल करते हुए स्थिर और स्वयंभू शिवलिंग को घूमते हुए दिखाया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बाबा गैवीनाथ का यह शिवलिंग स्वयंभू और अचल है, जिसकी दिशा या स्वरूप में परिवर्तन करना असंभव माना जाता है। तकनीक के इस अनुचित प्रयोग को भक्तों की आस्था के साथ भद्दा मजाक बताया जा रहा है, जिससे स्थानीय जनता और शिव भक्तों में गहरा रोष व्याप्त है। लोगों का मानना है कि आस्था के इन प्रतीकों के साथ ऐसी छेड़छाड़ न केवल अपमानजनक है, बल्कि यह भावनाओं को आहत करने का जानबूझकर किया गया प्रयास है। अब हर तरफ से यह मांग उठ रही है कि स्थानीय प्रशासन को इस गंभीर मामले का तुरंत संज्ञान लेना चाहिए और पवित्रता के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी धर्म और तकनीक की मर्यादा को लांघने का साहस न कर सके।1
- *रीवा में बेखौफ बदमाश: बीच सड़क युवक को लाठी-डंडों और बेल्ट से बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल* रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दबंगों ने सरेराह एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का एक विचलित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। *दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, बेल्ट और डंडों का किया इस्तेमाल* वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आधा दर्जन से अधिक युवकों ने एक अकेले युवक को घेर रखा है। बदमाश उसे बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों और बेल्ट से पीट रहे हैं। पीड़ित युवक अपनी जान बचाने के लिए भागता रहा और मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन हमलावर उस पर लगातार वार करते रहे। *राहगीर बने रहे तमाशबीन* हैरानी की बात यह है कि यह पूरी घटना मुख्य सड़क पर हुई, जहाँ से कई वाहन और राहगीर गुजर रहे थे। शहर के व्यस्त इलाके में हुई इस गुंडागर्दी के दौरान लोग तमाशबीन बने रहे, लेकिन किसी ने भी युवक को बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। बदमाशों की दबंगई का आलम यह था कि वे सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाते रहे और आसानी से मौके से फरार हो गए। *पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल* इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। नागरिकों का कहना है कि शहर में पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है और अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।1
- बुजुर्ग महिला की मौत के बाद परिजनों ने सतना हास्पिटल के सामने मंचाया हंगामा। एक बुजुर्ग महिला का का फैक्चर होने के उपरान्त सतना हास्पिटल सतना में इलाज चल रहा था।लेकिन इस बीच बुजुर्ग महिला की हुई मौत परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन को बताया मौत का जिम्मेदार।अस्पताल प्रबंधन की व्यबस्थाओ में खड़े हुए सवाल।जिस मामले को लेकर डॉक्टर ने प्रबंधन की ओर से रखा अपना पक्ष।1
- Post by Dileep bunkar1
- भीम आर्मी का प्रदर्शन जारी?1
- मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ स्कूल से घर लौट रही एक 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए अमदरा थाना पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्या है पूरा मामला? घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग छात्रा जब स्कूल से अपनी छुट्टी के बाद घर वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में दो दरिंदों ने उसे अपना निशाना बनाया। आरोपियों ने छात्रा को जबरन अगवा किया और उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की हुई पहचान अमदरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार शाम को दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है: सनी कोहली (उम्र 25 वर्ष, निवासी कटनी) गोलू उर्फ दीपक (उम्र 38 वर्ष, निवासी झुकेही, हाल निवासी कटनी) पुलिस की कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों को स्थानीय न्यायालय में पेश किया। माननीय न्यायालय के आदेश के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। मध्य भारत न्यूज़ (MBN) के लिए मैहर से ब्यूरो रिपोर्ट।1
- Post by Neeraj Ravi1