Shuru
Apke Nagar Ki App…
भगवान परशुराम की जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में निकाली रैली का स्वागत भारतीय जन मोर्चा पार्टी के द्वारा किया गया जिसमें मुख्य रूप से दिलीप बुनकर विष्णु गुप्ता अनूप श्रीवास्तव रविशंकर यादव बिपिन राय विक्की दुबे विष्णु सोनी एवं अन्य लोगों द्वारा स्वागत किया गया जिसमें जल फूल से उनका स्वागत बंदन अभिनंदन किया गया जय जय परशुराम
Dileep bunkar
भगवान परशुराम की जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में निकाली रैली का स्वागत भारतीय जन मोर्चा पार्टी के द्वारा किया गया जिसमें मुख्य रूप से दिलीप बुनकर विष्णु गुप्ता अनूप श्रीवास्तव रविशंकर यादव बिपिन राय विक्की दुबे विष्णु सोनी एवं अन्य लोगों द्वारा स्वागत किया गया जिसमें जल फूल से उनका स्वागत बंदन अभिनंदन किया गया जय जय परशुराम
More news from Indore and nearby areas
- Post by Dileep bunkar1
- पन्ना में दबंगों का कहर घर में घुसकर मारपीट : मासूम बच्चों को भी नहीं बख्शा, न्याय की गुहार लेकर मैहर पहुँचा पीड़ित परिवार मैहर: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के सलेहा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक दबंग परिवार द्वारा घर में घुसकर न केवल एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई, बल्कि उसके तीन मासूम बच्चों को भी बेरहमी से पीटा गया। अपनी और अपने बच्चों की जान बचाने के लिए पीड़ित परिवार जिला छोड़ पड़ोसी जिले मैहर में शरण लेने को मजबूर हो गया है। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, सलेहा थाना क्षेत्र के निवासी *राम किसुन रजक* के घर में आरोपी *चंद्रकांत लोधी* ने अपने परिजनों के साथ मिलकर कथित तौर पर हमला बोल दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर जबरन घर की सीमा में दाखिल हुए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस हमले की सबसे वीभत्कारी बात यह रही कि आरोपियों ने राम किसुन के साथ-साथ उसके *तीन छोटे-छोटे बच्चों* को भी अपना निशाना बनाया। इस बर्बरता के बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे और दहशत में है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल पीड़ित राम किसुन का कहना है कि घटना के बाद वह गुहार लगाने थाने पहुँचा, लेकिन आरोप है कि *सलेहा थाना पुलिस द्वारा अब तक FIR दर्ज नहीं की गई है।* पुलिस की इस कथित निष्क्रियता और आरोपियों के खौफ के कारण पीड़ित को पन्ना छोड़कर मैहर भागना पड़ा। न्याय न मिलने और सुरक्षा के अभाव में पीड़ित अब दर-दर भटकने को मजबूर है।'आप' नेता ने बढ़ाया मदद का हाथ.मामला संज्ञान में आने पर *आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव उमेश चौधरी* ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने न केवल परिवार के रहने और भोजन की व्यवस्था कराई, बल्कि यात्रा खर्च देकर उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुँचाया। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक गरीब परिवार पर हमला होता है और पुलिस कार्रवाई करने के बजाय मौन साधे हुए है। मैंने थाना प्रभारी से बात कर निष्पक्ष जांच और तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की है।उमे़श चौधरी, प्रदेश सचिव (AAP) प्रशासन से सुरक्षा की मांग* यह मामला वर्तमान में पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि: दोषियों के खिलाफ तत्काल कठोर धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। पीड़ित परिवार को उचित सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि वे अपने घर लौट सकें। बच्चों पर हुए अत्याचार के मामले में बाल संरक्षण नियमों के तहत कार्रवाई हो। फिलहाल, पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद में उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप का इंतज़ार कर रहा है।1
- Post by Neeraj Ravi1
- *अस्पताल में शराब पीने से मना करने पर मरीज ने किया कट्टे से फायर* *देर रात उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की घटना, पुलिस तलाश में जुटी* सतना। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचेहरा में शुक्रवार की देर रात भर्ती मरीज द्वारा कट्टे से फायर कर दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। आरोपी कमजोरी की वजह से वार्ड में भर्ती था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोठी रमपुरवा थाना उचेहरा निवासी शिवम द्विवेदी 23 वर्ष पिछले 2 दिन से कमजोरी महसूस होने पर डाक्टर की सलाह पर अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती किया गया था। रात लगभग 12.30 बजे वार्ड के स्टॉफ ने शिवम को बेड पर ही शराब पीते देखा तो ड्यूटी डॉक्टर दीपक पांडेय को जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर ड्यूटी डॉक्टर ने मरीज से अस्पताल में शराब पीने पर आपत्ति जताई और उसे ऐसा करने से मना किया। इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है। उधर, डॉक्टर की चेतावनी से नाराज मरीज शिवम डॉक्टर और वार्ड ब्वॉय के साथ गाली गलौज करने लगा। इसी बीच डॉक्टर दीपक पांडेय वहां से जाने लगे तो शिवम भी अस्पताल के बाहर पहुंचा और बाइक स्टार्ट कर कट्टे से फायर कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस फायरिंग में ड्यूटी डॉक्टर दीपक पांडेय बाल बाल बच गए। *डायल 112 को दी गई सूचना* कट्टे से जानलेवा फायर करने की घटना के बाद घबराए डॉक्टर ने फौरन डायल 112 को सूचना दी। मौके पर जब तक पुलिस टीम पहुंची आरोपी फरार हो चुका था। रात में ही घटनाक्रम से बीएमओ को भी अवगत कराया गया। घटना के बाद से अस्पताल में भर्ती मरीजों में दहशत का माहौल है। घटना के संबंध में कोई भी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। बीएमओ डॉक्टर ए के राय ने बताया कि शिवम को दो दिन पहले भर्ती किया गया था। लेकिन वह बोतल चढ़वाने के बाद घर चला जाता था। शुक्रवार को भी शिवम रात अस्पताल आया और वार्ड में बोतल चढ़वाने के बाद बेड पर बैठ कर शराब पीने लगा। अस्पताल स्टाफ से घटना की जानकारी होने पर शनिवार को टीआई उचेहरा सतीश मिश्रा को अस्पताल प्रबंधन की ओर से शिकायत दी गई है। पुलिस फिलहाल घटना की जांच के साथ आरोपी की धर पकड़ के प्रयास कर रही है।1
- सतना जिला मेडिकल कॉलेज में 1 माह से बंद पड़ी लिफ्ट सतना के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में पिछले लगभग एक माह से लिफ्ट खराब पड़ी हुई है, जिससे वहां रहने वाले चिकित्सा शिक्षकों और स्टाफ को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर टॉप फ्लोर में रहने वाले लोगों को रोज़ाना आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। जानकारी के मुताबिक, केवल एक ही नहीं बल्कि कैंपस के कई स्थानों की लिफ्टें बंद पड़ी हैं, जिससे समस्या और भी बढ़ गई है।1
- आम आदमी पार्टी प्रदेश सचिव उमेश चौधरी ने की मदद 🙏 "पन्ना में घर के अंदर हमला, बच्चों तक पर अत्याचार — जान बचाकर मैहर पहुँचा परिवार, न्याय की गुहार!" #panna #saleha #Jaso #sntnewspinch1
- मध्य प्रदेश शिक्षण संस्थान के द्वारा कक्षा 10 कक्षा 12 का रिजल्ट घोषित किया गया जिसमें पन्ना जिले के होनहार छात्रों के द्वारा टॉप 10 में अपनी जगह बनाई जिसमें पन्ना जिले की गुनौर तहसील अंतर्गत ग्राम बेली हिनौती की बेटी प्रतिभा सिंह सोलंकी ने मध्य प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर मध्य प्रदेश जिला पन्ना एवं अपनी तहसील का नाम रोशन करते हुए अलग-अलग छात्राओं के द्वारा अपनी प्रतिभाओं को निखारने का काम किया इसी क्रम में पन्ना जिले के इन सभी छात्र-छात्राओं को लगातार जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों अधिकारियों के द्वारा फोन के माध्यम से एवं निवास में पहुंचकर बधाइयां मिल रही थी इसी को लेकर नगर परिषद गुनौर के द्वारा आज दिनांक नगर परिषद परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा जी रहे एवं विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा और अन्य भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी रहे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विष्णु दत्त शर्मा के द्वारा प्रतिभावान छात्रों के विषय में छात्र-छात्राओं का मनोबल एवं आगे बढ़ाने को लेकर मंत्र दिए इसी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विष्णु शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी के द्वारा मध्य प्रदेश में कक्षा 10वी में 500 में से 499 अंक अर्जित कर पहला स्थान प्राप्त करने वाली बेटी को लैपटॉप सील्ड साल प्रदान करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की1
- Post by Dileep bunkar1