Shuru
Apke Nagar Ki App…
टाइगर आ गया है! 🐯 JPSC आंदोलन में छात्रों का साथ देने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुँचे टाइगर जयराम महतो। छात्रों के चेहरे पर अब ख़ुशी है। क्या अब JPSC में सुधार होगा? अपनी राय कमेंट में बताएं।
Sach Tak Jharkhand News
टाइगर आ गया है! 🐯 JPSC आंदोलन में छात्रों का साथ देने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुँचे टाइगर जयराम महतो। छात्रों के चेहरे पर अब ख़ुशी है। क्या अब JPSC में सुधार होगा? अपनी राय कमेंट में बताएं।
More news from Hazaribagh and nearby areas
- O पुराने पल फिर याद आए... O पुराने पल फिर याद आए... O पुराने पल फिर याद आए... O पुराने पल फिर याद आए...1
- संत कोलम्बस कॉलेज में संताली विषय बंद, छात्रों ने नामांकन बहाल करने की उठाई मांग1
- हजारीबाग पुलिस के बेड़े को मिली नई ताकत, 30 नई डायल-112 गाड़ियां थानों के लिए रवाना शहर से गांव तक तेज होगी पुलिस की पहुंच; अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और नशे के खिलाफ अभियान में होगा इस्तेमाल हजारीबाग | हजारीबाग जिले में पुलिस की आपातकालीन सेवा और गश्ती व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। झारखंड सरकार की ओर से पुलिस मुख्यालय, झारखंड रांची के माध्यम से हजारीबाग जिला पुलिस को 30 नई डायल-112 गाड़ियां उपलब्ध कराई गई हैं। बुधवार को इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न थानों के लिए रवाना किया गया। हजारीबाग पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इससे पहले भी पुलिस मुख्यालय द्वारा जिले को 28 नई डायल-112 गाड़ियां उपलब्ध कराई गई थीं। अब 30 और वाहन मिलने से जिले में डायल-112 सेवा के लिए उपलब्ध नए वाहनों की संख्या बढ़ गई है। इन वाहनों को केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रखते हुए ग्रामीण थानों में भी तैनात किया जाएगा। अपराध और नशे के खिलाफ कार्रवाई में मिलेगी मदद नई डायल-112 गाड़ियों का इस्तेमाल अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, महिलाओं के साथ छेड़खानी और अन्य घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई तथा नशे के खिलाफ अभियान में किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में इन वाहनों की तैनाती से किसी घटना या आपात स्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस को मौके तक जल्दी पहुंचने में मदद मिलेगी। डायल-112 आपातकालीन सेवा के जरिए आम लोग जरूरत पड़ने पर पुलिस सहायता मांग सकते हैं। अतिरिक्त वाहन मिलने से जिले के दूर-दराज के थाना क्षेत्रों में भी पुलिस की गश्त और त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है। एसपी अमन कुमार ने दिखाई हरी झंडी नई डायल-112 गाड़ियों को हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार सहित जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानों के लिए रवाना किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अभियान अमित कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय ज्ञान रंजन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर रूपक कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़ फैजान अहमद, पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर मोहम्मद अरमानुल हक और परिचारी प्रवर, पुलिस केंद्र हजारीबाग कुमार देवव्रत सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीण इलाकों में भी मजबूत होगी पुलिस की मौजूदगी नई गाड़ियों को ग्रामीण थानों तक भेजे जाने से पुलिस की पहुंच का दायरा बढ़ेगा। विशेष रूप से दूर-दराज के क्षेत्रों में आपात सूचना मिलने पर पुलिस टीम को घटनास्थल तक पहुंचने में सुविधा होगी। साथ ही नियमित गश्त, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और कानून-व्यवस्था से जुड़ी परिस्थितियों से निपटने में भी इन वाहनों का इस्तेमाल किया जा सकेगा। हजारीबाग पुलिस को मिली नई डायल-112 गाड़ियां जिले में त्वरित पुलिस सहायता और बेहतर गश्ती व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं।1
- हजारीबाग पुलिस को मिली 30 नई डायल-112 गाड़ियां, एसपी अमन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना हजारीबाग: झारखंड सरकार एवं पुलिस मुख्यालय, रांची की ओर से हजारीबाग जिला पुलिस को 30 नई डायल-112 आपातकालीन वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इससे पहले भी जिले को 28 नई डायल-112 गाड़ियां मिल चुकी हैं। इन नए वाहनों के शामिल होने से जिले की पुलिसिंग और अधिक सशक्त होगी तथा आपातकालीन सेवाओं की गति में उल्लेखनीय सुधार आएगा। बुधवार को पुलिस लाइन, हजारीबाग में आयोजित कार्यक्रम में अमन कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) अमित कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय ज्ञान रंजन, सदर एसडीपीओ रूपक कुमार सिंह, विष्णुगढ़ एसडीपीओ फैजान अहमद, पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) मोहम्मद अरमानुल हक तथा परिचारी प्रवर कुमार देवव्रत ने संयुक्त रूप से सभी नई डायल-112 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण थानों के लिए रवाना किया। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने कहा कि इन डायल-112 वाहनों की तैनाती से अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्रवाई तथा नशा विरोधी अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में आम जनता को पहले से अधिक तेज और बेहतर पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी। हजारीबाग पुलिस का यह कदम आधुनिक, त्वरित और जनहितैषी पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। नई डायल-112 गाड़ियों के संचालन से जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।3
- हजारीबाग पुलिस हुई और हाईटेक! सड़कों पर उतरीं 30 नई डायल-112 गाड़ियां1
- बड़कागांव सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत पर फूटा जनाक्रोश, 9 घंटे बाद समाप्त हुआ धरना सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने सीएस से मिलकर घटना की उच्चस्तरीय जांच और व्यवस्था सुधार का किया आग्रह, जांच कमिटी बनाकर तत्काल घटना की जांच कराने का मिला आश्वासन हजारीबाग जिले के बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रसव के दौरान कथित चिकित्सकीय लापरवाही से जच्चा और नवजात शिशु की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध में मंगलवार शाम से मृतक के परिजनों के समर्थन में पत्रकार, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शव के साथ सीएचसी परिसर में धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने दोषी चिकित्सक पर कड़ी कार्रवाई, अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था में तत्काल सुधार तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की। धरना लगातार करीब नौ घंटे तक चला। देर रात बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल एवं अंचलाधिकारी मनोज कुमार की पहल पर प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच वार्ता हुई, जिसके बाद रात करीब तीन बजे धरना समाप्त हुआ। वार्ता के दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ. अविनाश कुमार ने मृतक परिवार के एक सदस्य को आउटसोर्सिंग के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने, आर्थिक सहायता दिलाने के लिए आवश्यक पहल करने, घटना में संलिप्त चिकित्सक के विरुद्ध जांचोपरांत कार्रवाई कराने तथा बड़कागांव सीएचसी की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था में अविलंब सुधार और अनियमितताओं पर रोक लगाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने थाना में लिखित आवेदन सौंपा और शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। इधर पोस्टमार्टम के दौरान हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर उनके लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें निष्पक्ष जांच एवं न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद रंजन चौधरी सीधे हजारीबाग जिले के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार से कार्यालय पंहुचकर उनसे मिले और बड़कागांव सीएचसी में हुई जच्चा-बच्चा की मौत की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। उन्होंने हाल ही में सामने आए दवाई चोरी मामले पर भी गंभीरता से संज्ञान लेते हुए दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई तथा बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने का आग्रह किया। इस पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को आश्वस्त किया कि जच्चा-बच्चा की मौत की घटना की जांच के लिए जल्द ही एक जांच समिति गठित की जा रही है और उसकी रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि दवाई चोरी प्रकरण में संबंधित दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही बड़कागांव सीएचसी का निरीक्षण कर वहां की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। धरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी सह पत्रकार एवं बड़कागांव सांसद मीडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी, जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, बड़कागांव सांसद प्रतिनिधि पूनम साव, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवशंकर कुमार उर्फ शिबू, विवेक सोनी, पत्रकार शिवशंकर कुमार, संजय सागर, पिंटू कुशवाहा, संजय भुईयां, पंचायत समिति सदस्य रंजीत चौबे, चिकित्सा प्रभारी डॉ. अविनाश कुमार, मृतक परिवार के मुखलाल राणा, सीताराम राणा, अवध किशोर कुमार, उदय कुमार, रवि कुमार महतो, तीब्रकांत मौर्य सहित दर्जनों पत्रकार, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं ग्रामीण उपस्थित थे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब लोगों की निगाहें प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की जांच तथा दोषियों पर होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।1
- गंदी बस्तियों,अस्थाई बसावट, लोगो का जीवन स्तर में सुधार की आवश्यकता है लोगों का बेहतर स्थिति को बनाने के लिए सरकार को क्या कदम उठाना चाहिए इस पर आपकी क्या राय है कि क्या कमेंट करें1
- लोहरदगा में शिबू सोरेन प्रतिमा स्थापना हेतु भूमि पूजन, श्रद्धांजलि अर्पित। #Lohardaga #ShibuSoren #JharkhandNews #StatueInstallation #JMM #boltajharkhand लोहरदगा में शिबू सोरेन प्रतिमा स्थापना हेतु भूमि पूजन, श्रद्धांजलि अर्पित। #Lohardaga #ShibuSoren #JharkhandNews #StatueInstallation #JMM #boltajharkhand1