Shuru
Apke Nagar Ki App…
धर्म और आस्था के रंग में रंगा गंडाल, कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का भव्य स्वागत बामनवास, सवाईमाधोपुर : बामनवास विधानसभा क्षेत्र के गंडाल गांव में आयोजित राजपूत समाज के भव्य धार्मिक कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने शिरकत कर कार्यक्रम की बढ़ाई शोभा। कार्यक्रम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद्भागवत कथा का था आयोजन। इस दौरान भाजपा से बामनवास विधायक प्रत्याशी राजेंद्र मीणा, प्रधान शशि कला सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता रहे मौजूद। गांव पहुंचने पर डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का फूल-मालाओं से भव्य एवं गर्मजोशी के साथ किया गया समाज के धार्मिक कार्यक्रम में स्वागत। धार्मिक माहौल में भक्तिमय भजनों और जयकारों से पूरा गंडाल गांव गूंज उठा। कार्यक्रम की जानकारी कार्यकर्ता नानजी भाई द्वारा दी गई।
Sudeep Kumar Gaur
धर्म और आस्था के रंग में रंगा गंडाल, कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का भव्य स्वागत बामनवास, सवाईमाधोपुर : बामनवास विधानसभा क्षेत्र के गंडाल गांव में आयोजित राजपूत समाज के भव्य धार्मिक कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने शिरकत कर कार्यक्रम की बढ़ाई शोभा। कार्यक्रम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद्भागवत कथा का था आयोजन। इस दौरान भाजपा से बामनवास विधायक प्रत्याशी राजेंद्र मीणा, प्रधान शशि कला सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता रहे मौजूद। गांव पहुंचने पर डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का फूल-मालाओं से भव्य एवं गर्मजोशी के साथ किया गया समाज के धार्मिक कार्यक्रम में स्वागत। धार्मिक माहौल में भक्तिमय भजनों और जयकारों से पूरा गंडाल गांव गूंज उठा। कार्यक्रम की जानकारी कार्यकर्ता नानजी भाई द्वारा दी गई।
More news from Sawai Madhopur and nearby areas
- नादौती, ग्राम विकास रथ यात्रा के तत्वावधान में कैमला एवं खेडला में ग्राम विकास रात्रि चौपाल का आयोजन भाजपा के जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन की अध्यक्षता में हुआ! चौपाल के मुख्य वक्ता भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत@2047 के दूरदर्शी संकल्प और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्णायक, परिणामोन्मुख नेतृत्व से राजस्थान आज नवोन्मेषी यात्रा में विकास की नई ऊंचाईयों की ओर उन्मुख है! जहाँ परंपरा और प्रगति, शौर्य और सुशासन, सांस्कृतिक गौरव और तकनीकी नवाचार सभी एक साझा दृष्टि में एकीकृत होते दिखाई दे रहे हैं! . परनामी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्राम विकास रथ यात्रा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में गांव -गांव, ढाणी-ढाणी पहुंचकर आमजन को सरकारी योजनाओं के बारे में बता रहे हैं तथा सुझाव पेटिकाओं के माध्यम से प्राप्त जन-सुझावों को आगामी योजनाओं में शामिल किया जायेगा! . परनामी ने राजस्थान सरकार सेवक रूप में काम कर रही है! जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराया गया! अमृत सरोवर के निर्माण किये जिससे भूजल स्तर में वृद्धि दर्ज की गई! 27 जिलों में किसानों को दिन में बिजली दी जा रही है! पीएम- सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत 1.06 लाख रूफटाफ सोलर यंत्र लगाये! परनामी ने कहा कि " एक पेड माँ के नाम "अभियान में बर्ष 2025-26 में राज्य प्रथम स्थान पर रहा है! भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेन्द्र सिंह मीना ने सम्बोधित करते हुए विकसित भारत की व्याख्या करते हुए कहा कि भारत के लिए विकास का का पैमाना यह होगा कि जमीन की उर्वरा शक्ति बढी या नहीं, जलस्तर में सुधार हुआ या नहीं! वनाच्छादन और मनुष्य -मवेशी अनुपात बढा कि नहीं! भारत परस्त व्यवस्था में नदियाँ, पहाड, वृक्ष, तीर्थ और पूजा स्थल के संरक्षण को सुनिश्चित करना शामिल है! मीना ने कहा कि हमारी सरकार गरीबपरस्त की बात करते हुए सबको रोटी मिले और सबको काम मिले इसकी प्रति संकल्पित है! हर वर्ग के बच्चों को मनचाही शिक्षा मिले और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों पूरा करना हमारा ध्येय है! चौपाल को भाजपा के जिला गोवर्धन सिंह जादौन, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवकुमार सैनी, बृजलाल डिकोलिया ने सम्बोधित किया! संचालन भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुमरन सिंह खटाना किया! चौपाल में जिला पुलिस अधीक्षक -लोकेश सोनवाल, नादौती तहसीलदार दीनदयाल सारस्वत, कार्यवाहक ब्लाक विकास अधिकारी -बाल मुकुंद गु्प्ता, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष -अमित पारीक, शिब्बू राम मीना, श्रीमहावीर जी के मंडल अध्यक्ष -कपलेश शर्मा, गुढाचंद जी के मंडल अध्यक्ष -बलराम सिंह, बालाजी के मंडल अध्यक्ष -नमोनारायण मीना, जिला सह कार्यलय प्रभारी- अमर सिंह, हिण्डोन सिटी नेता प्रतिपक्ष-दिनेश सैनी, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री -भूपेन्द्र गुर्जर, नादौती के पूर्व मंडल अध्यक्ष -देवेन्द्र सिंह, विजेन्द्र जीरना नादौती मंडल महामंत्री -देवेन्द्र सिंह, भगवान सहाय मीना आदि उपस्थित रहे गायक कलाकार जलसिंह खेडी ने राजस्थान सरकार की उपलब्धियों के बारे में सुन्दर शब्दों में प्रस्तुत किया!1
- सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर से मातृ दिवस के अवसर पर सभी माताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। यह संदेश माँ के त्याग और निस्वार्थ प्रेम को समर्पित है।1
- राजस्थान में रेलवे के चीफ कंट्रोलर पंकज मीणा मुंबई-अमृतसर मेल में बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। सवाई माधोपुर-गंगापुर के बीच टीटीई ने उनसे जुर्माना वसूला और आरपीएफ ने भी कार्रवाई की। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे महकमे में दिनभर चर्चा रही।1
- सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में आधार कार्ड कलेक्शन केंद्रों पर लोगों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। दो-तीन घंटे के इंतजार के बाद जाकर कहीं उनका नंबर आता है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- जाखोदा पंचायत से विदाई पर ग्राम विकास अधिकारी सविता चौधरी का भव्य सम्मान कार्यशैली, ईमानदारी और जनसेवा से जीता दिल, नादौती में नई जिम्मेदारी सपोटरा उपखंड की जाखोदा ग्राम पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी सविता चौधरी के तबादले पर आयोजित विदाई समारोह भावनाओं और सम्मान से सराबोर रहा, जहां ग्रामीणों ने उनके कार्यकाल को यादगार बताया जाखोदा ग्राम पंचायत में उस समय भावुक और गौरवपूर्ण माहौल देखने को मिला जब ग्राम विकास अधिकारी सविता चौधरी को उनके तबादले पर भव्य सम्मान के साथ विदाई दी गई। नादौती पंचायत समिति में नई जिम्मेदारी मिलने पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और पंचायत कर्मचारियों ने मिलकर उनके सम्मान में एक सुसंगठित कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान लोगों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि सविता चौधरी ने न केवल प्रशासनिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया, बल्कि एक संवेदनशील अधिकारी के रूप में भी अपनी अलग पहचान बनाई। ग्रामीण आशू मीना ने बताया कि उनके कार्यकाल में पंचायत के कई वर्षों से लंबित मामलों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तारण हुआ। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता दी, जिससे आमजन में प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सविता चौधरी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में अहम भूमिका निभाई। सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा, आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में उनकी सक्रिय भागीदारी रही। विदाई समारोह के दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी ईमानदारी, सरलता और कार्यशैली को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। कार्यक्रम के अंत में उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पृथ्वी पटेल, भरतलाल पटेल, वार्ड पंच हेमराज, युवा नेता शिवम् आदिवासी, आशू जाखोदा, महेश मीना, मनोज टाटू, राजाराम मीना, रामराज मीना, राजू मीना, रणजीत बैरवा, नरेश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सविता चौधरी की विदाई सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके कार्यों के प्रति जनता के सम्मान और विश्वास की सशक्त झलक बनकर सामने आई।1
- बांदीकुई अनंतवाड़ा भीषण गर्मी में राशन के लिए तरस रहे गरीब पात्र परिवार ,डीलर की मनमानी की भेंट चढ़ा गरीबों का हक में राशन डीलर के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा बांदीकुई अनंतवाड़ा भीषण गर्मी में राशन के लिए तरस रहे गरीब पात्र परिवार ,डीलर की मनमानी की भेंट चढ़ा गरीबों का हक में राशन डीलर के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा। डीलर की मनमानी की भेंट चढ़ा गरीबों का हक में राशन डीलर के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, डीलर दिनेश चंद सैनी पर महिलाओं को गेहूं देने के बहाने बुलाया और ले जा पहुचा महिलाओं ने विधायक कार्यालय ले जाने का भी लगाया आरोप दौसा। जिले के बांदीकुई उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत अनंतवाड़ा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) दम तोड़ती नजर आ रही है। जहाँ एक ओर सरकार 'कोई भूखा न सोए' का संकल्प दोहरा रही है, वहीं दूसरी ओर अनंतवाड़ा का राशन डीलर अपनी मनमानी और चहेतों को फायदा पहुँचाने के आरोपों के घेरे में है। रविवार को भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच राशन लेने पहुँची दर्जनों महिलाओं को उस समय निराशा हाथ लगी, जब उचित मूल्य की दुकान पर ताला लटका मिला।घर का काम छोड़कर चक्कर काट रही महिलाएंग्रामीण महिलाओं ने बताया कि वे सुबह-सुबह घर का सारा जरूरी काम छोड़कर राशन की दुकान पर पहुँचती हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें गेहूं नसीब नहीं हो रहा। आरोप है कि डीलर अक्सर दुकान बंद रखता है और पात्र लोगों को बार-बार चक्कर लगवाकर परेशान किया जा रहा है।राशन के बदले 'सियासी जुगाड़'!प्रदर्शनकारी महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि राशन देने के बहाने डीलर ने उन्हें उचित मूल्य की दुकान पर बुलाया था। लेकिन वहां से उन्हें गेहूं देने के बजाय 'जुगाड़' (वाहन) में बिठाकर विधायक कार्यालय ले जाया गया। महिलाओं का कहना है कि उन्हें कहा गया कि विधायक कार्यालय से आने के बाद ही राशन दिया जाएगा। ग्रामीणों का तर्क है कि उन्हें राशन ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित दुकान से मिलना चाहिए, न कि किसी राजनीतिक कार्यालय के चक्कर काटने के बाद।चहेतों को रेवड़ी, पात्रों को निराशागुस्साए ग्रामीणों ने डीलर पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि वह केवल अपने चहेतों को राशन बाँट रहा है, जबकि वास्तविक जरूरतमंद और गरीब परिवार दाने-दाने को मोहताज हैं। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।प्रशासन से कार्रवाई की मांगपीड़ित महिलाओं और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और रसद विभाग से मांग की है कि लापरवाह राशन डीलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसका लाइसेंस रद्द कर वितरण व्यवस्था किसी ईमानदार व्यक्ति को सौंपी जाए, ताकि गरीबों को समय पर उनका हक मिल सके। राशन डीलर का कहना है कि मुझे आगे से मशीन में मेरे पास 480 राशनों में से 260 राशनों का गेहूं ही दिया जाता है। जबकि पहले कोई तारीख फिक्स नहीं थी और अब आगे से प्रत्येक माह की 5 तारीख से वितरण चालू करता हूं और 8 तारीख तक वितरण करता हूं । और डीलर ने ये भी बताया है । कि AO साहब ने मुझे ख़ुद ने बताया है कि आपको 119 क्विंटल माल मिलना चाहिए तब हीं तो सभी ग्राहकों को माल वितरण कर सकूं । डीलर ने कहा कि इसमें मेरी तरफ़ से कोई ग़लती नहीं है जब आगे से मुझे जितने राशनों का गेहूं मिलता है उसको मैं समय पर वितरण करता हूं4
- सवाईमाधोपुर के बड़ा गांव में आयोजित मूर्ति अनावरण समारोह एवं कन्हैया दंगल प्रतियोगिता कार्यक्रम में विधायक हंसराज मीना हुए शामिल सपोटरा विधायक हंसराज मीणा सवाई माधोपुर के बड़ा गांव में धनसिंह मीणा IRS से सेवानिवृत्त द्वारा आयोजित स्वर्गीय माता-पिता की मूर्ति अनावरण समारोह एवं कन्हैया दंगल प्रतियोगिता कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक इंद्रजीत सहायक अभिषेक शुक्ला ने रविवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि विधायक हंसराज मीणा का स्वागत सम्मान किया गया। विधायक मीणा ने कहा कि अपने माता-पिता की स्मृति को सम्मान देते हुए समाज को प्रेरणा देने का यह कार्य वास्तव में सराहनीय एवं अनुकरणीय है। साथ ही दंगल प्रतियोगिता जैसे आयोजन हमारी ग्रामीण संस्कृति, युवाओं के उत्साह और खेल परंपरा को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।1
- गंगापुर सिटी के महूकला क्षेत्र में 41 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना से दो बच्चों सहित परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।2