Shuru
Apke Nagar Ki App…
⚖️ सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला ⚖️ यदि पत्नी के विवाहोत्तर संबंध (व्यभिचार) अदालत में साक्ष्यों के आधार पर सिद्ध हो जाते हैं, तो संबंधित कानूनी परिस्थितियों में उसे गुजारा भत्ता नहीं मिलेगा। ध्यान रखें: केवल आरोप पर्याप्त नहीं हैं। न्यायालय में ठोस साक्ष्यों के आधार पर ही ऐसा निर्णय लिया जाता है। न्याय का आधार आरोप नहीं, बल्कि प्रमाण होते हैं। 🇮🇳
प्रतापhttps://www.facebook.com
⚖️ सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला ⚖️ यदि पत्नी के विवाहोत्तर संबंध (व्यभिचार) अदालत में साक्ष्यों के आधार पर सिद्ध हो जाते हैं, तो संबंधित कानूनी परिस्थितियों में उसे गुजारा भत्ता नहीं मिलेगा। ध्यान रखें: केवल आरोप पर्याप्त नहीं हैं। न्यायालय में ठोस साक्ष्यों के आधार पर ही ऐसा निर्णय लिया जाता है। न्याय का आधार आरोप नहीं, बल्कि प्रमाण होते हैं। 🇮🇳
More news from राजस्थान and nearby areas
- 3rd ग्रेड शिक्षकों ने ट्रांसफर की मांग को लेकर बेगू एसडीएम कार्यालय का किया घेराव, सौंपा ज्ञापन चित्तौड़गढ़। राजस्थान में 3rd ग्रेड शिक्षकों के तबादले जल्द शुरू करने की मांग तेज, बेगू में एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन बेगू, 3 अगस्त। तृतीय श्रेणी शिक्षक संघर्ष समिति के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को बेगू में 3rd ग्रेड शिक्षकों ने स्थानांतरण (ट्रांसफर) की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद शिक्षकों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर तृतीय वेतन श्रृंखला के शिक्षकों के स्थानांतरण जल्द से जल्द शुरू करने की मांग की। संघर्ष समिति के प्रतिनिधि देवेंद्र शर्मा ने बताया कि लंबे समय से तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण नहीं होने से शिक्षकों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से अविलंब स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने आगामी 5 अगस्त को जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया तथा आंदोलन को सफल बनाने पर चर्चा की। इस अवसर पर प्रदीप चौधरी, प्रताप सिंह हाड़ा, डूंगर चौधरी, सी.एस. शर्मा, फूला राम, राकेश नागर, सुमन प्रकाश, कमल चौधरी, दिलखुश, मुकेश मीना, श्रीराम मीना, रामराज गुर्जर, विकास जांगिड़, अशोक मीना, मनीष मीना, मीठालाल वर्मा, दिनेश कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।2
- ⚖️ सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला ⚖️ यदि पत्नी के विवाहोत्तर संबंध (व्यभिचार) अदालत में साक्ष्यों के आधार पर सिद्ध हो जाते हैं, तो संबंधित कानूनी परिस्थितियों में उसे गुजारा भत्ता नहीं मिलेगा। ध्यान रखें: केवल आरोप पर्याप्त नहीं हैं। न्यायालय में ठोस साक्ष्यों के आधार पर ही ऐसा निर्णय लिया जाता है। न्याय का आधार आरोप नहीं, बल्कि प्रमाण होते हैं। 🇮🇳1
- साड़ास : तेजाजी नवयुवक मंडल द्वारा तेजा गायन स्टार्ट हो गया है2
- दुश्मन देशों का हथियार है ड्रग्स, युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहे: पीएम मोदी नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत की। देशभर के करीब 10 हजार स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में एक करोड़ से अधिक युवाओं ने नशामुक्ति की शपथ ली। पीएम ने कहा कि मादक पदार्थ युवाओं के सपने, परिवार और देश का भविष्य बर्बाद करते हैं। दुश्मन देश भारत की युवा शक्ति को कमजोर करने के लिए नशे को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे। नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने माता-पिता, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों से युवाओं को नशे से बचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। अभियान के तहत 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार देशभर में खेल, योग, वॉकाथन, नुक्कड़ नाटक आयोजित होंगे। मध्यप्रदेश क्या कहते हैं आंकड़े देश में औसतन हर दिन 300 से अधिक एनडीपीएस मामले दर्ज हुए। देश में नशे की शुरुआत की औसत उम्र घटकर 12.9 वर्ष रह गई है। उपचार केंद्रों में पहुंचने वाले 63.6% मरीजों ने 15 वर्ष से पहले नशे का सेवन किया। 2024 में एनडीपीएस कानून के तहत 1 लाख से अधिक मामले दर्ज हुए। सबसे ज्यादा केस केरल में, फिर महाराष्ट्र, पंजाब में दर्ज।1
- नौगांवा में सांवरिया सेठ का सावन मास श्रृंगार: हरे लहरिये में निखरा दिव्य स्वरूप, कमल पुष्पों से महका गर्भगृह झूला दर्शन* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल *नौगांवा में सांवरिया सेठ का सावन मास श्रृंगार: हरे लहरिये में निखरा दिव्य स्वरूप, कमल पुष्पों से महका गर्भगृह झूला दर्शन* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल *भीलवाड़ा में पवित्र सावन मास के पावन अवसर पर नौगांवा स्थित प्रसिद्ध श्री सांवरिया सेठ मंदिर में भगवान का अलौकिक और मनमोहक श्रृंगार किया गया। पुजारी दीपक आनंद पाराशर की ओर से सावन की रंगत और भक्तिमय माहौल के बीच श्री सांवरिया सेठ को हरे रंग की बेहद खूबसूरत और आकर्षक लहरिया शैली की पोशाक धारण कराई गई। भगवान के इस मनभावन स्वरूप को निखारने के लिए उन्हें सुंदर स्वर्ण आभूषणों, मोतियों की मालाओं और मोरपंख से सुसज्जित मुकुट से श्रृंगारित किया गया। वहीं, मंदिर परिसर और गर्भगृह को ताजे फूलों, सुंदर मालाओं तथा गुलाबी कमल के पुष्पों से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण दिव्य और सुगंधित हो उठा। प्रभु के इस अलौकिक स्वरूप का दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए और मंदिर प्रांगण जयकारों से गुंजायमान रहा। मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी ने श्रद्धालुओं से मंदिर में सवनवा मास में हो रहे विशेष श्रृंगार के दर्शन का लाभ लेने की अपील की।*3
- अफीम किसानों का हुजूम कलेक्ट्रेट पहुंचा, ओवरब्रिज पर पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था चित्तौड़गढ़: अफीम किसानों का जनसैलाब ओवरब्रिज से कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ा, ज्ञापन सौंपने पहुंचे किसान; यातायात पुलिस व होमगार्ड जवानों ने एकतरफा यातायात कर व्यवस्था संभाली1
- चूलिया फॉल में डूबने से 11वीं के छात्र की मौत, कोटा से 6 दोस्तों के साथ घूमने आया था, नहाते समय फिसला पैर। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़।रावतभाटा के चूलिया फॉल में रविवार को नहाने के दौरान डूबने से 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक कोटा से अपने छह दोस्तों के साथ बाइक पर घूमने आया था। नहाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में बह गया। सूचना मिलने पर प्रशासन और सिविल डिफेंस की टीम ने करीब एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया, किशोर का शव पानी की गहराई में चट्टानों के बीच फंसा मिला। थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया कि मृतक की पहचान कोटा निवासी ध्रुवेश वैष्णव (16) पुत्र नंदकिशोर वैष्णव के रूप में हुई है। वह 11वीं कक्षा का छात्र था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ध्रुवेश अपने छह दोस्तों के साथ बाइक से चूलिया फॉल घूमने आया था। नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना पर तहसीलदार विवेक गरासिया, पुलिस उपाधीक्षक शंकरलाल मीणा और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। प्रशासन की मौजूदगी में सिविल डिफेंस, रावतभाटा की रेस्क्यू टीम ने तलाशी अभियान चलाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को चट्टानों के बीच से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया।1