आस्था की अनोखी मिसाइल बुर्का पहन कावड़ यात्रा पर निकली युवती आस्था की अनोखी मिसाल बुरखा पहन कांवड़ यात्रा पर निकली युवती जोया संवाददाता। संभल जनपद के थाना असमोली क्षेत्र के गांव बदनपुर बसेई निवासी अमन त्यागी से विवाह के बाद तमन्ना मलिक एक बार फिर चर्चा में हैं। जानकारी के अनुसार तीन वर्ष पूर्व तमन्ना मलिक ने अमन त्यागी से शादी की थी। विवाह के बाद परिवार में सुख-समृद्धि और दो बच्चों के जन्म को अपनी मुराद पूरी होना मानते हुए उन्होंने कांवड़ लाने का संकल्प लिया था। बताया जा रहा है कि तमन्ना मलिक 10 फरवरी को अपने गांव से हरिद्वार के लिए रवाना हुईं और 11 फरवरी की सुबह करीब 4 बजे हरिद्वार से गंगाजल भरकर कांवड़ यात्रा शुरू की। खास बात यह रही कि तमन्ना मलिक पूरे समय बुरखा पहनकर कांवड़ यात्रा करती नजर आईं, जिससे रास्ते भर लोगों में उत्सुकता बनी रही। शनिवार को जब वह अमरोहा जनपद के थाना डिडौली कोतवाली क्षेत्र में पहुंचीं तो उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोशल मीडिया पर उनके कांवड़ यात्रा से जुड़े वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। जगह-जगह लोग उन्हें रोककर सेल्फी लेने की कोशिश करते दिखाई दिए। कई स्थानों पर युवाओं में सेल्फी लेने की होड़ सी मच गई। स्थिति को देखते हुए डिडौली पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से तमन्ना मलिक को अपने संरक्षण में क्षेत्र से सकुशल निकलवाया। पुलिस की मौजूदगी में यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ाया गया। तमन्ना मलिक की यह कांवड़ यात्रा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां कुछ लोग इसे आस्था और संकल्प की मिसाल बता रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर इसको लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल उनकी यात्रा शांतिपूर्वक आगे बढ़ रही है और स्थानीय प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।
आस्था की अनोखी मिसाइल बुर्का पहन कावड़ यात्रा पर निकली युवती आस्था की अनोखी मिसाल बुरखा पहन कांवड़ यात्रा पर निकली युवती जोया संवाददाता। संभल जनपद के थाना असमोली क्षेत्र के गांव बदनपुर बसेई निवासी अमन त्यागी से विवाह के बाद तमन्ना मलिक एक बार फिर चर्चा में हैं। जानकारी के अनुसार तीन वर्ष पूर्व तमन्ना मलिक ने अमन त्यागी से शादी की थी। विवाह के बाद परिवार में सुख-समृद्धि और दो बच्चों के जन्म
को अपनी मुराद पूरी होना मानते हुए उन्होंने कांवड़ लाने का संकल्प लिया था। बताया जा रहा है कि तमन्ना मलिक 10 फरवरी को अपने गांव से हरिद्वार के लिए रवाना हुईं और 11 फरवरी की सुबह करीब 4 बजे हरिद्वार से गंगाजल भरकर कांवड़ यात्रा शुरू की। खास बात यह रही कि तमन्ना मलिक पूरे समय बुरखा पहनकर कांवड़ यात्रा करती नजर आईं, जिससे रास्ते भर लोगों में उत्सुकता बनी रही। शनिवार को जब वह
अमरोहा जनपद के थाना डिडौली कोतवाली क्षेत्र में पहुंचीं तो उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोशल मीडिया पर उनके कांवड़ यात्रा से जुड़े वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। जगह-जगह लोग उन्हें रोककर सेल्फी लेने की कोशिश करते दिखाई दिए। कई स्थानों पर युवाओं में सेल्फी लेने की होड़ सी मच गई। स्थिति को देखते हुए डिडौली पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से तमन्ना मलिक को अपने संरक्षण
में क्षेत्र से सकुशल निकलवाया। पुलिस की मौजूदगी में यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ाया गया। तमन्ना मलिक की यह कांवड़ यात्रा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां कुछ लोग इसे आस्था और संकल्प की मिसाल बता रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर इसको लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल उनकी यात्रा शांतिपूर्वक आगे बढ़ रही है और स्थानीय प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।
- 2 वर्षीय बच्चा खुली नाली में गिरकर हुई उसकी मौत1
- पारस से मां की हत्या का लूंगी बदला,रूबी मेरठ के गांव कपसाड़ पीड़ित1
- देखो कैसे भ्रष्टाचार फैला रखा है घूस लेते ड्राइवरों को परेशान करते ऐसे कर्मचारी1
- तमन्ना संभल निवासी हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचीं अमरोहा,महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ का करेंगी जलाभिषेक,पुलिस सुरक्षा में जत्थे के साथ जिले में हुई एंट्री,कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस ने आगे के लिए किया रवाना...!!!2
- Post by Mohit Kumar1
- अब नहीं होना होगा परेशान चांदपुर मार्ग पर काम शुरू हो गया है सभी क्षेत्र वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी जिस पल के लिए आपको कई वर्षों से इंतजार था आखिरकार वह घड़ी आ चुकी है जिस रोड पर आपको जाने में एक घंटा लगता था और वह कुछ दिनों के बाद सफर बहुत कम समय में तय किया जा सकता है1
- अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कटाई में चकरोड की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। दबंगों की दबंगई का एक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खुलेआम लाठी-डंडे चलते देखे जा सकते हैं। जानकारी के अनुसार, गांव के निवासी मजार खान, शमीम, तारीख और तुर्की कथित तौर पर चकरोड की जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। जब पीड़ित पक्ष के आस मोहम्मद और फेराज ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में आस मोहम्मद और फेराज गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है, लेकिन इसका वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ। फिलहाल पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।2
- मुरादाबाद मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर शराबी में युवक ने मचाया बवाल नग्न अवस्था में खड़ा होकर महिला पुरुषों के साथ मारपीट । महिलाओं का कहना है कि आए दिन नग्न अवस्था में सामने खड़ा हो जाता है और अभद्रता करता है viral video #वायरलवीडियो #वायरल #video #viral #newsvideo #viralvideo #news4
- थाना मझोला क्षेत्रान्तर्गत पारिवारिक विवाद में दामाद के द्वारा अपनी सास को गोली मार देने,जिसमें उपचार के दौरान उपरोक्त महिला की मृत्यु हो जाने के संबंध में थाना मझोला पर प्रचलित कार्यवाही के संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर, की बाईटः-1