गजरौला में चकरोड के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, दबंगों ने जमकर चलाए लाठी-डंडे, वीडियो वायरल अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कटाई में चकरोड की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। दबंगों की दबंगई का एक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खुलेआम लाठी-डंडे चलते देखे जा सकते हैं। जानकारी के अनुसार, गांव के निवासी मजार खान, शमीम, तारीख और तुर्की कथित तौर पर चकरोड की जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। जब पीड़ित पक्ष के आस मोहम्मद और फेराज ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में आस मोहम्मद और फेराज गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है, लेकिन इसका वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ। फिलहाल पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।
गजरौला में चकरोड के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, दबंगों ने जमकर चलाए लाठी-डंडे, वीडियो वायरल अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कटाई में चकरोड की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। दबंगों की दबंगई का एक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खुलेआम लाठी-डंडे चलते देखे जा सकते हैं। जानकारी के अनुसार, गांव के निवासी मजार खान, शमीम, तारीख और तुर्की कथित तौर पर चकरोड की जमीन
पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। जब पीड़ित पक्ष के आस मोहम्मद और फेराज ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में आस मोहम्मद और फेराज गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है, लेकिन इसका वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ। फिलहाल पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।
- अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कटाई में चकरोड की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। दबंगों की दबंगई का एक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खुलेआम लाठी-डंडे चलते देखे जा सकते हैं। जानकारी के अनुसार, गांव के निवासी मजार खान, शमीम, तारीख और तुर्की कथित तौर पर चकरोड की जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। जब पीड़ित पक्ष के आस मोहम्मद और फेराज ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में आस मोहम्मद और फेराज गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है, लेकिन इसका वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ। फिलहाल पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।2
- अज्ञात लोगों ने बोलेरो कार में लगाई लाखों की कार जलकर राख। जोया संवाददाता। घटना कोतवाली डिडौली क्षेत्र के कस्बा डिडौली की रात्रि 3:00 बजे की है। डिडौली निवासी देवराज सिंह पुत्र स्व होराम सिंह पेशे से किसान हैं। उन्होंने अपनी वोलोरो कार घर की बैठक में खडी कर रखी थी। तभी अज्ञात लोगों ने कार में रात्रि में आग लगा दी। आग लगने के कारण देवराज सिंह की आंख खुल गई और उन्होंने घर का समरसेविल चलाकर आग पर काबू पाया। परंतु कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। उन्होंने रात्रि में डायल 112 पर सूचना दी सूचना पर कोतवाली डिडौली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। और आग के लगने की जांच कर रही है। देवराज सिंह ने बताया कि मेरा लगभग छः लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया की आग लगने की सूचना मिली थी।जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची है और तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।4
- *रामपुर वकील मर्डर मामला -- वकील हत्या का सामने आया सीसीटीवी , सीसीटीवी में दिख रहा है वकील ने की सरकारी बाबू की पिटाई, पिटाई के बाद सरकारी बाबू ने निकाली पिस्टल, आत्मरक्षा में चलायी गोली* #rampur #advocate1
- गजरौला में केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस : बोले किसान हित सर्वपरी मैं किसानों के साथ Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 86304422021
- गजरौला में केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस : बोले किसान हित सर्वपरी मैं किसानों के साथ Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 86304422021
- कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी धनौरा श्रीमती अंजली कटारिया द्वारा बछरायूं–धनौरा कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कांवड़ मार्ग पर लगाए गए ड्यूटी पॉइंट्स को चेक किया गया तथा मौके पर उपस्थित पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी धनौरा द्वारा यातायात डाइवर्जन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि कांवड़ियों को निर्बाध, सुरक्षित एवं सकुशल मार्ग से आवागमन कराया जाए तथा आम नागरिकों को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, कांवड़ियों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने एवं किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, मार्ग संकेतक, बैरियर एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता का भी जायजा लिया गया। क्षेत्राधिकारी धनौरा ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से सम्पन्न हो सके।1
- Post by Husain Husain1
- अमरोहा में महाशिवरात्रि से पहले आस्था और सद्भाव की अनोखी तस्वीर देखने को मिली, जब संभल की रहने वाली मुस्लिम महिला तमन्ना कांवड़ लेकर जिले में पहुंची। तमन्ना हरिद्वार से जत्थे के साथ पवित्र गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के संकल्प के साथ कांवड़ यात्रा कर रही हैं। तमन्ना की कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया और उन्हें पुलिस सुरक्षा के बीच जिले में प्रवेश कराया गया। जैसे ही तमन्ना का काफिला नौगांवा सादात क्षेत्र में पहुंचा, वहां मौजूद लोगों ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे और तमन्ना की आस्था को सराहा। तमन्ना अपने जत्थे और श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ रही हैं। उनकी यह यात्रा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे धार्मिक सद्भाव, आस्था और सामाजिक एकता की मिसाल के रूप में देख रहे हैं। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर तमन्ना द्वारा किया जा रहा यह जलाभिषेक श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बन गया है।1