*कोतवाली भगवानपुर* *ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई* *02 गौवंशों को कटने से पहले भगवानपुर पुलिस ने बचाया गया, गौकशी उपकरण बरामद* *01 आरोपी पुलिस ने धर दबोचा, 02 मौके से फरार* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत भगवानपुर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। दिनांक 11.05.2026 को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सिरचंदी में अनीश के घेर में दो गायों को काटने की तैयारी की जा रही है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर दो आरोपी हाथों में चापड़ व छुरी लेकर पीछे के रास्ते से फरार हो गए, जबकि पुलिस ने मौके से अनीश पुत्र यूनुस को हिरासत में ले लिया। मौके पर दो लाल रंग की गायें बंधी मिलीं, जिनमें से एक के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाए गए। दोनों गौवंश डरे-सहमे व भूखे मिले। मौके से रस्सी, कुल्हाड़ी व अन्य गौकशी उपकरण बरामद किए गए।आरोपियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों गौवंशों को सुरक्षित झीवरेहेड़ी गौशाला भेज दिया गया है।अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *नाम पता आरोपित* अनीश पुत्र यूनुस निवासी सिरचंदी, थाना भगवानपुर *पुलिस टीम* 1. उ0नि0 नीरज रावत 2. कांस्टेबल संजीव यादव

- हरिद्वार की सड़कों की खराब हालत को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग को शिकायत भेजी गई है। स्थानीय जनता को डर है कि इन सड़कों के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है, इसलिए तत्काल मरम्मत की मांग की गई है।3
- ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा नदी में नहाने गया एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। युवक की तलाश में SDRF की डीप डाइविंग टीम ने तुरंत व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से प्रतिबंधित और खतरनाक घाटों से दूर रहने की अपील की है।1
- बिजनौर में लाइफ लाइन हॉस्पिटल के डॉक्टर हमला बाल बाल बच्चे डॉक्टर अशोक चहल, घटना के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।1
- सहारनपुर देवर ने 23 वर्षीय गर्भवती भाभी की हत्या! भाई के द्वारा लव मैरिज करने से था नाराज दिया घटना को अंजाम!1
- नर्सों के समर्थन में टंकी पर चढ़ीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से एकता विहार धरना स्थल पर नर्सिंग एकता मंच के सदस्य आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार की सुबह सदस्यों ने परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह करीब 5 बजे शुरू हुए इस प्रदर्शन से मौके पर हड़कंप मच गया. प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जल्द मांगें पूरी करने की मांग की।अनिश्चितकालीन धरने के 156 दिन और साथ ही 22 दिनों तक के आमरण अनशन पर एकता विहार स्थित धरना स्थल पर आंदोलनरत नर्सिंग एकता मंच से जुड़े चार अभ्यर्थी सोमवार की सवेरे पानी की टंकी पर चढ़ गए, जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा.आक्रोशित नर्सिंग अभ्यर्थियों के कुछ साथी एक तरफ जहां पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ नर्सिंग एकता मंच से जुड़े आंदोलनकारी टंकी के समीप धरना देकर अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. बीते लंबे समय से आंदोलन कर रहे नर्सिंग कर्मियों का कहना है, कि निरंतर धरना देने आमरण अनशन करने के बावजूद सरकार ने उनकी मांगों को लेकर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया है.दरअसल, नर्सिंग अभ्यर्थियों की मुख्य मांग है कि भर्ती प्रक्रिया पहले की तरह वर्षवार यानी सीनियरिटी के आधार पर की जाए. उनका कहना है कि पहले पुराने अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिलती थी, लेकिन अब सरकार ने भर्ती परीक्षा लागू कर दी है.अभ्यर्थियों का आरोप है कि इससे लंबे समय से तैयारी कर रहे युवाओं को नुकसान हो रहा है.प्रदर्शन कर रहे युवाओं का यह भी कहना है कि राज्य में नर्सिंग के कई पद लंबे समय से खाली पड़े हैं, लेकिन सरकार भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं कर रही. इसी मांग को लेकर अभ्यर्थी पिछले पांच महीनों से धरना दे रहे हैं. वहीं पिछले 22 दिनों से कुछ अभ्यर्थी आमरण अनशन पर भी बैठे हैं. आंदोलन को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है. कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शनकारी युवाओं की मांगों को जायज बताते हुए सरकार पर बेरोजगारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है. महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि सरकार को जल्द अभ्यर्थियों से बातचीत कर समाधान निकालना चाहिए, ताकि युवाओं को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर न होना पड़े. पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया. अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की. फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नज़र बनाए हुए है.वही तमाम विपक्षी दल इन आंदोलनकारियों को समर्थन जरूर दे रहे है जिस पर भाजपा इन विपक्षी दलों को राजनीति करने के साथ बरगलाने का आरोप लगाती दिखाई दे रही है.1
- मीडिया से अपील की गई है कि वह सच दिखाए और देशवासियों का विश्वास न तोड़े। नागरिकों का मानना है कि देश को आगे बढ़ाने के लिए मीडिया की विश्वसनीयता बनाए रखना महत्वपूर्ण है।1
- हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में सड़क पर हुड़दंग मचाकर राहगीरों को परेशान कर रहे तीन व्यक्तियों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। इनके उपद्रव से जनता में काफी रोष था, जिसके बाद पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत इन्हें गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की।1
- देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र हो गया है, जहां वे अपनी मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए। 158 दिन से धरना और 23 दिन से आमरण अनशन के बावजूद सुनवाई न होने से नाराज अभ्यर्थी भर्ती नियमावली को स्थायी रूप से लागू करने की मांग कर रहे हैं। इस चरम कदम से प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है।1
- तृणमूल कांग्रेस बंगाल में हुए चुनाव के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट!1