नर्सों के समर्थन में टंकी पर चढ़ीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से एकता विहार धरना स्थल पर नर्सिंग एकता मंच के सदस्य आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार की सुबह सदस्यों ने परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह करीब 5 बजे शुरू हुए इस प्रदर्शन से मौके पर हड़कंप मच गया. प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जल्द मांगें पूरी करने की मांग की।अनिश्चितकालीन धरने के 156 दिन और साथ ही 22 दिनों तक के आमरण अनशन पर एकता विहार स्थित धरना स्थल पर आंदोलनरत नर्सिंग एकता मंच से जुड़े चार अभ्यर्थी सोमवार की सवेरे पानी की टंकी पर चढ़ गए, जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा.आक्रोशित नर्सिंग अभ्यर्थियों के कुछ साथी एक तरफ जहां पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ नर्सिंग एकता मंच से जुड़े आंदोलनकारी टंकी के समीप धरना देकर अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. बीते लंबे समय से आंदोलन कर रहे नर्सिंग कर्मियों का कहना है, कि निरंतर धरना देने आमरण अनशन करने के बावजूद सरकार ने उनकी मांगों को लेकर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया है.दरअसल, नर्सिंग अभ्यर्थियों की मुख्य मांग है कि भर्ती प्रक्रिया पहले की तरह वर्षवार यानी सीनियरिटी के आधार पर की जाए. उनका कहना है कि पहले पुराने अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिलती थी, लेकिन अब सरकार ने भर्ती परीक्षा लागू कर दी है.अभ्यर्थियों का आरोप है कि इससे लंबे समय से तैयारी कर रहे युवाओं को नुकसान हो रहा है.प्रदर्शन कर रहे युवाओं का यह भी कहना है कि राज्य में नर्सिंग के कई पद लंबे समय से खाली पड़े हैं, लेकिन सरकार भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं कर रही. इसी मांग को लेकर अभ्यर्थी पिछले पांच महीनों से धरना दे रहे हैं. वहीं पिछले 22 दिनों से कुछ अभ्यर्थी आमरण अनशन पर भी बैठे हैं. आंदोलन को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है. कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शनकारी युवाओं की मांगों को जायज बताते हुए सरकार पर बेरोजगारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है. महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि सरकार को जल्द अभ्यर्थियों से बातचीत कर समाधान निकालना चाहिए, ताकि युवाओं को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर न होना पड़े. पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया. अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की. फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नज़र बनाए हुए है.वही तमाम विपक्षी दल इन आंदोलनकारियों को समर्थन जरूर दे रहे है जिस पर भाजपा इन विपक्षी दलों को राजनीति करने के साथ बरगलाने का आरोप लगाती दिखाई दे रही है.

- एक वायरल वीडियो में रेलवे विभाग द्वारा हर चीज़ पर टैक्स लगाए जाने को 'मनोरंजन' बताया गया है। यह वीडियो मौजूदा हालातों पर कटाक्ष करते हुए रेलवे की नीतियों पर सवाल उठा रहा है।1
- ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा नदी में नहाने गया एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। युवक की तलाश में SDRF की डीप डाइविंग टीम ने तुरंत व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से प्रतिबंधित और खतरनाक घाटों से दूर रहने की अपील की है।1
- देहरादून से गाजियाबाद जा रही प्रज्ञा सिंह लापता, नंदा देवी एक्सप्रेस से रहस्यमय ढंग से गायब होने पर तलाश तेज देहरादून से गाजियाबाद जा रही महिला रहस्यमय तरीके से लापता, तलाश तेज प्रज्ञा सिंह पत्नी मनीष अग्रहरि, जो मूल रूप से कानपुर की रहने वाली हैं और वर्तमान में ग्रेटर नोएडा में निवास करती हैं, 5 मई 2026 को ट्रेन संख्या 12402 नंदा देवी एक्सप्रेस से यात्रा कर रही थीं। मुजफ्फरनगर पार होने के बाद परिजनों को जानकारी मिली कि महिला ट्रेन में मौजूद नहीं हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने गुलाबी रंग का सूट पहन रखा था। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और महिला की तलाश जारी है।1
- आँपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी न्यायालय के आदेशानुसार 02 वारण्टी दबोचे *कोतवाली मंगलौर* * *मा0 * जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही कर सख्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया था। आदेश के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा अलग-अलग टीमो का गठन किया गया था एक टीम को बारण्टी की गिरफ्तारी पर लगाया गया जिसके फलस्वरुप मंगलौर पुलिस द्वारा आँपरेशन प्रहार के तहत निम्नलिखित 02 वारण्टी को पकडा गया आँपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही लगात जारी रहेगी। *नाम पता वारंटी* 1- सईद पुत्र जाकिर निवासी भगवानपुर चन्दपुर कोतवाली मंगलौर। स्पे0 एसटी न0-77/23 धारा 135 विधुत अधि0 2- अर्जुन पुत्र हंसराज निवासी केलनपुर थाना रुडकी हरिद्वार। वाद -1600/23 धारा 498ए, 323 आईपीसी *पुलिस टीम* 1- उ0नि0 बलवन्त सिह 2- उ0नि0 अशोक सिरसवाल 2- हे0कानि0 शूरबीर सिह 3- कानि मनीष कुमार1
- हरिद्वार की सराय ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीण नाराज हैं। गांव की अधिकांश नालियां गंदगी से भरी हैं, जिससे बरसात के मौसम में जलभराव और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की है।2
- सहारनपुर के नानोता क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ नशे में धुत एक देवर ने अपनी 5 माह की गर्भवती भाभी की फावड़े से निर्मम हत्या कर दी। आरोपी घटना के बाद दो घंटे तक शव के पास बैठा रहा, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- पीएम मोदी के आह्वान के बाद उत्तराखंड राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने रखी अपनी बात। पीएम मोदी ने लोगों से तो अपील कर दी है परन्तु देखना होगा कि खुद शासन क्या पहल करेगा ? गौरतलब है कि आपने किसी भी सरकारी विभाग में ज्यादातर देखा होगा किस तरह से एक अधिकारी के लिए एक सरकारी गाड़ी लगी हुई होती है जो उनको सुबह घर से कार्यालय और कार्यालय से घर छोड़ती है। यू कहे तो एक अधिकारी के लिए एक गाड़ी। ऐसे में एक दिन में कितना तेल खर्च होता होगा ? क्या उत्तराखंड सरकार पीएम के आह्वान पर "एक विभाग एक बस" जिसमें सभी अधिकारी को लाना छोड़ना सम्मिलित होगा, क्या यह कदम उठाएगी धामी सरकार ? सबसे पहले यह पहल सरकार को करनी होगी और देखना होगा कि पेट्रोल की बचत के लिए सरकार क्या कदम उठाती है ?1
- उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में एक 11 वर्षीय नाबालिग लड़की से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। इस घटना ने 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान की प्रासंगिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र हो गया है, जहां वे अपनी मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए। 158 दिन से धरना और 23 दिन से आमरण अनशन के बावजूद सुनवाई न होने से नाराज अभ्यर्थी भर्ती नियमावली को स्थायी रूप से लागू करने की मांग कर रहे हैं। इस चरम कदम से प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है।1